Tuesday, 5 July 2022

Short Story: Car की सफाई

 कार की सफ़ाई


रघु गांव से अपने परिवार के साथ नया आया था। उसे खेती-किसानी के अलावा कोई काम नहीं आता था। 

उसने मेहनत मजदूरी का काम पकड़ लिया, पर कुछ ही दिनों बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।

अब उससे मेहनत मजदूरी नहीं हो पा रही थी, उसकी पत्नी रत्ना ने दो घरों में काम पकड़ लिया। उसी से जैसे तैसे गुजर हो रही थी।

एक दिन रघु को अपने गांव का घनश्याम मिल गया, वो रघु को देखकर बड़ा खुश हुआ, उसने रघु पर प्रश्नों की झड़ी लगा दी, बोला यहां क्या कर रहा है? अभी तक मिलने क्यों नहीं आया? कोई काम धंधा कर रहा है या मजबूरी की रोटी तोड़ रहा है?

रघु दुःखी होता हुआ बोला, सौ बात की एक बात, आए थे गांव की गरीबी से बाहर निकलने के लिए, यहां भूखमरी ने घेर लिया। 

चल कोई नहीं, तेरे यार के रहते तू भूखा नहीं मरेगा। मैं यहां कार सफाई का काम करता हूं। तुझे भी 8-10 cars की सफाई का काम दिला देता हूं। सुकून से जिंदगी कट जाएगी। 

रघु ने 8-10 कारों की सफाई का काम शुरू कर दिया। रत्ना और रघु के पैसों से जिंदगी ठाठ-बाट से तो नहीं पर चैन से कटने लगी।

रघु का बेटा राघव बड़ा मेहनती और पढ़ने में होशियार था। एक सरकारी स्कूल में वो लगन से पढ़ाई-लिखाई कर रहा था।

बारहवीं की परीक्षा में अव्वल आने पर वह सीधे रघु के पास पहुंच गया, उसे अपने अच्छे नंबरों से पास होने की खुशखबरी सुनाने।

वहां रघु, खन्ना जी की कार साफ कर रहा था। और खन्ना जी कार का wiper टूटने की वजह से रघु की खूब फटकार लगा रहे थे। 

रघु बोला रहा था, साहब यह पहले से टूटा होगा, मैंने नहीं तोड़ा, वैसे भी काफी पुराना हो गया था। 

खन्ना जी का स्वर और तेज़ हो गया, अच्छा चोरी ऊपर से सीना जोरी... एक तो तोड़ दिया, ऊपर से बहस कर रहा है। बहुत दिमाग ख़राब हो गये हैं, तेरे...

आखिरकार वो रघु की उस महीने की तनख्वाह काटकर ही माने। सब बात ख़त्म कर खन्ना जी, फोन पर अपनी पत्नी से बातें करने लगे, खन्ना जी बताने लगे, कैसे उल्लू बनाकर, पहले से टूटे हुए whipper का पैसा, अनपढ़ गवांर मूर्ख रघु से वसूल लिया। फिर बोले, तुम बहुत दिनों से pizza के लिए बोल रही थीं, आज उन पैसों से pizza मंगाएंगे। 

फिर मक्कारी से भरी हंसी के साथ gate से बाहर चले गए।

राघव, दूर खड़ा खन्ना जी की सारी हरकतें देख और सुन रहा था। उसके तन बदन में आग लग गई। उसके पास होने की खुशी काफूर हो चुकी थी।

अगले दिन से राघव दिन भर, घर से बाहर रहता और रात को भी बहुत late आता।

रघु और रत्ना, दोनों इस बात से बहुत परेशान थे, पर राघव उन्हें कुछ नहीं बताता। 2 साल बीत गए।

एक दिन रात के 9 बजे, रघु के घर के आगे एक कार आकर खड़ी हुई और बहुत तेज हॉर्न बजाने लगी।

