Saturday, 23 March 2024

Recipe : Beetroot Pudding

होली का त्यौहार होता है, बहुत सारे yummy and tasty food items का त्यौहार... पापड़, कचरी, गुझिया, मालपुआ, मठरी, दही बड़े, दालमोंठ, mixture, और भी ना जाने क्या-क्या...

इसमें एक से बढ़कर एक items होते हैं जो मुंह में पानी ले आते हैं। लेकिन पहले के comparatively आज कल लोग बहुत ज़्यादा health conscious हो गये हैं।

वो इतनी मेहनत वाली preparation बनाना और खाना avoid करने लगे हैं। 

पर Shades of Life रखता है सब का ध्यान, तो क्यों हो रहे हैं परेशान? Instantly prepare होने वाली बहुत ही healthy recipe को आप के लिए share कर रहे हैं।

जब दो-दो पापड़, साबूदाना पापड़ और आलू पापड़ की  recipe बताई है तो कुछ healthy मीठा भी होना चाहिए।

आज का Star ingredient है, Beetroot...

Beetroot, सुनकर लग रहा होगा, कैसी लगेगी, इसकी pudding?

पर इतनी कमाल की बनती है कि बड़े तो बड़े, बच्चे भी बहुत खुशी-खुशी खाएंगे...

तो चलिए झट-पट देख लेते हैं इसकी recipe...

Beetroot pudding

Ingredients :

  • Beetroot - ½ kg.
  • Sugar - 100 gm.
  • Rose essence - 3 to 4 drops
  • Sugar balls - for decoration


Method :

  1. चुकंदर को कद्दूकस से grate कर लीजिए।
  2. अब एक wok लीजिए, उसमें चुकंदर और चीनी को डालकर slow flame पर ढककर 10 to 15 minutes के लिए soft होने तक पका लीजिए।
  3. अब इसमें घी डालकर, थोड़ी देर भून लीजिए।
  4. Gas burner off कर दीजिए, अब इसमें rose essence डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  5. एक plate में इसे जमने के लिए रख दीजिए।
  6. जब beetroot pudding ठंडी हो जाए तो उसे silver balls से decorate करके मन चाहे shape में cut कर लीजिए।

Yummy and healthy beetroot pudding is ready to serve.

Perfect pudding के लिए कोई tips and tricks ना बताएं तो कैसे चलेगा? तो बस जल्दी से उसे भी देख लेते हैं…


Tips and Tricks :

  • चुकंदर मीठा होता है, इसलिए बहुत कम sugar में भी बहुत tasty बन जाता है। तो try कीजिएगा, कि sugar की quantity बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाएं।
  • ज्यादा sugar डालने से उसका texture भी chewy and sticky हो जाएगा, तो taste enhance नहीं होगा। 
  • अगर आप इस pudding को और ज्यादा healthy version देना चाहते हैं या taste variation देना चाहते हैं तो, sugar की जगह, मिश्री, honey या jaggery भी use कर सकते हैं। 
  • मिश्री से तो almost वही taste आएगा, लेकिन honey and jaggery से taste little bit different taste आएगा।
  • पकाना भी बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि चुकंदर बहुत जल्दी hard होने लगता है, बस soft होने तक ही पकाएं।
  • Essence पूरी तरह से optional है, आप इसे avoid भी कर सकते हैं और अपनी पसंद का दूसरा essence भी डाल सकते हैं। वैसे rose essence डालने से थोड़ा सा गुलकंद जैसा feel आता है। साथ ही यह pudding beetroot की ना लगकर थोड़ी unique लगती है।
  • बाकी आपकी choice है, आप essence के regarding जो करना चाहें, बाकी हम यही कहेंगे कि अगर आप खुद खा रहे हैं तो जैसा चाहें, पर अगर बच्चों या मेहमानों को serve कर रहे हैं तो कोई ना कोई essence, mix करेंगे तो ज्यादा पसंद किया जाएगा।
  • Sugar balls भी पूरी तरह से optional है, वो presentation के लिए डाली है। अगर आप के पास नहीं है या आपको पसंद नहीं है तो इसे discard कर सकते हैं।

तो बस ready है, आपकी healthy craving के लिए, instant and healthy option... तो सोचना क्या है, बना डालिए इस होली कुछ different...

