Friday, 8 December 2023

Article: Housewife का कठिन जीवन

Housewife का कठिन जीवन 


अभी हाल ही में सिलक्यारा tunnel में 41 मजदूर मलबा गिरने से उसमें फंस गए थे। जो कि लगभग 2 km. के दायरे में थी। 

क्योंकि वह एक tunnel थी, अतः वहां बिजली की अच्छी व्यवस्था थी, अर्थात अंधेरे में जीवन नहीं काटना पड़ रहा था। हां पंखा AC इत्यादि नहीं था। 

क्योंकि वो tunnel में बंद थे, इसलिए बाहर की दुनिया में निकलने को नहीं मिल रहा था, तो वो केवल 2 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित थे। 

उन श्रमिकों के लिए, हर ओर कहा जा रहा था कि वो बेहद कठिन जीवन व्यतीत कर रहे थे। उन्होंने अपने जीवन के बहुत कठिन 17 दिन व्यतीत किए हैं।

बेशक बहुत कठिन होता है ऐसा जीवन, जब आपको अपनी जिंदगी एक दायरे में गुजारनी होती है।

पर क्योंकि यह मजदूर जहां फंसे हुए थे, वो राज्य BJP सरकार के अंतर्गत आता है तो यह देख लेते हैं कि उनके इस कठिन जीवन को जितना भी सरल किया जा सकता था, उसके लिए BJP सरकार ने क्या-क्या किया।

श्रमिकों को दी गई सुविधा


Proper Illumination :

Tunnel में घुप अंधेरा ना हो, इसके लिए 24 hours के लिए बिजली की व्यवस्था की गई थी। Means उनके लिए सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचा सकते थे पर रोशनी पूरे समय बरकरार थी।


Food arrangements :

श्रमिकों को सुबह चाय, अंडा और दलिया दी जाती थी। दोपहर व रात के खाने में दाल, चावल, रोटी, सब्जी दिया जाता था। 

उसके अलावा, बिस्कुट, मेवा, energy drink आदि भी दिया जाता था।


Medical facilities : 

सभी तरह की दवाएं‌ उपलब्ध कराई जा रही थी। Oxygen का proper arrangement रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा था।


Mental health :

मजदूरों से दिन में 2 बार doctors बात करते थे, उनके moral को boost करते थे। उनको सफलता मिलेगी बाहर निकलने में, वो एक बार फिर normal life lead करेंगे, ऐसा उनमें विश्वास जगाया जाता था। वो भीतर रहकर, कितना हिम्मत का परिचय दे रहे हैं, यह कहकर उनके हौसलों को बुलंद किया जाता था।


Conversation with family :

दिन में दो बार उन्हें परिवार वालों से बात कराई जाती थी जिससे उन श्रमिकों से परिवार वाले और परिवार वालों से श्रमिक आपस में जुड़े रहे। इससे उन्हें दूर रहने का तो एहसास था, लेकिन अकेलेपन व परिवार से कट जाने का एहसास नहीं होता था। वैसे mostly mining के लिए जाने वाले मजदूर हों या officer, सबको अपनी family से तो दूर रहना ही होता है।


Entertainment : 

मजदूरों को mobile दिए गए थे, जिसमें video games and movies download थी, जिससे उनको भरपूर entertainment मिल रहा था, जो उन्हें सुख तो दे ही रहा था, साथ ही कहीं ना कहीं वो उनको depression में जाने से भी रोक रहा था।


41 companion : 

अंदर फंसे मजदूरों की संख्या 41 थी, मतलब एक अच्छा बड़ा समूह, जो एक दूसरे को support करने के लिए काफी हद तक सहायक था। एक-दूसरे के support के लिए, एक-दूसरे को entertain करने के लिए, एक-दूसरे को हौसला व हिम्मत दिलाने के लिए। दूसरे शब्दों में एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देने के लिए।


No work :

वो समय जब वो बंद हो गये थे, तब उनके पास कोई काम नहीं था। वो relaxing position में थे, हां पर यह बात भी पूरी तरह से सही है कि इतनी सुविधाएं होने के बाद भी, क्योंकि जान मुश्किल में थी, तो बस एक ही ख्याल, सबके मन में था कि जल्द से जल्द tunnel से बाहर आएं और सामान्य जीवन व्यतीत करें ...

