Tuesday, 15 August 2023

Poem : मेरी माटी मेरा देश

मेरी माटी मेरा देश



माटी मेरे देश की

देश मेरा रंगीला  

कोस कोस पर बदले बानी

कोस कोस पर पानी 

वीरता और शौर्य की

पग पग सुनो कहानी 

हरियाली मेरे देश की

देती जीवन संदेश

भांति भांति की संस्कृति 

होती हरेक प्रदेश

मेरे इस देश ने

नवयौवन है पाया 

सर्वोत्तम की श्रेणी में 

अपना नाम बनाया

हो विज्ञान या खेल का मैदान 

या हो वीर जवान 

मिल रही हर क्षेत्र में, 

सर्वप्रथम होने की 

भारत को पहचान

मेरी माटी मेरे देश को

शत् शत् मेरा प्रणाम

उसके अलबेले 

 स्वरूप को 

    बारम्बार प्रणाम 🇮🇳🙏🏻

आप सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳💐

हमारा देश, हर वर्ष, हर क्षेत्र, में सफलताओं के नए आयाम पर पहुंचे और विश्व विजयी बनें🇮🇳😊 

🇮🇳 जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Monday, 14 August 2023

Recipe: Ridge Gourd Peels Kebab

Gourd Peels Sabji की recipe and Taste Enhancer की tip के बाद, Taste out of waste segment में एक और बहुत ही tasty recipe लेकर आए हैं। यह ऐसी recipe है, जिसको अगर ना बताएं कि यह किस चीज़ से बनी है तो कोई कभी बता नहीं सकता कि वो छिलकों से बने हैं। 

Veg kabab में इससे tasty कोई कबाब नहीं होते हैं और तब तो यह और ज्यादा valuable हो जाते हैं, जब यह छिलकों से बने हों और वो भी ऐसी सब्जी के छिलके से, जिसके नाम पर लोग सबसे ज्यादा मुंह बनाते हों। 

तोरई के छिलके के कबाब  


Ingredients :

  • Ridge gourd peels - 250 gm
  • Gram pulses - 1 cup
  • Garlic cloves - 20-25
  • Ginger - 2
  • Black pepper karnels - 2 tsp
  • Cinnamon  - 2
  • Black cardamom - 2
  • Green cardamom - 2
  • Bay leaf - 2 
  • Nutmeg powder - ¼ tsp 
  • Cumin - ½ tsp 
  • Red chilli - 2
  • Oil for shallow frying 


Method :

  1. Cooker में 1 tbsp. oil डालकर गर्म कर लीजिए।
  2. अब इसमें अदरक, लहसुन और सारे खड़े गर्म मसाले डालकर थोड़ा सा भून लें। 
  3. अब इसमें दाल और तोरई के छिलके डालकर थोड़ा सा भून लें।
  4. फिर इसमें नमक और पानी डालकर, cooker बंद कर दें। 
  5. 3 whistle, high flame पर और 4 to 5 whistle, slow flame पर लगा लें।
  6. गली हुई दाल mix को mixer grinder में महीन पीस लें।
  7. अब इसके मनचाहे आकार बनाकर, slow flame पर shallow fry कर लीजिए।

Now, ridge gourd peels kabab is ready to serve. 

You can serve it, with rumali roti, onion rings and green chutney. 

चलिए अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे बहुत ही tasty कबाब बने...


Tips and Tricks :

  • तोरई एकदम fresh और उसके छिलके साफ़ सुथरे होने चाहिए।
  • तोरई को peeler से छीलना है, जिससे पतले छिलके निकले। ध्यान रखिएगा कि छिलके में तोरई बिल्कुल ना आए। 
  • तोरई के होने से खुसखुसा नहीं बल्कि गीजगीजा सा कबाब बनेगा। फिर वो कबाब नहीं सब्जी लगेगा।
  • दाल, boil करते समय, इतना पानी डालना है कि दाल पूरी तरह से डूबी रहे, व उससे बस 2 tbsp और ज्यादा। 
  • जब दाल गल जाती है तो गीली तो रहती है पर excess water नहीं बचता है, पर अगर आप के mixture में पानी रह जाता है तो पानी discard करके दाल निकालिए।
  • Excess water होने से कबाब का taste and texture दोनों ही बेकार हो जाएगा।
  • अगर दाल पीसने में दिक्कत आ रही है तो आप jar में थोड़ा सा तेल डाल कर पीस लीजिए।
  • अगर कबाब का mix गीला रह जाता है तो उसमें बेसन add कर कबाब के mix को dry करने के लिए डाला जाता है। इसलिए आप बेसन की quantity को requirement के according कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  • Kabab Mix इतना dry होना चाहिए कि कबाब का shape दिया जा सके, वो चिपके या टूटे नहीं। 
  • कबाब का shape देने में, हाथों में घी या तेल जरूर से लगा लें, जिससे कबाब हाथ में चिपके नहीं।
  • बेसन की quantity ज्यादा होने से कबाब बनने के बाद भी बहुत dry-dry लगते हैं, साथ ही वो बहुत brittle हो जाता है। इसलिए ध्यान रखिएगा कि, बेसन की quantity, unnecessary ना बढ़े।
  • कबाब को slow flame पर ही shallow fry कीजिए। 
  • Flame high होने से कबाब का proper texture नहीं आएगा। 
  • Nutmeg powder आप को अगर पसंद नहीं हो तो आप उसे avoid भी कर सकते हैं, पर अगर आप authentic taste चाहते हैं तो उसके लिए थोड़ा सा nutmeg powder डालना ही होगा। 
  • आप अपने taste के according, shallow fry करते समय pure ghee  या ghee and butter का combination भी ले सकते हैं। 
  • हम ऐसे ही बनाते हैं, इससे taste और enhance हो जाता है। लेकिन अगर आप को authentic taste ही चाहिए तो, mustard oil ही use कीजिए। 

