Thursday, 26 January 2023

Poem : गणतंत्र दिवस और बसंत

गणतंत्र दिवस और बसंत



कश्मीर से कन्याकुमारी

पूरे देश में है 

गणतंत्र दिवस की तैयारी 

सिर्फ सेना ने ही नहीं 

हमने भी ली है कसम

देश की आन बान शान

की जिम्मेदारी 

हर ओर तिरंगा लहराएगें 

हम गीत देश के गाएंगे 

अपने देश के नाम को 

सम्पूर्ण विश्व में जगमगाएंगे 

आज तो बसंत ने भी

देश के संग जोड़ दी 

अपनी हिस्सेदारी

है माँ सरस्वती का

आशीर्वाद और

फूलों से सजी 

डाली डाली

क्यारी क्यारी

माँ सरस्वती के

आशीष से हम 

ऐसा कर जाएंगे

सम्पूर्ण विश्व में 

हम विश्व

विजयी कहलाएंगे 

हम विश्व

विजेता बन जाएंगे 

 सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻💐

Monday, 23 January 2023

Article: Delhi for your kids

Hello Friends, हमने यह article, Delhi Gifts at a reasonable price डाला था, इसे बहुत पसंद किया गया...  

सोचा, आज का article, kids special बना दिया जाए...

तो आज हम आपके लिए उन जगहों की जानकारी साझा करेंगे, जिस जगह पर बच्चे पहुंच खुशी से उछल पड़ेंगे...

 Delhi for your kids  



दिल्ली, हमेशा से ही  center of attraction रही है.... और ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए बहुत कुछ है।

कल का article, सबके लिए था और आज का बच्चों के लिए... तो चलिए सारी informations note कर लीजिए और ready हो जाइए, बच्चों को उनकी सपनों की दुनिया में ले जाने की... 

1. Museum of illusion 


बच्चों के लिए दिल्ली में घूमने के लिए सबसे नई रोमांचक जगहों में से एक museum of illusion है। यह अनूठा museum सभी उम्र के बच्चों के लिए एकदम सही है। चाहे आपका बच्चा optical illusion में दिलचस्‍पी रखता हो या फिर illusion के इतिहास के बारे में अधिक जानना चाहता हो Museum of illusion  में उसके लिए बहुत कुछ है। अगर आप रोमांचक और next level की photography करना पसंद करते हैं, तो यह best place है।

Entry fees - for adults 650 Rs., for kids 520 Rs. 

Nearest metro station:  Rajiv Chowk Metro Station Exit Gate Number 8)

2. Waste to wonder 


क्या आप दुनिया के 7 अजूबों को एक ही जगह देखना चाहते हैं? यदि हां, तो सराय काले खां पर स्थित waste to wonder बच्‍चों के लिए सबसे अच्‍छी जगहों में से एक है। यहां monuments की replica पुराने बाइक के टुकड़े, टूटी हुई जंजीरों और कचरे और scrap वस्तुओं से बनी हैं। चाहे आप बच्चे हों या adult, ये कला आपकी आंखों में एक खुशी जरूर ला देगी। आज के समय में बच्चों को सीखना पसंद है और दुनिया के आकर्षक स्थानों के बारे में एक ही जगह पर सब कुछ सीखने को मिल जाए, इससे बेहतर कुछ नहीं है। आप यहां पर Tajmahal, Eiffel tower, Giza pyramid, Statue of Liberty के  replica देख सकते हैं।

Entry fees - for adults : 50 rs.for kids: 25rs.

Nearest metro station:  Hazrat Nizamuddin


3. Shankar's International Dolls Museum


अपनी प्यारी सी बेटी को अगर आप उसके सपनों की दुनिया में ले जाना चाहते हैं तो इस doll house से अच्छा कुछ नहीं है... क्योंकि Dolls की variety दिखाने के लिए ये जगह एकदम perfect है। Shankar's International Dolls Museum, में 85 से अधिक देशों की 6500 सुंदर गुड़िया आप को यहां मिलेंगी। गुड़िया के museum में लगभग 150 भारतीय पोशाक वाली गुड़िया हैं जो विभिन्न भारतीय क्षेत्रों के साथ-साथ दुनिया की culture and ethos को दर्शाती हैं। सभी गुड़िया specially, Museum workshop  में बनाई गई हैं। यहां की खूबसूरत गुड़िया आपको और आपके बच्चे को अपने आकर्षण से जरूर आकर्षित कर देंगी। 

आप को पूरा doll house  देखने में कितना time लगेगा, यह इस बात पर depend करेगा कि आप की लाडली, अपना कितना time इन खूबसूरत गुड़ियों के साथ बिताना चाहती है...