यह एक छोटी सी cutting है, जो कि आपको बताएगी कि क्या-क्या कर रही थी BJP सरकार उन मजदूरों के लिए 👇🏻

यह सब पढ़कर आपको समझ आ रहा होगा कि मजदूरों का जीवन उन 17 दिन कितना कठिन था और BJP सरकार किस तरह से काम करती है और क्यों उनके काम के देश-विदेश में डंके बजते हैं।

खैर यह तो रही उन श्रमिकों और BJP सरकार की बात..

पर हमारा आज का मुद्दा ना तो वो श्रमिक है, उनके विषय में हम इस article हौसले हों साथ, तो सब है हाथ.. में पहले ही लिख चुके हैं। 

ना ही BJP सरकार के काम गिनाने थे। क्योंकि, उनके बेहतरीन प्रदर्शन के विषय में भी हम, समय-समय पर जिक्र करते ही रहते हैं।

आज का मुद्दा तो हमारी housewife हैं और उनका कठिन जीवन...अब आप कहेंगे कि फिर श्रमिकों की बात क्यों उठाई? 

वो इसलिए कि आप comparison कर सकें कि house wife की life कितनी कठिन होती है। 

  • मजदूरों को सूर्य की रोशनी 17 days नहीं मिली, वो केवल 2 km. के दायरे में रहे तो उनका जीवन सबको कठिन दिखा। Housewife भी कितने दिनों तक अपने घर की चारदीवारी में रहती हैं। ना जाने कितने दिन तक कहीं बाहर नहीं निकलती हैं, तब क्या आपको, उनका जीवन कभी कठिन लगा?
  • वे भी दिन में नाश्ता, दोपहर व रात में खाना खाती हैं, लेकिन यह सब उन्हें बिना काम के नहीं मिलता है, बल्कि मिलता है, दिन भर की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद, जिसमें घर परिवार व्यवस्थित रखना, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई देखना, उनका सर्वांगीण विकास देखना, नाते-रिश्तेदारी निभाना, घर का रख-रखाव और बजट में सब रखना, उसमें भी बहुत सारे घरों में housewife वही खाती हैं जो घर के बाकी लोगों के खाना खाने के बाद बचता है। क्या कभी आपने उनकी इस मेहनत और sacrifice को सम्मान दिया?
  • घर में जो job कर रहे हों, जो बच्चे पढ़ने जाते हैं, उनकी तो physical health and mental health का ध्यान हर housewife रख लेती है, पर कितने घरों में यह सोचा जाता है कि health की परवाह तो उनकी भी करनी चाहिए? 
  • उन श्रमिकों को tunnel में फंसे होने पर इतनी limelight मिल रही थी कि राजनीति से लेकर media तक और लोगों के बातचीत के मुद्दों में शामिल थी। पर house wife, जिसने अपने अस्तित्व, अपने भविष्य, अपने सपने सबको नकार कर केवल परिवार को महत्व दिया...,  क्या उन सब को यह कहकर तुच्छ नही कर दिया जाता कि तुम दिन भर करती ही क्या हो? तुम्हारे तो मज़े है, दिन भर ऐश करती हो घर पर, महारानी हो पूरे घर की, आदि आदि ...
  • पर आपने कभी सोचा है कि वो घर पर हैं, इसलिए ही बाकियों के सपने पूरे हो रहे हैं, उसने अपने आप को गुमनामी में खो दिया, इसलिए ही आपका नाम है। चाहती तो वह भी working woman बनकर सब हासिल कर सकती थी, पर उसने Housewife बनना चुना, सिर्फ आप और बच्चों के लिए...
  • जीवन जब दायरे में जीना पड़े तभी कठिन है, वरना खुले आसमान में तो छोटा सा परिंदा भी क्षितिज के उस पार चला जाता है।
  • समझिए House wife के कठिन जीवन को, क्योंकि दायरे में रहकर भी वो उफ्फ तक नहीं करतीं हैं, हंसती मुस्कुराती हुई अपने फ़र्ज़ को निभाती हैं। बिना यह सोचे कि वो कितना कठिन जीवन जी रही हैं, बिना किसी शिकायत के... 
  • पर वो सम्मान, प्रेम और अपनी पहचान की अधिकारिणी तो है ही...
  • उनका सम्मान कीजिए, उनके अस्तित्व को स्वीकार कीजिए, उनके द्वारा की गई मेहनत, त्याग और तपस्या को सिर-माथे रखिए, क्योंकि उन्हीं के कारण ही आपका और आपके बच्चों का अस्तित्व है। मान-सम्मान है। 

