Saturday 30 May 2020

Tip : जला बर्तन? - No Tension

आज कल हम लोग बहुत सारी Recipe try कर रहे हैं।
जब dishes अच्छी बनती हैं, और पूरा घर वाह वाह कहने लगता है, तो हमारा उत्साह दोगुना हो जाता है, तो हम और ज्यादा dishes बनाने लगते हैं।

पर जब बरतनों का ढेर दिखता है, तो हमारे होश फाख्ता हो जाते हैं।

और उसमें कोई बर्तन जल जाए, तब तो हालत ही ख़राब हो जाती है, उन्हें घिस घिस कर साफ़ करने में।

क्यों, सही कहा ना हमने?

पर जब Shades of life का हो साथ तो फिक्र की क्या बात।

तो आज हमारी Tip इसी problem का solution है।

जला बर्तन?   - No Tension


  1. आपका जो भी बर्तन जल गया हो उसमें ऊपर तक पानी भर लें।
  2. उसमें आधा चम्मच नमक व ¼ नींबू का रस निचोड़ लीजिए।
  3. अब उस बर्तन को gas पर चढ़ा दीजिए।
  4. जब पानी boil हो जाए तो gas off कर दीजिए।
  5. अब बर्तन को ढक कर 10-15 min. के लिए छोड़ दीजिए।
  6. बर्तन का पानी फेंक दीजिए।
  7. अब ऐसा करने से बर्तन से  चिकनाहट हट जाएगी और उससे जला हुआ substance भी loose हो जाएगा।
  8. अब आप बर्तन normally धो लीजिए। 
  9. कम मेहनत में भी आपका बर्तन पहले सा चमकने लगेगा।
तो अब चिंता किस बात की? 

तो फिर Shades of life से delicious Recipes सीखिए और सब की वाहवाही लूटिए।

2 comments:

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.