Friday, 31 January 2020

Tip : Solution for Dark circles

आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी एक problem को सबसे ज्यादा face कर रहे हैं, वो है dark circles....

पर कोई भी समस्या सिर्फ तब तक रहती है, जब तक आप shades of life से नहीं जुड़े थे। अब आपकी problem और हमारा solution.

मेरी एक viewer की demand पर हम आज  Dark circles का ही solution देने जा रहे हैं।

Solution for Dark circles


सबसे पहले हम आपको बता दें कि dark circles किन कारणों से होते हैं।
  1. Lack of sleep
  2. Allergies
  3. Temperature change
  4. Sensitive skin
  5. Ageing
  6. Hereditary

अब हम आपको इस problem का solution बता रहे हैं-
  • सबसे पहले आपको वो कठिन काम करना होगा, जो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में असम्भव सा है। वो है, 8 घंटे की proper नींद।
  • Green veggies and vitamin c rich foods को अपनी diet में शामिल कीजिए।
यह dark circles remove करने के लिए must हैं।

हम इसके साथ ही यह home remedy भी use कर सकते हैं।

Home remedy -
Curd - 1 tsp
Turmeric - 1pinch
Honey - 1/2 tsp
Rice flour - 1tsp

Method -


  1. इन सभी को अच्छे से mix करके pack बना लीजिए।
  2. Face wash करके, इस pack को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगा लीजिए।
  3. 10 min. के लिए छोड़ दें, फिर उसे साफ पानी से wash कर लें।
  4. 2-3 days में आपको difference दिखने लगेगा।
  5. आप अपनी requirement के  according 1 week तक apply कर सकते हैं।
  6. फिर कुछ दिन का gap देकर फिर apply कीजिए, इससे ज्यादा अच्छा  result आता है।

I hope it'll resolve your problem.
So enjoy your beautiful face.

अगर आप की problem इससे solve ना हो तो, आप doctor से consult कीजिए, may be आपकी problem, allergic या hereditary हो।

Thursday, 30 January 2020

Poem : बसंत पंचमी का त्यौहार


बसंत पंचमी का त्यौहार



बसंत पंचमी का त्यौहार
जैसे पीले रंगों की फुहार

धरा है पीली, नभ भी पीला
दिखता कितना रंग रंगीला

वस्त्र है पीला, भोग भी पीला
लागे सब कुछ साज सजीला

यह सब बहुत पवित्र हो जाता
जब पधारे सरस्वती माता

नीरज वर्षा, वीणा वादन, शंखनाद, 
सब ओर शुभ ही शुभ हो जाता

जय जय जय सरस्वती माता
ज्ञान विज्ञान सब तुम से आता

जो कोई तुम्हारी शरण में आता
जीवन, मरण से मुक्त हो जाता


आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏 💐

Wednesday, 29 January 2020

Short Stories : हम अमीर हैं



हम अमीर हैं


रंजना की शादी, एक फल बेचने वाले से हुई थी। वो इस बात से हमेशा कुढ़ती रहती, कि उसके पिता ने कैसे इंसान से उसकी शादी कर दी है, जो दो वक़्त की रोटी भी नहीं खिला पाता है।


आए दिन उनको दिन में फल खाकर ही रहना पड़ता था।

रंजना का एक बेटा था, जिसका उसके पिता ने बड़े प्यार से सफल नाम रखा था। इस बात के लिए भी रंजना अपने पति को सुनाती रहती थी। 

केवल नाम रखने से कोई सफल नहीं हो जाता है, अगर ऐसा होता तो मैं अपना नाम लक्ष्मी रख लेती।

रंजना कभी भी खुश नहीं रहती, हमेशा भुनभुन लगाए ही रहती थी।

सफल अपने नाम सा ही, अपने स्कूल का सबसे सफल बच्चा था।वो पढ़ाई-लिखाई के साथ ही खेलकूद में भी सबसे आगे था। साथ ही वो कभी बीमार भी नहीं पड़ता था।

एक दिन स्कूल से लौट कर सफल माँ की बाँहों में झूल गया, वो आज बहुत खुश था। उसने माँ से कहा, माँ मैं अपने स्कूल में सबसे अमीर हूँ।

अमीर! क्या बोल रहा है, रे सफल?

हाँ माँ, आज टीचर हमे फलों के बारे में बता रही थीं। उन्होंने कहा, फल बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इन्हें खाने से हम स्वस्थ और ताकतवर होते हैं। पर आज कल फलों के बढ़ते भाव के कारण, ये सिर्फ अमीर लोगों की पहुँच तक ही रह गया है। कितने लोगों को फल खाने को नसीब नहीं होते हैं,  इसके ही कारण संसार में बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं।

माँ, हम लोग तो रोज़ दिन के खाने में फल ही खाते हैं, इसलिए बीमार भी नहीं पड़ते हैं। तो हम हैं ना अमीर!

सफल अपनी मासूमियत में रंजना को समझा गया था, कितने हैं, जिनको खाना तक नसीब नहीं होता है, फिर कोई फल खाने के सपने क्या देखे, जिसके भाव आसमान छू रहे हैं।

रोज़ भले ही बचे हुए या सड़े-गले फलों को छाँट कर ही सही, पर वो रोज़ एक time अलग अलग तरह के फल खाते हैं, शायद एक time फल खाने के कारण ही वो हष्ट-पुष्ट हैं, स्वस्थ हैं। कभी उनमें से कोई बीमार नहीं पड़ता है।

उस दिन के बाद से कभी रंजना ने भुनभुन नहीं की, क्योंकि वो समझ गयी थी, भगवान ने सबको अमीर बनाया है। बस हम समझ ही नहीं पाते हैं।

सफल अपनी माँ को समझाने में सफल हो गया था, कि हम अमीर हैं।