Friday, 13 March 2026

Article : आर्थिक संकट, आप किस तरफ़?

Iran-Israel की बढ़ती हुई लड़ाई और उसमें USA का involve होना, इससे सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक संकट के बादल छा रहे हैं। हर देश में crude oil, petrol, diesel और gas cylinder के दाम आसमान छू रहे हैं।

India भी अन्य देशों से इतर नहीं है, यहां भी कच्चा तेल, petrol, diesel और gas cylinder के दाम में बढ़ोतरी हुई है, पर उतनी नहीं जितनी अन्य देशों में हो रही है। कारण, मोदी जी व उनकी BJP सरकार इस ओर प्रयासरत हैं कि भारत देश में किल्लत न हो या कम से कम हो।

आर्थिक संकट, आप किस तरफ़?


बहुत से लोग कहेंगे कि क्या मोदी-मोदी और BJP सरकार के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मोदी जी ने दिया ही क्या है महंगाई के अलावा?

पर हम सभी जानते हैं, मोदी सरकार के समय आए हर संकट के बादल का BJP सरकार ने डटकर सामना किया है और भारत को पहले से और सुदृढ़ अवस्था में लाया है। इससे भी उबर जाएंगे।

बस उसके लिए हम भारतवासियों को अपनी सरकार पर भरोसा करना होगा, साथ ही panic condition नहीं लानी है। किसी भी देश में संकट के बादल और गहरे तब हो जाते हैं, जब जनता panic करने लगती है।

अफवाहों के गर्म बाजार पर यकीन करके आनन-फानन में हर ग़लत काम में साथ देने लगती है। बस इसी का फायदा उठाते हैं मुनाफाखोर लोग। आप panic होकर gas cylinder और ration को महंगे दामों में न भरें।

अगर उचित मूल्य पर सब उपलब्ध है, तभी खरीदें। वो भी सिर्फ उतना ही, जितनी आपकी आवश्यकता है, उससे अधिक न भरें। क्योंकि कुछ लोगों के आवश्यकता से अधिक भरने से संसाधनों की आपूर्ति होने लगती है और महंगाई बढ़ जाती है।

भारत में हर तरह के संसाधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं, चाहे अनाज हों या सब्जी-फल, राशन हो या तेल। कुछ कम नहीं है, बस हम भारतवासियों को भी सूझबूझ से काम करना होगा।

आपको जानकर खुशी होगी कि वो ship, जिन पर भारत का झंडा लगा हुआ है, उन्हें Strait of Hormuz से निकलने का पूरा passage दिया गया है।

यह power है BJP सरकार की, हमारे विदेश मंत्री S. Jaishankar जी कि सूझबूझ और सजगता के चलते Iran ने भारत को Strait of Hormuz की permission दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो भारतीय ship; Pushpak और Parimal, Mumbai के समुद्र तट पर पहुंच चुके हैं, जिनमें लगभग 1.35 lakhs ton crude oil है।

बाकी की व्यवस्था भी की जा रही है, और जल्द ही सब कुछ पहले जैसा समान्य हो जाएगा, ऐसी विकट परिस्थिति में थोड़ा इंतजार तो सहनीय है।

वैसे आप बताएं, जब देश में है आर्थिक संकट, तो आप हैं किस तरफ़? देश के साथ उसको आपदा से निकालने में, या सरकार पर दोषारोपण करके chaos फैलाने में? बताइएगा ज़रूर।

जय हिंद, जय भारत 🇮🇳 

यह Strait of Hormuz है क्या, और यह सभी देशों को कैसे प्रभावित कर रहा है, यह article कल share करेंगे।

So stay tuned 😊

Wednesday, 11 March 2026

Article : लालची जीव

आजकल लालच इस कदर हावी होता जा रहा है कि वो केवल मनुष्य तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पशु-पक्षियों में भी समा चुका है। जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो हमने तो प्रत्यक्ष रूप से देखा है।

पहले पशुओं की बात करते हैं। शनिवार का दिन था, आटा थोड़ा ज़्यादा गूंथ लिया था। सोचा, कोई नहीं गाय और कुत्ते के लिए रोटी बना लेते हैं। लेकर गए, नीचे बहुत से कुत्ते बैठे थे, और apartment के बाहर बहुत-सी गाय।

तो सोचा, किसी एक को न डालकर सबको थोड़ी-थोड़ी डाल दें। हमने डाल दी, सबको। पर, हाय रे! एक ने भी खाई हो तो।बड़ा बुरा लगा, कोई तो खा लेता, मन रखने के लिए। पर नहीं, किसी ने नहीं खाया।

कुछ दिन बाद कुछ तो त्योहार था, तो पूड़ी-सब्जी आदि बनाए थे। सोचा, चलो आज तो खा ही लेंगे और हम चल दिए बड़े मन से। फिर सभी खूब सारे मिले। सबको डाल दिया। पर मजाल है कि एक भी उठकर खा ले। नहीं जी, एक ने भी नहीं खाया।

लालची जीव


फिर एक दिन bread डाली, खाना तो क्या सूंघा तक नहीं।बड़ी खीज उठी, कि हो क्या गया, कोई भी कुछ खा क्यों नहीं रहा है। एक दिन ऐसे ही कुछ snacks जैसे; biscuits, chips, kurkure etc. लेकर घर जा रहे थे। 