Wednesday, 6 December 2023

Recipe: Hot chocolate fudge

आज मम्मी पापा की marriage anniversary है तो सोचा कुछ मीठा हो जाए। पर क्या जो easily and instantly बन जाए।

कुछ ऐसा जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाए और खाते ही सब कहें कि वाह मज़ा आ गया! 

In short ऐसा कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी मांगे और कहें कि दिल मांगे more...

तो बस Hot chocolate fudge बनाया जो सभी मापदंडों पर खरा उतरा।

बस आप भी झटपट recipe note कीजिए और अगली बार जब भी मीठा बनाएं तो यही बनाएं और यकीन मानिए एक बार बना लिया तो यह favourite dish बन जाएगी, आपकी बनाने में और उनकी demand करने में...

Hot chocolate fudge

Ingredients :

  • Full cream milk - 1½ cup 
  • Milk powder - 30 gm.
  • Choco powder - 1 tbsp.
  • Cream - ½ cup
  • Sugar - 2 tbsp. 
  • Milk chocolate block - 100 gm. 
  • Biscuit - 1 packet
  • For garnishing - Dry fruits, sugar balls, chocochips, colourful sprinklers...


Method : 

  1. एक vessel में 1 cup milk, milk powder choco powder, sugar add कर दीजिए।
  2. इसे medium flame पर continuous चलाते हुए पकाएं 
  3. 5 mins. बाद इसमें cream add कर दें और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
  4. अब इसमें chocolate block को काटकर डाल दें व chocolate पूरी अच्छी तरह melt होने और गाढ़ी होने तक पकाएं (इतना की ladle से solution pour करने के बाद भी solution, ladle में अच्छे से लगा रहे)।
  5. ½ cup milk में एक-एक biscuit, dip करते जाएं और एक कांच के baking vessel पर रखते जाएं। 
  6. अब इन biscuit पर thick chocolate solution डाल दें।
  7. अब इन biscuits की एक और layer लगा दीजिए।
  8. उस पर thick chocolate solution को डाल दें। 
  9. अब इस baking vessel को microwave oven में microwave setting पर 4 to 5 mins तक और set होने तक bake कर लें।
  10. अब इस पर आप जिस से भी decoration करना चाहें, कर लीजिए। 
  11. Hot chocolate fudge is ready to serve.

इसे hot or cold जैसा भी पसंद है, serve कर सकते हैं, दोनों ही variant में tasty लगता है। 

Perfect hot chocolate fudge बने, उसके लिए इन tips and tricks का ध्यान रखिएगा।


Tips and Tricks :

  • Thick chocolate solution बनाते समय बराबर चलाते रहें, जिससे जले नहीं, वरना पूरा taste ख़राब हो जाएगा। 
  • आपके पास cream ना हो तो आप दूध की thick मलाई भी use कर सकते हैं।
  • आप अपने flavour के किसी भी biscuits की layering कर सकते हैं। वैसे butter bite, chocolate biscuit, choco chips biscuits, Marie biscuits, fruit and nuts biscuits, etc. अच्छे taste देते हैं। 
  • Biscuit बस इतना ही dip करना है कि वो दूध soak कर लें, पर उसका shape, intact रहे। 
  • आप के पास milk chocolate block ना हो तो आप dairy milk chocolate भी ले सकते हैं।
  • आप decoration में सारे decorative items डाल सकते हैं। अपने taste and availability के according कम या ज्यादा कर सकते हैं। बिना किसी decorative items के भी बहुत अच्छा taste आता है।
  • Authentic taste में choco chips ज़रूर से डालते हैं।

तो बस, अपने event को memorable बनाने के लिए इसे बनाएं और सब के दिल में बस जाएं।

Happy Anniversary Mummy and Papa 💞💐🙏🏻🙏🏻

Friday, 1 December 2023

Article : Good news : vision re-generated

Hello friends...