Friday, 11 August 2023

Tip : Taste Enhancer

Taste out of waste segment में हमने कल आपको लौकी के छिलके की सब्जी की recipe बताई थी, जिसे बहुत लोगों ने पसंद किया..

तो चलिए आज आपके लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो आपकी सब्जी का taste and aroma दुगना कर देगा। सब्जी आपके घर में बनेगी और मुंह में पानी पड़ोसियों के आ रहा होगा। 

इस tip को taste enhancer भी कह सकते हैं। 

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि क्या करना है- 

हरी धनिया की डंडियां 

Ingredients :

हरी धनिया की डंडी


Method :

हम धनिया पत्ती अलग और डंडी अलग कर देंगे।

धनिया पत्ती को वैसे ही use करेंगे पर उसकी डंडी फेंकेंगे नहीं बल्कि उसे सारे मसाले के साथ पीसकर हरा मसाला ready करेंगे, और उससे सब्जी बनाएंगे।

इसे दो तरह से use कर सकते हैं।

First method-

1. धनिया की डंडी को टमाटर और अदरक के साथ पीस लें (अगर बिना प्याज़ लहसुन वाला खाना बनाना है)।

2 . अगर आप प्याज, लहसुन, अदरक खाते हैं तो उसके साथ पीस लें।

3. अब आप जैसे मसाला भूनकर सब्जी बनाते हैं, वैसे ही बना लीजिए।

Second method-

1. जब पूरी सब्जी बन जाए तो आखिर में हरा मसाला डालकर अच्छे से भून लें। 

दोनों ही तरीकों से सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है और दोनों तरह से बनकर तैयार एक ही सब्जी का स्वाद entirely different आता है... 

Note - 

  • अगर आप धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो सब्जी में धनिया पाउडर ना डालें, जिससे धनिया की डंडी का taste and aroma enhance होकर आए। 
  • आप अगर मिर्च खाते हैं तो, chilli powder डालने के बजाए, सूखी लाल मिर्च भी मसाले में पीसकर हरा मसाला तैयार करें तो स्वाद और रंगत और बढ़िया आएगा।
  • मसाले में धनिया की डंडी से उसका रंग हरा हो जाएगा, लेकिन सब्जी की रंगत वैसी ही रहेगी, जैसी आप की सब्जी की रहती है। धनिया की डंडी से केवल taste and aroma में ही enhancement आएगा। 
  • अगर आप मसाले में धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो काटकर धनिया पत्ती डालने की कोई आवश्यकता है। 
  • धनिया पत्ती के competitively धनिया की डंडियों की shelf life ज्यादा होती है।
  • अगर आप lemon coriander soup बनाते हैं तो उसमें भी धनिया की डंडी को use किया जाता है। 

आप को एक और tip बताते हैं। 
  • धनिया पत्ती लंबी चले, उसके लिए धनिया पत्ती को market से लाकर अच्छे से धो लीजिए।
  • पानी निचोड़ लें। जिससे मिट्टी निकल जाए और धनिया पत्ती गीली भी ना रहे।
  • अब इसे अच्छे से साफ कर लीजिए, जिससे सड़ी गली धनिया पत्ती हट जाए, फिर इसे कपड़े के bag में रख दीजिए।
  • धनिया पत्ती को साफ करते समय ध्यान रखिए कि उसमें अंदर की तरफ यह  छोटी-छोटी धनिया पत्ती होती है, इसे जरूर से निकालें, इसमें ही बहुत अच्छी aroma होती है और यह ही long lasting fresh and aromatic रहती है। 

आपको आगे के article में बताएंगे कि धनिया पत्ती केवल सब्जी को aromatic ही नहीं करती है, बल्कि बहुत फायदेमंद भी होती है.. 

तब तक के लिए अपनी बनाई हुई dishes से पूरे apartment को महकाएं और सबको अपने बनाए व्यंजन से दीवाना बनाएं...

So stay tuned...