Sunday, 25 December 2022

India's Heritage : तुलसी पूजन दिवस

तुलसी पूजन दिवस 


सदियों से हम 25 December में Christmas festival को celebrate करते आ रहे हैं।

इसके पीछे बहुत बड़ा कारण, अंग्रेजों का हम पर शासन करना और उनके जाने के बाद भी उन का प्रभाव हम पर रहना है।

पर 2014 से भारत में विदधमान बहुत से साधु-संतों ने यह विचार विमर्श किया कि, भारत में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलना चाहिए।

एक ऐसी संस्कृति जो मानवता की प्रतीक है, जो सृजनात्मकता की द्योतक है। एक ऐसी संस्कृति, जहाँ प्रकृति ही सर्वश्रेष्ठ है, परमात्मा है, परमेश्वर है। हमारी संस्कृति जो भारतीयता की प्रतीक है।

अब यह सोचा गया कि इस दिन में ऐसा क्या विशेष किया जाए, जो सर्वसम्मत हों। जिसे अमीर, गरीब हर कोई श्रृद्धा विश्वास से व आसानी से कर सके। 

तब यह विचार किया गया कि, हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी की पूजा नियमित होती है, उस घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है, उनकी विशेष कृपा बनी रहती है और उस घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। 

अतः तुलसी के पौधे की महत्ता को मान देते हुए यह निर्धारित किया कि 25 December को तुलसी पूजन दिवस के रूप में स्थापित किया जाए। 

आइए जानते हैं तुलसी पूजन पर कैसे करें पूजा और क्या है उसका महत्व? 

तुलसी पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का कितना महत्व है, यह इसी बात से सिद्ध होता है कि कोई भी शुभ कार्य बिना तुलसी पूजा के अधूरा माना जाता है। 

आप सोच रहे होंगे कि, तुलसी पूजा? वो तो हर बार नहीं की जाती है... 

की जाती है...

बताते हैं कैसे...

कोई भी शुभ कार्य में सत्यनारायण कथा अवश्य कराई जाती है... 

सत्यनारायण कथा में किसकी कथा की जाती है? इस सृष्टि के पालनकर्ता,  भगवान विष्णु जी की।

तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं,  इसलिए भगवान विष्णु को भोग लगाते समय तुलसी पत्ते का प्रयोग अवश्य किया जाता है। आप छप्पन भोग तैयार करा लीजिए, पर जब तक उसमें तुलसी का पत्ता नहीं होगा, भोग अधूरा होगा।

तो करते हैं ना तुलसी पूजा..

यह कहा जाता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी भी नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती है. 

तुलसी पूजा विधि

तुलसी पूजन दिवस यानी 25 दिसंबर के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें, इसके बाद इन्हें नारंगी सिंदूर लगांए, चुनरी ओढ़ाकर विधि विधान से पूजा करें। 

इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी की माला से जाप करें।  ऐसी मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से तुलसी जी की पूजा करते हैं उनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। 

कोई भी शुभ कार्य किया जाए, तो उसका एक विशेष स्थान भी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप के घर में सकारात्मक ऊर्जा रहे, तो उसके लिए आवश्यक है कि आप तुलसी जी का पौधा सही दिशा में रखें।

तो चलिए सही दिशा भी जान लेते हैं, तुलसा जी के पौधे को रखने की।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस बात का विशेष ख्याल रखें की तुलसी का पौधा सूखे नहीं, क्योंकि तुलसी का पौधा सूखना दुर्भाग्य का सूचक है।

पर शीत ऋतु और धूप के अभाव में पौधे के सूखने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। आप के घर, शीत ऋतु और धूप के अभाव के कारण यदि तुलसी का पौधा सूख रहा है, और अगर संभव हो सके तो उसे धूप के लिए कुछ दिन किसी दूसरे के निवास स्थान पर पहुंचा दें। जिससे पौधा सूखने से बच जाए।

यदि ऐसा संभव ना हो सके और पौधा सूख जाए, तो विचार ना करें। कभी भी निर्दोष होने पर आप पाप के भागी नहीं बनेंगे। 

तुलसी पूजा के लाभ

यदि आप नौकरी या कारोबार को लेकर परेशान हैं तो तुलसी पूजन के दिन पीले रंग के कपड़े में तुलसी का पौधा बांधकर उसे दुकान या ऑफिस में रख दें। यदि पौधा ना रख सकें तो पीले कपड़े में दो-चार पत्ते भी प्रतिदिन रखने का नियम बना सकते हैं, जिसमें दूसरे दिन पत्तों को बदलते समय, पहले वाले पत्तों को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। ऐसा करने से आपके नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलना शुरू हो जाती है। पर ऐसा कुछ तभी करें, जब आप पूर्ण विश्वास के साथ कर सकें। क्योंकि ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल और सटीक उपाय, ईश्वर पर श्रृद्धा और विश्वास रखना ही है। 

चलिए हम सब अपनी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएं, तुलसी पूजन दिवस को विश्वव्यापी त्यौहार बनाएं 🙏🏻

जय तुलसी माता 🌿🙏🏻

Thursday, 22 December 2022

Article: कोरोना का डर, क्या फिर छाएगा कहर ??l

 करोना का डर, क्या फिर छाएगा कहर ?


