Thursday, 12 June 2025

Article : Would be 3rd Position

बहुत से लोगों का कहना है कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से क्या? वो कर क्या रहे हैं।

तो वो कर क्या रहे हैं, यह तो उन्होंने खुद बताया है।

“विकसित भारत, अब उससे कुछ कम नहीं।”

उन्होंने कहा था कि भारत की economy 2025 तक 4 trillion dollars तक ले जाएंगे और उसे विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

इस बीच आतंकवादी हमला और पाकिस्तान से एक छोटे से युद्ध के बावजूद, भारत अर्थव्यवस्था में 4th position पर पहुंच ही गया।

जो देश प्रेमी हैं, वो तो बहुत खुश हुए होंगे, पर उससे अलग लोगों में से कुछ लोगों ने इसे कोई तवज्जो नहीं दी होगी, तो कुछ के तो सीने पर सांप लोट गया होगा। 

पर जो देश भक्त होंगे, उन्हें दिख रहा होगा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत 3rd position पर भी जल्दी ही पहुंच जाएगा।

ऐसे कैसे?

Would be 3rd Position


तो जरा देखिए :

अमेरिका approx 30 trillion dollars के साथ 1st position पर, चीन approx 19 trillion dollars के साथ 2nd position पर, जर्मनी 4.744 trillion dollars के साथ 3rd position पर, और भारत 4.187 trillion dollars के साथ 4th position पर है।

आपको पता है देश के इतनी तेजी से आगे बढ़ने का कारण क्या है?

इसका कारण है make in India, strong defence system and digital India...

यह तीनों ही कारण हैं, जिससे देश इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि अमेरिका और चीन जैसे बड़े-बड़े देश, सब हैरान हैं...

हालांकि बात चाहे make in India की रही हो, देश की सुरक्षा व्यवस्था की या digital India की, विपक्ष और देश विरोधियों ने हमेशा मजाक उड़ाया, इनका implementation नामुमकिन है, ऐसा कहकर हतोत्साहित भी किया गया।

पर डटी रही भारत सरकार, नामुमकिन को मुमकिन करने में।

और कर भी दिखाया, और इस राह पर आगे ही आगे बढ़ते जा रहे हैं।

अगर किसी भी देश ने यह संभव कर दिखाया, तो उसे number 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

Make in India and strong defence तो समझ आता है, पर digital India क्यों जरूरी है??

जब जमाना AI का है, तो smart भी बनना पड़ेगा, उसके कारण ही digital... 

पर साथ ही एक कारण और है digital India का...

UPI का बढ़ता प्रयोग।

आजकल बड़े-बड़े लोगों से लेकर हर छोटे-बड़े दुकानदार, सब्जी वाले, दूध वाले, रिक्शा, ठेले-ढकेले वाले, सब के पास UPI है।

इस UPI ने भी 4th position लाने में बहुत योगदान दिया है।

साथ ही साथ UPI भारत में unity और integrity को दर्शाता है। किसी भी religion, place of birth या economic status का इंसान इसे use कर सकता है, वो भी बिल्कुल free, जो India को सशक्त बनाने में help कर रहा है।

Free of cost service के कारण बाकी देश भी इसकी ओर अपना interest दिखा रहे हैं। 

अगर किसी देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर रहना है, तो उसकी currency का worldwide usage भी देश-विदेश में होना चाहिए। USD ($) एक international currency है, इसलिए USA एक super power है।

UPI के कारण हमारे देश की currency INR (₹) भी international currency बनने जा रही है।

यही कारण है कि अमेरिका और चीन भारत के बढ़ते कद से डर भी रहे हैं और चिढ़ भी रहें हैं।

और जिस तरह से भारत ऊंची से ऊंची छलांग लगा रहा है, तो वो दिन भी दूर नहीं जब भारत तीसरे स्थान पर तो क्या प्रथम स्थान पर पहुंच जाएगा।

हर field में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, फिर चाहे defence system हो, technology हो, invention हो, intelligence हो, sports हो, economy हो, trade हो, infrastructure हो, agriculture हो...

जिस सरकार का vision इतना अच्छा है, वो सफलताओं के नित नए आयाम स्थापित करेगी ही...

तो जनाब, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि भारत supersonic रफ़्तार से उड़ने की तैयारी में है।

और हम सब साक्षी होंगे, भारत के स्वर्ण काल में पहुंचने के...

उस खूबसूरत, सशक्त और सुदृढ़ देश के, जहां हर कोई आना चाहेगा।

शायद फिर प्रतिभा पलायन न हो, हमारे youths को भारत में ही अपना भविष्य नजर आने लगे।

शायद बच्चे और मां-पापा हमेशा साथ-साथ रहें, एक दूसरे से दूर-दूर नहीं...

