Wednesday, 28 May 2025

Tip : Improve Your Height

हम इंसान चाहते हैं कि हर अच्छी चीज हमें मिल जाए, जैसे fair complexion, height, slim-trim body, intelligence etc. इसके लिए न जाने कौन-कौन से products use करते हैं, लेकिन सब, सबको मिल जाए, यह संभव नहीं है।

पर ऐसा नहीं है कि मेहनत करने से मिल भी नहीं सकती।

कुछ चीजें सही समय पर सही तरीके से करने से कुछ हद तक मिल भी जाती है।

हम बात कर रहे हैं, height की...

बचपन, एक ऐसा समय है, जिसमें किए गए सही प्रयास आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है।

आज आप लिए एक height-increasing powder को share कर रहे हैं, जो बच्चों के tall height पाने के सपने को बहुत हद तक पूरा करेगा। 

इस powder को पीने के साथ ही कुछ exercises, जैसे ताड़ासन (mountain-pose) करना, monkey bar पे लटकना, basketball खेलना आदि...

Improve Your Height


I) Ingredients :

White sesame seeds - 50 gm.

Almonds - 50 gm. 

Fox nuts - 50 gm.

Fennel seeds - 50 gm.


II) Method :

सफेद तिल, बादाम, मखाना व सौंफ को हल्का-सा भून कर पीस लें।

Height-increasing powder तैयार है 👇🏻


इस powder को किसी dry airtight container में store कर लें।


Note - पहले आप ingredients की half quantity का ही powder बनाएं, फायदा होने पर पूरा powder बना लें।

Dosage - 1 tsp. यह powder और 1 tsp. चीनी को 1 cup दूध में डालकर घोल लें।

इसे बच्चों को 15 दिन तक रोज़ पिलाएं। फायदा होने से आप आगे भी continue कर सकते हैं।


इस powder में use होने वाले ingredients की nutritional value देखने के बाद आपको लगेगा कि यह सिर्फ height increase करने में बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी की health care के लिए valuable powder है।


Nutritional value of white sesame (per 100g, approximate):

  • Calories: 570
  • Fat: 50g (including healthy MUFAs & PUFAs)
  • Protein: 18g
  • Carbohydrates: 23g
  • Fiber: 12g
  • Calcium: 1450mg (a significant portion of the daily recommended intake)
  • Magnesium: 87% of the daily value
  • Iron: 9.3mg
  • Zinc: 12.2mg
  • Vitamin B6: 40% of the daily value
  • Vitamin E: Found in sesame seeds
  • B Vitamins: Including thiamin, niacin, riboflavin, folate
  • Antioxidants: Including sesamin and other lignans


Nutritional value of foxnut (per 100g):

  • Calories: Approximately 356 kcal
  • Protein: Around 8.7g
  • Carbohydrates: Around 79.8g
  • Fat: Around 0.5g
  • Fiber: Around 14.5g
  • Minerals: Good source of calcium, magnesium, phosphorus, and potassium
  • Vitamins: Contains essential vitamins like Thiamin (B1) 


Nutritional value of almond (per 100g): 

  • Calories: 578-598
  • Fat: 50-53g (including 3.8-4.1g saturated fat, 32-33g MUFAs, and 12-13g PUFAs)
  • Protein: 21-22g
  • Carbohydrates: 21-21.55g (including 4.35-4.9g sugar)
  • Fiber: 11-12.5g
  • Vitamin E: Excellent source (48% of the daily value in a 30g serving)
  • Magnesium: 268mg (21% of the daily value)
  • Calcium: 268mg (21% of the daily value)
  • Iron: 3.7mg (21% of the daily value)
  • Potassium: 713-728mg (15% of the daily value)
  • Other Nutrients: Manganese, copper, vitamin B2, and phosphorus


Nutritional value of fennel (per 100g):

  • Calories: 27 per cup
  • Fat: 0 grams.
  • Cholesterol: 0 milligrams.
  • Sodium: 45 milligrams.
  • Carbohydrates: 6 grams.
  • Fiber: 3 grams.
  • Protein: 1 gram.
  • Vitamins: Good source of Vitamin A and C
  • Minerals: Good source of potassium


Note - इस powder में सभी चीजें, health improve करने वाली है, जो यदि आपके बच्चे की height बढ़ाने में सहायक सिद्ध नहीं भी हुई, तब भी nutritional तो रहेगी ही। पर अगर किसी भी ingredient से allergy है, तो इसको use में न लें।

इस powder को हमने अपने बच्चों को बना कर पिलाया है, और यह उनकी height बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है, साथ ही साथ इसका स्वाद भी अच्छा है।

फिर जब natural variation available है तो artificial powder, बच्चों को health and height improve करने के लिए क्यों देना?