Timings : 10 am to 6 pm

Closed : Monday

Entry fees : for adults : 30 Rs. and for kids : 13 Rs. 

Nearest metro station : ITO

4.  National Science Centre, Delhi 


1992 में स्थापित National Science Centre, Delhi में स्थित एक science museum है। यह निश्चित रूप से उन सभी बच्चों के लिए एक अच्छी जगह है, जिन्हें science से बेहद प्यार है और उनके लिए भी जो इस विषय से दूर भागते हैं, क्योंकि ये जगह हर प्रकार के बच्चों के लिए बेहद दिलचस्प है। Dinosaur Games,activities, human biology, intresting science library, etc..  आपको यहां मिल जाएगा। 

Entry fees : 30 Rs. per head

Nearest metro station : Pragati Maidan


5. The National Rail Museum 



16. The National Rail musium, दिल्ली में स्थित बेहद अलग तरह का और बेहतरीन Museum  है। यह भारत की रेल धरोहर पर ध्यानाकर्षण करता है और 163 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है।  यहां रेल के भिन्न-भिन्न model हैं, जैसे electric, diesel and steam locomotives, etc. रेल से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिलेगी। एक छोटे steam engine train में बैठने का आनन्द ले सकते हैं। 

3 D vartual train की सवारी, steam and diesel locomotives simulator, toy train and indoor galary की सुविधा भी प्रदान करता है। 

Simulator में जाकर आपको ऐसा प्रतीत होगा, मानो आप ही locomotive चला रहे हों।

यहां adult का ticket 50 Rs. and kids का ticket Rs. 20. है।

बच्चों से बड़ों तक सब को इसमें बहुत आनन्द आता है। बल्कि हम तो कहेंगे कि बच्चों के लिए तो यह बहुत ही बेहतरीन Museum है। जहां बहुत सारे मज़े के साथ ही उन्हें रेलवे के विषय में बहुत सारी जानकारी भी मिल जाती है। एक बार वहां जरूर से जाएं। 

Nearest metro station : Dhaula Kuan 


6. National Museum, Delhi



बच्चों के लिए बनाए गए कुछ museums में से, दिल्ली में national museum  बच्चों को indian history के बारे में समझाने के लिए एकदम perfect जगह है। Harappan Civilization के remains से evolution of man तक, इस जगह में आप सब कुछ देख सकते हैं। Museum का main attraction यह है कि यह भारत के पिछले 5000 वर्षों को काफी अच्छे ढंग से express करता है। 

Entry fees : The Adult Ticke: Rs. 20/-

Foreigners Tickets : Rs. 350/-

Nearest metro station : Udyog Bhawan 


7. National Crafts Museum 


National Handicrafts and Handlooms Museum जिसे हम National Crafts Museum के नाम से भी जानते हैं। New Delhi में यह museum, india में craft का largest crafts museums है। यह Ministry of Textiles, Government of India द्वारा संचालित किया जाता है। यह museum, Pragati maidan के corner में स्थित है। 

इस museum में Continuous and vibrant handicraft and handloom traditions को प्रदर्शित किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों की cultural highlights यहाँ देखी जा सकती है। इस जगह देश के विभिन्न भागों से आए शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस museum में देश भर से एकत्रित किए गए rare artefacts, handicrafts and handlooms का Wide collection है।

अगर आप का बच्चा, artefacts and handicrafts को बहुत पसंद करता है और चाहता हैं कि इस field को समझें, इसमें अपना career बनाए तो उसके लिए, यह जगह उसके सपनों सी खूबसूरत है। उसके साथ में आप जरूर से यहां आएं और अगर ऐसा नहीं है तो भी एक बार आप अपने बच्चे के साथ यहां जरूर से आइए, क्योंकि यह कलाकृति इतनी खूबसूरत हैं कि एक बार तो आप का मन मोह ही लेंगी। 

