Thursday, 29 May 2025

Recipe : Litti Chokha

आप को हमने राजस्थान की famous Rajasthani Masala Baati और मालवा के famous Daal Baafle की recipe बताई थी, जिसे सबने बहुत पसंद किया था। अगर आप को उनकी recipes check करनी हैं, तो अपनी मनचाही recipe के सामने दिए गए link पर click कीजिए :

Rajasthani Masala Baati -https://shadesoflife18.blogspot.com/2021/07/recipe-rajasthani-masala-baati.html?m=1

Daal Baafle - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/05/recipe-daal-baafle.html?m=1


कुछ viewers की demand थी, जब राजस्थान की मसाला बाटी और मालवा के दाल बाफले बता दिए हैं, तो बिहार की famous लिट्टी चोखा की recipe भी share कर दें।

तो आज उन सबकी demand पर लिट्टी चोखा की recipe बता रहे हैं।

पर हमने इसमें कुछ changes कर दिए हैं, जो इसके taste को next level पर ले जाएंगे।

साथ ही यह इतना easily prepare होगा, कि इसे बार-बार बनाने में आपको झंझट भी नहीं लगेगा।

और guarantee है, इतनी tasty litti आपने पहले कभी नहीं खाई होगी, साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

वैसे सौ बात की एक बात, भारत की जितनी भी authentic cuisines है, सभी healthy option हैं। तो अगर आप को अपने परिवार को healthy रखना है तो अपनी recipes में भारत की authentic dishes ज़रूर शामिल कीजिए।

Litti Chokha


I) Ingredients :

For litti dough - 

  • Wheat flour - 2 cup
  • Semolina (suji) - ½ cup 
  • Salt - as per taste 
  • Clarified butter(ghee) - 2 tbsp. 


For filling -

  • Roasted gram flour - 3 tbsp.
  • Pickle spice - 1 tbsp. 
  • Onion - 1 (medium-size, chopped)
  • Capsicum - 1 (small-size, chopped) 
  • Green chilli - as per taste (optional)
  • Salt - 1 tsp. or as per taste 
  • Water - 2 tbsp.


For litti-making -

  • Ghee


For chokha -

  • Brinjal - 1 (big-size, roasted)
  • Tomato - 1 (medium-size, roasted)
  • Potato - 2 (medium-size, boiled)
  • Onion - 1 (medium-size, chopped)
  • Green coriander leaves - handful (finely chopped)
  • Green chillies - as per taste (finely chopped)
  • Garlic - 2 to 4 (minced) 
  • Ginger - ½ inch
  • Mustard oil - 1½ tsp (optional)


II) Method :

For filling -

  • सत्तु में नमक, अचार का मसाला, प्याज़, शिमला मिर्च डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  • अब इसमें पानी डालकर mix करके सत्तु के मसाले को इतना moist कर लें, कि मसाले में binding आ जाए।
  • अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें।


For litti dough -

  • गेहूं के आटे में नमक और सूजी अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसमें घी डालकर अच्छे से rub कर लीजिए।
  • इसमें पानी डालकर dough prepare कर लीजिए। 10 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दें।
  • इस dough की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लीजिए। अब इसमें filling भरकर लिट्टी ready कर लीजिए।
  • अप्पम maker में थोड़ा-थोड़ा घी डालकर उस में लिट्टी रख दीजिए।
  • Slow flame पर थोड़ा-थोड़ा घी डालकर सब तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
  • एक बड़े bowl में इतना पिघला हुआ घी रखें कि उसमें लिट्टी डूब जाए।
  • गर्मा-गर्म लिट्टी को घी में 5 to 7 minutes के लिए डाल दीजिए, जिससे लिट्टी अच्छे से घी सोख ले।
  • And there you go. Flavoursome, crispy and mouthwatering Desi Ghee Littis are ready. Serve it with yummy and chatpata chokha.


