Tuesday, 20 June 2023

Article : जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ और विशेषता

जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ और विशेषता  


आज से रथयात्रा प्रारंभ हो रही है, तो सोचा अपने अनुभव व रथयात्रा की विशेषता को ही साझा किया जाए।

आज का लेख, भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन पवित्र उत्सव को समर्पित 🙏🏻

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भगवान श्रीकृष्ण जी के साथ हमेशा से राधा जी का नाम ही लिया जाता है, उनका ही एक साथ मंदिर होता है और एक साथ पूजा की जाती है।

केवल महाराष्ट्र के पंढरपुर में भगवान श्रीकृष्ण जी के साथ रुक्मिणी जी की पूजा की जाती है। 

ऐसे ही उड़िसा में भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा, बलराम व सुभद्रा जी के साथ की जाती है। 

पुरी की जगन्नाथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से रथ यात्रा निकलती है।

इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 20 जून 2023 को शुरू होगी।

इस रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी के अलावा उनके बड़े भाई बलराम जी और बहन सुभद्रा जी रथ पर सवार होकर जनता का हाल जानने निकलते हैं।

उड़ीसा और बंगाल में इस समय अजब छटा के दर्शन होते हैं। वहां रहने वाले सभी रथ की ओर उमड़ पड़ते हैं, एक अलग ही भक्तिमय माहौल रहता है। रथ की डोर को क्षणभर भी पकड़ने का अवसर मिल जाए, तो लगता है मानो साक्षात जगन्नाथ भगवान के ही दर्शन हो गए। 

मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन मात्र से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

इस दिन तीन विशालकाय रथ निकलते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में इन विशालकाय रथों की एक अपनी विशेषता होती है।

आइए जानते हैं कि जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? और क्या है, इन रथों की विशेषता - 

पर पहले जान लेते हैं, रथ यात्रा के प्रारंभ व समापन के समय को -

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 20 जून 2023 को रात्रि 10.04 मिनट पर शुरू होगी और यात्रा का समापन 21 जून 2023 को शाम 07.09 मिनट पर होगा। 

नगर भ्रमण के बाद इस दिन भगवान जगन्नाथ जी, बलराम जी और सुभद्रा देवी गुड़िचा मंदिर में अपनी मौसी के घर विश्राम करेंगे। 

जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ (शुरुआत) -

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत को लेकर कई कथाएं प्रचलित है, एक कथा के अनुसार एक बार देवी सुभद्रा ने अपने भाई श्रीकृष्ण और बलराम से द्वारका दर्शन की इच्छा जाहिर की। जिसे पूरी करने के लिए तीनों रथ पर सवार होकर द्वारका नगर भ्रमण पर निकले तभी से रथयात्रा हर साल होती है.

जगन्नाथ रथ की खासियत

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा देवी के रथ नीम की पवित्र और परिपक्व लकड़ियों से बनाये जाते है. इन रथों के निर्माण में किसी भी प्रकार के कील या कांटे या अन्य किसी धातु का प्रयोग नहीं होता है। सभी रथ में इतनी हल्की लकड़ियां होती है कि रथ को आसानी से खींचा जा सकता है..

श्रीकृष्ण के रथ की विशेषता

832 लकड़ी के टुकड़ों से बना जगन्नाथ जी का रथ 16 पहियों का होता है, जिसकी ऊंचाई 13 मीटर तक होती है, इसका रंग लाल और पीला होता है। गरुड़ध्वज, कपिध्वज, नंदीघोष ये भगवान जगन्नाथ के रथ के नाम हैं।

रथ की ध्वजा यानी झंडा त्रिलोक्य वहिनी कहलाता है। रथ को जिस रस्सी से खींचा जाता है, वह शंखचूड़ नाम से जानी जाती है। भगवान जगन्नाथ रथ के रक्षक भगवान विष्णु के वाहन पक्षीराज गरुड़ हैं।

सुभद्रा देवी का रथ

सुभद्राजी के रथ पर देवी दुर्गा का प्रतीक होता है। देवी सुभद्रा के रथ का नाम देवदलन है. लाल और काले रंग का ये रथ 12.9 मीटर ऊंचा होता है। रथ के रक्षक जयदुर्गा व सारथी अर्जुन होते हैं। इसे खींचने वाली रस्सी को स्वर्णचुड़ कहते हैं.

बलरामजी का रथ

भगवान बलभद्र को महादेवजी का प्रतीक माना गया है। रथ का नाम तालध्वज है। रथ के रक्षक वासुदेव और सारथी मताली होते हैं। 13.2 मीटर ऊंचा और 14 पहियों का ये रथ लाल, हरे रंग का होता है। 

आज इतना ही...