बार बार हॉर्न की आवाज सुनकर, रघु और रत्ना दोनों बाहर आए, उनके बाहर आते ही हॉर्न की आवाज बंद हो गई।

उन्होंने देखा, एकदम नयी चमचमाती आलीशान कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। और इधर उधर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। तभी राघव सामने से चला आ रहा था।

राघव को देखकर, रघु बोला, ना जाने किस की नई कार है।

राघव बोला, आज से आप को बस यही कार बहुत मन लगाकर साफ करनी है। मैंने सुना है, जिस कार की सफाई आप करते हैं, वो कभी पुरानी नहीं होती है।

हां, तू परेशान मत हो, मैं बहुत मन से इसकी सफाई करुंगा। पर यह तो बता, यह किसकी कार है। 

राघव ने कार की चाभी, रघु को देते हुए कहा, आपकी...

मेरी!?...

हां आप की!

अब से आप और मां कोई काम नहीं करेंगे।

यह कह कर राघव ने पिछले 2 साल की सारी बातें बताते हुए कहा, जिस दिन खन्ना जी आप की डांट लगा रहे थे। उसी दिन मैंने सोच लिया था कि बहुत मेहनत करुंगा, लेकिन बहुत जल्द ऐसी कार दूंगा आप को।

अब से आप सिर्फ इस कार की सफाई करेंगे, और मैं मेहनत कर के आप को जमाने की सारी खुशियां दूंगा।

अगले दिन से रघु, कार की सफ़ाई के काम के लिए नहीं गया।

खन्ना जी उसके घर गये, देखा रघु नयी चमचमाती कार की सफाई कर रहा था।

वो गुस्से से चिल्लाने लगे, यहां कार की सफाई कर रहा है और हमारे यहां नहीं आया।

रघु बोला, अब से मैं सिर्फ इसी कार की सफाई करूंगा।

अबे, ऐसे कौन से रईस की कार है कि जो तू किसी और की कार की सफाई नहीं करेगा।

राघव बोला, मेरे पिता जी की।

रघु! तुमने कार खरीद ली?

मैं कहां साहब, बेटे ने दी है...

खन्ना का मुंह छोटा सा रह गया क्योंकि यह कार उसकी कार से ज्यादा आलीशान थी।

वो समझ गया कि अब उसे अपनी कार की सफाई खुद ही करनी पड़ेगी।

Monday, 4 July 2022

Article : First Steel Road

 पहली स्टील की सड़क

आज हम एक ऐसा article, share कर रहे हैं, जिससे आपको अवगत होगा कि हमारा देश, दिन-प्रतिदिन कैसे विकास की ओर अग्रसित हो रहा है। 

हमारा देश आज उस direction में भी सोच रहा है, जिस तरफ़ कभी सोचा ही नहीं गया था। बल्कि यह कहना चाहिए कि ना केवल सोच रहा है, अपितु उससे देश को सफलता की ओर ले जा रहा है।

आज हम बात कर रहे हैं, first steel road की। एक ऐसी सड़क, जो कंकड़-पत्थर से नहीं बल्कि steel से बनी है।

आप सोच रहे होंगे कि, क्या ज़रूरत है, steel की सड़क बनाने की? वैसे ही देश में खर्चा कम है, जो बेकार में steel की सड़कें बनाने की योजना बनाई जा रही हैं।

अगर हम आप से कहें कि खर्च बढ़ेगा नहीं, बल्कि उचित उपयोग होगा, साथ ही देश में स्वच्छता, सुदृढ़ता व सुरक्षा और अधिक बढ़ जाएगी।

क्या हुआ, सुनकर चौंक गए? 

