Thursday, 10 September 2020

Recipe : Instant Milk Sandesh

कल, बूंदी का प्रसाद की Recipe को try करने के बाद, viewers की demand है कि कुछ और instant and easily prepare होने वाली मिठाई बता दें।

तो आज आपको और भी easily prepare होने वाली non fire मिठाई बता रहे हैं। क्योंकि यह Non Fire Recipe है, इसलिए इसे kids भी बना सकते हैं, और इसे बनाने में वो enjoy भी करेंगे।

Diet conscious लोगों के लिए यह best Recipe है।

इसके लिए बस 2 ingredients ही चाहिए।

Instant Milk Sandesh



Ingredients


Milk powder - 1cup

Thick मलाई - ½ cup

Dry fruits for decoration


Method


Milk powder और मलाई को mix कर के soft dough बना लीजिए।

अब इस dough से छोटे छोटे पेड़े बना लीजिए।

Almonds को half काटकर पेड़े पर लगा दीजिए।

Yummy tasty instant Milk Sandesh is ready.

Note

संदेश बहुत हल्की मीठी मिठाई होती है, उतनी मिठास milk powder में होती है। इसलिए additional sugar add करने की कोई requirements नहीं है।

आप अगर authentic taste चाहते हैं तो इसे ऐसे ही बनाएं, या अगर आप को ज्यादा मीठा पसन्द है, तब आप sugar powder add कर सकते हैं।

अगर आप sugar powder add कर रहे हैं तो, मलाई की quantity कम कर दीजिएगा।

Milk powder और मलाई मिलाकर, soft dough बनना चाहिए, तभी संदेश tasty बनेगा।

आप अपनी पसंद के dry fruits से decorate कर सकते हैं, dry fruits decoration avoid भी कर सकते हैं।

संदेश मिठाई का shape आप अपनी पसंद का कुछ भी बना सकते हैं।

संदेश मिठाई बहुत सारे shape and flavour की होती है, तो बस अपने imagination को add करते जाएं और बहुत तरह के संदेश बनाते जाएं।

हम से जुड़े रहिए और tasty dishes बनाते रहिए।

Keep visiting.....

Wednesday, 9 September 2020

Recipe : Boondi ka Prasad


 आज कल पितृपक्ष चल रहे हैं, जो कि 15 दिवसीय होते हैं। जिसमें हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं, उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

उनकी पसंद का खाना व मिठाई, प्रसाद में चढ़ाते हैं।

पर कोरोना काल के चलते, मिठाई बाहर से लाने में असमर्थ हैं।

जब आप हैं "Shades of Life के साथ, तो आप को दुखी होने की क्या है बात" हम आपके लिए घर में ही easily बनने वाली sweet dish बता रहे हैं। "बूंदी का प्रसाद"

बूंदी, खाने में जितनी tasty होती है, बनाने में उतनी ही easy.

तो आज ही बूंदी का प्रसाद बनाएं, घर में सबको खुश कीजिए और पूर्वजों का आशीर्वाद भी लीजिए😊


Boondi ka Prasad





Ingredients


For Boondi

Gram flour - 1cup

Rice flour - 2tsp

Turmeric powder - 1 pinch

Or 

Food colour -  2 to 3 drops

Baking powder - ¼ tsp.

Water - 1 Cup

Clarified butter (Ghee) for frying


For sugar syrup


Sugar - 1½ cup

Water - 1cup


Method for sugar syrup


पानी में चीनी डालकर 1 तार की चाशनी बना लीजिए।


Method for Boondi


  1. बेसन में चावल का आटा अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. उसमें धीरे धीरे पानी मिलाते हुए mix करते जाइए।
  3. इसे अच्छे से फेंटते हुए smooth paste बना लीजिए।
  4. अब उसमें baking powder and turmeric powder डालकर अच्छे से फेंट लीजिए।
  5. Heavy bottom frying pan लीजिए।
  6. उसमें घी डालकर, small burner पर High flame पर रख दीजिए।
  7. जब घी गर्म हो जाए तो एक skimmer or strainer ( करछुल) पर बेसन का paste रख लीजिए।
  8. अब strainer को pan के ऊपर ले जाकर tap कीजिए।
  9. छोटी छोटी बूंदी झड़ने लगेंगी।
  10. High flame पर ही उन्हें उलट-पुलट कर लीजिए।
  11. जैसे ही बूंदी bottom को छोड़कर, ऊपर तैरने लगे।
  12. Flame slow कर लीजिए और सारी बूंदी निकाल लें।
  13. इन बूंदी को sugar syrup में डाल दीजिए।
  14. 15 से 20 minutes के लिए छोड़ दीजिए, जिससे बूंदी चाशनी को अच्छे से soak कर लें।
  15. आप का बूंदी का प्रसाद तैयार है।


