Tuesday, 9 July 2024

Recipe: Aloo Patties

बहुत दिनों से या यूं कहें कि बचपन से इस dish को‌ घर पर बनाने का try कर रहे थे, पर बन नहीं पा रही थी। पर आज जब बनाई, तो बहुत ही अच्छी बनी, मज़ा आ गया!

और वो है Aloo Patties!

तो सोचा, आपके साथ इसे share की जाए। तो चलिए देख लेते हैं इसके ingredients, method and tips...

Aloo Patties 




Ingredients:

For base

  • All purpose flour -  1½ cup
  • Olive oil- 2 tsp.

For slury 

  • All purpose flour - ⅓ cup 
  • Cornflour - ⅓ cup 
  • Olive oil- ⅓ cup

For filling 

  • Boiled Potato - 4 big
  • Green chilli - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Olive Oil - 1 tbsp
  • Maggi masala - 1 sachet 


Method -

  1. मैदे में olive oil का मोयन देकर dough prepare कर लीजिए। इसे थोड़ा बर्तन में पटक-पटककर prepare कीजिए, जिससे मैदे में अच्छा gluten आ जाए।
  2. अब इसे ढककर rest करने के लिए रख दीजिए।
  3. मैदा, cornflour और olive oil को मिलाकर slury prepare कर लीजिए।
  4. Wok में घी डालकर गर्म कर लें।
  5. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च को डालकर चटका लें।
  6. फिर इसमें boiled potato को mash करके डाल दीजिए।
  7. आलू में, नमक और maggi masala डाल दीजिए और इसे बीच-बीच में चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
  8. अब हमने जो मैदे का dough prepare किया था, उसकी 8-10 लोई तोड़ लीजिए।
  9. इन लोई से बहुत ही पतली रोटी बना लें।
  10. अब एक रोटी लें और उस पर 1 tsp. slury फैला दीजिए।
  11. उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और उस पर भी 1 tsp. slury फैला दें।
  12. ऐसे ही सारी रोटियों को एक के ऊपर एक चढ़ाकर परत बना लें।
  13. अब इस परत वाली रोटी को दोनों तरफ से fold करें, फिर बची हुई slury लगाकर fold करें।
  14. इससे आपको एक square shape मिल जाएगा।
  15. अब हल्के हाथों से बेलते हुए एक बड़ा square बना लीजिए।
  16. अब इस बड़े square से 4 छोटे square बना लीजिए।
  17. हर छोटे square पर आलू का मसाला रखें और उसे triangle shape में fold कर दीजिए, जैसा कि आलू पैटीस का shape होता है।
  18. किनारे-किनारे पर पानी लगाकर, हल्के हाथों से दबा दीजिए।
  19. एक microwave oven में use होने वाली plate, tava or tray लीजिए। 
  20. उस पर हल्के हाथों से olive oil लगा दीजिए, फिर उस पर मैदे की dusting कर दीजिए और extra मैदा हटा दीजिए। इसे use होने वाले utensils की lining करना कहते हैं।
  21. अब एक बार में दो patties ही रखें। Meanwhile आप microwave को fast preheat पर चला दीजिए।
  22. अब इस preheat microwave में patties की tray को रख दीजिए। Convection mode पर 250° पर 5 minutes चला लें।
  23. उसके बाद 220° पर 8-10 minutes के लिए चला दें।
  24. फिर उसे 200° पर 5 minutes के लिए चला लीजिए। Or proper Browning आने तक bake कर लीजिए।
  25. हलकी ठंडी हो जाने के बाद, patties पर butter की brushing कर दीजिए।

Now, crispy and crunchy Aloo Patties is ready to serve.

Perfect patties के लिए, tips and tricks note कर लीजिए।

Tips and Tricks 

  • मैदे का dough, पटक-पटककर ही prepare कीजिए। क्योंकि मैदे में जितना अच्छा gluten बनेगा, layers उतनी ही flaky होंगी। और patties में उसका main feature उसका flaky बनना ही है।
  • रोटियां जितनी पतली होगी, patties उतनी ही crunchy होगी तो ध्यान रखिएगा कि बहुत पतली पतली रोटी बनाएं।
  • For perfect patties, हर बार slury ज़रूर लगाएं।
  • आप चाहें तो मैदे के dough prepare करते समय ¼ tsp. baking powder डाल दीजिए। इससे flakes, easily prepare होते हैं। I avoided that, just to make a healthier version. 
  • अगर आप मैदे की जगह आटा लेना चाहें, for a healthier choice, तो आप आटा भी ले सकते हैं, बस उसमें उतनी अच्छी layering और crunch नहीं आएगा।
  • मैदे के dough में नमक नहीं डालना है और अगर आपको डालना ही है, तो dough को rest नहीं कराना है, तुरन्त ही patties बना देनी है। वरना patties का crunch बेकार हो जाएगा।
  • आप आलू के मसाले को अपने taste के according, बना सकते हैं। जैसा भी आपको पसंद हो।
  • आप आलू मसाला की जगह, paneer or cheese or different fillings भी भर सकते हैं। Filling के according थोड़ा shape भी change कर सकते हैं।
  • Microwave oven को preheat अवश्य कीजियेगा।
  • Patties को convection mode पर ही बनाएं। 
  • आप के microwave में preparation time थोड़ा बहुत अलग हो सकता है, according to voltage तो उसे ध्यान में रखिएगा।
अगर आप के पास microwave नहीं है, फिर भी आप patties घर पर बनाना चाहते हैं, तो comment box में अपनी request डाल दीजिएगा, हम आपको उसका method भी बता देंगे।

