Saturday, 3 December 2022

Article: International Day of Persons with Disabilities

International Day of Persons with Disabilities



आज का article, उन सबको समर्पित है, जो उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास की जीती जागती मिसाल हैं।

जो किसी भी तरह से disabled हैं, उनकी ज़िंदगी, जितनी कठिन होती है, उस पर लिखना उससे भी अधिक कठिन है...

पर आज फिर भी हम लिख रहे हैं तो कुछ ऐसे लोगों के कारण, जिनसे मिलकर एहसास हुआ कि कोई भी दुःख तब बड़ा है, जब हम मान लेते हैं कि बहुत बड़ा दुःख है, बड़ा भारी कष्ट है...

वरना अगर हमारे हौसले बुलंद हैं तो हर दुःख, हर कष्ट छोटा है।

हम खुद, हमारा जीवन साथी और बच्चे, जो पूरी तरह से normal होते हैं तब भी कितनी बार हम, ईश्वर को बोलते रहते हैं, कि हमें यह नहीं दिया, वो नहीं दिया... हमारा बच्चा top नहीं कर रहा, हमें promotion नहीं मिल रहा है, हमारे पास अत्याधिक धन धान्य नहीं है, हम कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं और भी ऐसी छोटी-बड़ी कितनी ही बातें हैं... पर उन्होंने हमें पूर्णतः स्वस्थ बनाया है, उसके लिए धन्यवाद कितनी बार देते हैं?

जब कभी अपने दुःख भारी लगे तो ऐसे किसी इंसान से मिल लीजिएगा, आपको अपने सारे ग़म कम लगने लगेंगे।

आप देखना उन्हें, वो कैसे छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं, उनका वो दिन तब भी खुशियों से भर जाता है, जब वो करवट बदल लेते हैं, चंद कदम चल लेते हैं, भरपेट खाना खा लेते हैं और पूरे दिन स्वस्थ रह लेते हैं। 

उनके साथ रहने वाले दिन भर झुंझलाते नहीं रहते हैं ना ही वो उन पर तरस खाते हैं, बल्कि वो उनको उत्साहित और प्रेरित करते हैं। 

बल्कि उनसे वो कहीं ना कहीं ज़िन्दगी जीना सीख रहे होते हैं, ज़िन्दगी की मुश्किलों से जीत जाना सीख रहे होते हैं। 

आज बहुत से disabled person, different fields में यह prove कर रहे हैं कि वो disabled person नहीं हैं, बल्कि वो अधिक सशक्त और सक्षम हैं। उनमें different ability है, dis-ability नहीं है, फिर वो field, academic, sports, journalism, teaching,  writing, cooking, acting, leadership and.... बहुत सी और भी हैं। 

यहां आप को कुछ नाम बता रहे हैं, जिन्होंने सिद्ध कर दिया, हासिल कुछ भी किया जा सकता है, अगर आप में हौसला और आत्मविश्वास हो। कोई भी कमी आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है...

1) Stephen Hawkins

Stephen Hawkins was one of the most well-known physicists in the world.

2) Franklin Delano Roosevelt

F.D.R is considered to be one of the greatest American presidents.

3) Ralph Braun

The late founder of the Braun Corporation – one of the leading manufacturers of wheelchair accessible vehicles

4) John Hockenberry 

John Hockenberry is one of the most successful journalists in history

5) Marlee Matlin 

Marlee is an Academy Award winning actress, known for her leading role in Children of a Lesser God (1986). 

6) Stevie Wonder 

Legendary musician, singer-songwriter

7) Frida Kahlo 

Mexican artist Frida Kahlo is one of the most famous artists of the twentieth century.

8) Helen Keller  

An American author, political activist, and lecturer, 

Alexander Graham Bell, Albert Einstein, the Wright brothers, Thomas Edison and Leonardo da Vinci...

These well known personalites were also the example of it.

And so on... 

हमारे India में भी बहुत सी ऐसी हस्तियां हैं, जो प्ररेणा-स्त्रोत हैं, तो चलिए अब कुछ famous Indian personality की बात भी कर लेते हैं  

1. Shekhar Naik 

Cricket champion 

2. Arunima Sinha 

Scaled the mighty Mount Everest, former national volleyball and football player. 

3. Sai Prasad Vishwanathan

He is also the first Asian to go to Antartica as a youth ambassador. He was inducted in the Limca Book of Records as the first Indian with disability to skydive from 14,000 feet.

4. Harry Boniface Prabhu 

India's most successful quadriplegic tennis player.

5. Preethi Srinivasan 

Indian female cricketer 

6. Girish Sharma 

People in the badminton circuit call Girish as the one-legged wonder boy.  

7. Virender Singh

More popularly known as the 'Goonga Pehelwan'.