तो चलिए आप को बताते हैं, यह किस तरह से मुमकिन है।

First Steel Road :

गुजरात के सूरत में steel की सड़क बनाई गई है। देश में पहली बार ऐसा प्रयोग किया गया है। यह सड़क हजीरा industrial area में बनाई गई है। वैसे, ये पढ़कर आपको लग रहा होगा कि पूरी सड़क steel की है और इसे बनाने के लिए steel की कई चादर बिछाई गई होंगी, तो करोड़ों का खर्चा हो गया होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दरअसल, इसे देश भर में steel plants से निकलने वाले कचरे(slag) से बनाया गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल अलग-अलग steel plants से करीब 19 million tons कचरा (steel waste) निकलता है। जिससे हालात ये हो गए हैं कि steel के कचरे के पहाड़ बन गए हैं। 

First time experiment

इन पहाड़ों से निजात पाने के लिए, ये नया प्रयोग शुरू किया गया है। कई research के बाद गुजरात में steel के कचरे से 6 lane road पर प्रयोग के तौर पर बनाई गई है। 

Steel कचरे से फिलहाल केवल एक किलोमीटर लंबी सड़क ही बनाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सबकुछ ठीक रहा तो भविष्य में देश में Highway और road आदि बनाने के लिए steel कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे विकास कार्य को तेज़ी तो मिलेगी ही, साथ ही steel के कचरे से भी निजात मिल सकेगी।

यह Council Of Scientific And Industrial Research (CSIR) और Central Road Research Institute (CRRI) सहित Ministry of Steel और नीति आयोग की सहायता से तैयार किया गया है। यह परियोजना भारत सरकार के waste to walth और स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़ी है।

How to create a road with steel waste :

स्टील कचरे से सड़क बनाने के लिए सबसे पहले एक लंबी प्रक्रिया के बाद steel के कचरे से गिट्टी बनाई गई। इसके बाद इसका प्रयोग सड़क बनाने में किया गया। CSIR के अनुसार बनाई गई सड़क की मोटाई को भी 30 प्रतिशत तक घटाया गया है। ऐसी उम्मीद है कि स्टील कचरे की तकनीक से बनी सड़क ज़्यादा मज़बूत होगी और मानसून सीजन में इसके खराब होने की संभावना बेहद कम होगी।

CRRI के प्रिंसिपल वैज्ञानिक सतीश पांडेय ने बताया, ‘भारी ट्रकों के चलते हजीरा पोर्ट पर एक किलोमीटर लंबी सड़क पहले बेहद खराब स्थिति में थी। इसके बाद सरकार ने प्रयोग के तहत सड़क की मरम्मत के लिए steel waste का प्रयोग किया। अब हर दिन करीब 1000 से ज़्यादा ट्रक 18 से 30 टन का वज़न लेकर इससे गुज़रते हैं लेकिन इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। सतीश पांडेय के अनुसार इस प्रयोग के बाद अब देश के हाइवे और दूसरी सड़कें स्टील के कचरे से बनाई जा सकेंगी क्योंकि इससे बनी सड़के काफी मज़बूत और टिकाऊ हैं। भारत भर में steel plants से हर साल 19 million tons steel waste निकलता है और एक अनुमान के अनुसार इसके 2030 तक 50 million tons मिलियन टन तक बढ़ने की संभावना है।

अब आप समझें, हमारा किस ओर इशारा था?

जी बिल्कुल सही समझे, best out of waste. आज हमारा भारत, waste से भी सुअवसर, विकास और सफलता प्राप्त कर सकता है। उसका भी सदुपयोग कर सकता है। समृद्धि तभी आती है, जब हमे हर एक चीज़ का सदुपयोग कर रहे हों। 

यह है हमारा नया भारत, सुदृढ़ भारत, सफल भारत...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Monday, 27 June 2022

Recipe : Cheezy-Tweezy

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं तो, छुट्टियों के खत्म होने से पहले बच्चों के लिए आज एक और recipe share कर रहे हैं। यह उनको बहुत पसंद आएगी, साथ ही घर में बाकी सबको भी बहुत पसंद आएगी।

Easily prepare होने वाली recipe है, जिसमें बहुत कम ingredients की requirements है। तो चलिए, आइए जानते हैं उसके ingredients and method...