III) Tips and Tricks :

  • पूड़ी के लिए जैसा dough prepare करते हैं उससे soft, और जैसा रोटी के लिए dough prepare करते हैं उससे tight dough prepare करने से ही perfect लिट्टी बनेंगी।
  • Wheat flour and suji के combination से बहुत अच्छा texture and taste आता है। इसलिए दोनों को mix कर के ही बनाएं। इससे लिट्टी की outer layer, hard and dry नहीं लगती है।
  • सूजी पानी सोख कर फूलती है। इसलिए 10 minutes का rest ज़रूरी है। साथ ही आप जैसा भी dough prepare करेंगे, 10 minutes के बाद उससे hard हो जाएगा। लेकिन ध्यान रखिएगा कि dough इतना hard ना हो जाए कि उसमें filling भरते समय वो टूट जाए। 
  • घी का मोयन डालने से, लिट्टी अंदर से soft और खस्ता बनती है, और ऊपर से crispy and crunchy बनती है। इसलिए घी का मोयन ज़रूर से दीजिए।
  • अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो आप filling में इसे avoid कर सकते हैं, वैसे प्याज़ होने से लिट्टी juicy बनती है।
  • आप कहेंगे कि लिट्टी में शिमला मिर्च कौन डालता है, यकीन मानिए, उसका prominent taste नहीं आएगा, पर उसको डालने से लिट्टी moist बनती है, जिससे खाते समय वो झड़कर गिरती नहीं है और साथ-साथ ही mouth-melting बनती है।
  • सत्तु में नमक डालते समय ध्यान रखिएगा कि अचार के मसाले में, लिट्टी के आटे में और चोखा, सबमें नमक है। तो नमक उसी हिसाब से डालें।
  • अचार मसाला में आम का, मिर्च का या mix, कोई भी ले सकते हैं, यदि आप के पास अचार मसाला नहीं है, तो आप इसमें अमचूर powder, मगरैल (onion seeds), सौंफ, धनिया powder आदि अपने taste के according डाल सकते हैं। 
  • आप चाहें तो पानी की जगह, अचार के तेल या कच्चे तेल से भी filling के सत्तु मसाले को moist कर सकते हैं।
  • आप चोखा बनाते समय बैंगन, आलू, टमाटर, प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं, जो चाहे उसे हटा भी सकते हैं। कच्चा तेल भी avoid कर सकते हैं, वैसे तेल डालने से चोखा, authentic flavour का बनता है।
  • आप घी की जगह refined or olive oil भी use कर सकते हैं, पर सबसे अच्छा taste ghee से आता है। अगर आप diet conscious हैं तो आप आखिर में घी में soak करना avoid कर सकते हैं। वैसे अगर आप को लिट्टी राजसी style की बनानी है, तो ghee में soak ज़रूर कीजिएगा।
  • आप इसे breakfast, lunch, snacks and dinner, किसी में भी बना सकते हैं।
  • हमने इसे easily prepare करने के लिए, अप्पम maker में बनाया है। आप चाहें तो तंदूर, grill, अंगीठी में भी बना सकते हैं।


तो बस, अब देर किस बात की? तुरंत tasty and yummy लिट्टी चोखा बनाएं और अपनी cooking skills की वाहवाही को बढ़ाएं। वैसे यदि आप ने अप्पम-maker नहीं देखा है, तो नीचे दी गई photo देख सकते हैं।

अप्पम मेकर 👇🏻

Wednesday, 28 May 2025

Tip : Improve Your Height

हम इंसान चाहते हैं कि हर अच्छी चीज हमें मिल जाए, जैसे fair complexion, height, slim-trim body, intelligence etc. इसके लिए न जाने कौन-कौन से products use करते हैं, लेकिन सब, सबको मिल जाए, यह संभव नहीं है।

पर ऐसा नहीं है कि मेहनत करने से मिल भी नहीं सकती।

कुछ चीजें सही समय पर सही तरीके से करने से कुछ हद तक मिल भी जाती है।

हम बात कर रहे हैं, height की...

बचपन, एक ऐसा समय है, जिसमें किए गए सही प्रयास आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है।

आज आप लिए एक height-increasing powder को share कर रहे हैं, जो बच्चों के tall height पाने के सपने को बहुत हद तक पूरा करेगा। 

इस powder को पीने के साथ ही कुछ exercises, जैसे ताड़ासन (mountain-pose) करना, monkey bar पे लटकना, basketball खेलना आदि...

Improve Your Height


I) Ingredients :

White sesame seeds - 50 gm.

Almonds - 50 gm. 