8. Sudha Chandran

This Indian actress and classical dancer 

9. Ravindra Jain 

Born visually impaired, Jain started singing at a very young age and took his passion to a new high level when he joined the Indian music industry

10. H Ramakrish nan 

CEO of SS Music television channel. 

11. Dr. Suresh Advan

The prominent oncologist started Hematopoietic Stem Cell Transplantation in India 

12. Suhas Lalinakere Yathiraj 

Indian badminton player, Suhas Lalinakere Yathiraj is an Arjuna awardee Indian professional Para-Badminton player currently ranked world No.2 in men's singles and silver medalist in SL-4 category in Tokyo Paralympics 2021. As well as he is a IAS officer too. 


हमने किस में क्या disabilities हैं, वो mention नहीं किया है, क्योंकि जब उन्होंने उसे नहीं देखा, उसे सोच कर थमे नहीं तो हम कौन होते हैं, उसको mention करने वाले.... उनके हर achivement को प्रणाम 🙏🏻

International and national,  दोनों ही level में सिर्फ यह चंद नाम नहीं हैं बल्कि और भी बहुत से नाम हैं और हर क्षण नामों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

क्योंकि लोगों में जोश, उत्साह और आत्मविश्वास की भावना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सफलता पाने की और कुछ कर दिखाने की...

धन्य है वो लोग और उनके माता-पिता जो किसी भी हाल में हार नहीं मानते हैं, हर क्षण की खूबसूरती पहचानते हैं क्योंकि सही मायने में जीना वही जानते हैं... 


जब सब है आप के पास

तब हो खुशी का एहसास

तो क्या है बात?

बात तो तब है जब

देने वाला कुछ दे भी नहीं

फिर भी आप का शुकराना कम नहीं 

जिसे हर दुःख को खुशी में बदलना आए 

उसके लिए, फिर ज़िन्दगी में कहीं गम नहीं।। 


ज़िन्दगी में हर दुःख को जीतना सीखिए, सब हार के तो एक दिन इस जहां से जाना ही है, जीते जी हारना है तो प्रभु पर दिल हार जाइए क्योंकि वही सच्चे सुख का तराना है।

Friday, 2 December 2022

Article : National Pollution Control Day

 National Pollution Control Day 




भारत में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण से लगभग हर शहर की स्थिति चिंताजनक हो जाती है. इसी मौसम में 2 December, को National pollution control Day के रूप में निर्धारित कर दिया गया है...

आप सोच रहे होंगे कि 2 December ही क्यों? 

इसकी वजह है, 1984 में हुआ एक Industrial accident..

भोपाल गैस त्रासदी, जिससे 2-3 दिसंबर की रात को भोपाल में एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।

हैरानी की बात लगती है कि pollution control के लिए हमने Industrial accident.. की बरसी को चुना है.. 

आखिर क्यों, क्या वजह है उसकी?...

हम वैसे तो Air polution की बहुत बात करते हैं और वाहनों के fossil fuel  द्वारा generated pollution का भी जिक्र करते हैं, लेकिन ऐसे हादसों से सबक लेने की बात नहीं करते हैं। 

जबकि इस accident में, बहुत भयंकर त्रासदी हुई थी, शायद हममें से बहुत लोगों को नहीं पता हो या याद ना हो, कि इस tragedy में क्या हुआ था। तो चलिए आप को बताते हैं..

भोपाल गैस त्रासदी

भोपाल गैस त्रासदी को, दुनिया का सबसे बड़ा Industrial accident.. माना जाता है. 1984 में 2-3 दिसंबर की रात को भारत के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में Carbide's factory में Methyl isocyanide  (MIC) का रिसाव हुआ था. यह जहरीली गैस, हवा में मिलकर शहर में हवा के बहाव के साथ दूर दूर तक फैल गई जिससे करीब 5.21 लाख लोग उससे प्रभावित हुए थे उनमें से 23 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

Accedent का effect

बेशक यह एक बहुत बड़ा Industrial accedent था, लेकिन इसका तांडव केवल 23 हजार लोगों की मौत तक सीमित नहीं था, बल्कि जिस तरह वायु प्रदूषण और उसके भीषण प्रभाव ने भोपाल के पर्यावरण पर अपना असर छोड़ा, वह बहुत ख़तरनाक था। 

यह गैस भोपाल के तालाबों के पानी और वहां की हवा में लंबे समय तक मिली रही..

उस हादसे में बचे लोगों की सेहत पर ऐसे असर हुआ कि उन्हें कैंसर और अन्य तरह की ऐसी बीमारियां हुईं जिसकी वजह से उनका इलाज मरते दम तक चला और बचे हुए लोगों का इलाज आज भी चल रहा है...