आप सबको ही पता होगा कि कोरोना, फिर से दस्तक देने को तैयार खड़ा है। 

क्या कहा?

ऐसी बात ना बोलें

जी नहीं बोलेंगे, बिल्कुल नहीं बोलेंगे...

पर क्या बोलने, नहीं बोलने से कुछ फर्क पड़ता है?

नहीं पड़ता है। क्योंकि फर्क तो इस बात से पड़ता है कि हम करते क्या हैं...

अभी कल ही news देखी, चीन में कोरोना का कहर देखकर दिल दहल गया। 

मौत का ऐसा भंयकर मंजर देखकर, ईश्वर से यही प्रार्थना की कि हे प्रभु,  अब और नहीं। भारत में तो बिल्कुल भी नहीं...

पिछली बार से मिले दुःख से ही मन उबरा नहीं है, ना ही हम अपने जाने वालों के दुःख से कभी उबर सकते हैं।

पर वो मंज़र दोबारा ना देखना पड़े, इसके लिए प्रयास हमें ही करने होंगे।

आपको शायद याद हो, चीन zero percent corona को लेकर चल रहा था। उसने अपने देश में बहुत सारी चीजों पर ban भी लगा रखा था। 

पर ban को लेकर, लोग बहुत उकता गए था, इस कारण ban का बहुत ज्यादा विरोध हो रहा था, सरकार को इसके लिए, मजबूर किया जा रहा था कि इतना ज्यादा ban अब हटा दिया जाए।

चीन में 29 November को सरकार ने 15 cities से ban हटा लिया। नतीजा आप के सामने है। 

इस ban को हटे महीना भर भी नहीं हुआ और चीन पर तांडव नृत्य आरंभ हो चुका है। कोरोना का कहर, वहां पर गांवों तक पहुंच गया है। रोज़ लाखों संक्रमित हो रहे हैं और हजारो मृत्यु की शैय्या पर चले जा रहे हैं।

वहां पर लाशों को दफनाने के लिए, waiting लग रही है। जो medical practitioner हैं, वो over stress के कारण थक कर चूर हो गए हैं, जिससे वो खुद भी बीमार पड़ रहे हैं।

पर ऐसी स्थिति हमारे देश भारत पर ना आए, इसके लिए हमें बहुत सचेत रहना होगा। 

भारत में तो बहुत दिन पहले ही कोरोना से जुड़े सभी ban खत्म हो चुके थे, ना Mask पहना जा रहा था, ना social distancing, ना हफ्ता- दस दिन समानों को quarantine करना, ना ही sanitization, फिर भी ईश्वर की कृपा से भारत में सब ठीक है। 

पर अब अगर, भारत में सुरक्षा के लिए ban लगाया जाए, Mask पहनने के लिए कहा जाए, sanitization, social distancing, quarantine etc. तो उसे खुशी खुशी कर लीजिएगा। सरकार का विरोध करने और धरने देने का कार्य मत कीजिए।

क्योंकि यह सब हम करें कि ना करें, इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पर उन सब नियमो को मानने से हमें व हमारे परिवार पर फर्क अवश्य पड़ेगा।

इसलिए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि हम सब की रक्षा करें, और प्रयास करेंगे, अपने देश को अपने परिवार को सुरक्षित रखने की...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 🙏🏻

Wednesday, 21 December 2022

Recipe: Restaurant Style Mix Veg

शरद ऋतु के आगमन से आ जाती है खूब सारी रंग-बिरंगी veggies, साथ ही बहुत सारे healthy options भी।

यह भी कह सकते हैं कि, खाने का मज़ा तो ठंड में ही आता है, क्योंकि इसमें dishes की इतनी सारी verities होती है कि मौसम चला जाता है पर कुछ ना कुछ खाने को रह ही जाता है। 

तो आज की recipe भी उन्हीं healthy dishes में से एक है। पर अगर health के साथ taste भी लाजवाब हो तो क्या बात है और फिर वो बनाने में easy भी हो तो चार चांद लग जाते हैं।

आज की recipe देखकर आपको लग सकता है, कि इसमें क्या special है? 