Fox nuts - 50 gm.

Fennel seeds - 50 gm.


II) Method :

सफेद तिल, बादाम, मखाना व सौंफ को हल्का-सा भून कर पीस लें।

Height-increasing powder तैयार है 👇🏻


इस powder को किसी dry airtight container में store कर लें।


Note - पहले आप ingredients की half quantity का ही powder बनाएं, फायदा होने पर पूरा powder बना लें।

Dosage - 1 tsp. यह powder और 1 tsp. चीनी को 1 cup दूध में डालकर घोल लें।

इसे बच्चों को 15 दिन तक रोज़ पिलाएं। फायदा होने से आप आगे भी continue कर सकते हैं।


इस powder में use होने वाले ingredients की nutritional value देखने के बाद आपको लगेगा कि यह सिर्फ height increase करने में बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी की health care के लिए valuable powder है।


Nutritional value of white sesame (per 100g, approximate):

  • Calories: 570
  • Fat: 50g (including healthy MUFAs & PUFAs)
  • Protein: 18g
  • Carbohydrates: 23g
  • Fiber: 12g
  • Calcium: 1450mg (a significant portion of the daily recommended intake)
  • Magnesium: 87% of the daily value
  • Iron: 9.3mg
  • Zinc: 12.2mg
  • Vitamin B6: 40% of the daily value
  • Vitamin E: Found in sesame seeds
  • B Vitamins: Including thiamin, niacin, riboflavin, folate
  • Antioxidants: Including sesamin and other lignans


Nutritional value of foxnut (per 100g):

  • Calories: Approximately 356 kcal
  • Protein: Around 8.7g
  • Carbohydrates: Around 79.8g
  • Fat: Around 0.5g
  • Fiber: Around 14.5g
  • Minerals: Good source of calcium, magnesium, phosphorus, and potassium
  • Vitamins: Contains essential vitamins like Thiamin (B1) 


Nutritional value of almond (per 100g): 

  • Calories: 578-598
  • Fat: 50-53g (including 3.8-4.1g saturated fat, 32-33g MUFAs, and 12-13g PUFAs)
  • Protein: 21-22g
  • Carbohydrates: 21-21.55g (including 4.35-4.9g sugar)
  • Fiber: 11-12.5g
  • Vitamin E: Excellent source (48% of the daily value in a 30g serving)
  • Magnesium: 268mg (21% of the daily value)
  • Calcium: 268mg (21% of the daily value)
  • Iron: 3.7mg (21% of the daily value)
  • Potassium: 713-728mg (15% of the daily value)
  • Other Nutrients: Manganese, copper, vitamin B2, and phosphorus


Nutritional value of fennel (per 100g):

  • Calories: 27 per cup
  • Fat: 0 grams.
  • Cholesterol: 0 milligrams.
  • Sodium: 45 milligrams.
  • Carbohydrates: 6 grams.
  • Fiber: 3 grams.
  • Protein: 1 gram.
  • Vitamins: Good source of Vitamin A and C
  • Minerals: Good source of potassium


Note - इस powder में सभी चीजें, health improve करने वाली है, जो यदि आपके बच्चे की height बढ़ाने में सहायक सिद्ध नहीं भी हुई, तब भी nutritional तो रहेगी ही। पर अगर किसी भी ingredient से allergy है, तो इसको use में न लें।

इस powder को हमने अपने बच्चों को बना कर पिलाया है, और यह उनकी height बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है, साथ ही साथ इसका स्वाद भी अच्छा है।

फिर जब natural variation available है तो artificial powder, बच्चों को health and height improve करने के लिए क्यों देना?