Timings : 10:00 AM - 5:00 PM, 

Closed on Mondays

Time Required : 1 - 2 hrs

Entry Fee : Indians - INR 20, Foreigners - INR 200 

Nearest metro station : Pragati maidan

हमने अपने इस article में किसी भी water park, amusement park etc को share नहीं किया है। दिल्ली में ऐसे parks की भरमार है, उनको किसी दूसरे article में share करेंगें।

आप को किसी अन्य विषय में जानकारी चाहिए तो comment box में लिख दें। हम शीघ्र अतिशीघ्र उसे भी साझा करने का प्रयास करेंगे।

Friday, 20 January 2023

Article: Delhi Gifts at a reasonable price

Delhi Gifts at a reasonable price



दिल्ली, जो पूरे देश का दिल है, वो ऐसे ही नहीं है। 

आप सोच रहे होंगे कि ऐसी भी क्या बात है।

तो आप को बता दें कि दिल्ली, एक ऐसी जगह है, जहां पूरे देश में जो कुछ भी प्रसिद्ध है वो सब आपको यहां मिल जाएगा। चाहे हैदराबाद की कराची बेकरी हो, राजस्थान का घेवर हो, लखनऊ की basket chat या मक्खन मलाई हो, आगरा का पेठा हो, आदि... ऐसा ही बहुत कुछ आप को दिल्ली में मिल जाएगा...

उसके साथ ही दिल्ली में बहुत से ऐसे तोहफे हैं जिनके बारे में अगर आप को पता चला तो आपको दिल्ली में आने की इच्छा और बढ़ जाएगी। 

और अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रोजमर्रा की उबाऊ जिंदगी और काम के बोझ के तले ज़िन्दगी से थक चुके हैं, तो इस article को पूरा अवश्य पढ़िएगा, इन जगहों के बारे में जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे।

ये सूची आप को यह यकीन दिला देगी कि दिल्ली की खूबसूरती सिर्फ़ सतही स्तर तक ही सीमित नहीं है।

तो पेश हैं 16 सस्ती और दिलचस्प चीज़ें जो आप को एक बार फिर दिल्ली से प्यार करने के लिए मजबूर कर देंगी।

Amrit Udyan (previously, Mughal Garden)



1. राष्ट्रपति भवन में स्थित, इस garden के जैसा पूरे देश में दूसरा कोई garden नहीं है। इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए, कम है।  

अमृत उद्यान में आकर, आप को लगेगा कि आप फूलों की खूबसूरत दुनिया में आ गए हैं।

केवल 12 फरवरी से 16 मार्च तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आम लोग अमृत उद्यान जा सकते हैं।

अगर अभी तक नहीं गए हैं तो जरूर जाएं, इसको देख बिना तो दिल्ली दर्शन अधूरा है। 

यहां आप free में जा सकते हैं। Ticket booking, online होगी।

Nearest metro station: Central Secretiet


Jambo Point 



2. अगर आप भी बिना airport जाए, चाहते हैं कि, aeroplane को एकदम नजदीक से उड़ते हुए देखना चाहते हैं तो, द्वारका में Jambo point पर aeroplane को अपने ऊपर से उड़ते हुए देख सकते हैं।

द्वारका में एक विशेष crossing है, जिसे Jambo point कहा जाता है, जो airport की दीवार से सटा है। शाम को यहाँ प्रेमी जोड़ों, बच्चों और विमान उत्साहियों का ताँता सा लग जाता है जिसकी वजह से ये जगह किसी picnic spot से कम नहीं लगती है | इस जगह से आप बहुत करीब से हवाई जहाज़ को उड़ते और उतरते देख सकते हैं |

इसका आनन्द आप free में ले सकते हैं

nearest metro station : Dawarka sector 8


 Hazrat Nizamuddin 



3. अगर आप कव्वाली के शौकीन हैं तो हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में कव्वाली सुनें।

हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में गुरुवार का दिन काफ़ी ख़ास होता है क्योंकि इस दिन आप कई मशहूर कलाकारों को मार्मिक कव्वालियाँ गाते सुन सकते हैं | ये जाने माने कलाकार कई पीढ़ियों से दरगाह में अपनी आजीविका कमाने के लिए गा रहे है। 

समय शाम 6:30 से रात 9:30 बजे के बीच है।

सबसे अच्छी बात, इसका आनन्द आप free में ले सकते हैं।

Nearest metro station: jungpura 


Connaught Place 



4. यूं तो Connaught Place, दिल्ली की जान है, इसे CP भी कहते हैं। Connaught place की शामों का तो कहना ही क्या, पर आज हम आप से कुछ अलग बात कर रहे हैं। 

Sunday को, connaught place में राहगिरी में भाग ले

अगर आप रविवार की सुबह cannaught place पर नहीं गये हैं तो शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि लोग यहाँ कितने मज़े करते हैं | पद यात्री cannaught place की सड़कों पर क़ब्ज़ा कर लेते हैं हैं और फिर मचता है धमाल।

 रविवार की सुबह 9 बजे तक इस इलाक़े में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है ताकि पद यात्री धमाल मस्ती, नृत्य और कसरत करते हुए मौज कर सकें |

इस मौज को free में कर सकते हैं।

Nearest metro station: Rajeev chowk


गोलगप्पे 



5. अगर आप भी हैं, बताशों, गोलगप्पे, पानी पूरी या फुचकों के शौकीन तो एक बार तिलक नगर के बाजार में सड़क किनारे गोलगप्पे जरुर खाएं।

किसी और की बातों पर ध्यान देने की कोई ज़रूरत नहीं है। ध्यान रखने वाली बात तो बस यह है कि तिलक नगर मुख्य बाजार की सड़क के किनारे बनी स्टालों पर मिलने वाले गोलगप्पे पूरी दिल्ली में मिलने वाले गोलगप्पो की तुलना में स्वादिष्ट हैं। यहां आप को एक ही गोल-गप्पे वालों के पास बहुत variety के पानी मिलेंगे। एक एक पानी के गोल-गप्पे taste करते करते ही ना जाने आप कितने गोल-गप्पे खा लेंगे। उसके बाद आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि सबसे tasty पानी कौन सा है, क्योंकि सब एक से बढ़कर एक होगें। 

एक और बात यहां के गोल-गप्पे की विशेषता है कि यहां आपको 30 रुपए में unlimited  गोलगप्पे खाने को मिलेंगे। तो हैं ना बढ़िया, बाकी सबसे?

अच्छा यह मत सोचिएगा कि केवल गोल-गप्पे मिलेंगे यहां, जी नहीं, यहां बहुत तरह की tasty चाट मिलती है। 

तो सोचना क्या है? जल्द ही एक शाम तिलक नगर के नाम कर दीजिए

Nearest metro station : Tilak Nagar 


Cafe 



6. अगर आप दीवाने हैं cafe के तो Delhi University के Hudson lane में सस्ते मगर बेहतरीन cafe में जाएँ

DU के north campus के बिल्कुल पास होने की वजह से पूरे दिल्ली के सबसे बेहतरीन कैफ़े में कुछ एक आप को जीटीबी नगर में मिलेंगे। मज़ेदार बात तो यह है कि इस इलाक़े में ज़्यादातर आबादी विद्यार्थियों की होने की वजह से इन cafe में दाम भी तुलनात्मक रूप से काफ़ी वाजिब है।

Nearest metro station :  जीटीबी नगर


 Jain Coffee House 



7. चावड़ी बाजार में जैन कॉफी हाउस की उम्दा जैन सैंडविच का स्वाद चखें।

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि पुरानी दिल्ली की भूल भुलैया जैसी गलियों में हज़ारों राज़ छुपे हैं। अगर ये सच है तो Jain coffee house एक ऐसा ही छुपा राज़ है | यहाँ के स्वादिष्ट सैंडविच मुंह में रखते ही मक्खन की तरह पिघल जाते हैं।

