Thursday, 25 November 2021

Recipe : South Indian Paneer

इस हफ्ते का सबसे special day, my Anniversary Day... 

आप सभी की बहुत सारी शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद के लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻❤️

आप सब का आभार कि आप सभी को पनीर की सब्जी, में  instant अचारी पनीर, instant हरियाली पनीर और instant Mexican Paneer सारी ही बहुत पसंद आ रही है...

आज अपनी anniversary पर हम Paneer की सब्जी का वो flavour डाल रहे हैं, जो हमें बहुत पसंद है और वो है South Indian flavour.

बाकी पनीर की सब्जी की तरह यह भी बहुत delicious है। और without onion and garlic recipe है, साथ ही चटपटे flavour की भी है, तो सभी को खाकर मजा आ जायेगा...


South Indian Paneer




Ingredients :

Paneer - 250 gm.

Tomato - 2 medium size

Coconut powder - 1 tbsp.

Ginger - 1 inch

Red chili powder - 1 tsp.

Sarson seed - ½ tsp.

Curry leaves - 4 to 5

Salt - as per taste 

Mustard oil - 1 tbsp.


Method :

  1. Mixer jar में टमाटर, अदरक, नारियल पाउडर डालकर महीन paste बना लीजिए।
  2. Paneer के thick blocks cut कर लीजिए।
  3. Wok में Mustard oil गर्म कर लीजिए। 
  4. इसमें Mustard seeds, वो लाल मिर्च डालकर चटका लें। 
  5. अब इसमें curry leaves डालकर चला लें।
  6. अब इसमें टमाटर का paste, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
  7. अब इसमें पनीर के blocks डालकर हल्के से भून लें। 

लीजिए आप का delicious South Indian Paneer ready है।

चलिए अब कुछ tips and tricks भी हो जाए। 


Tips and Tricks : 

  • Paneer fresh लीजिएगा, जिससे वो soft हो पर brittle ना हो।
  • Paneer, fry करके नहीं डालना है, वरना पनीर hard and chewy हो जाएगा।
  • Mustard oil ही use कीजिएगा, क्योंकि हम South Indian flavour बना रहे हैं और South Indian flavour, Mustard oil में ही सबसे अच्छा लगता है।
  • आप को South Indian Paneer, जितना tangy बनाना हो, आप इसमें उतना ही टमाटर डालिएगा। 
  • Dry red whole chilli and chilli powder अपने taste के according डालें।
  • Serve करने से कम से कम ½ घंटे पहले सब्जी बना लीजिए, जिससे पनीर मसाले को पूरी तरह absorb कर ले और पनीर का हर टुकड़ा, स्वाद से भरपूर रहे।
  • इसे आप सांभर और चावल या रोटी, परांठे के साथ serve कर सकते हैैं।

तो सोच क्या रहे हैं, आज शाम को ही पनीर मंगा लीजिए, or spicy, tangy tasty की easily prepare होने वाले South Indian Paneer को पूरी family के साथ enjoy कीजिए।

Wednesday, 24 November 2021

Recipe : Instant Mexican Paneer

Wow! आप तो आज बिल्कुल ready हैं, अपने fresh Paneer के साथ। 

तो चलिए एक और easily prepare, होने वाली instant recipe बता देते हैं। 

आप को दो चटपटे flavour अचारी पनीर और हरियाली पनीर की recipe हम बता चुके हैं.. 

इस recipe की पहली दोनों recipes से entirely different taste है।

आज की पनीर की सब्जी का taste, बच्चों को और उन लोगों को बहुत अच्छा लगेगा, जिन्हें mexican flavour बहुत पसंद आता है। 

Instant Mexican Paneer 




Ingredients

Paneer - 250 gm.

Butter - 50 gm. 

Mix herbs - 1tbsp.

Cheese - 100 gm. 


Method 

  1. Paneer के thick blocks cut कर लीजिए।
  2. एक glass bowl में Paneer blocks, butter, herbs and cheese डालकर microwave oven में 5 min. के लिए microwave कर लीजिए। 
  3. अब इसे निकालकर हल्के हाथों से mix कर लीजिए।

Now your Instant Maxican Paneer ready to serve.

