Wednesday, 7 August 2024

Song: आया तीज का त्यौहार

आया तीज का त्यौहार




आया तीज का त्यौहार

है यह सावन की बहार 

पड़े बूंदों की बौछार 

हर्षे सब नर नार 

सुनो सुनो रे  

छम-छम छम-छम मोर नाचे 

कोयल गीत मल्हार गाए

पवन ठंडी चलती जाए

सुनो सुनो रे...

आया तीज का त्यौहार

है यह सावन की बहार 

पड़े बूंदों की बौछार 

हर्षे सब नर नार 

सुनो सुनो रे 

घर आंगन सजा लो 

झूला, कदम्ब पे डालो

ऊंची ऊंची पेंग लगा लो 

सुनो सुनो रे 

आया तीज का त्यौहार

है यह सावन की बहार 

पड़े बूंदों की बौछार 

हर्षे सब नर नार 

सुनो सुनो रे 

मेंहदी, हाथों में लगा लो 

चूड़ी हरी हरी डालो

चुनर से, तुम रुप सजा लो

सुनो सुनो रे 

आया तीज का त्यौहार

है यह सावन की बहार 

पड़े बूंदों की बौछार 

हर्षे सब नर नार 

सुनो सुनो रे 



आप सभी को हरियाली तीज पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎉 

Tuesday, 6 August 2024

Story of Life : सुहाना सावन (भाग-2)

सुहाना सावन (भाग-1) के आगे…

सुहाना सावन (भाग-2)

अब तो आए दिन वो अंकुर के ही इर्द-गिर्द घूमती रहती, पर अंकुर, इस बात से बेपरवाह रहता कि college की सबसे हसीन लड़की, उसके आसपास मंडरा रही है।

इस दीवाने लड़के को कोई समझाए, 

प्यार मोहब्बत से ना जाने क्यों यह घबराए...

अंकुर की बेरुखी से शिखा तंग आने लगी, उसका पढ़ाई में मन लगना बंद होने लगा। 

Admission के समय top ranking वाली शिखा, कब above average हो गई, यह उसे भी नहीं पता चला।

हर समय वो अंकुर के ख्यालों में खोई रहती।

जब first semester का result आया तो अंकुर ने top किया और शिखा की 10th position आयी।

यह देखकर शिखा फफक-फफक कर रोने लगी। उस दिन अंकुर उसके पास आया और बोला, शिखा हम लोग यहां पढ़ने आए हैं, फालतू की इश्क बाज़ी करने नहीं।

तुम्हारा तो मुझे पता नहीं, पर मुझे first attempt में IAS exam clear करना है। इसलिए मैं अपनी studies को लेकर पूरी तरह focused हूं।

इसलिए तुम्हारी बला की खूबसूरती मुझे डिगाती नहीं है और सच मानो तो मैं इन दिनों तुम से दूर ही रहना चाहता हूं।

हां, एक बार, मैंने अपना target achieve कर लिया और तब भी तुम से जुड़ा रहा तो तुम्हें अपना जीवन साथी बना कर दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान बनाना चाहूंगा।

पर उससे पहले नहीं।

यह सुनकर, शिखा जैसे आसमान से जमीन पर आ गिरी हो...


छन से जो टूटे कोई सपना

जग सूना-सूना लागे, 

जग सूना-सूना लागे

कोई रहे ना जब अपना 

जग सूना...


उसे लगा जैसे उसे किसी ने झकझोर दिया हो, वो यह करने तो नहीं आई थी college... उसका भी एक सपना था, उसकी भी एक मंजिल थी। वो क्यों कर उससे भटक गई.... क्या अंकुर से इस तरह से अपमानित होने के लिए...

नहीं नहीं... अब नहीं.. 

मैं अंकुर के साथ ही, पूरी दुनिया को भी यह दिखा दूंगी कि मुझसे बेहतर, इस college में दूसरा कोई नहीं है।

और उस दिन से उसने अंकुर के चक्कर काटना छोड़कर, सारा ध्यान, सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई में लगा दिया।

Second semester का result आया, तो वही हुआ, जो होना था, शिखा ने top किया, लेकिन अंकुर...


आखिर क्या शिखा और अंकुर में प्यार पनपेगा?

आगे पढ़ें, सुहाना सावन (भाग-3) में…

Monday, 5 August 2024

Story of Life : सुहाना सावन (भाग-1)

हर बार की तरह, इस सावन में भी गीतों से सजी कहानी share कर रहे हैं, आप सब से अनुरोध है कि इसे भी अपना‌ वही प्यार दीजिएगा, जो प्यार आपने पिछली कहानियों को दिया था।

सुहाना सावन (भाग-1)

शिखा के पास bank से फोन आया कि, Ma'am, आप की FD mature हो गई है तो आकर renewal करा लीजिए।

शिखा ने कहा, ठीक है कल ही आऊंगी bank...

फोन रखने के साथ ही वो अपनी FD ढूंढने लगी, जो कि mature हो गई थी।

वो खोज-बीन कर ही रही थी कि उसे FD के साथ ही एक लिफाफा भी रखा मिला।

उसने FD और लिफाफा दोनों ही उठा लिया। जब लिफाफा खोला तो उसमें रखे पत्र को पढ़कर उसकी आंखों से बरबस अश्रु धारा बहने लगी।

वो भूली दास्तां,

लो फिर याद आ गई, 

नज़र के सामने घटा सी छा गई...

अंकुर और शिखा, दो जिस्म एक जान थे। पूरे कालेज में जितना शिखा की खूबसूरती के चर्चे थे, उतना ही उनकी प्रीत के किस्से मशहूर थे।

शिखा को कालेज का पहला दिन याद आ गया, जब वो घर से निकली थी, मौसम बहुत सुहाना था, साथ ही उसका मन भी बहुत सारे सपने बुन रहा था। 

वो पढ़ने में बहुत होशियार थी, तो list में सबसे ऊपर उसका नाम था, इस बात पर उसे घमंड भी था।

जब वो कालेज पहुंची, बहुत से लड़कों की line लग गई उसके पीछे, पर अंकुर, उसने तो जैसे शिखा की ओर नज़र भर कर देखा भी नहीं, जबकि शिखा लगभग उसके बगल मे ही जाकर खड़ी हो गई।

अंकुर का यह व्यवहार, शिखा को बड़ा ही नागवार गुजरा। क्योंकि उसे हमेशा अपनी खूबसूरती के दीवाने ही मिले थे। अंकुर जैसा पहला निर्मोही मिला था।

अब तो आए दिन वो अंकुर के ही इर्द-गिर्द घूमती रहती, पर अंकुर, इस बात से बेपरवाह रहता कि college की सबसे हसीन लड़की, उसके आसपास मंडरा रही है।

इस दीवाने लड़के को कोई समझाए, 

प्यार मोहब्बत से ना जाने क्यों यह घबराए...


आगे पढें - क्यों नहीं है, एक साथ शिखा और अंकुर...

सुहाना सावन (भाग-2) में...