बाकी आप की इच्छा, हम तो बस यही चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी मनचाही height और सेहत पाएं।

Stay healthy, live healthy 😊

Tuesday, 27 May 2025

Recipe : Semolina Gnocchi

जब बच्चों की summer vacation start हो गई है, तो उनके लिए कुछ special भी होना चाहिए।

तो आज उनके लिए, एक Italian dish share कर रहे हैं, यह बहुत ही easily prepare होने वाली, healthy and tasty dish है।

Semolina Gnocchi, जिसे Gnocchi alla Romana भी कहते हैं, एक ऐसी dish है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी।

Semolina Gnocchi



I) Ingredients :

  • Semolina (suji) - 1 cup 
  • Potato - 1 piece (medium-sized, grated)
  • Olive Oil - 1 tbsp.
  • Onion - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Capsicum - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Chilli flakes - 1 tsp.
  • Mix herbs - 1 tsp.
  • Hot & sweet tomato ketchup - 1 tbsp. or Schezwan sauce - 1 tbsp. (optional)
  • Minced garlic - 2 tsp. (Optional)
  • Warm water - 2 cups
  • Salt - 1 tsp. or as per taste 
  • Rice flour - 1 tbsp.
  • Cheese - 3 tbsp.
  • Butter - 1 tbsp.

 

II) Method :

  1. 1 tbsp. oil में minced garlic को डालकर golden brown करके एक bowl में निकाल लीजिए।
  2. अब उसी oil में onion & capsicum को डालकर हल्का-सा भून लें।
  3. इसमें mix herbs, roasted garlic, salt and chilli flakes डाल दें। 
  4. इसमें सूजी डालकर थोड़ी देर भूनें।
  5. अब इसमें गर्म पानी को डालकर, बराबर चलाते हुए उपमा के जैसा बना लें।
  6. उपमा में mashed आलू, 2 tbsp. grated cheese और rice flour डालकर मिला लें। 
  7. Schezwan sauce या hot & sweet tomato ketchup डालकर mix कर लीजिए।
  8. एक plate पर 1 tsp oil लगाकर सूजी mix की बर्फी जमा दें।
  9. उस पर ऊपर से थोड़ा oil लगा दीजिए।
  10. 20 minutes बाद बर्फी काटकर रख लें।
  11. Pan में butter और ½ tbsp. olive oil को गर्म कीजिए।
  12. अब इसमें बर्फी को दोनों तरफ से golden brown होने तक shallow fry कर लें।
  13. बर्फी fry करते समय बचा हुआ grated cheese डाल दीजिए।

Yummy and nutritious Semolina Gnocchi is ready to serve. Although it is s a complete dish, but if you wish, you can serve it with any sauce, dip or salad etc.


III) Tips and Tricks :