Note 


  • Paste की consistency, जिस बर्तन में paste बनाया है, उसमें check कर लीजिए।
  • Paste की consistency ऐसी होनी चाहिए कि tap करने से छोटी छोटी बूंदी झड़नी चाहिए।
  • Consistency ना तो ऐसी होनी चाहिए कि strainer पर डालते ही paste बहने लगे। क्योंकि इससे बूंदी नहीं चीला बनेगा।
  • ना consistency ऐसी होनी चाहिए कि tap करने पर भी ना झड़े। इससे बूंदी ठोस और कड़ी बनेगी।
  • हमारी बताई गई quantity से बनाएंगे, तो proper consistency आएगी।
  • पानी धीरे-धीरे मिलाएं, जिससे proper consistency का smooth paste बनें। पानी की  2 to 4 drops भी ज्यादा होने से बेसन का paste गीला हो जाता है।
  • अच्छी बूंदी बनाने के लिए proper consistency ही key point है।
  • हम artificial colours नहीं use करते हैं, इसलिए turmeric powder use किया है आप चाहें तो colour use कर सकते हैं।
  • आप को crispy बूंदी पसन्द हो तो जब चाशनी थोड़ी ठंडी हो जाए, तब बूंदी डालिए। हमने crispy बूंदी ही बनाई है। 
  • अगर आप को soft बूंदी पसन्द है तो गर्म गर्म चाशनी में बूंदी डालकर ढक कर रख दीजिए।
  • आप को crispy बूंदी पसन्द ना हो तो आप rice flour को drop भी कर सकते हैं।
  • बूंदी बनाने के लिए strainer ही use  कीजिए, छन्नी मत use कीजिए। उससे बूंदी नहीं बनेगी।

      
  • हर बार skimmer को नीचे से जरुर साफ़ कर लीजिए, जिससे छोटी और सुंदर आकार की बूंदी बने।
  • आप का skimmer जितने छोटे छेद का होगा, बूंदी उतनी महीन बनेगी।
  • Small burner and high flame ही रखिएगा। तभी बूंदी अच्छी बनेगी।
  • ½ से 1min में एक बार की बूंदी बन जाती है।
  • बूंदी के तैरने के बाद तुरंत gas slow कर दीजिए, और बूंदी निकालना start कर दीजिए, वरना बूंदी जल जाएगी।
  • बेसन का paste बनाने के साथ ही बूंदी बना लीजिए, वरना रखा रहने से बेसन का paste पतला होने लगता है, तो बूंदी अच्छी नहीं बनेगी।

Tuesday, 8 September 2020

Tip : Removing hair from your upper lip naturally


आज कल parlour ना जा पाना भी लोगों की बड़ी समस्या हो गई है, ऐसे में upper lip hair को लेकर लोग ज्यादा परेशान हैं।

तो आज हम यही tip लेकर आए हैं कि कैसे home remedies से इस problem का solution किया जाए।


Removing hair from your upper lip naturally



आज हम आपको तीन Home remedies बता रहे हैं-

Turmeric and milk : 

Turmeric powder - 1 tbsp.

Milk - 2 tsp.

Method

  1. Turmeric powder and milk का thick paste बना लीजिए।
  2. इसे upper lip में apply कर के 20 minutes के लिए छोड़ दीजिए।
  3. Dry होने पर hair growth के opposite direction में wet finger से gently rub कर के paste remove कर दीजिए।
  4. अब upper lip को cold water से ‌rinse कर लीजिए

All purpose flour

All purpose flour - 1 tbsp.

Milk - 4 tsp.

Turmeric powder - 1 pinch

Method

  1. All purpose flour,  turmeric powder and milk का thick paste बना लीजिए।
  2. इसे upper lip में apply कर के 20 minutes के लिए छोड़ दीजिए।
  3. Dry होने पर hair growth के opposite direction में gently rub कर के remove कर दीजिए।
  4. अब upper lip को cold water से ‌rinse कर लीजिए।

Honey

Honey - 1 tbsp.

Lemon juice - 1 tsp.

Method

  1. Lemon and honey का paste बना लीजिए।
  2. इसे upper lip में apply कर के 20 minutes के लिए छोड़ दीजिए, जिससे वो dry हो जाए।
  3. एक साफ cloth को warm water में भीगोकर, अच्छे से निचोड़ लें, जिससे excess water निकल जाए।
  4. उस कपड़े से opposite direction में gently Whip off कर के paste remove कर दीजिए।
  5. अब upper lip को cold water से ‌rinse कर लीजिए।
  6. Lemon juice डालने से, बचे हुए hair भी light colour के हो जाते हैं।