Sunday, 18 October 2026

Recipe : Paneer Pops (the airfryer style) & Phalahari Chutney

नवरात्रि पर्व चल रहा है, जिसमें बहुत लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। यदि आप भी एक ही चीज खाकर bore हो गये हैं, तो हमारे fast special recipes के link पर‌ click करें- https://shadesoflife18.blogspot.com/search/label/Recipes%20-%20Fasts?m=0

आज इसी segment में एक और recipe share कर रहे हैं, यह easily और instantly बनने वाली less fat और most healthy dish है।

और सबसे बड़ी बात, यह fast की और recipes की तरह आप के carbs और fat में add-on नहीं करेगी। साथ ही आपके साथ ऐसी फलाहारी chutney share करेंगे, जो हर dish के साथ चार चांद लगा देगी।

Paneer Pops (the airfryer style) & Phalahari Chutney



Ingredients :

  • Fresh creamy paneer - 100 gm.
  • Almonds - 8 to 10 
  • Foxnuts - 50 gm.
  • Thick & creamy curd - 2 tbsp. 
  • Fresh coriander leaves - handful
  • Ginger - 1 inch
  • Green chillies - optional 
  • Pink salt - as per taste 
  • Ghee - 1 tbsp.


Method :

  • Foxnuts को crispy होने तक dry roast कर लीजिए, फिर इसे coarsely grind कर लीजिए।
  • एक mixer grinder jar लीजिए, उसमें धनिया, अदरक, दही, बादाम, और 5 से 7 मखाने में स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर fine और thick paste बना लें।
  • पनीर के cubes काट लीजिए। इनको fine paste में अच्छे marinate कर दीजिए।
  • फिर इसे मखाने के coarse powder पर roll कर दीजिए, जिससे पूरे पनीर cubes पर मखाने की coat लग जाए।
  • Airfryer को 200°C पर preheat करें।
  • अब पनीर के टुकड़ों को silicon mould/steel plate में place कर दीजिए।
  • घी को गर्म कर लीजिए और सभी paneer pieces पर थोड़ा-थोड़ा sprinkle कर दीजिए।
  • 180°C पर 5 minutes और 200°C पर 5 minutes के लिए airfryer कर लीजिए। 
  • जो paste बचे, उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर एक बार फिर grind कर लीजिए।

Crispy Paneer Pops and Phalahari Chutney is ready to serve. Enjoy your fast without any guilt!


Tips and Tricks :

  • पनीर पानी में भीगा हुआ न लें, otherwise वो बहुत ज्यादा पानी release करेगा।
  • मखाना भूनकर दरदरा ही पीसें, यही paneer pops को crispy और crunchy texture और taste देगा।
  • पनीर के cubes होने से coating अचछी‌ हो जाती है, हालांकि मखाने की coating के बाद proper cubic texture नहीं रहता है। 
  • हमने घी use किया है, क्योंकि घी को व्रत के भोजन के लिए ज्यादा appropriate मानते हैं। साथ ही घी से fast के लिए prepare की गई dish का taste enhance हो जाता है।
  • हम ने creamy paneer और thick and creamy curd लिया है, इसी से हम ghee or oil की quantity reduce करेंगे। इसलिए ध्यान रखिएगा कि curd creamy और thick रहे।
  • Curd thick न होकर runny होने से marinate करने में problem होगी।
  • आप घी डालना avoid करके इसे oil free भी बना सकते हैं, पर हमने थोड़ा-थोड़ा घी सिर्फ इसलिए डाला है, जिससे airfryer करते समय मखाने जल न जाएँ।
  • धनिया, अदरक, बादाम, हरी मिर्च, दही और मखाने से तैयार marination Paneer Pops के taste को next level पर ले जाता है।
  • Paneer pops के marination और coating के बाद बचे धनिया, marination paste, और coarse foxnut powder को आप mixer grinder jar में डालकर grind कर लीजिए। 
  • कुछ भी waste नहीं होगा और चटनी के साथ pops में चार चांद लग जाएंगे।
  • अगर आप के पास airfryer नहीं है, तो आप इसे pan में shallow fry भी कर सकते हैं। 

तो आज की शाम इसे ही माता रानी को प्रसाद स्वरूप चढ़ाएँ और चाय के साथ लुत्फ उठाएँ।

व्रत न होने पर भी आप इसे evening tea और kitty party or parties में as a starter serve कर सकते हैं।

जय माता दी! 

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.