पर यह शायद हकीकत तब बनेगा, जब देश सही हाथों में बरकरार रहे और हम सब देशवासी अपना‌ कर्तव्य सही से समझें। अपनी जिम्मेदारी और अपने काम को सुचारू रूप से करें।

यह न देखें कि हम पर काम कितना पड़ रहा है, यह न देखें कि हमारी छुट्टियां कितनी कट गई...

क्योंकि जब हमें उन्नत देश चाहिए, तब मेहनत तो सबको ही करनी पड़ेगी।

तो क्या कहते हैं? करेंगे न? वो भी खुशी-खुशी...

उज्जवल देश होगा, तो भविष्य सुरक्षित रहेगा और हमारे बच्चे खुश...

तो एक बार अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर देश को सुरक्षित और समृद्धशाली बनाएं, जिससे भारत तीसरे या दूसरे स्थान पर नहीं, बल्कि पहले स्थान पर पहुंच जाए।

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳 

Wednesday, 11 June 2025

Recipe : Healthier Cajun Potatoes

आज कल BBQ nation का craze, सिर चढ़कर बोल रहा है, और उसमें भी Cajun Potatoes लोगों की one of the favourite dish हो गई है। Teenagers और बच्चे तो जैसे इसके दीवाने हो गए हैं...

तो चलिए, आज उसकी ही recipe share कर देते हैं। पर Shades of Life पर यह recipe आपको देखने को मिल रही है, तो उसमें कुछ twist भी होना चाहिए।

और वो twist है, healthier version...

Healthier Cajun Potatoes


I) Ingredients :

  • Baby potatoes - 1 kg.
  • Oil-free mayonnaise - 4 tbsp.
  • Fresh curd - 2 tbsp.
  • Garlic - 7 to 8 cloves
  • Kashmiri Red Chilli Powder - 1 tsp. 
  • Salt - as per taste 
  • Ghee - for shallow fry 
  • Rice flour - 1½ tbsp.
  • Cornflour - 3 tbsp. 
  • Milk - ½ cup
  • Onion - 3 tbsp. (finely chopped)
  • Parsley leaves - 1 tbsp. (finely chopped)


II) Method :

  1. Baby potatoes को अच्छे से wash करके उसे boil करने के लिए pressure cooker में डाल दीजिए।
  2. Cooker में ½ tsp. salt और पानी डालकर, 2 whistles high flame पर, और 1 whistle slow flame पर दे दीजिए।
  3. Pressure down हो जाने पर आलू निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए।
  4. आलू पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो उसे दबाकर चपटा कर लीजिए।
  5. एक bowl में rice flour, cornflour, salt and water डालकर slurry prepare कर लीजिए।
  6. एक non-stick frying pan में थोड़ा-सा घी डालकर गर्म कीजिए।
  7. चपटे हुए आलू को slurry में dip करके pan में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक slow flame पर shallow fry कर लीजिए।
  8. Mean while, mixer grinder में oil-free mayonnaise, दही, नमक, garlic, दूध और Kashmiri Red Chilli Powder डालकर fine sauce prepare कर लीजिए।
  9. अब serving plate पर golden brown potatoes रखें। उन पर prepared sauce डालें, फिर इसे chopped onion और parsley leaves से garnish करें।

Healthier and tastier Cajun Potatoes are ready to serve.

आप इसे starter, snacks, tea time dish or side dish की तरह से serve कर सकते हैं। यह आपकी party में चार चांद लगा देंगे।


III) Tips and Tricks :

  • Baby Potatoes ही लीजिए, तभी ज्यादा authentic और tasty flavour आएगा।
  • आलू छिलकों सहित ही उबाला और बनाया जाएगा, यही उसे proper taste देगा।
  • आलू slow flame पर ही shallow fry कीजिए, जिससे आलू अंदर तक juicy and crispy बने। यही इस dish का key point है।
  • Authentically, इसका sauce mayonnaise और schezwan sauce के mix से ready करते हैं। आप चाहें तो उस flavour में भी बना सकते हैं।
  • हमने healthier version बनाने के लिए oil-free mayonnaise use की है, जिसकी link कुछ इस प्रकार से है - https://shadesoflife18.blogspot.com/2025/01/recipe-oil-free-mayonnaise.html?m=1. 
  • आप curd की quantity अपने taste के according घटा या बढ़ा सकते हैं। Curd sauce को tangy flavour देता है।
  • बहुत से लोग schezwan sauce नहीं खा पाते हैं, इसके ही कारण हमने अपने बनाए sauce में schezwan sauce नहीं डाला है।
  • बल्कि उस जैसे similar taste के लिए, garlic, kashmiri Red Chilli Powder and curd use किया है। इससे sauce mild spicy flavour का बनता है।
  • आपको hot and spicy flavour चाहिए तो आप schezwan sauce डाल सकते हैं। 
  • आप garlic cloves भी अपने taste के according avoid करना चाहें तो कर सकते हैं। 
  • Slurry pouring consistency की prepare कीजिए, न पतली हो न बहुत गाढ़ी, क्योंकि पतली slurry आलू पर चढ़ेगी नहीं और गाढ़ी होने से वो इतना ज्यादा चढ़ जाएगी कि वो crispy potatoes की जगह आलू की पकौड़ी बन जाएगी।

तो बस आज ही इसे बनाएं, और इसे खाकर बच्चों को खुशी से झूमने दें, क्योंकि यह tasty भी है और healthy भी...