  • Onion, capsicum और semolina, सभी को हल्का सा ही भूनना है। याद रखिएगा किसी की भी रंगत न बदले।
  • Butter में olive oil डालकर गर्म करने से, butter जलता नहीं है, और taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • Roasted garlic से और onion से taste enhance होता है। साथ ही Italian dish है तो उसमें garlic flavour ही authentic flavour देता है। 
  • पर अगर आप, प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं तो अदरक और grated coconut से replace कर सकते हैं, पर दोनों में से कोई भी चीज 1 tsp. से ज्यादा न हो, वरना उसका flavour dominant होने लगेगा।
  • आप sauces में hot & sweet tomato ketchup, Schezwan sauce और tomato ketchup, जो भी डालना चाहें, डाल सकते हैं, वैसे Italian dish है तो सबसे proper taste Schezwan sauce से ही आता है।
  • क्योंकि इसमें sauce, mix herbs, roasted garlic and cheese, butter सब डाला जाता है, इसलिए यह taste में अपने आप में complete होता है, इसके साथ में sauce, dip, chutney etc. की requirement नहीं होती है, फिर भी अगर आप serving time पर रखना चाहें तो रख सकते हैं। वैसे अगर आप को और ज्यादा healthy option चाहिए तो इसका green salad के साथ भी अच्छा combination बनता है।
  • आप healthy version में इसमें, सूजी mix में spinach leaves की puree भी add कर सकते हैं।
  • आप इसके more healthy option में, onion and capsicum के अलावा, अपनी मनपसंद की और भी veggies, जैसे sweet corn, jalapeno, bell pepper, paneer etc. भी add कर सकते हैं। 
  • Authentically इसमें egg भी डालते हैं। तो अगर आप add करना चाहें तो 1 अंडा फोड़कर, सूजी mix में डाल सकते हैं। हमने नहीं डाला है और उसके बिना भी इसका taste, बहुत ही yummy लगता है।

बाहर से crispy और अंदर से soft and cheesy Italian taste की यह dish, आप breakfast, supper, side-dish etc. में serve कर सकते हैं।

So, enjoy...

Monday, 26 May 2025

India's Heritage : वट सावित्री व्रत या बरगद अमावस्या व्रत

आज, वटसावित्री व्रत या बरगद अमावस्या का व्रत है, जिसमें सुहागिन स्त्रियां पूजा-पाठ करके अपने पति की लंबी आयु की कामना, अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

पर क्या वजह है कि इस व्रत को वटसावित्री व्रत या बरगद अमावस्या का व्रत कहते हैं। 

आज के India's Heritage segment में इसी को share कर रहे हैं...

हिन्दू धर्म में, एक सुहागिन स्त्री के लिए, उसके जीवन में ईश्वर के पश्चात् उसके पति का ही सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिसके जीवन की मंगलकामना के लिए बहुत सारे व्रत और पूजन होते हैं, करवाचौथ, तीज, और वटसावित्री व्रत इत्यादि...

सबका अलग-अलग विशेष महत्व है, सबके अलग-अलग पूजा-पाठ...

आज क्योंकि वटसावित्री व्रत या बरगद अमावस्या का व्रत है, तो इसके विषय में ही समझ लेते हैं।

वटसावित्री व्रत या बरगद अमावस्या व्रत


सावित्री और सत्यवान की कहानी एक प्रसिद्ध धार्मिक कथा है, जो भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। यह कहानी सावित्री के साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

मद्रदेश के राजा अश्वपति व रानी मालती के कोई संतान नहीं थी, तब उन्होंने, बहुत दिनों तक माता सावित्री की पूजा-अर्चना की...

माता सावित्री ने प्रसन्न होकर उन्हें पुत्री प्रदान की। क्योंकि उन्हें वह पुत्री माता सावित्री के आशीर्वाद से प्राप्त हुई थी, अतः उन्होंने उसका नाम सावित्री रखा।

सावित्री बहुत सुंदर, सुशील, बुद्धिमान, धैर्यवान, दृढ़ संकल्प वाली, सर्वगुण संपन्न राजकुमारी थी... 

जब वह विवाह योग्य हुई, तो उसके लिए विवाह के अनेकानेक प्रस्ताव आने लगे। राजा अश्वपति ने सभी के लिए बहुत विचार किया, पर उन्हें राजकुमारी सावित्री के लिए कोई सुयोग्य न‌ जान पड़ा, अंततः उन्होंने सावित्री से कहा, वह स्वयं अपने लिए सुयोग्य वर तलाश ले।

एक दिन गौतम ऋषि के आश्रम में सावित्री ने सत्यवान को देखा, जो जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे थे। 

सत्यवान, शाल्व देश के राजा द्युमत्सेन के पुत्र थे, जो नेत्रहीन होने के कारण, अपने भाई के धोखा देने से अपना राज्य खो चुके थे और वन में रहते थे।

