Thursday, 9 April 2020

Recipe : Daal dhokli

यह मेरी Quarantine segment की 15th recipe है इसमें भी आपको green veggies की requirement नहीं है


आज की यह Recipe Gujraat की delicacy है। यह ऐसी healthy and tasty dish है, इसे आप बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक  सबको पूरी संतुष्टि के साथ serve कर सकते हैं, क्योंकि यह complete dish है। 

तो बस फिर क्या जरुरत है, fast foods खाने की, जब healthy dish , tasty  भी हैं, और घर में easily prepare  भी हो जा रही हैं

Daal dhokli





Ingredient

Pigeon pea (Arhar dal)- 250 gm.
Salt - as per taste
Turmeric - 1/2 tsp
Asafoetida - 1/4 tsp
Tamarind - 1 tsp.
cumin - 1/2 tsp.
Or lemon juice - 1 tsp.
Jaggery - as per taste
Mustard seeds- 1/4 tsp
Curry leaves - 4 to 6
Wheat flour 1/2 Cup
Gram flour - 1 tbsp
Ginger - 1/4 inch.
Carom seeds - 1/4
clarified butter (ghee) - 2 tbsp.
dry  red chilli - 2(optional)


Method -

For Daal
  1. अरहर दाल को अच्छे से साफ़ कर लीजिये।
  2. cooker  में  अरहर दाल, 2 अंगुल पानी, नमक, हल्दी, डालकर 2 सीटी  high  flame पर 2 सीटी slow पर देकर दाल पका लें
  3. दाल में गुड़ व नीबू का रस या इमली का गूदा  डालकर अच्छे से shake कर लीजिये, जिससे दाल के सारे दाने अच्छे से मिल जाएँ, और उसमें खट्टा,मीठा स्वाद अच्छे से मिल जाये।
  4. एक ladle लें, उसमें घी डालकर गर्म करें।  
  5. घी जब गर्म हो जाये, तो उसमें हींग, जीरा, सरसों के दाने, सूखी लाल मिर्च, curry leaves डालकर चटका लें
  6. इससे दाल छौंक लें

For Dhokli
  • आटे में बेसन, नमक, अजवाइन, 1 tbsp.  घी, हल्दी  डालकर rub  कर लीजिये, फिर पानी डालकर पूड़ी के जैसा dough  तैयार कर लें।
  • इस आटे से 4 से 5 गोलियाँ बना लें।
  • इन गोलियों से रोटी बना लें।
  • रोटियों को तवे पर डालकर हल्का हल्का सेक लें। पूरी तरह से नहीं पकानी है, बस कच्चापन ख़त्म करना है
  • फिर इन रोटियों के diamond  shape काट लीजिये।

Serving Time 
  1. जब serve करना हो तो, उससे पहले ढोकली को दाल में डालकर 2 उबाल दीजिये।
  2. इसमें घी व हरे धनिये को डालकर गरमागरम serve  कीजिये।
Note :
  • दाल में ढोकली एक एक करके डालें, नहीं तो सारी ढोकली चिपक जाएगी।
  • दाल में ढोकली serve  करते समय ही डालें, अगर आप बहुत देर पहले से डाल देंगे, तो ढोकली गल के दाल में मिल जाएगी।
  • अगर आपको खट्टा और मीठा taste  पसंद ना हो, तो आप उसे अपने according change कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो दाल को प्याज़ से भी छौंक सकते हैं।
  • गुजरती flavour में मूँगफली भी डाली जाती है, अगर आपको उसका flavour  पसंद है, तो आप उसे भी add  कर सकते हैं  


Wednesday, 8 April 2020

Recipe : Lemon Tea

यह मेरी Quarantine segment की 14th Recipe है।

आज की मेरी यह Recipe, Tea lovers के लिए है।

जिस तरह के दिन चल रहें हैं, हमें कितने दिन दूध अच्छी मात्रा में मिलेगा, ना जाने?

ऐसे में Tea lovers के लिए problem हो सकती है।

आप कहेंगे कि अगर ऐसा होगा तो हमारा क्या होगा? 

बिना चाय के तो हमारा चलेगा ही नहीं!

