Wednesday 18 September 2019

Kids Story : Advay the hero : Pain


 Advay the hero: (Pain)



Advay अपने परिवार के साथ घूमने मथुरा, वृन्दावान गया था। उनके होटल के पास ही मंदिर था, जिसमें बहुत बड़ा मैदान भी था। उस मैदान में कुछ गायें बंधी थी, और वहाँ के local बच्चे भी खेलते रहते थे।

एक दिन शाम को advay की family का घूमने जाने का समय हो गया था, advay सबसे पहले ready हो गया था।

Mumma, पापा, दीदी सब तैयार हो रहे थे, तो advay खिड़की से बाहर झांक रहा था। उसने देखा कुछ लड़के मंदिर के मैदान में काँच की बोतल को wicket बनाकर cricket खेल रहे थे।

Advay को उनका खेल देखना बहुत अच्छा लग रहा था। तभी पापा बोले, आज तुम्हें जन्मभूमि ले कर चलता हूँ।

सब घूमने चले गए। अगले दिन, advay एक गाय और बहुत सारे लोगों के शोर से उठ गया।

उसके पापा ने mumma से कहा, मैं जरा देखकर आता हूँ, क्या हो रहा है?

Advay बोला, पापा मैं भी चलूँगा

पापा बोले, अच्छा चलो, पर हम लोग काफी दूर रहेंगे, पास नहीं जाएंगे। advay मान गया।

जब वो लोग उस मंदिर के मैदान में पहुंचे, तो उन्होंने देखा, एक गाय बुरी तरह चिल्ला रही थी, रस्सी तुड़वाना चाह रही थी, और अगर कोई उसके पास जा रहा तो वो बहुत खतरनाक हो जा रही थी, उसे पैर और सींग से मारना चाह रही थी।

वहाँ खड़े कुछ लोग बोल रहे थे, गाय पागल हो गयी है, इसे मार दो, वरना ये हमको भी मार सकती है। कुछ कह रहे थे भूत-प्रेत का साया है जी, तभी तो रातों रात कैसी पागल हो गयी है, झाड-फूंक, मंत्र-सिद्धि करने चाहिए।

तभी advay का ध्यान .......


आगे पढ़िए Advay the hero: (Pain, part -2) में 


No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.