कान्हा जी सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें

आप सभी को जगन्नाथ रथयात्रा शुभ हो 🙏🏻

जय श्री कृष्णा 🚩

Sunday, 18 June 2023

Poem: पिता का किरदार

पिता का किरदार


मेरे पापा मुझे बहुत चाहते हैं,

पर कभी नहीं जताते हैं।

अपने दिल की हर बात,

वो मम्मी के जरिए बताते हैं।


ऐसा नहीं है कि, वो कमजोर हैं।

पर अपने बच्चों को परेशान,

नहीं देख पाएंगे।

उनको दुःखी देख टूट जाएंगे।


पर फिर भी यह,

रुख अपनाते हैं।

क्योंकि कमजोर नहीं,

दृढ़ होते हैं पिता।


वो जानते हैं।

सिर्फ प्रेम ही नहीं,

कठोर भी है जिंदगी।

धूप और छांव है जिंदगी।


मां सिर्फ़,

प्रेम ही दे पाएगी, 

अपनी ममता की छांव में,

बच्चे को बिठाएगी।


दृढ़ता पिता को ही,

 दिखानी होगी।

अपने प्रेम की भावना को,

दिल में छिपानी होगी।


क्योंकि नवांकुर को, पनपने

के लिए, जितना जल है ज़रूरी।

धूप के बिना,

परवरिश ना होगी पूरी।

 

जल तो मां बन जाएगी,

पर धूप, पिता को ही बनना होगा।

उनके प्रेम को,

तपिश बन जलना होगा।


पिता का किरदार, 

सबसे पृथक है।

भीतर तो हैं नर्म मोम से,

पर वो दिखते कठोर दरख़्त हैं। 




सभी पिता के असीम प्रेम को समर्पित 🙏🏻

Happy father's day पापा, आपके आशीर्वाद व कृपा की सदैव कामना है, हमेशा हमारा हाथ थामे रखियेगा, हमेशा मार्गदर्शन करते रहिएगा 🙏🏻😊

Friday, 16 June 2023

Article : पिता - एक अनमोल रिश्ता

पिता - एक अनमोल रिश्ता


पिता, एक ऐसा रिश्ता, जो बच्चे से खून का संबंध नहीं रखता है, फिर भी बच्चे को पिता का खून कहा जाता है। बच्चे का अस्तित्व, मां की कोख में बनता है, पर पिता के बिना, बच्चे का कोई अस्तित्व नहीं होता है। बच्चे को नाम (surname) भी पिता का ही मिलता है और वो हिस्सा भी पिता के परिवार का ही माना जाता है। 

बच्चे को दुनिया में लाने वाली तो मां होती है, पर पहचान दिलाने वाला पिता ही होता है।

मतलब एक बच्चे के जन्म से लेकर, उसके अस्तित्व निर्माण तक मां - पापा दोनों का हाथ होता है। 

हम mother's day तो बहुत अच्छे से celebrate करते हैं पर father's day..., वो ना जाने, कितने ही लोगों को याद रहता है? 

जिससे ही पूरा परिवार है, जिसके बिन अधूरा संसार है, उस दिन को ही celebrate ना करें तो यह तो पक्षपात है...

तो आज हमने इसी विषय को अपने article के लिए चुना, जिससे इस बार father's day बहुत अच्छे से celebrate किया जा सके।

Father's day, इसी Sunday 18 June को है। आप सभी उसके लिए भी बहुत सारी planning करें। कुछ ऐसा special जरूर करें, जिससे आपके पापा और आपकी बहुत मजबूत bonding हो जाए। 

कुछ ऐसा जो उन्होंने सोचा तो हो, पर कभी कहा नहीं, क्योंकि पिता, हमारे जीवन में एक ऐसे किरदार हैं, जो ताउम्र हमारी इच्छाओं को, जिम्मेदारियों को बिना कुछ कहे पूरा करते रहते हैं, बिना इस कामना के, कि उन्हें पलट कर कुछ मिलेगा।

मां की ममता की तो सर्वत्र चर्चा रहती है, साथ ही मां बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार भी प्राप्त कर लेती है। पर पिता उसके हिस्से आता है मौन!, सबसे दूरी, कठोरता.... 

बहुत हो चुका, पर यह अब नहीं होगा, atleast shades of Life families में तो बिल्कुल नहीं... 

पिता- एक अनमोल रिश्ता है, और वो हमेशा अनमोल ही रहेगा...

आज ही आपको याद दिला दे रहे हैं, दो दिन है आपके पास, कुछ अलग हट के तैयारी के लिए, पर हांँ बच्चा party, आप expenditure सोच-समझकर करें।

खर्चा करने से ज्यादा अच्छा रहेगा कि आप कुछ ऐसा करें, जिसमें आप की creativity दिखें, जैसे card making, cooking, baking, PPT, sort of gift making, आप उनके कपड़े fold करना, उनके shoes को नन्हे हाथों से चमकाना, आदि जैसे छोटे छोटे कामों से भी उन्हें बहुत खुश रख सकते हैं। 

Happy father's day पापा, आपके आशीर्वाद व कृपा की सदैव कामना है, हमेशा हमारा हाथ थामे रखियेगा, हमेशा मार्गदर्शन करते रहिएगा 🙏🏻😊