एक good news है जो आप सबके साथ share करनी है... 

ईश्वर की कृपा से हमारी left eye का vision पूरी तरह से ठीक हो गया है।

आप में से बहुत लोग कहेंगे कि lucky you...

Definitely I am the luckiest person in the world. क्योंकि मेरी family, relatives, friends, near and dear ones and of course my blog family, आप सभी से इतना प्यार, आशीर्वाद और best wishes मिली, जिससे हमारी problem इतनी जल्दी solve हो गई। 

मात्र दो injection में ही हमें पूरी तरह से आराम मिल गया...

जबकि कुछ लोगों को बहुत अधिक injection लगते हैं, वहीं कुछ लोगों का vision, फिर लौटता ही नहीं है...

जब मेरी left eye का vision चला गया था, तो उसके लिए मैंने एक article डाला था, जिसमें कारण लिखा था की ऐसा कैसे हो गया, इससे कैसे बचा जा सकता है, आदि... जिसे आप में से बहुत लोगों ने पढ़ा और appreciate भी किया। अगर आपने नहीं पढ़ा है, तो इस link पर click कर लीजिए 

Loss of Vision

बहुत लोगों के मेरे पास replies आए, कुछ के blog में, कुछ के whatsapp में, कुछ के facebook में, कुछ के emails में और कुछ के phone भी आए थे। 

इसमें से कुछ लोगों की कुछ queries भी थीं। कुछ लोगों के मन में डर था और कुछ लोगों के इस तरह के comments भी थे जिसमें लिखा था की जिसको यह problem हो जाती है, वह दोबारा ठीक नहीं हो पाता है। 

इसलिए आज यह article डाल रहे हैं क्योंकि जो मेरा अनुभव है वो इस problem के solution की तरफ बहुत positive रहा है। 

अव्वल तो हम चाहते ही नहीं हैं, कि किसी को यह problem हो और अगर हो तो वह भी पूरे तरीके से ठीक हो जाए। तो चलिए जानते हैं की अगर किसी को यह problem हो जाए, तो क्या करना चाहिए।

Good news : vision re-generated

हम अपनी बात शुरू करने से पहले एक बार फिर से कहना चाहेंगे कि हमारा यह article 

Loss of Vision जरुर से पढ़ लीजिए और उसमें जो बताया है, वो करते भी रहिएगा। बहुत कम लोग या कहें केवल 1% लोग ही अपनी इस problem को जल्दी पकड़ पाते हैं। 

और इस बात को तो आप सब मानते होंगे कि problem जल्दी detect हो जाती है, उसका treatment उतनी ही जल्दी problem को ठीक कर पाता है। 

जो हमारे case में हुआ, इसलिए ही मात्र दो ही injection में हम ठीक हो गये...



चलिए अब बात कर लेते हैं कि, अगर किसी को यह problem हो गई है और वो किसी hospital में जाते हैं, तो सब जगह, इस problem के लिए doctors injection ही prescribe करेंगे। 

लेकिन कुछ hospitals में steriods लगाए जाते हैं और कुछ में दवाई का injection लगाते हैं। 

ध्यान रखिएगा की गलती से भी आँखों में steroid के injection नहीं लगवाने हैं। Steroid से आँखें सिर्फ कुछ समय के लिए अच्छी होती हैं पर finally वो पूरी तरह से बर्बाद हो जाती हैं। 

आँखें पूरी तरह से ठीक हो जाएँ, इसलिए उनमें दवाई पड़नी चाहिए और कुछ अच्छे hospitals, जिनका इस क्षेत्र में बहुत नाम है, वो injection से दवाई ही डालते हैं। 

Famous hospitals में चेन्नई का शंकर नेत्रालय, हैदराबाद का प्रसाद hospital शामिल है। 

लेकिन हर एक वहाँ तक नहीं पहुँच पाता है। तो अगर आप वहाँ तक नहीं पहुंचेंगे तो क्या आप की आँख ठीक नहीं हो पाएगी? 

