Wednesday, 18 March 2026

Recipe : Stuffed Cheese Bun

जैसा कि आप से कहा था कि बच्चों की favorite dish share करेंगे, कल की Instant Rava Idli बहुत पसंद की गई थी।

आज की dish बच्चों को बहुत पसंद आने वाली है। हमने मैदे से prepare की है, इसलिए slightly healthy कम है, पर बाकी ingredients इसे healthy preparation ही बनाते हैं। फिर कभी-कभी इतना तो चलता ही है। 

चलिए झट-पट जान लेते हैं, easily prepare होने वाला, easily available ingredients से बनने वाला, Stuffed Cheese Bun.

Stuffed Cheese Bun


Ingredients :

For Dough -

  • All purpose flour- 1 cup
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Olive Oil - 1 tbsp.
  • Curd - 4 tsp.
  • Salt - 1 tsp.
  • Sugar - 1 tsp.
  • Lemon juice - 4 tsp.
  • Water - for preparing dough

For Stuffing -

  • Paneer - 2 tbsp.
  • Cheese - 2 tbsp.
  • Onion - 1 tbsp. (chopped)
  • Capsicum - 1 tbsp. (chopped)
  • Mixed Herbs - 1 tbsp.
  • Coriander leaves - 1 tbsp. (chopped)
  • Butter and garlic - for garnishing 
  • Kashmiri Lal Mirch Powder - 1 tsp. (for garnishing)


Method :

दही में नमक, चीनी, तेल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

मैदे में baking powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। अब मैदे में दही का solution व पानी डालकर चिपचिपा-सा dough prepare कर लीजिए। इसे ½ hour के लिए rest करने रख दीजिए। 

तब तक हम stuffing prepare कर लेते हैं। पनीर और cheese को grate कर लीजिए।

इसमें chopped onion, capsicum, coriander leaves, salt and mixed herbs डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 

मैदे के dough को आठ से दस बार पटक-पटककर समेट लें, इससे इसमें बहुत अच्छा gluten devlop हो जाएगा। अब इसे 10 minutes के लिए एक बार और rest करने के लिए रख दीजिए।

तब तक garlic को finely chop करके butter में डालकर 1 minute के लिए microwave कर लीजिए।

मैदे का dough prepare हो चुका है। अब मैदे के dough के चार टुकड़े कीजिए।

हर टुकड़े की गोली बना लीजिए। फिर उनकी छोटी-छोटी रोटियां बेल लें।

उसमें stuffing रखकर उसे अच्छे से बंद कर लीजिए, और इसे bun जैसा shape दे दीजिए।

अब चारों buns पर थोड़ा-थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च powder व बारीक कटा हरा धनिया डालकर ovenproof tray में रख दें।

Microwave oven preheat कीजिए, अगर आप के microwave में fast preheat का option है तो उसे चला दीजिए।

जब oven preheat हो जाए, तो buns की tray को convection mode पर 220°C पर 4 minutes के लिए, फिर 200°C पर 4 minutes, उसके बाद 180°C पर 5 minutes, व अंत में 250°C पर 10 minutes के लिए bake कर लीजिए। 

फिर इन buns पर garlic butter apply कर दीजिए। 2 minutes के लिए छोड़ दीजिए, जिससे buns में garlic butter अच्छे से absorb हो जाए।

Your easy-peasy & cheesy Stuffed Cheese Buns are ready to serve. Bon Appetit!

चलिए, झटपट Tips and Tricks भी जान लेते हैं।


Tips and Tricks :

  • यह buns बिना microwave oven के भी बन सकते हैं, अगर आप method जानना चाहते हैं तो comment box पर या हमें mail करके भी पूछ सकते हैं।
  • हमने yeast नहीं use किया है, इसलिए ही dough को पटक-पटक कर prepare किया है। आप baking powder की जगह yeast भी डाल सकते हैं। बाकी हमें baking powder ज्यादा convenient लगता है, because इसको store करना ज्यादा easy होता है।
  • वैसे एक बात बोलें, कि मैदे के dough को पटक-पटक कर prepare करने में मेहनत कम और मज़ा ज्यादा आता है। आप चाहें तो यह काम बच्चों से भी करा सकते हैं, वो भी preparation में शामिल होंगे तो वो भी enjoy करेंगे।
  • आप को bun का healthy version बनाना है तो मैदे की जगह आटा ले सकते हैं, पर फिर taste से थोड़ा compromise करना होगा।
  • कश्मीरी लाल मिर्च powder से garnish करने से taste में कोई अन्तर नहीं आएगा, बस bun ज्यादा presentable लगेगा।
  • अगर आप प्याज़-लहसुन नहीं खाते हैं तो उसके बिना बना लें, तब भी tasty बनेगा। ऐसे में आप केवल butter को apply कर लीजिएगा।
  • Stuffing को आप अपने हिसाब से भी customize कर सकते हैं। जैसे olives और jalapenos डालना, या इसमें आलू की filling बनाना।

एक बार बनाइएगा जरूर, आप व आपके बच्चे McDonald's, Domino's, Pizza Hut etc., सब भूल कर सिर्फ इसकी demand करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.