Sunday, 26 April 2020

Recipe : Instant Kesari Rasgulle

ये मेरी Quarantine Segment की 28th recipe है।

आपको इतनी सारी chaat की recipes बताई हैं, तो चलिये अब कुछ मीठा भी हो जाए। मैं आपको एक ऐसा मीठा बताने जा रही हूँ जो घर में बनाना impossible लगता है। उसको अब आप मिनटों में बना सकते हैं।

आज आपको Bengal की delicacy, Instant Kesari Rasgulle बता रहे हैं, इसका नाम भर सुन कर कितनों के मुँह में पानी आ जाता है। वो अब आप कभी भी बना सकते हैं। तो इसे आज ही try कीजिये, और एक और impossible recipe अपनी मुट्ठी में कर लीजिये।                 


Instant Kesari Rasgulle





Ingredients

Milk -1 ½ litter
Lemon -1 
Or
Vinegar -1 tbsp
Sugar -1 ½ cup
Green Cardamom -1 teaspoon
Saffron String - 4 to 6
All purpose flour -1 tsp

Method

  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध में केसर डालकर boil होने के लिए high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. Ready छेने में 1 teaspoon मैदा को मिला कर rub करते हुए अच्छे से mix कर लीजिये। 
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची डाल दीजिये। 
  13. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें छेने की गोलियाँ डाल दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
  14. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  15. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब इसे गरम-गरम या ठंडा-ठंडा serve कीजिये।

Note -
  • Soft रसगुल्ला बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है।
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की गोलियाँ, एकदम चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी।
  • गोलियाँ चाशनी उबलने पर ही डालें, वरना वो फूलेगी नहीं और ठोस हो जाएगी। 
  • आप जब तक गोलियाँ डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिए।आप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं। 
  • आप खुले बर्तन में भी रसगुल्ले बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से रसगुल्ले जल्दी और अच्छे बन जाते हैं।

Saturday, 25 April 2020

Recipe : Basket Chaat

यह मेरे Quarantine segment की 27th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

आज आपको ऐसी चाट बताने जा रहे हैं, जो बहुत special चाट है, और सब जगह मिलती भी नहीं है, पर स्वाद ऐसा,की जिसने भी एक बार खा लिया, वो भूल नहीं सकता है।

अब आप इतने expert हो गए हैं कि special chat भी बना सकते हैं, तो चलिए आज आपको Lucknow की Special Basket Chat की Recipe बता देते हैं।

यह इतनी stuffed होती है, कि एक basket से ही आपका पेट भर जाएगा।

तो इस special chat को try कीजिए और master chef बन जाइए।


Basket Chaat


Ingredients (serving for 2 baskets):
For Basket-
  • Potato - 250 gm.
  • Ghee - for frying 
  • Salt - 1tsp.
  • Cornflour - 2tsp.
For filling-
For decoration-
  • Pomegranate - 2tsp.
  • Boondi - 2tsp.
  • Coriander - 1tsp.
  • Bhujia - 4tsp.

Method:
  1. आलू को grate कर लीजिए।
  2. Chilled water में salt डाल दें।
  3. इसमें grated potato 30 minutes के लिए डाल दीजिए।
  4. अब आलू को 3 to 4 times धोकर अच्छे से निचोड़कर कर सूखा लीजिए।
  5. फिर इसमें cornflour and salt add कर लीजिए।
  6. एक deep wok लीजिए। उसमें wok की गहराई के ½ से अधिक ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. एक metal की बड़ी seive में, जितना पतला हो सके,  grated potato basket shape में, फैला दें।
  8. अब पहली seive से छोटी metal seive लें और उससे grated potato को दबाकर गर्म घी में डाल दीजिए।
  9. थोड़ी देर slow flame पर तलें, फिर high flame पर crispy होने तक तल लें।
  10. जब basket थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे हल्के हाथों से tap करके निकाल लीजिए।
  11. ऐसे ही आपको जितनी भी basket बनानी है, सब तल कर रख लीजिए।
  12. जब basket पूरी ठंडी हो जाए, तो उसमें आलू की टिक्की, दही बड़ा, छोले, तले आलू, पापड़ी सब 1-1 रखते जाएं।
  13. अब इसमें दही, चटनी, काला नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, चाट मसाला, अनार, धनिया पत्ती, भुजिया डालकर serve करें।
Note:
Decoration के सारे ingredients o
हैं।