नहीं, ऐसा नहीं है...

अब बहुत से बड़े शहरों में बहुत से ऐसे eyes के hospitals खुल गए हैं जहां injection से steroid नहीं बल्कि दवाई ही दी जा रही है। 

आपको बस इतना पता करना है कि आपके शहर में ऐसा कौन सा hospital है जहां eyes के injection में steroid नहीं बल्कि दवाई ही दी जाती है।

अगर आपके शहर में ऐसा कोई hospital नहीं है, तो अपने शहर के आसपास के बड़े शहरों में पता कर लीजिए, वैसे आपकी जानकारी के लिए बता रहे हैं कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में इस तरह के बड़े hospital आपको ज़रूर से मिल जाएँगे।

आपके शहर से जो भी बड़ा शहर, नजदीक हो उसमें आप अपना treatment करा सकते हैं।

अगर आपको दवाइयों के नाम पता करने हैं तो हमें comment box में लिख कर बता दीजिएगा...

हमारे doctor ने इस problem के regarding जो तीन तरह की दवाइयाँ बताईं थीं, जिनके अलग-अलग दाम हैं, वो हम आपको बता सकते हैं, उसे फिर आप अपने doctor से discuss कर लीजिएगा और अपनी pocket के हिसाब से उस injection को लगवा लीजिएगा। More or less, सभी effective हैं...

ऐसा नहीं है कि सिर्फ वही तीन दवाएं हैं और भी बहुत सी दवाएं doctors को पता होगी, जो कि effective होंगी। 

पर हां, हमें जिन तीन दवाओं के नाम पता है, उसमें वो तो सबसे ज्यादा effective है, जिसके injection हमें लगे थे पर वो थोड़ा ज़्यादा costly है। पर बाकी जो दो हैं, उनके effects भी अच्छे रहते हैं, ऐसा उन लोगों ने कहा था, जिन लोगों के बाकी दोनों में से कोई भी injection लगे थे...

हमने जहां से treatment करवाया है, वहाँ पर हमें जितने भी patient मिले थे, सभी के इस problem के solution के regarding positive feedback था। 

अगर आप उसी hospital और उसी doctor से treatment कराना चाहते हैं, जिनसे हमने अपना treatment करवाया था तो आपको बता दें हमने Centre for Sight, Preet Vihar में Dr. Tushar Agarwal से अपना treatment कराया था। 

वैसे अगर आप हम से पूछेंगे तो हम यही कहेंगे कि हमारा treatment करने वाले doctor and centre दोनों ही बहुत अच्छे थे।

Dr. Tushar Agarwal, बहुत ही efficient and genuine doctor हैं।

वो treatment में जितने efficient हैं उतने ही patiently आपकी सारी query भी solve करते हैं।

मेरे इस article को पढ़कर अगर किसी को भी अपनी इस problem का solution मिल जाएगा और उसका vision वापस आ जाएगा, तो मेरा लिखना सार्थक हो जाएगा। 

अगर आपको यह problem है तो आप इस treatment को follow कर सकते हैं, अगर आपके किसी परिचित को है तो उसे बता सकते हैं और इसका link अपने group में साझा भी कर सकते हैं। 

जिस किसी को भी यह problem diagnose हुई है, वो जितना जल्दी हो सके, अपना treatment शुरू करा लें, क्योंकि जितना ज्यादा देर लगेगी, recovery की chances उतनी ही कम होती जाती है।

Let's hope for the best!

हमारी ईश्वर से सदैव यही प्रार्थना है:

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः


DISCLAIMER : यह article मेरे निजी अनुभव व कुछ और लोगों  के अनुभव पर आधारित है।