Friday, 22 March 2024

Recipe: Aloo Papad

जैसा कि आप को बताया था कि इस बार आलू पापड़ और साबूदाना पापड़ बनाने की request बहुत ज्यादा आई थी।

आप को साबूदाने के पापड़ की recipe कल share कर दी थी, जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

आज हम, आलू के पापड़ की जो recipe share कर रहे हैं, वो प्रयागराज से श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव जी के खजाने से है।

इन्हें आलू के पापड़ बनाने में महारत हासिल है, अतः इनके experience का benefit भी आपको मिल जाएगा और आपका आलू का पापड़ एकदम perfect बनेगा।

चलिए इसकी झट-पट से recipe देख लेते हैं।

आलू पापड


Ingredients : 

  • Red potato - 1 kg.
  • Salt - 1 tbsp. / as per your taste 
  • Cumin seeds - 1½ tsp.
  • Chilli flakes - 1½ tsp.
  • Mustard oil - for greasing


Method : 

  1. आलू को 2 high flame पर 1 sim flame पर whistle दे दीजिए।
  2. आलुओं को गर्म-गर्म ही छीलकर महीन और चिकना भर्ता बना लें।
  3. अब इसमें नमक, मिर्च और जीरा डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. इस आलू मसाला की छोटी-छोटी गोली बना लीजिए।
  5. एक बड़ी सी plastic की sheet फैला दीजिए।
  6. एक 12×12 inch की plastic की sheet भी ले लीजिए। 
  7. आलू की गोली‌ पर दोनों तरफ हल्का-हल्का सा mustard oil लगा दीजिए।
  8. अब उसे बड़ी plastic की sheet पर रख दीजिए।
  9. अब छोटी plastic sheet को भी गोलाकार shape में थोड़ा सा mustard oil लगाकर grease कर लीजिए।
  10. आलू की गोली पर छोटी plastic sheet रखकर, उस पर चकला रखकर press करके गोलाकार पापड़ बना लीजिए।
  11. फिर छोटी plastic sheet को धीरे-धीरे से गोली के ऊपर से हटा लीजिए।
  12. ऐसे ही सारे पापड़ बना लीजिए।
  13. फिर इन्हें धूप पर सूखने के लिए रख दीजिए। 
  14. जब पापड़ एक तरफ से सूख जाएंगे तो वो plastic sheet को छोड़ देंगे।
  15. तब इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी सूखा लीजिए।
  16. दोनों तरफ से कड़क सूख जाने पर इसे airtight container में store कर के रख दीजिए।
इसे deep fry कर के आप होली के पकवानों की शान बढ़ाएं या tea time में serve करके इसका लुत्फ उठाएं।
Now crispy and crunchy all-time-favourite Aloo Papad is ready to serve.

चलिए, कुछ tips and tricks भी देख लेते हैं।

Tips and Tricks : 

  • लाल आलू लेने से perfect पापड़ बनते हैं, पर अगर आप को लाल आलू ना मिले, तो आप पुराने आलू ले सकते हैं।
  • आलू medium size के ही लीजिए, छोटे आलू का भर्ता थोड़ा गीला सा बनता है, तो पापड़ बनाना कठिन होता है।
  • आलू बड़े होने से वो अंदर से ज्यादा tight रहता है, तो पापड़ अच्छे से फैलता नहीं है।
  • आलू का भर्ता, गर्म-गर्म आलू से ही बनाना है। आप आलू को grate करके बना सकते हैं या मसल कर बना सकते हैं। 
  • अगर आप अकेले ही मसाला बना रहे हैं, तो दो-दो आलू छीलकर कर ही उसका भर्ता बनाते चलें। इससे भर्ता ज़्यादा smooth बनता है।
  • आलू में नमक, जीरा, मिर्च डालने के बाद जब पूरा मसाला ready हो जाएगा, तब वो ऐसा होना चाहिए कि वो हाथों में नहीं चिपकना चाहिए।
  • आलू का smooth paste ही आलू के पापड़ बनाने का key ingredient है, तो इसका अवश्य ध्यान रखें। 
  • यदि मसाला चिकना नहीं हुआ है, तो उसे हथेली से rub करते हुए चिकना अवश्य कर लें। 
  • आलू मसाले में फुटकी (आलू के छोटे छोटे दाने) रह जाने से पापड़ सूखने पर चिटकने लगते हैं। 
  • आप आलू का पापड़ तीन तरह से बना सकते हैं...
A. पहला जैसा हमने बताया है।
B. पहले छोटी plastic sheet में रखकर    बेल लें, फिर उसे बड़ी plastic sheet  पर transfer कर दें।
C. आप छोटी plastic sheet पर उंगली से press करते हुए गोली को बड़ा करते जाएं।
D. वैसे, आजकल पापड़ बनाने की machine भी आती है, आप उसकी मदद से आसानी से पापड़ बना सकते हैं।