ध्यान में रखने योग्य टिप : इस जगह तक पहुँचने के लिए गूगल के नक्शों का सहारा ना लें बल्कि आस पास पूछ कर पता करें। 
Nearest metro station : चावड़ी बाजार

Ballimaran Market 




8. बल्लीमारन में ग़ालिब की हवेली को देख सकते हैं।
यह वही जगह है जहाँ महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब रहा करते थे।  इसी जगह से उन्हें अपनी रचनाएँ लिखने की प्रेरणा मिली और यहीं उन्होनें अपनी ज़्यादातर शायरियाँ भी लिखीं। 
अब इस घर को musium  म्यूज़ियम में तब्दील कर दिया गया है ताकि प्रशंसकों और पारखी लोगों को उनके जीवन और समय की सराहना करने का सुख मिल सके |
इसे आप free में देख सकते हैं।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: चावडी बाज़ार 


Langar 




9. बंगला साहिब गुरुद्वारा में एक बार जाकर लंगर जरुर खायें।

अगर आप ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में बैठ कर लंगर प्रसादी ग्रहण नहीं की है तो, आप पर अभी तक बाबा जी की महर नहीं हुई है। यह स्वादिष्ट होता है और रात को साढ़े ग्यारह बजे तक भोजन प्रसादी मिलती रहती है। 
वहां पर आप चाहें तो मुफ्त में खा सकते हैं, चाहें तो दान पेटी में दान डाल सकते हैं। और हां, वहां दान देने पर बंदिश नहीं है, ना कोई देख रहा होता है कि आप ने कितना दान दिया। आप चाहें तो वहां पर सेवा भी कर सकते हैं। यहां सेवा से तात्पर्य है,  लंगर बनाने से खाना परोसने तक का कोई भी काम। 

आप कहेंगे कि बाबा जी की महर और लंगर तो हर गुरूद्वारे में होता है तो यहां की क्या विशेषता है? 

माना जाता है कि यहां के सरोवर में बीमारियों का उपचार करने के गुण हैं, इसलिए बाहर से आने वाले लोग भी इसे अमृत मानकर अपने घर ले जाते हैं। तो सिर्फ लंगर खाकर ना जाएं, बल्कि इसके सरोवर का अमृत जल भी लें।

साथ ही आप को यह बता दें कि बंगला साहिब गुरुद्वारा, सबसे ज्यादा advance गुरुद्वारा है, जहां बहुत से काम मशीनों द्वारा संचालित होते हैं। इसलिए जब भी जाएं तो उनके रसोईघर में भी जाएं, आप को व बच्चों को मशीनों से संचालित काम होते देखना बहुत अच्छा लगेगा। 


Nearest metro station: Shivaji Stadium

Romantic walk 



10. खान मार्केट में सर्दियों में एक रोमानी walk पर जरुर से जायें 
इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक, दिल्ली सर्दियों में और भी ज़्यादा हसीन हो जाती है। 
ऐसे में ख़ान मार्केट की खूबसूरती का आलम तो देखते ही बनता है। ऐसे में इस यूरोपियन तर्ज पर बने बाज़ार में अपने प्रेमी के हाथों में हाथ डाल कर टहलने में और आस पास की दुकानों से खरीदारी करने के लिए ख़ान मार्केट सबसे अच्छी जगह बन जाती है। 
अगर आप को साथ में स्वादिष्ट खाने का जायका भी लेना है तो इस मार्केट में Big chill cafe भी है।


Nearest metro station: Khan market

National school of drama  (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय) 




11. National school of drama  में नाटक जरुर देखें

National school of drama, film City में काम करने वाले कई अभिनेताओं का career maker रह चुका है। इसलिए यहाँ पर आने वाले समय में बड़े सितारे बनने से पहले ही कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करते देखा जा सकता है, वो भी सस्ते दामों में 

Nearest metro station: Mandi House

Majnu-Ka-Tilla 




12. अगर आप को देशी विदेशी खाना खाने का शौक है तो मजनू का टीला में असली तिब्बती भोजन के स्वाद का ज़ायका ले सकते हैं।

