Wednesday 1 November 2023

Article: चांद तुम निकलोगे कब?

आज करवाचौथ का पावन व्रत है, जिसमें सुहागिनें निर्जला व्रत रखती और चंद्रदेव को अर्क देकर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

पर क्या कारण है, जिसके कारण करवाचौथ में चांद की पूजा की जाती है।

इसके पीछे एक पौराणिक कथा है कि करवाचौथ व्रत में चंद्रमा की पूजा की मुख्य वजह है कि जिस दिन भगवान गणेश का सिर धड़ से अलग किया गया था उस दौरान उनका सिर सीधे चंद्रलोक चला गया था। 

पुरानी मान्यताओं के मुताबिक, कहा जाता है कि उनका सिर आज भी वहां मौजूद है। चूंकि गणेश जी को वरदान था कि हर पूजा से पहले उनकी पूजा की जाएगी इसलिए इस दिन गणेश की पूजा तो होती है साथ ही गणेश जी का सिर चंद्रलोक में होने की वजह से इस दिन चंद्रमा की खास पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा को लंबी आयु का वरदान प्राप्त है। मान्यता है कि चंद्रमा ब्रह्मा जी का रूप माना जाता है। चंद्रमा सुंदरता और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से दीर्घायु प्राप्त होती है। यही कारण है कि करवा चौथ के व्रत में महिलाएं छलनी से चांद को देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

यह व्रत पति-पत्नी के लिए प्रणय निवेदन व एक-दूसरे के प्रति पूर्ण समर्पण, अपार प्रेम, त्याग व विश्वास की चेतना लेकर आता है।

जब चांद की इतनी बात हो गई है तो चलिए वो भी जान लेते हैं, जिसका व्रत रखने वाली हर सुहागन को इंतज़ार रहता है, कि आज चंद्रदेव कितने बजे दर्शन देंगे। 


चांद तुम निकलोगे कब?





दिल्ली - 8: 15

गाजियाबाद  -  8: 09

नोएडा -  8: 09

गुरुग्राम -  8: 21

चंडीगढ ‌‌‌‌-  8: 21

लुधियाना - 8: 10

जम्मू - 8: 08

शिमला - 8: 01

अमृतसर - 8: 15

जयपुर - 8: 19 

उदयपुर - 8: 41 

आगरा -  8: 10 

मेरठ - 8: 07

प्रयागराज - 7: 58

कानपुर -  8: 02

लखनऊ - 7: 58

बनारस - 7: 53 

गोरखपुर - 7: 48

भोपाल -  8: 06

ग्वालियर - 8: 26

इंदौर - 8: 37

अहमदाबाद - 8: 50

पुणे - 8: 56

मुंबई - 8: 59 

कोलकाता - 7 : 46 

पटना - 7: 51 

चेन्नई - 8: 43

आप जिस भी शहर में या दिए हुए शहरों के पास रहते हैं तो accordingly time देखकर चंद्रदेव के दर्शन कर लीजिए।

हम सब पर करवा माता का आशीर्वाद बना रहे और सभी अखंड सौभाग्यवती रहें।

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.