अगर देखा जाए तो आज 38 साल बाद भी इसका असर दिखाई देता है। 

इस त्रासदी से जो वायु प्रदूषण हुआ, उससे लोगों को एहसास हो कि वायु प्रदूषण, किस हद तक खतरनाक होता है, यह लोगों के जहन में रहे और वह सचेत रहें कि हमें ऐसे कोई कार्य नहीं करने हैं, जिससे ऐसी कोई त्रासदी हो, जो केवल वर्तमान ही नहीं वल्कि भविष्य भी तहस-नहस कर दे।

इसलिए, राजकीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को 2 December को निर्धारित किया गया है।

पर इसकी मान्यता, केवल आज नहीं बल्कि हर दिन रहनी चाहिए, क्योंकि अगर हमें स्वच्छ और निर्मल पर्यावरण चाहिए, तो प्रदूषण नियंत्रण भी हर दिन होना चाहिए।

और यह हमें ही decide करना है कि हमें अपना देश कैसा चाहिए, हरा भरा या प्रदूषण से घिरा...

 स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत 🇮🇳

Wednesday, 30 November 2022

Recipe : Perfect nankhatai

 आज आप के लिए, एक ऐसी recipe share कर रहे हैं, जिससे शायद आपको अपना बचपन याद आ जाए...

हम बात कर रहे हैं नानखटाई की

हमारी तो यादें जुड़ी हैं इससे... जब भी नानी जी के घर जाते थे तो हमारी नानी हम सबके लिए मंगाया करती थीं और हम सब बच्चे बड़े चाव से खाते...

तो चलते हैं, यादों के झरोखे में..

Perfect Nankhatai





All-purpose flour - 1 cup

Wheat flour - ½ cup 

Gram flour - ½ cup

Sugar - 1 cup 

Clarified butter (ghee) - 1 cup 

Baking soda - ½ tsp.

Fresh curd - 2 tsp. 

Green cardamom - 2 

Salt - 1 pinch 

Pistachio - for garnishing ( optional)


Method - 

Mixer grinder jar मेंं, Sugar व green cardamom को छीलकर डाल दीजिए और महीन पीस लें। 

मैदा, बेसन, आटा, सोडा सब मिलाकर छानकर  आटा mix ready कर लीजिए।

Mixing bowl में घी व sugar powder डालकर stiff peaks आने तक फेंट लें। 

अब इसमें आटा mix और दही को डालकर, हल्के हाथों से मिलाते हुए soft dough बना लीजिए।

Baking tray की lining( tray पर घी लगाकर चिकना कर लें, फिर उस पर मैदा dust कर लें) कर लीजिए। 

नानखटाई को shape दे दीजिए, फिर उसके ऊपर  thumb से press कर दीजिए और उसे pistachio से garnish कर लीजिए। 

Convection mode पर Preheat oven में नानखटाई रख दें। अब इसे 180 °c per 15 minutes तक bake कर लीजिए। 

Yummy tasty Nankhati is ready to have.

अगर आप के पास oven नहीं है या अगर आप के microwave oven में convection mode नहीं है, तब भी आप निराश नहीं हो...

आप तब भी मस्त नानखटाई बना सकते हैं... मंच

अगर आप के पास oven नहीं है तो आप Pan or wok में salt डालकर high flame पर 15 minutes के लिए, ढककर रख दीजिए।

एक प्लेट को greese कर के उस पर नानखटाई रख दीजिए।

अब इस Preheated wok में नानखटाई की plate रखकर 20 minutes के लिए slow flame पर ढककर पकाएं। 

मस्त नानखटाई तैयार हो जाएगी... 

चलिए कुछ tips and tricks भी बताते चलें...

Tips and Tricks 

घी पिघला हुआ 1 cup लेना है, याद रखियेगा अगर आप ने जमा हुआ 1 cup लिया तो घी की quantity बढ़ जाएगी। इससे आप की नानखटाई गोल और फूली ना बनकर flatten हो जाएगी। हालांकि स्वाद तब भी बहुत अच्छा लगेगा। 

घी और चीनी, soft peaks आने तक फेंटना है, इससे ही नानखटाई  में अंदर अच्छी जाली बनेगी साथ ही खुसखुसी भी बनेगी।

आप पिस्ता के अलावा कोई और मेवा भी ले सकते हैं और मेवा ना हो तो उसके बिना भी बना सकते हैं।

आप चाहें तो पूरे गेहूं का आटा भी ले सकते हैं, पर उसका स्वाद अलग होगा, लेकिन वो भी स्वादिष्ट होगा। 

आप चाहें तो, बेसन की जगह custard powder भी ले सकते हैं, इससे flavoured cookies बन जाएगी।

चुटकी भर नमक डालने से taste, enhance हो जाएगा। 

दही जरुर से डालें। दही होने से ही जाली आएगी। 

बेकिंग सोडा ½ tsp से ज्यादा ना लें।

तो हो जाए एक नानखटाई party 🎉