  • आलू के पापड़ बहुत पतले और smooth texture के होते हैं, इसलिए जल्दी सूख जाते हैं, अतः यह ऐसे पापड़ हैं जो धूप की कमी में भी easily बन जाते हैं। 
  • अगर आप apartment setup में रहते हैं और धूप हल्की या नहीं आती है तो आप यह tip अब धूप मेरी मुट्ठी में अवश्य देख लीजिएगा, आप बहुत काम आएगी।
  • अगर आप को आलू के पापड़ व्रत के लिए बनाना है, तो नमक सेंधा डालिएगा और mustard oil की जगह groundnut oil ले सकते हैं।

तो चलिए ready हो जाइए, all-time-favourite Aloo Papad बनाने के लिए और होली के त्यौहार पर चार चांद लगा दीजिए।

Thursday, 21 March 2024

Recipe: Sago Papad

Hello friends,

आप से पिछले साल अब धूप मेरी मुट्ठी में के tips में पूछा था कि अगर आप को किसी तरह के पापड़ की recipe चाहिए तो हमें बता दीजिएगा।

तो हमें दो तरह के पापड़ की सबसे ज़्यादा request मिली है। एक तो सदाबहार आलू के पापड़ की, दूसरा साबूदाने के पापड़ की। 
साबूदाने के पापड़ देर से सूखते हैं तो इसकी recipe ही पहले share कर रहे हैं।
आज की यह recipe है तो साबूदाने के पापड़ की, लेकिन जब डालना है तो सोचा कुछ ऐसी recipe share करें, जिसकी recipe थोड़ी different and more tasty हो और थोड़ी unique भी, पर सबसे important, बिना झंझट के instantly prepare होने वाली होनी चाहिए।
इसलिए आज हम यह recipe लाएं हैं, अपनी माँ श्रीमती गीता लाल जी के खजाने से, जो कि इस segment में super expert हैं। 
उनके द्वारा बनाए गए पापड़, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सबको ही बहुत पसंद आते हैं। यह जितना crunchy होता है, उतना ही मुंह में घुल जाने वाला भी और इसके स्वाद का तो कहने ही क्या, पापड़ों से भरी पूरी plate खत्म हो जाएगी, पर इसे खाने वाले यही कहेंगे कि यह दिल मांगे more😊 


तो चलिए इसके preparation का method देख लेते हैं।

 साबूदाना पापड़




Ingredients :

  • Sago - 400 gm.
  • Potato - 200 gm.
  • Cumin seeds - 1½ tsp.
  • Salt - 1½ tsp. or according to your taste
  • Clarified butter (ghee) - 2 tsp.


