Tuesday, 27 August 2024

Recipe : Chocolate Coffee Mousse

Kitty party हो या get-together, कुछ नया बनाने को मिल जाए तो आपकी वाहवाही हो जाती है, तो चलिए कुछ ऐसी ही नयी instantly and easily prepare होने वाली dish, share कर देते हैं कि हर ओर आपकी ही तारीफ हो…

Chocolate Coffee Mousse




A. Ingredients :

  • Slice cake - 1 packet 
  • Full cream milk - 2 cups
  • Coffee - 2 sachets 
  • Cornflour - 1 tbsp. 
  • Sugar - ½ cup
  • Chocolate - for garnishing 
  • Sugar balls - for garnishing


B. Method :

  1. 1 bowl में 1 tbsp दूध में cornflour डालकर घोल बना लें।
  2. एक wok में दूध और चीनी डालकर 2 boil आने तक पकाएं।
  3. Flame slow कर दीजिए। 
  4. इसमें coffee powder मिला कर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब दूध में cornflour solution बराबर चलाते हुए mix कर लीजिए।
  6. जब coffee solution pouring consistency का हो‌ जाए, तब gas off कर दीजिए।
  7. अब एक glass casserole में cake slices बिछा दीजिए।
  8. उसके ऊपर coffee solution डाल दीजिए।
  9. इस process से दो layer बना लीजिए।
  10. फिर 1 hour के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए।
  11. Serving से पहले इसे chocolate and silver balls से garnish कर दीजिए।

Instantly and easily prepare होने वाला, यह dessert, सबको बहुत पसंद आएगा।

कुछ tips and tricks भी note कर लीजिए।


C. Tips and Tricks :

  • सबसे अच्छा combination तो chocolate slice cake से आता है, because coffee and chocolate का combination एक-दूसरे को अच्छे से complement करते हैं। फिर भी अगर आप चाहें तो दूसरे flavour का cake भी ले सकते हैं।
  • अगर आप के पास कोई भी slice cake नहीं है, तो आप fresh bread use कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा; पहला bread बिल्कुल fresh and soft होनी चाहिए। दूसरा, bread corner‌ हटा के use कीजिए। साथ ही अगर आप bread की layering कर रहे हैं तो bread की हर layering पर मीठे दूध (lukewarm दूध में चीनी डालकर ready कर लें) को डालते जाएं, जिससे bread tasteful बनी रहे।
  • Chocolate grate करें या crush करके डाल दें। 
  • Sugar balls डालना पूरी तरह optional है।

Recipe, tips and tricks को follow करते हुए Chocolate Coffee Mousse ready कर लीजिए, आपकी tea party or kitty party में चार चांद लग जाएंगे।

Monday, 26 August 2024

Bhajan (Devotional Song): कान्हा जी तुम आ जाओ

 कान्हा जी तुम आ जाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

आके बाल रूप दिखाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ   

माखन का भोग लगाओ 


कान्हा जी तुम आ जाओ 

मुरली की मीठी तान सुनाओ 


कान्हा जी तुम आ जाओ 

आ करके रास रचाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

ग्वालों संग गाय चराओ


कान्हा तुम आ जाओ 

सभी को संकट से बचाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

भक्तों पर किरपा बरसाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

मुक्ति का मार्ग दिखाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ


आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻 

प्रभू श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे 🙏🏻🙏🏻



💐🙏🏻हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की💐🙏🏻

Friday, 23 August 2024

Article: National Space Day

 National Space Day 

 



आज यानी 23 अगस्त 2024 को पूरा देश Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग landing की पहली वर्षगांठ मना रहा है. यानी राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस।

यह वो सुखद दिन था, जब भारत माता और चंदा मामा के बीच की दूरी, scientifically काफ़ी घट गई थी।

वैसे चन्द्रमा पर अपने यान को उतारने वाला भारत पहला देश नहीं था, ना ही आखिरी...

फिर क्यों इतना propoganda किया गया?

तो वो इसलिए कि, भारत पहला ऐसा देश था, जिसने अपना चंद्रयान, चंन्द्रमा के south pole पर उतारा था। जबकि बाकी देशों ने अब तक north pole पर ही उतारा है।

North pole की comparatively south pole में चंद्रयान उतारना बहुत कठीन था। 

South pole में अंधेरा अधिक रहता है, साथ ही गड्डे भी बहुत होते हैं, जिसके चलते soft landing करना बहुत कठीन था।

दूसरा अन्य देश, जिन्होंने soft landing की है, उन सभी देशों के पास अथाह धन था, इस project को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए।

पर भारत के पास, उतना धन नहीं था, और दूसरा इच्छा थी कि south pole पर ही soft landing करेंगे, क्योंकि ऐसा करने से ही भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता।

और इस असंभव कार्य को भारत ने ना केवल किया, बल्कि समय-सीमा के अंदर कर दिखाया, वो भी अदम्य साहस के साथ।

जब चंद्रयान ने चांद की जमीन पर soft landing की, तो लगा मानो, हमारा चंदा मामा से प्यार और प्रगाढ़ हो गया।

आज भारत का नाम विश्व के चार बड़े देशों में लिया जाने लगा है, और इसका पूरा श्रेय भारतीय वैज्ञानिकों को जाता है।

बहुत से लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि क्या हासिल कर लिया, ऐसा कर के?

तो आप को बता दें कि इससे बहुत सी तरह की जानकारी प्राप्त होगी, जो हमारे लिए बहुत कारगर साबित होगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर कोई दुश्मन देश हम पर हमला करना चाहेगा तो उसके नापाक इरादे हम पहले ही भांप लेंगे और उनको मुंह तोड़ जवाब देकर हार की धूल चटा देंगे। 

तो चलिए गर्व के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाते हैं और देश को बाकी के क्षेत्रों में भी सर्वोच्च बनाते हैं।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