आप को crispy आलू की टिक्की और creamy curd (yogurt) and mithi chutney की Recipe, blog में मिल जाएगी।
अगर आपको, extra soft दही बड़ा और crispy पापड़ी की Recipe भी चाहिए हो, तो बताइएगा।

Friday, 24 April 2020

Recipe : Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney

यह मेरे Quarantine segment की 26th Recipe है, इसमें भी कोई Green Veggies नहीं Use की गयी है। यह  ऐसे Supporting Element हैं,  जिसके बिना चाट, चाट नहीं।

आजकल आपको चाट से जुडी चीजें बता रहे हैं, तो चाट कोई सी भी हो, इन Supporting Element  के बिना बेकार है। 

चाहे, दही चटनी वाले गोल गप्पे हों, आलू टिक्की हो, दही बड़े हों या मटर पापड़ी चाट हो. पर सारे बेकार लगते हैं, यदि उसमें खट्टा और पनियल दही डाला हो और बेस्वाद चटनी डाली गयी हो।

हमारे कुछ Viewers  की Demand  है, कि Restaurant में जैसी चाट मिलती है, उसके जैसी दही और चटनी  की Recipe  भी बता दें।



आप का कहा, तो हमने हमेशा पूरा किया है।

Restaurant  जैसा दही और चटनी बहुत ही आसानी से बन जाती है।

आप इस Method  को Follow  कीजिये, और वही स्वाद ले आएं, अपनी चाट में, जो आपको अब तक Impossible लगता था।


Creamy  Curd ( Yogurt)




Ingredient

Fresh curd - 2 cup
Fresh  cream or  thick  malai - 1/2 cup
Sugar -1 tbsp.
Black salt - 1/2 tsp.
Milk - 1 Cup

Method


  1. Fresh and  thick curd में सारे ingredients अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Creamy curd (Yogurt )ready है।
  3. आप taste कीजिए, कुछ आप के taste से differ हो तो, आप  उसे अपने taste के according balance कर लीजिए।


Note


  • Curd Fresh and Thick ही लीजिए।
  • अगर Curd Sour है, तो उसे Creamy and Perfect बनाने के लिए ज्यादा Cream चाहिए होगी।
  • अगर Curd ज्यादा पतला है तो आप उससे Excess Water हटा दीजिए।

Mithi Chutney



Ingredient

Amchur powder - 1 tbsp.
Jaggery  - medium in size
Or Sugar - 2 tbsp.
Black Salt - 1/2 tsp.
Crossley Black pepper - 1/2 tsp.
Cumin 1/2 tsp.
Salt - 1/4 tsp.
Red chili powder -1/2 tsp.
Water - 1 glass

Method -


  1. Pan में  सारे Ingredients व पानी मिलाकर  High Flame पर चढ़ाएं।
  2. एक उबाल आ जाने पर Slow Flame कर दें।
  3. Slow Flame पर  थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए Proper Consistency आने तक पकाएं।
  4. Easily बनने वाली, Tasty मीठी चटनी Ready है।
  5. इसे आप Dry, Clean and Airtight Container में रखकर Fridge में रख  दीजिये।
  6. यह चटनी 15 days से One  Month तक चल जाती है। 

Note


  • आप अपने Taste के According Ingredients की Quantity Change कर सकते हैं।
  • याद रखियेगा, चटनी की Consistency ठंडे होने पर और बढ़ जाएगी।
  • Proper Consistency होना बहुत जरूरी है, पनियल होने से वो इधर-उधर  बह जाती है तो Proper Taste नहीं आएगा, और ज्यादा Thick होने से वो एक जगह ही रहेगी, अच्छे से पूरे में Mix नहीं होगी,  तो आप की बनाई हुई चाट Tasty नहीं  लगेगी।
  • अगर आप को सोंठ का Taste पसंद है तो आप उसे भी चटनी में Add कर सकते हैं।