न जाने क्यों? यूं ही ख्याल आया कि चलो, आज यही डाल देते हैं इन जानवरों को। और देखते क्या हैं, हमने अभी जमीन में डाले ही थे कि यकायक बहुत सारे कुत्ते इकट्ठे हो गए और झटपट सब खाने लगे।

खाने क्या लगे, लगभग झगड़ने ही लगे। हमारे पास जितना था, हमने सब उन्हें ही डाल दिया। और कमाल कि बात यह है कि यह हमने सिर्फ कुत्तों के साथ नहीं बल्कि बिल्ली, गाय, भैंस बकरी आदि सबके साथ देख लिया।

चलिए अब आपको पक्षियों के पास ले चलें। हम लोग अभी कुछ दिन पहले Mumbai गये थे, तो वहां से Elephanta Caves के लिए गए। Elephanta Caves जाने के लिए ferry से जाना होता है, लगभग एक घंटा लगता है।

पर आपको समय का पता नहीं चलेगा, कारण आपका समय पक्षियों (black-headed seagulls और brown-headed seafulls) को खिलाते हुए और उन्हें खाते हुए देखते निहारते हुए ही निकल जाएगा।

पर क्या खिलाते और खाते हुए देखना है? वही, biscuits, chips और kurkure। पूरे रास्ते कभी कोई, कभी कोई हवा में chips और kurkure उछाल भर देता और अनेकों पक्षी उड़ते हुए चले आते, उसे लपकने के लिए।

हमने उन पक्षियों की एक video भी बनाई थी, जो यहाँ upload की गई है-


एक अलग ही दृश्य रहता है पूरे रास्ते, जो कि बहुत ही interesting भी लग रहा था और सफेद पक्षियों का झुंड बहुत मनोरम भी लग रहा था। पर साथ ही मन में यह भाव भी आया कि कितनी तेजी से ज़माना बदल रहा है। आजकल न बच्चे healthy खा रहे हैं, न ही जीव-जंतु, और न ही पशु-पक्षी।

हर किसी को चटर-पटर उल्टा-सीधा ही भा रहा है, हर कोई लालच का शिकार, हर जीव लालची। पर यह कितना उचित है, बिना यह सोचे हर किसी को इसकी लत लगती जा रही है। ऐसे में ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि हमारे बच्चे बिल्कुल भी ऐसे लालची नहीं हैं।

आपके बच्चे भी ऐसे ही हैं क्या? लालची? और आपके pet? क्या वो हैं लालची जीव? अगर ऐसा है, तो अपने बच्चों और आस-पास के जीवों की यह आदत बदलें। इस तरह का लालच उन्हें लंबा जीवन नहीं देगा।

Stay healthy, stay safe!

Tuesday, 10 March 2026

Article : Connection

Dear readers and viewers,

आज का article बहुत मन से पढ़िएगा, बल्कि पढ़िएगा क्या, अपनी जिंदगी में उतारिएगा, यकीन मानिए आप भी जी उठेंगे।

हम बात कर रहे हैं connection की, एक-दूसरे से connected रहने की, क्योंकि connected रहने से निर्जीव भी जीवित हो जाते हैं। क्या हुआ, नहीं यकीन हो रहा है?

चलिए example के साथ बताते हैं।

Connection


आजकल हम लोग सबसे ज्यादा किस से connected रहते हैं? WhatsApp से, सही कहा ना? और देखिए, हमारे WhatsApp से connected रहने का नतीजा।

पहले उसकी emojis का दिल धड़कने लगा था, और अब वो हंसने और रोने भी लगी हैं। देखा न? ध्यान दिया न? क्या नहीं देखा, नहीं ध्यान दिया?

तो चलिए, अब किसी को WhatsApp की emojis के heart and हंसने, रोने वाली smiles भेजकर देखिए। आप को बता दें, वो दिन दूर नहीं, जब emojis आपसे बातें भी करने लगेंगी।

पता है क्यों? क्योंकि जब भी कोई किसी से बहुत अधिक connected रहता है ना, तो वो जी उठता है।

पर क्या आप को नहीं लगता है कि हम लोग, अपनों से दूर होकर, WhatsApp से और specially उसकी emojis से कुछ ज्यादा ही conect हो गये हैं ‌

रहिए, जुड़े रहिए...

पर साथ में उनसे ज़्यादा जुड़िए, जो पहले से जीवित है, क्योंकि वो सदा जीवित नहीं रहेंगे। 

और जब तक आप को इस बात का एहसास हो, आपके अपने इंतजार में, और फिर आपको अफसोस हो।

पर उनसे जुड़ने के लिए WhatsApp, Facebook, Instagram, Snapchat के अलावा face to face भी मिलिए।

क्योंकि जब हम किसी से face to face मिलते हैं तो केवल हम नहीं, बल्कि हमारे विचार, हमारी ज्ञानेन्द्रिया, हमारा दिल, हमारा दिमाग सब एक दूसरे से मिल रहा होता है।

जो जीवन में सुकून और यादें लेकर आता है, जो किसी को भी अधिक समय तक जीवित रखने में सक्षम होता है। जीवित रहते रहने को लालायित करने में सक्षम है।

Social media के through जुड़ने में कोई बुराई नहीं है, इसलिए हमेशा connected रहिए, पर social media के अलावा साक्षात भी।

और हमसे तो Shades of Life के द्वारा भी। आप लोगों का यह प्यार और जुड़ाव, हमें पल-पल जीने को और लिखते रहने को प्रेरित करता है।

तो जुड़े रहिए, खुश रहिए, जीवंत रहिए आप भी और आपके अपने भी...