बाकी आप की इच्छा, हम तो बस यही चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी मनचाही height और सेहत पाएं।

Stay healthy, live healthy 😊

Tuesday, 27 May 2025

Recipe : Semolina Gnocchi

जब बच्चों की summer vacation start हो गई है, तो उनके लिए कुछ special भी होना चाहिए।

तो आज उनके लिए, एक Italian dish share कर रहे हैं, यह बहुत ही easily prepare होने वाली, healthy and tasty dish है।

Semolina Gnocchi, जिसे Gnocchi alla Romana भी कहते हैं, एक ऐसी dish है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी।

Semolina Gnocchi



I) Ingredients :

  • Semolina (suji) - 1 cup 
  • Potato - 1 piece (medium-sized, grated)
  • Olive Oil - 1 tbsp.
  • Onion - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Capsicum - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Chilli flakes - 1 tsp.
  • Mix herbs - 1 tsp.
  • Hot & sweet tomato ketchup - 1 tbsp. or Schezwan sauce - 1 tbsp. (optional)
  • Minced garlic - 2 tsp. (Optional)
  • Warm water - 2 cups
  • Salt - 1 tsp. or as per taste 
  • Rice flour - 1 tbsp.
  • Cheese - 3 tbsp.
  • Butter - 1 tbsp.

 

II) Method :

  1. 1 tbsp. oil में minced garlic को डालकर golden brown करके एक bowl में निकाल लीजिए।
  2. अब उसी oil में onion & capsicum को डालकर हल्का-सा भून लें।
  3. इसमें mix herbs, roasted garlic, salt and chilli flakes डाल दें। 
  4. इसमें सूजी डालकर थोड़ी देर भूनें।
  5. अब इसमें गर्म पानी को डालकर, बराबर चलाते हुए उपमा के जैसा बना लें।
  6. उपमा में mashed आलू, 2 tbsp. grated cheese और rice flour डालकर मिला लें। 
  7. Schezwan sauce या hot & sweet tomato ketchup डालकर mix कर लीजिए।
  8. एक plate पर 1 tsp oil लगाकर सूजी mix की बर्फी जमा दें।
  9. उस पर ऊपर से थोड़ा oil लगा दीजिए।
  10. 20 minutes बाद बर्फी काटकर रख लें।
  11. Pan में butter और ½ tbsp. olive oil को गर्म कीजिए।
  12. अब इसमें बर्फी को दोनों तरफ से golden brown होने तक shallow fry कर लें।
  13. बर्फी fry करते समय बचा हुआ grated cheese डाल दीजिए।

Yummy and nutritious Semolina Gnocchi is ready to serve. Although it is s a complete dish, but if you wish, you can serve it with any sauce, dip or salad etc.


III) Tips and Tricks :

  • Onion, capsicum और semolina, सभी को हल्का सा ही भूनना है। याद रखिएगा किसी की भी रंगत न बदले।
  • Butter में olive oil डालकर गर्म करने से, butter जलता नहीं है, और taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • Roasted garlic से और onion से taste enhance होता है। साथ ही Italian dish है तो उसमें garlic flavour ही authentic flavour देता है। 
  • पर अगर आप, प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं तो अदरक और grated coconut से replace कर सकते हैं, पर दोनों में से कोई भी चीज 1 tsp. से ज्यादा न हो, वरना उसका flavour dominant होने लगेगा।
  • आप sauces में hot & sweet tomato ketchup, Schezwan sauce और tomato ketchup, जो भी डालना चाहें, डाल सकते हैं, वैसे Italian dish है तो सबसे proper taste Schezwan sauce से ही आता है।
  • क्योंकि इसमें sauce, mix herbs, roasted garlic and cheese, butter सब डाला जाता है, इसलिए यह taste में अपने आप में complete होता है, इसके साथ में sauce, dip, chutney etc. की requirement नहीं होती है, फिर भी अगर आप serving time पर रखना चाहें तो रख सकते हैं। वैसे अगर आप को और ज्यादा healthy option चाहिए तो इसका green salad के साथ भी अच्छा combination बनता है।
  • आप healthy version में इसमें, सूजी mix में spinach leaves की puree भी add कर सकते हैं।
  • आप इसके more healthy option में, onion and capsicum के अलावा, अपनी मनपसंद की और भी veggies, जैसे sweet corn, jalapeno, bell pepper, paneer etc. भी add कर सकते हैं। 
  • Authentically इसमें egg भी डालते हैं। तो अगर आप add करना चाहें तो 1 अंडा फोड़कर, सूजी mix में डाल सकते हैं। हमने नहीं डाला है और उसके बिना भी इसका taste, बहुत ही yummy लगता है।

बाहर से crispy और अंदर से soft and cheesy Italian taste की यह dish, आप breakfast, supper, side-dish etc. में serve कर सकते हैं।

So, enjoy...