सावित्री सत्यवान पर मोहित हो गई और मन ही मन उसे पति मान लिया। सावित्री ने अपनी पसंद राजा अश्वपति को बताई।

राजा ने नारद जी से इस विवाह का भविष्य जानना चाहा, तो नारद जी ने बताया कि सत्यवान की आयु केवल एक साल की बची है, फिर उसकी मृत्यु हो जाएगी।

राजा ने सावित्री को समझाया कि वह सत्यवान से विवाह का विचार त्याग दे।  लेकिन सावित्री सत्यवान से इतनी प्रभावित थी कि उसने सत्यवान के साथ प्रेम, सम्मान और विश्वास के बंधन को चुना, भले ही सत्यवान अल्पायु हो। 

उसने अपने पिता से कहा कि वह सत्यवान को पति के रूप में चुन चुकी है, और बार-बार पति का चुनाव नहीं किया जाता है, आप मेरे भविष्य की चिंता न करें, क्योंकि जिसके भविष्य में जो होता है, उसको उसका ही निर्वाह करना होता है।

अश्वपति ने भारी मन से अपनी लाडली राजकुमारी सावित्री का विवाह, राजा द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान से कर दिया।

सावित्री, पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से अपने सास-ससुर व सत्यवान की सेवा करने लगी।

ठीक एक वर्ष पश्चात जब साल का आखिरी दिन था,  सावित्री भी सत्यवान के साथ जंगल में लकड़ी लेने गयी। 

लकड़ी काटने के बाद थककर बरगद के वृक्ष, जिसे वटवृक्ष भी कहते हैं, वहीं लेट गए और कुछ देर बाद निष्चेष्ट हो गये। उस दिन अमावस्या थी।

सावित्री को एक वर्ष पहले से ही इस दिन का ज्ञान था, वो ऐसा देखकर तनिक भी विचलित नहीं हुईं। बल्कि वो मृत्यु के देवता, यमराज जी की प्रतीक्षा करने लगी।

जब यमराज सत्यवान के प्राण हर के ले जाने लगे, तो सावित्री भी साथ चल दीं।

यमराज ने कहा, देवी अभी आप का जीवन शेष है, आप अभी हमारे साथ नहीं चल सकती हैं।

सावित्री बोली, जब मेरे पति सत्यवान को अपने साथ ले जाएंगे, तो उनके बिना मेरा कैसा जीवन? अतः मैं तो साथ चलूंगी।

इस तरह से सावित्री और यमराज जी के मध्य चर्चा चल पड़ी।

सावित्री साथ न चले, इसलिए उन्होंने सावित्री को तीन वर मांगने का अवसर दिया। सावित्री ने पहले अपने ससुर का राज्य वापस मांगा, व उनकी आंखों की रोशनी, दूसरे वरदान में अपने पिता के लिए पुत्र और अंत में अपने लिए सौ पुत्र मांगे। यमराज ने बिना सोचे-समझे वर दे दिए, लेकिन जब सावित्री ने सौ पुत्रों की बात कही तो यमराज को समझ आया कि बिना सत्यवान के यह संभव नहीं है।

अतः उन्होंने सावित्री से हार मानते हुए, सत्यवान को जीवन प्रदान किया, और कहा कि एक सुहागिन स्त्री, अपनी श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से अपने पति का जीवन भी वापिस प्राप्त करके उसे चिरायु आरोग्य बनाकर अखंड सौभाग्य प्राप्त कर सकती है।

सावित्री ने सत्यवान के साथ उस वटवृक्ष की पूजा की और उन्हें अनेकानेक आभार व्यक्त किया, कि उनकी छाया में उन्हें जीवन के सभी सुख मिल गये।

उस दिन के बाद से ही अखंड सौभाग्य के इस व्रत की परंपरा चल गई। 


अमावस्या का था दिन,

 और वटवृक्ष की छाया।

सावित्री ने आस्था से,

अखंड सौभाग्य था पाया।।


आप सभी को वटसावित्री व्रत या बरगद अमावस्या व्रत पर हार्दिक शुभकामनाएँ। 

माँ सावित्री व वटवृक्ष हम सब को अखंड सौभाग्य व सुख-समृद्धि की छाया प्रदान करें 🙏🏻