Tuesday, 10 June 2025

India's Heritage : बड़ा मंगल क्यों

आपको अपने article बड़ा मंगल में जानकारी share की थी, कि कहां-कहां बड़े मंगल की मान्यता है और क्यों है?

आज के India's Heritage segment में बड़े मंगल से जुड़ी हुई कहानी या किंवदंती share कर रहे हैं।

आखिर क्यों, लखनऊ शहर को गंगा-जमुना-तहजीब से भी पुकारा जाता है।

आखिर क्यों, लखनऊ जैसे मुसलमानी शहर में हनुमानजी की इतनी आस्था है, कि हिन्दू और मुस्लिम, दोनों समुदाय के लोग बहुत जोश के साथ बड़ा मंगल की पूजा-अर्चना और भंडारा आयोजित करते हैं।

आपको यह तो पता है, कि बड़े मंगल का आयोजन लखनऊ में ही सबसे उल्लास से मनाया जाता है। पूजा-अर्चना के साथ ही जगह-जगह भंडारे भी किए जाते हैं...

पर क्यों? चलिए जानते हैं, क्या है वजह...

बड़ा मंगल क्यों


अलीगंज हनुमान मंदिर निर्माण :

लखनऊ में बड़ा मंगल की शुरुआत अवध के नवाबों के समय हुई थी। एक मान्यता के अनुसार, अवध के नवाब शुजाउद्दौला की बेगम आलिया थी, उनकी कोई संतान नहीं थी।

बेगम इस बात से बहुत दुखी थीं। एक दिन उनको ख्वाब में बजरंगबली की मूर्ति दिखाई दी, जो उनसे कह रही थी कि वो एक टीले के नीचे दबी हुई है, अगर उसे वहां से निकल कर मंदिर बनवाया जाए, तो वह माँ बन सकती हैं।

सपने के अनुसार ही खुदाई की गई, वहां सचमुच में भगवान हनुमानजी की मूर्ति थी।

उस मूर्ति को हाथी पर रख कर लाया जाने लगा, लेकिन अलीगंज पहुंच कर हाथी एक कदम न आगे बढ़ा। तब यह निर्धारित किया गया कि वहीं मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवाया जाए।

मंदिर निर्माण के ठीक नौ माह बाद आलिया बेगम को पुत्र प्राप्ति हुई।


दूसरी कहानी के अनुसार :

अवध के नवाब वाजिद अली शाह की बेगम रूबिया थी। उनके बेटे की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई थी। किसी हकीम लुकमान के पास कोई इलाज नहीं था। अंततः उन्होंने अलीगंज के हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रार्थना की और कहा बेटे के ठीक होने पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराएंगे।

उनका पुत्र उसके बाद बहुत जल्दी पूर्ण रूप से ठीक हो गया, उसके बाद उन्होंने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।


भंडारे का आयोजन :

यह माना जाता है कि इसके कुछ समय बाद फिर एक आपदा आई, पूरे राज्य में एक महामारी फैल‌ गई। एक बार पुनः रूबिया ने हनुमान जी की पूजा और अनुष्ठान किया, जिससे महामारी समाप्त हो गई।

इस घटना के बाद, बेगम ने अलीगंज के हनुमान मंदिर में भंडारा करवाया, उनके साथ ही प्रजा ने भी जगह-जगह अपनी सामर्थ्य के अनुसार भंडारा करवाया और तभी से हर साल ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाने लगा। 

यह कहानियां दर्शाती हैं कि हनुमान जी केवल भक्ति और श्रद्धा देखते हैं, जो भी सच्चे मन से उन्हें पूजता है, उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं।

दूसरा भारत में गंगा-जमुना तहजीब थी, जिसमें यदि सब मिलकर रहें तो देश सुदृढ़ और सुरक्षित रहता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है लखनऊ शहर, और वहां आयोजित होने वाला बड़ा मंगल का त्योहार, जिसमें हिन्दू-मुस्लिम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ, हनुमान जी की कृपा दृष्टि सब पर बनी रहे 🙏🏻

बजरंगबली की जय 🚩