क्या कहा? आपके पास मकलौद्ग़ंज जाने का समय नहीं है? तो चिंता मत कीजिए,  आप के लिए मकलौद्ग़ंज की आबो हवा हमने दिल्ली में ही ढूँढ निकाली है। मजनू का टीला एक छोटी तिब्बती बस्ती है जहाँ एक से बढ़ कर एक असली तिब्बती स्वाद परोसने वाले Veg and nonveg restaurant भरे हुए है। तो अब आप को मकलौद्ग़ंज की आबो-हवा दिल्ली में भी मिल सकती है।

Nearest metro station: Kashmiri gate

Sanjay-Van 




13. अगर आप को adventure places पसंद हैं तो वसंत कुंज के पास संजय वन में आप भूत देखने जा सकते हैं।

यह अनुभव कमज़ोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं है। कई लोगों को संजय वन की डरावनी आवाज़ों और अजीबो ग़रीब वातावरण ने खौफ की गर्त में पहुँचाया हुआ है। 

सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने यहाँ अतीत में हुई कई ऐसी घटनाओं का ज़िक्र किया है जिन्हें वैज्ञानिक रूप से नहीं समझाया जा सकता है। इसका लुत्फ आप बिल्कुल free में उठा सकते हैं।

Nearest metro station: Qutub minar

C. R. Park 




14. C. R. Park  में कोलकाता का छोटा रूप देखने को मिल जाएगा। 

जैसे मजनू का टीला एक तिब्बती बस्ती है, वैसे ही चित्तरंजन पार्क को बंगाली लोगों घनी आबादी के कारण जाना जाता है। इन बंगाली लोगों की आबादी होने का ही परिणाम है कि C. R. Park में असली बंगाली ज़ायके का मज़ा लिया जा सकता है। यहाँ मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा इतनी भव्य होती है कि इससे बड़ा समारोह, अगर आप देखना चाहते हैं तो फिर कोलकाता में ही देखा जा सकता है।

Nearest metro station: Nehru place.

St. John Church 


15. महरौली के सेंट जॉन चर्च में प्रार्थना करें

कितनों को पता है कि दिल्ली में एक इस्लामी प्रतीक चिन्ह के पास में ही एक बहुत सुंदर सा चर्च मौजूद है। सेंट जॉन चर्च काफ़ी लंबे समय से यहाँ स्थित है और दिल्ली के लोग शाम की प्रार्थना इसी चर्च में करना पसंद करते हैं। यह दिल्ली में मौजूद सभी चर्च में से सबसे खूबसूरत चर्च है।

Nearest metro station: Qutub minar 

चलिए चलते-चलते एक ओर बहुत बढ़िया जगह की बात बंता देते हैं।

 The National Rail Museum 



16. The National Rail musium, दिल्ली में स्थित बेहद अलग तरह का और बेहतरीन Museum  है। यह भारत की रेल धरोहर पर ध्यानाकर्षण करता है और 163 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है।  यहां रेल के भिन्न-भिन्न model हैं, जैसे electric, diesel and steam locomotives, etc. रेल से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिलेगी। एक छोटे steam engine train में बैठने का आनन्द ले सकते हैं। 
3 D vartual train की सवारी, steam and diesel locomotives simulator, toy train and indoor galary की सुविधा भी प्रदान करता है। 

Simulator में जाकर आपको ऐसा प्रतीत होगा, मानो आप ही locomotive चला रहे हों।

यहां adult का ticket 50 rs. and kids का ticket 10 rs. है।

बच्चों से बड़ों तक सब को इसमें बहुत आनन्द आता है। बल्कि हम तो कहेंगे कि बच्चों के लिए तो यह बहुत ही बेहतरीन Museum है। जहां बहुत सारे मज़े के साथ ही उन्हें रेलवे के विषय में बहुत सारी जानकारी भी मिल जाती है। एक बार वहां जरूर से जाएं। 

Nearest metro station : Dhaula Kuan 

यह सब पढ़कर आप भी मानते हैं ना कि दिल्ली, देश का दिल है...

अगर आप भी ऐसी किसी जगह के विषय में जानते हैं तो comment box में बताएं...