Cheezy-Tweezy


Ingredients :

All purpose flour (Maida) - 250 gm.

Salt - 1 tsp.

Baking powder - ½ tsp.

Baking soda - ¼ tsp.

Milk - 50 ml.

Butter - 1 tbsp.

Cheese combination (Mozzarella cheese and cheddar cheese) -  150 gm.

Chopped coriander leaves - 1 tbsp.

Egg - 1


Method :

Butter को melt कर लीजिए।

एक mixing bowl में, melted butter, milk, baking powder, baking soda, salt and egg डालकर mix कर लीजिए।

अब इसमें मैदा डालकर, soft dough prepare कर लीजिए। 

Dough को ½ an hour के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 

अब एक बार फ़िर से dough की अच्छे से kneading कर दीजिए। 

अब इस से medium size की balls तोड़ लें। 

इन balls को रोटी जैसे पतली बेल लीजिए।

Cheese combination में chopped coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 

अब एक रोटी पर 1 tbsp. cheese mix को डाल दीजिए, उसके किनारे पर पानी लगाकर उस पर एक और रोटी रखकर चिपका दीजिए।

Rolling pin (बेलन) से एक बार और बेल लीजिए, जिससे वो आपस में चिपक जाए।

अब इससे लम्बी-लम्बी strip काट लीजिए। एक strip के ऊपर दूसरी strip रख दीजिए।

इन strips को roll करके twist कर लीजिए।

इन twist पर butter से brushing कर दीजिए। 

इसी तरह से सारे tweezies भी ready कर लीजिए।



अब इन tweezies को Microwave oven safe tray or any other flat surface के utensil पर रख दें। 

Microwave Oven को Convection mode पर 220°C पर preheat कर लीजिए।

Tray 180°C पर 25 minutes के लिए bake कर लीजिए।

Yummy, tasty & cheesy, Cheezy-Tweezy is ready to serve. 

चलिए झटपट perfect Cheezy-Tweezy बनाने के tips and tricks भी देख लेते हैं....


Tips and Tricks :

कभी भी baking करें तो oven को preheat ज़रुर से करें।

अगर आप health conscious हैं तो मैदे की जगह, सूजी या आटा भी ले सकते हैं। Combination में भी रख सकते हैं।

Baking powder and baking soda को Yeast से replace भी कर सकते हैं। तब active Yeast - 7 gm लेना होगा। 

अगर आप के पास, combination cheese नहीं हो तो आप, केवल mozzarella cheese या cheddar cheese भी ले सकते हैं।

Cheese cubes or cheese slice भी ले सकते हैं।

अगर कोई चीज़ नहीं है, तो आप पनीर या आलू के मसाले की filling भी बना सकते हैं। 

अगर आप egg नहीं खाते हैं और उसे avoid करना है तो उसे discard कर सकते हैं, पर तब उसे replace करने के लिए, आप दूध की जगह दही डालें।

Egg डालने से sponge and browning अच्छी आती है। उससे वो market में मिलने वाले, cheese twister से ज़्यादा resemble करते हैं।

आप चाहें तो coriander leaves की जगह, parsley or mix herbs भी use कर सकते हैं।

आप इसे normal oven, OTG or air-fryer में भी बना सकते हैं।

अगर आप के पास इनमें से कुछ नहीं है, तो आप एक लोहे की कढ़ाही में बालू डालकर या नमक डालकर उसे 20 minutes के लिए, ढककर preheat कर लीजिए। फिर नमक/बालू पर एक कटोरी रख दें।

कटोरी पर twister की try रखकर 25 minutes के लिए ढककर bake कीजिए।

नमक के ऊपर कटोरी रखकर, उस पर ही try रखिएगा, वरना twister नीचे से जल जाएंगे।

Now enjoy your cheese twister.