Friday 8 March 2024

Bhajan (Devotional Song) : होके नन्दी पे सवार

आज महाशिवरात्रि का शुभ पर्व है, जिस दिन महादेव और माँ पार्वती का पावन मिलन हुआ था। उसी पल को आज के भजन में पिरोया है और उन्हीं के श्री चरणों में इस भजन को अर्पित करते हैं।

महादेव और माता पार्वती की कृपा हम सब पर बनी रहे, और सबका कल्याण हो।

आइए इस भजन के साथ उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं...


होके नन्दी पे सवार


होके नन्दी पे सवार...

पहने सांपों का हार,
जटा गंगा की धार।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...

शिव का कैसा है, रुप निराला,
पहने हैं वो, मुंडो की माला।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...

भूत-पिशाच, साथ हैं आए,
कैसी अनोखी, बारात लाए।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...



No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.