Monday, 15 April 2019

Kids Story : Advay the hero : Dress


Advay the hero  : Dress


चार दिन से खुश खुश आने वाला nursery का बच्चा रोहित, आज बस में बैठने को बिलकुल तैयार नहीं था। 

वो ज़ोर ज़ोर से रो रहा था, और school नहीं जाना है कि रट लगाए हुए था। उसकी mumma बड़ी मुश्किल से उसे बस में बैठा के गयी थीं।  

Advay उसके पास गया, उसने बड़े प्यार से पूछा, तुम क्यों रो रहे हो? और आज भी coloured dress में क्यूँ हो? 

वो सुबकते हुए बोला, मेरा पापा ने कहा है, उनकी job चली गयी है, दूसरी मिलने वाली है। बस कुछ दिन में dress ला  देंगे। 

पर मैं dress पहन के नहीं गया, तो मेरे सारे दोस्त मुझे चिढ़ाएंगे। वो सब dress में आने लगे हैं। 

सुनकर advay ने उसे बड़े प्यार से समझाया, तुम परेशान ना हो। बोला है, तो ले आएंगे, तुम रो मत। Advay के प्यार से समझाने से रोहित चुप हो गया।    

घर आकर advay अपनी mumma से बोला, mumma मेरी nursery वाली dress कहाँ है?

क्यों? क्या करना है, तुम्हें? Mumma ने पूछा  

बताइये ना, Mumma, advay ज़ोर दे कर पूछने लगा।

Cupboard के अन्दर रखी है, advay के इतना ज़ोर देने से mumma ने बता दिया।   

मुझे देंगी mumma? Please!

क्यों चाहिए तुम्हें? बताओगे कुछ? Mumma ने झल्लाते हुए पूछा।  

Mumma, Nursery का एक लड़का है, रोहित, वो आज बहुत रो रहा था। उसके पापा के पास इतने पैसे नहीं हैं, कि वो उसे dress दिला सकें। क्या उसे मैं अपनी dress दे दूँ? अब तो मेरी दूसरी dress हो गयी है।

Mumma ने उसे dress दे दी। Advay की dress की condition बहुत अच्छी थी। नयी सी ही प्रतीत हो रही थी। Advay ने रोहित को वो dress दे दी, बोला जब तक तुम्हारे पापा dress नहीं ला पा रहें हैं। इसको पहन लेना।

रोहित बहुत खुश था, वो dress पहन कर आने लगा। Advay के कारण रोहित के दोस्त अब उसे नहीं चिढ़ा रहे थे, तो रोहित को school आना अच्छा लगने लगा था।  

अगले हफ्ते रोहित के पापा की job लग गयी, उन्होंने रोहित को नयी dress दिला दी।


Saturday, 13 April 2019

Bhajan (Devotional Song) : मैया को नज़र लागी

मैया को नज़र लागी


Courtesy: Pinterest

दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
माथे मैया के टीका सोहे।
माथे मैया के टीका सोहे।।
दैया रे दैया,
बिंदिया पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
बिंदिया पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।१।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
कान मैया के कुंडल सोहे।
कान मैया के कुंडल सोहे।।
दैया रे दैया,
नथनी पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
नथनी पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।२।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
गले मैया के हरवा सोहे।
गले मैया के हरवा सोहे।।
दैया रे दैया,
चुनरी पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
चुनरी पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।३।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
हाथ मैया के चूड़ा सोहे।
हाथ मैया के चूड़ा सोहे।।
दैया रे दैया,
कंगना पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
कंगना पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।४।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
कमर मैया के तगड़ी सोहे।
कमर मैया के तगड़ी सोहे।।
दैया रे दैया,
लहंगे पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
लहंगे पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।५।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
पैर मैया के पायल सोहे।
पैर मैया के पायल सोहे।।
दैया रे दैया,
बिछिया पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
बिछिया पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।६।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
ज़ोर से बोलो जय माता दी
सारे बोलो जय माता दी
सांचे दरबार की जय
जयकार शेरावाली का 

माता रानी के और भी नए भजन आप को यहां click 👇🏻 करने पर मिल जाएंगे, आप उनका भी आनन्द लें सकते हैं...

माता रानी के भजन

Friday, 12 April 2019

Tip: Preparation without lumps

Have you ever came across such situations while cooking, when you have to roast chestnut flour (as in Falahari Doda Barfi), or all purpose flour (as in White Sauce Pasta), etc., and then add water to the same.
Generally, you would observe the occurrence of lumps, that are needed to be avoided. So, here's a tip that will help you out of this problem.


Preparation without lumps

  • Roast the flour, as usual.
  • Allow it to cool down to room temperature.
  • Then, add water.
  • Also, remember to stir the solution continuously, while on flame.
Adding water after cooling and stirring continuous would avoid lumps.