Method :

  1. साबूदाना को overnight के लिए soak करने रख दीजिए।
  2. अगले दिन आलू को छीलकर अच्छे से धोकर, grate कर लीजिए।
  3. पानी में ½ tsp. नमक डाल दीजिए। अब grated potato को नमक के पानी में डाल दीजिए।
  4. एक heavy bottom का भगोना या pressure cooker ले‌ लीजिए, उसमें ½ litre पानी लेकर boil होने रख दीजिए। 
  5. पानी इतना होना चाहिए कि साबूदाना पूरी तरह से डूबा रहना चाहिए। अगर आप का साबूदाना ½ litre में ना डूबे तो पानी की quantity बढ़ा लीजिएगा।
  6. पानी में उबाल आ जाने पर उसमें भीगा हुआ साबूदाना, घिसे हुए आलू, नमक और जीरा, घी डालकर बराबर चलाते हुए medium flame पर पका लें।
  7. जब साबूदाना, white से transparent हो जाए, और घोल pouring consistency का हो जाए, gas burner off कर दीजिए।
  8. बर्तन ढककर 15-20 minutes के लिए रख दीजिए।
  9. अब एक plastic की sheet को धूप में फैला दीजिए।
  10. इस sheet पर tablespoon की help से इस घोल को डालकर थोड़ा सा फैला दीजिए, जिससे पापड़ पतले-पतले फैल जाए।
  11. अब इन्हें धूप में सूखने रख दीजिए। 4-6 घंटे बाद इसे पलट दीजिए। अलटते-पलटते हुए इन्हें दोनों तरफ से कड़क होने तक सुखा लीजिए।
  12. तेज़ धूप में यह पापड़ एक से दो दिन में सूख जाता है। धूप हल्की होने से 2½ दिन तक लग सकते हैं।
  13. अब इन्हें airtight container में रख दीजिए।

इसे पूरे साल भर के लिए आप store कर के रख सकते हैं।
इसे होली मिलन और tea time में fry करके serve कीजिए।
Now, crispy, crunchy and mouth-melting Sago Papad se ready to serve...
चलिए कुछ tips and tricks भी देख लेते हैं।


Tips and Tricks :

  • साबूदाना overnight ही soak करना है, जिससे एक-एक दाना अंदर तक soaked रहे। अच्छे से भीगा हुआ साबूदाना ही crunchy and juicy पापड़ बनाएगा। अन्यथा hard and chewy पापड़ बनेगा।
  • गर्म पानी में साबूदाना डालने से पापड़ जल्दी बनेगा, perfect बनेगा और चलाते समय उसके चिपकने और जलने की tendency कम रहेगी।
  • हाँ, घोल बनाते समय, अवश्य ही लगातार चलाते रहें, जिससे घोल नीचे से जले नहीं। पर यदि घोल बनाते समय थोड़ा जल गया है, तो उतना discard कर दीजिए।
  • आप आलू की quantity अपने according घटा- बढ़ा सकते हैं। 
  • इसमें साबूदाने के साथ आलू होने से ही यह ज़्यादा tasty and juicy बनता है।
  • यदि आप आलू के chips भी बनाते हैं, तो उसके पानी में भी आप साबूदाने के पापड़ बना सकते हैं। लेकिन उस समय नमक का अंदाज़ा ठीक रखिएगा। क्योंकि chips बनाते समय उसके पानी में भी नमक डाला जाता है। 
  • इस पापड़ का घोल बनाते समय थोड़ा-सा घी डाल‌ देने से पापड़ का घोल तली से चिपकता नहीं है, साथ ही taste enhance हो जाता है। पर यह पूरी तरह optional है, आप इसे avoid भी कर सकते हैं। 
  • घी की जगह थोड़ा-सा refined oil भी डाल सकते हैं। 
  • यह इतना tasty बनता है कि इसमें ऊपर से कोई भी मसाला डालने की requirement नहीं है, फिर भी अगर आप को चटपटा flavour पसंद है तो आप पापड़ को fry करके उस पर black pepper या पापड़ मसाला, sprinkle कर सकते हैं। 
  • अगर आप को साबूदाना पापड़ व्रत के लिए बनाना है, तो नमक सेंधा डालिएगा।
ना तो इसके घोल को बनाने में घंटों लगते हैं और ना फैलाने में, एक-एक पापड़ को बेलने का भी झंझट नहीं है...
तो बस झट-पट मस्त Sago Papad बना लीजिए और होली में अपने अड़ोस-पड़ोस के लोगों से different flavour की dish serve कीजिए... 

अगर आप apartment setup में रहते हैं तो यह tip अब धूप मेरी मुट्ठी में अवश्य देख लीजिएगा, आपके बहुत काम आएगी।