आज ही बनाएं और बारिश की बूंदों के साथ गरमा-गरम Patties and coffee का लुत्फ उठाएं।

Monday, 8 July 2024

Poem : देखा है जगन्नाथ जी को

भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा प्रारंभ हो चुकी है। इस समय उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में अलग ही समा है। लोग भक्तिमय होकर प्रभू में ही लीन हैं। रथयात्रा का रथ मेला भी लगता है, जो कि बहुत ही अनूठी अनुभूति देता है।

जब उनका रथ चलता है, तो भीड़ उमड़ पड़ती है, कि बस एक पल मिल जाए और उनके रथ की रस्सियों को हाथ लगाने को मिल जाए।

आज उन्हीं पलों को समेटे हुए एक कविता साझा कर रहे हैं, आनंद लीजिए…

देखा है जगन्नाथ जी को

आज हमने,

जगन्नाथ जी को,

बचपन में,

जाते हुए देखा है।

उन्हें नन्हे हाथों को,

बनाते हुए देखा है।।


देखा है उन्हें,

आज हमने,

बच्चों की टोली में।

झूमते-नाचते,

मस्ती करते हुए, 

लोहे की ट्रोली में।।


देखा है उन्हें,

आज हमने,

मंदिर में, पंडाल में।

जगत के नाथ, 

जगन्नाथ जी को,

भक्तों के साथ में।।


लेकर सुभद्रा, बलराम को, 

चलता है उनका रथ,

तो साथ भक्ति चलती है।

साथ चल रहे सब लोगों के,

रोम-रोम में मिलती है।।


है वो रथ नाथ‌ का,

पर फूल सा लगे,

रज उसके पहिए की,

स्वर्ग की धूल सी लगे।

सौभाग्य है उसका,

जिसको वो छूने को मिले।।


जगन्नाथ जी, सुभद्रा और बलराम के शुभ आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻

जगन्नाथ रथयात्रा पर विशेष article 👇🏻

जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ और विशेषता

Saturday, 6 July 2024

Article : The victory parade

विजय प्रदर्शन

Team India, जब T20 World Cup trophy लेकर मुम्बई लौटी, तो वहां पर public crowd देखने लायक था।

Wankhede stadium and marine drive के बगल से समुद्र अपनी लहरों के साथ हिलोरे मार रहा था, वहीं दूसरी ओर सड़क पर Indian cricket team open bus में थी और जो‌ public इकट्ठा थी, लग रहा था मानो दूसरी लहर सड़क पर हिलोरे‌ मार रही हो...

यह decide किया गया था कि, T20 World Cup victory को कुछ अलग ही अंदाज में celebrate किया जाए।

इसलिए यह decide किया गया कि Indian team open bus में marine  drive and wankhede stadium के पास से निकलेगी।

बस जैसे ही लोगों को यह पता चला, cricket fans का हुजूम उमड़ पड़ा। जो समुद्र की लहर से कम नहीं प्रतीत हो रहा था।

कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा भी क्या बड़ा काम हो गया, जो इतना हो हल्ला मचाया जा रहा है?

कौन सा पहली बार जीता है, पहले भी हम 2 ODI World Cup और 1 T20 World Cup जीत चुके हैं…

Australia ने जब ODI World Cup जीता था, तो वहाँ तो इतना हंगामा नहीं मच रहा था…

यहाँ तक कि उनके स्वागत में हुजूम तो क्या चंद लोग भी नहीं जमा थे…

भाई, तो बस इतना कहना है कि Australia के captain 'Pat Cummins' ने तो world cup trophy को जीतने के बाद अपने पैरों के नीचे रख दी थी।

जबकि India के captain रोहित शर्मा ने match जीतते ही सबसे पहले उस ज़मीन को नतमस्तक किया, जिस ज़मीन पर उन्होंने वो match जीता था। फिर उस ज़मीन की मिट्टी को मुंह में रखकर अनेकानेक धन्यवाद दिया था। ऐसे सम्मान किया जाता है धरती मां का...

और जब T20 World Cup की trophy मिली, तो captain सहित सभी players सिर-माथे से लगाए लगाए घूम रहे थे।

ऐसे सम्मान दिया जाता है, जीत को...

जब हमारे खिलाड़ी इतने अच्छे हैं, तब जो स्वागत उनका India में हो रहा है, वो होता है celebration...

Australia जैसा कुछ नहीं, जहां ना सम्मान है ना celebration...

ODI World Cup में India का शायद उस दिन, जीत दर्ज करने का दिन नहीं था, वरना वो trophy भी India में ही आती, दसों match जीत कर final में पहुंची थी।

वैसे ही जैसे T20 World Cup में South Africa की जीत का दिन नहीं था, तभी तो उनकी मुट्ठी में आया match हाथ से रेत की तरह फिसलता चला गया। 

जीत दर्ज कब होगी, यह निर्धारित नहीं होता है, लेकिन संघर्ष करते रहना चाहिए, क्योंकि वो ही निर्धारित करता है कि एक दिन जीत निश्चित होगी। 

बस यही सिद्ध किया Indian team ने...

Indian teams, चाहे वो जिस भी sport or game की हो, आप जीत दर्ज करते रहें, हम आपका स्वागत ऐसे ही भव्य तरीके से करेंगे।

दुनिया कुछ कहे, लोग कुछ कहें, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि, हम में संस्कार हैं, जीत के, सम्मान के, और भव्य स्वागत के, celebration के... तो वो होगा ही हमेशा। 

हमारे लिए देश के सम्मान की हर जीत बड़ी है...

जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