आप इसे नान या रुमाली रोटी के साथ serve कर सकते हैं।


Tips and Tricks :

  • Paneer fresh लीजिएगा, जिससे वो soft हो पर brittle ना हो। 
  • Paneer, fry करके नहीं डालना है, वरना पनीर hard and chewy हो जाएगा।
  • Serve करने से कम से कम ½ घंटे पहले सब्जी बना लीजिए, जिससे पनीर, herb, butter and cheese के flavour को पूरी तरह absorb कर ले और पनीर का हर टुकड़ा, स्वाद से भरपूर रहे।
  • आप इसे as a snack or a starter भी serve कर सकते हैैं। आप इसे पाव or bread के साथ भी serve कर सकते हैं।
  • यह starter or snacks के रूप में अपने आप में complete है, इसके साथ चटनी या sauce की requirements नहीं है। 
  • अगर आप के पास microwave oven नहीं है तो आप इसे non-stick wok में भी बना सकते हैैं।

तो बस आज का Delicious Instant Mexican Paneer बनाकर बच्चों को अपने हाथों के खाने का दीवाना बना लीजिए।

Tuesday, 23 November 2021

Recipe : Instant Hariyali Paneer

आज आप अपने Paneer के साथ ready हैं ना...

तो चलिए आज आपको easily prepare होने वाली Paneer की एक और instant सब्जी share कर रहे हैं।

हरे धनिया की कोई भी recipe आप को बनानी है तो उसके लिए winter season  सबसे अच्छा मौसम है, क्योंकि इस समय ही हरा धनिया सबसे अच्छा आता है। 

तो हमारी आज की recipe का main ingredient, Paneer है और second ingredient हरा धनिया है।

आप, अपने taste के according इसे with or without garlic बना सकते हैं... 

यह easily prepare होने वाला बहुत ही tasty and healthy Paneer recipe है। इसलिए यह diet conscious लोगों को भी बहुत पसंद आएगी...


Instant हरियाली पनीर 


Ingredients 

Paneer - 250 gm.

Coriander leaves - 100 gm.

Green chillies - 2 to 3 no. 

Garlic - 3 to 4 pods 

Ginger - ½ inch 

Salt - as per taste

Lemon juice - ½ tbsp.

Mustard oil - 1 tsp.

Cumin seeds - ½ tsp.


Method 

  1. Mixer jar में धनिया, मिर्च, नींबू, लहसुन और अदरक और नमक डालकर महीन paste prepare कर लीजिए।
  2. पनीर के thick blocks cut कर लीजिए। 
  3. Wok में 1 tsp. oil डालकर गर्म कीजिए। 
  4. इसमें जीरा डालकर हल्का सा भून लें।
  5. अब इसमें पनीर के blocks व नमक डालकर हल्के हाथों से चला लें।
  6. अब इसमें धनिया का paste डालकर हल्के हाथों से mix कर लीजिए।

Now ready to serve your Hariyali Paneer.

आप इसे रुमाली रोटी व दाल मखनी के साथ serve कर सकते हैैं। यह dal-rice के साथ भी बहुत yummy लगता है।

आप इसे snacks and tea-time में भी serve कर सकते हैं। इसे as a chat भी serve कर सकते हैं।

चलिए आप को कुछ tips and tricks भी बता देते हैं-

Tips and Tricks :

  • Paneer fresh लीजिएगा, जिससे वो soft हो पर brittle ना हो। 
  • Paneer, fry करके नहीं डालना है, वरना पनीर hard and chewy हो जाएगा।
  • Serve करने से कम से कम ½ घंटे पहले सब्जी बना लीजिए, जिससे पनीर धनिया paste को पूरी तरह absorb कर ले और पनीर का हर टुकड़ा, स्वाद से भरपूर रहे।
  • अगर आप इसे as a snack or a starter serve कर रहे हैं तो उसमें पनीर के blocks को हल्का सुनहरा कर लीजिएगा। उसमें garlic and ginger की quantity कम कर लें और उसमें थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क दें। 
  • यह starter or snacks के रूप में अपने आप में complete है, इसके साथ चटनी या sauce की requirements नहीं है।
  • अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो, इसमें  लहसुन को avoid भी कर सकते हैैं, लहसुन के बिना भी यह बहुत tasty लगता है।

तो बस झटपट बना डालिए आज की yummy tasty instant Hariyali Paneer.