आज की recipe बहुत common recipe है, आप में से बहुतों को बनानी भी आती होगी।
पर इसको डालने का कारण यह है कि हमारे एक viewer की demand थी कि हम इसकी recipe share करें, क्योंकि उसे हमारे द्वारा बनाई गई भेलपुरी बहुत पसंद है।
भेलपुरी एक ऐसी recipe है, जो कि विभिन्न states की delicacy है, इसके flavour में थोड़ा फेरबदल और नाम बदल जाता है।
और कमाल की बात यह है कि हर अपने state में as a street food यह famous भी बहुत है। चाहे महाराष्ट्र की भेलपुरी हो, बंगाल की झालमुरी हो, या उत्तर प्रदेश का चुरमुरा, सब एक से बढ़कर एक बेमिसाल…
Bhelpuri
Ingredients :
- Puffed rice - 1 cup
- Besan Bhujia - 1 packet (of ₹5)
- Aloo Bhujia - 1 packet (of ₹5)
- Salted Peanuts - 1 packet (of ₹5)
- Onion - 1 (medium)
- Boiled potato - 1 (medium)
- Boiled peas - 1 tbsp.
- Tomato - 1 (medium)
- Fresh coriander leaves - handful
- Green chillies - as per taste
- Lemon juice - 1 tsp.
- Salt - as per taste
- Black salt - ½ tsp.
- Cucumber - 1 (small)
Method :
- प्याज़, टमाटर, खीरा, उबला आलू, धनिया-पत्ती और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
- एक बड़ा-सा bowl लीजिए, उसमें लइया/लाई/मुरी/मुरमुरे, आप जिस भी नाम से जानते हैं, ले लीजिए।
- उसमें बेसन भुजिया (बेसन के सेव), आलू भुजिया और भुनी मूंगफली डालकर अच्छे से mix करके dry mix ready कर लीजिए।
- एक अलग bowl लीजिए, उसमे finely chopped veggies और उबली हुई मटर डाल दीजिए।
- अब इसमें नींबू का रस, salt, और black salt डालकर अच्छे से mix करके wet mix ready कर लीजिए।
- Serve करने से just पहले ही dry mix और wet mix को अच्छे से मिला दीजिए।
Savour this palatable, delectable, and spicy Bhelpuri!
Tips and Tricks :
- जब भी आप भेलपुरी तैयार करें, ध्यान रखिएगा कि सारे dry ingredients fresh और crispy हों।
- जब भी मुरमुरे खरीदें, कम amount में खरीदें और उसे airtight container में रखें।
- अगर आप की मुरी soggy और soft हो गई है, तो पहले dry roast करके उसे crispy कर लीजिए।
- बेसन भुजिया, आलू भुजिया और मूंगफली crispy हों इसके लिए उनके ₹5 या ₹10 वाले packets use करें। छोटे-छोटे packets में freshness और crisp ज्यादा अच्छा रहता है।
- हम हमेशा Haldiram’s के products ही use करते हैं। Keeping in mind, अच्छी quality के ingredients लेने से dish के अच्छे बनने की chances बढ़ जाते हैं।
- प्याज़ डालने से crunchy taste और टमाटर, आलू व खीरा से juicy taste आता है।
- नींबू और हरी मिर्च से खट्टा और चटपटा स्वाद आएगा।
- अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो उसके जगह finely chopped मूली भी डाल सकते हैं।
- आप कहेंगे कि यह तो वो भेलपुरी नहीं है जो Mumbai में मिलती है। हाँ, बिल्कुल नहीं है। भेलपुरी और झालमुरी की recipe भी जल्दी share कर देंगे, अगर आप की demand आती है।
- याद रखियेगा कि dry mix और wet mix दोनों पहले अलग-अलग ready कीजिएगा, फिर mix कीजिए, जिससे dry mix में freshness और crisp देर तक बनी रहे।
- हमने सफ़ेद और काला दोनों नमक डाला है, काले नमक को डालने से taste enhance हो जाता है।
- ध्यान रखिएगा कि salt का amount सिर्फ इतना हो कि वो wet mix से बस उतना ही ज्यादा हो, जो कि मुरमुरे के लिए required हो, क्योंकि dry mix के बाकी ingredients already salty हैं।
- मेरे बेटे और उसके दोस्तों को यह बहुत पसंद है, तो हम इसे उसके tiffin में भी रखते हैं।
- मुरमुरे और दोनों भुजिया का proportion ऐसा हो, कि दोनों भुजिया मिलाकर जो amount हो, उससे मुरमुरे थोड़े plus में हो।
- याद रखियेगा कि पूरी prepare करके नहीं रखनी है, बल्कि wet mix छोटे डिब्बे और dry mix main tiffin box में रखें। जिससे बच्चा अपने recess time में dry mix और wet mix मिलाकर crispy और tasty भेलपुरी ready कर लेगा।
- बेटे के tiffin में dry mix में केवल लइया, आलू भुजिया और बेसन भुजिया ही mix करते हैं। उसे मूंगफली पसंद नहीं है, और wet mix में मटर, खीरा, और हरी मिर्च नहीं डालते हैं, क्योंकि वो भी उसे पसंद नहीं है।
अब देर किस बात की? यह स्वादिष्ट Bhelpuri खुद भी खाएँ और बच्चों को भी खिलाएँ, उनके tiffin में भेजकर…