तो हम कहेंगे कि special तो है ही, क्योंकि इसका taste, आपकी रोज बनने वाली mix veg जैसा नहीं है।

इसमें हमने बस कुछ twist and turn किए हैं, जिससे सब्जी ऐसी लाजवाब बनती है कि, आप को restaurant का taste घर में ही आ जाएगा।

चलिए अब बातों का सिलसिला यहीं रोकते हैं और बताते हैं झटपट आप को recipe, जिससे आप इस tasty restaurant style Mix veg को बनाए और स्वाद और स्वास्थ्य की दुनिया का आनन्द लें।

Restaurant  Style Mix Veg  

Ingredients 

Paneer - 100 gm

Cauliflower - 150 gm

Carrot - 100 gm

Pea pods - 100 gm 

French beans - 50 gm. 

Capsicum - 1 Big

Onion - 2 Big 

Tomato - 2 Big 

Garlic cloves - 6 to 8 

Ginger - ½ inch 

Chilli powder - ½tsp.

Turmaric powder  - ½tsp.

Kashmiri mirch powder - ½tsp.

Salt - according to the taste 

Coriander powder - ½tsp. 

Garam masala - ½ tsp.

Kasuri methi - ½ 

Cashew nuts - 6 to 8 

Oil - 2 tbsp.

Coriander leaves for garnishing 


Method  

  1. काजू को पानी में भिगो दें। 
  2. मटर के दानों को blanched कर लीजिए।
  3. गाजर को peal कर लीजिए। 
  4. गाजर, बीन्स‌ को ½ inch के टुकड़े काट लीजिए।
  5. शिमला मिर्च और पनीर के thick blocks cut कर लीजिए।
  6. गोभी के भी medium size के फूल काट लीजिए। 
  7. प्याज़, लहसुन, अदरख, टमाटर को thickly chop कर लीजिए।
  8. Wok में oil डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  9. इसमें गोभी के फूल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  10. बचे हुए Oil में, प्याज, अदरक-लहसुन डालकर भूनें।
  11. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से भून लें।
  12. अब इस भूनें मसाले में से आधा मसाला निकाल लीजिए।
  13. बाकी मसाले में, नमक, मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, कसूरी मेथी डालकर भून लें।
  14. अब गोभी, गाजर, मटर, बीन्स को डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  15. फिर इसे ढककर पकाएं।
  16. जब सब्जी गल जाए तो, इसमें capsicum डालकर, half done होने तक पकाएं।
  17. जो आधा मसाला निकाला था, उसे और काजू को, Mixer grinder jar में डालकर paste बना लीजिए।
  18. इस paste को सब्जी में डालकर भून लीजिए।
  19. अब इसमें पनीर blocks भी डाल दीजिए। और हल्के हाथों से उसे mix कर दीजिए।  
  20. Finely chopped coriander leaves से इसे garnish कर लीजिए।

Yummy tasty Restaurant style Mix veg is ready to serve.

You can serve it with, Naan, prathana, chapati, or rice. 

यह parties के लिए बनी किसी भी gravy prepration के साथ अच्छा combination बनाती है, gravy prepration, Paneer की हो, मशरुम की हो, दाल मखानी हो, सोया चाप, आदि...  सबके साथ ही बढ़िया लगती है।

जितनी अच्छी यह party preparation के साथ लगती है, उतनी ही घर की बनी preparation के साथ भी लगती है। 

कुछ tips and tricks भी हैं, उसे भी देख लेते हैं..

Tips and tricks

  • अगर आप इसे और rich बनाना चाहते हैं तो इसमें fresh cream भी डालकर mix कर सकते हैं। इससे इसका taste और enhance हो जाएगा। 
  • वैसे तो यह सब्जी थोड़ा bland taste की ही बनती है। पर अगर आप को spicy बनानी है तो आप मसाला भूनते समय slit green chillies डाल सकते हैं।
  • बाकी मसाले भी अपने taste के according घटा बढ़ा भी सकते हैं।
  • इसमें मसाले के साथ ½ tsp. Sugar  और crossley cut dry fruits भी डाल सकते हैं, इसका बहुत slightly sweet taste भी अच्छा लगता है।
  • अब यह आपके ऊपर है कि, bland, sweet or spicy कौन सा taste आप को पसंद है। 
  • सब्जियाँ बहुत ज्यादा नहीं गलानी है, उसका crunchy bit रखना है। तभी  proper texture and taste आएगा। 
  • आप veggies अपने taste के according changeभी कर सकते हैं।

 

तो चलिए एक बार इस method से बनाकर देखिए, सब घर में उंगली चाटेंगे और आप की तारीफ भी करेंगे।

तो बना रहे हैं ना tasty and healthy Restaurant style Mix veg...