हमारा तो हाथ, पैर ही नहीं चलेगा!

तो कोई बोलेगा, हमारे तो सिर में दर्द होने लगेगा!

नहीं ऐसा, कुछ नहीं होगा, क्योंकि आप हमारे साथ हैं।

आज आपको ऐसी चाय बताने जा रहे हैं, जो healthy and tasty है, साथ ही इसमें 1बूंद दूध की जरूरत नहीं है, और यह आपकी immunity भी बढ़ाएगी।

यह इतनी tasty है कि एक बार इसे पीने के बाद, शायद आपको दूध वाली चाय पसंद आनी बंद भी हो जाए। तो एक try जरुर कीजिए।

Lemon tea



Ingredient

Water - 1 cup
Sugar - as per taste
Tea- 1/4 tsp
Lemon - as per taste
Black Salt - 1 pinch

Method - 


  1. 1cup water में sugar डालकर  boil करने रख दीजिए।
  2. जब पानी boil होना शुरू हो जाए, उसमें चाय डालकर 1बार boil कर लीजिए।
  3. Cup में lemon juice and black salt डाल दें।
  4. अब इस cup में चाय छान लें।
  5. आप की healthy and tasty tea ready है।

Note : 


  • अगर आप diet conscious हैं , या diabetic हैं तो sugar की जगह honey भी use कर सकते हैं।
  • आप अपने taste के according इसमें, Ginger, Tulsi, cardamom powder, black pepper, etc डालकर flavored Tea भी बना सकते हैं।

Tuesday, 7 April 2020

Recipe : Dubki curry

यह मेरी Quarantine segment की 13th recipe है इसमें भी आपको green veggies की requirement नहीं है। 

आज की यह Recipe jharkhand की delicacy है। बहुत कम तेल में बनने वाली healthy and tasty dish है, जिसे diet concious लोग बहुत पसंद करते हैं। 

इसे खाने के बाद लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे, और आप की वाहवाही भी करने से नहीं रुकेंगे। तो सोच क्या रहे हैं, आज़ भी बनाएं, और सब पर छा जाएं।
Dubki curry


Ingredients:
  • Black gram (urad dal) - 150 gm
  • Black pepper - 1/2 tsp
  • Ginger - 1 inch
  • Garlic - 8 to 10 pods
  • Onion - 2 medium
  • Tomato - 1 medium
  • Salt - as per taste
  • Turmeric - 1/2 tsp
  • Chilli powder - as per taste
  • Coriander powder - 1/2 tsp
  • Garam masala - 1/4 tsp
  • Oil - 1/2 tbsp.


Method:
  1. उरद दाल में garlic, ginger, black pepper और salt डालकर महीन paste बना लें
  2. Tomato, onion garlic & Ginger का महीन मसाला paste बना लीजिए।
  3. Wok में Oil गर्म करें।
  4. गर्म Oil में मसाला paste, salt and सारा dry मसाला powder डालकर अच्छे से सुनहरा होने तक धीमी आँच पर भून लें।
  5. अब उसमें पानी डालकर gravy लगा लीजिए। इसे तेज़ आंच पर 2 बार boil कर लीजिए।
  6. उरद दाल paste से gravy में छोटी-छोटी गोलियां तोड़ लीजिए।
  7. कुछ देर में गोलियां पक कर ऊपर तैरने लगेगी।
  8. अब gas slow कर दें, और 15 to 20 minutes तक gravy में proper consistency आने तक व दाल की डुबकी पकने तक पका लीजिए।

लीजिए डुबकी curry तैयार है। इसे chopped coriander leaves से garnish कर लें।

इसे गर्म Rice के साथ serve कीजिए।

Note:
  • उरद दाल paste की consistency ऐसी होनी चाहिए, कि छोटी-छोटी गोलियां टूट सकें। ना तो paste बहुत पतला होना चाहिए, कि de-shaped गोलियाँ बनें और ना ही इतना tight होना चाहिए कि गोलियाँ बहुत hard बन जाए।
  • आप उरद दाल की गोलियों को तल कर भी डूबकी curry बना सकते हैं।