कार्तिक मास में तुलसी जी की विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस महीने जल अर्पित करने के साथ ही सुबह-शाम दीया प्रज्ज्वलित करते हुए आरती की जाती है।
यह कार्तिक मास के आरंभ से शुरु करते हुए कार्तिक पूर्णिमा में पूर्ण करते हैं।
कार्तिक मास में ही देवोत्थान एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक तुलसी विवाह भी किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा में विवाह विधि के साथ ही विदाई भी की जाती है।
तुलसी जी की एक आरती share कर चुके हैं, जो कि हमारी प्यारी नानी जी करती थीं। उसके लिए इस link पर click करें-https://shadesoflife18.blogspot.com/2022/11/bhajan-devotional-song.html?m=1
आज एक और आरती share कर रहे हैं। इन आरतियों द्वारा तुलसी जी की पूजा-अर्चना करें, व उनकी कृपा प्राप्त करें…
नमो नमो तुलसा महारानी
नमो नमो तुलसा महारानी,
नमो नमो हरि की पटरानी।
कौन से महीने बीज को बोया,
तो कौन से महीने में हुई हरियाली?
सावन में मैया बीज को बोया,
तो भादो मास हुई हरियाली।
नमो नमो…
कौन से महीने में हुई तेरी पूजा,
तो कौन से महीने में हुई पटरानी?
कार्तिक मास में हुई तेरी पूजा,
तो मंगसर मास हुई पटरानी।
नमो नमो…
बाई तुलसी थे जपतप कीन्हा,
सालगराम हुई पटरानी।
बारह बरस जीजी कार्तिक नहाई,
सालगराम हुई पटरानी।
नमो नमो…
छप्पन भोग धरे हरि आगे,
तो बिन तुलसा हरि एक न मानी।
सगरी सखी मईया तेरो जस गावे,
तो चरणा में वास दीजो महारानी।
नमो नमो तुलसा महारानी,
नमो नमो हर की पटरानी।
नीचे दिए गए video में आप भजन को सुनकर उसका आनंद ले सकते हैं।
पूरा भजन सुनने के लिए दिए गए YouTube link पर click करें-
https://youtube.com/shorts/0_-M47lr7vM?si=ZtKcVRnQwBocTHks

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.