Tuesday, 2 July 2019

Story of Life : Maid चली गयी ( भाग -2)



Maid चली गयी (भाग -  2)

रहने दो प्रेमा, किसके लिए आंसू बहा रही हो ? इसे अब रेखा के अलावा दिखाई कौन देता है। मैं अभी जिंदा हूं!  तुम्हारे लिए और तुम मेरे लिए, पिता ने 'आह'भरते  हुए कहा।

रजत चला गया। दोनों अपने बेटे, बहू को दिन भर याद करते। रजत, कभी बात कर लेता तो हालचाल पता चल जाते थे।

रेखा तो जब से गई थी, उसने कभी फोन नहीं किया। उसे वैसे भी, अपने सास-ससुर एक आंख नहीं भाते थे। वह  तो आई ही यहां इसलिए थी,  कि उनसे पीछा छूट जाएगा। फिर यहां  उसने job भी join कर ली थी। 

बस एक समस्या थी मुंबई में, maid की बड़ी दिक्कत थी। maid  एक ही time आती थी।

 कुछ साल बाद रजत और रेखा का बेटा हुआ,  उसके होने के समय पापा- मां कुछ दिन के लिए आए थे।

उन दोनों के रहने से, रेखा को बच्चे का एक भी काम नहीं करना पड़ता था। जब वो चले गए, तो रेखा ने बच्चे के लिए दिन भर के लिए एक maid  रख ली।

Maid आए दिन छुट्टी लेती, जिससे रेखा उससे बहुत लड़ती- झगड़ती और हमेशा पैसा देने में भी कंजूसी करती।


रोज-रोज की झिकझिक और रेखा की कंजूसी से तंग आकर maid चली गई ।

रेखा से एकतरफ ना तो इतने पैसे दिए जा रहे थे, कि maid रख सके। और दूसरी तरफ आलस के कारण काम भी नहीं संभल रहे थे। बच्चे के कारण office भी नहीं जा पा रही थी। 

एक दिन उसकी दोस्त का फोन आया, तो रेखा ने उसे अपने दिल का सारा हाल बता दिया। उसकी दोस्त बोली, तुम तो एकदम बेवकूफ हो। तेरे सास- ससुर है ना.......

रेखा की दोस्त ने उसे क्या सलाह दी, जानते हैं Maid चली गयी  (भाग -3 ) में

Monday, 1 July 2019

Story Of Life : Maid चली गयी


Maid चली गयी

प्रेमा ने अपने इकलौते बेटे रजत का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ रेखा से कर दिया। रेखा बेहद सुंदर थी, पर साथ ही उतने रूखे स्वभाव की महाआलसी और हद की कंजूस भी थी।

कुछ ही दिनों में रजत पर उसके खूबसूरती को जादू सर चड़कर बोलने लगा। रेखा जो कुछ भी उल्टा-सीधा उसके परिवार के लिए बोलती, वो उसे ही हकीकत मानता।

घर में आए दिन कलह होने लगे, तो रेखा रजत के पीछे पड़ गयी, तुम कोई दूसरी नौकरी क्यों नहीं ढूंढते हो? मैं तंग आ गयी हूँ, तुम्हारे माँ पापा के संग रह रह कर। ऐसी नौकरी ढूंढो, जिससे हम इस शहर से ही चले जाएँ। मेरा तो अब इस शहर में मन भी नहीं लग रहा है।

जब रेखा ने कह दिया, तो कैसे हो सकता था, कि रजत उसकी बात ना माने। रजत बहुत ही talented था, इसलिए नई जॉब ढूँढने में बहुत समय नहीं लगा।

वो नया appointment letter लेकर सीधे रेखा के पास गया, रेखा की बांछे खिल गयी।

अगले दिन ही रेखा ने movers and packers वालों को बुला लिया, और जो समान उसे अपनी शादी में मिला था, या जो कभी रजत ने खरीदा था। वो सब pack करने को बोल दिया।

समान pack होता देख माँ- पापा हैरान थे, आखिर packing क्यों हो रही है? उन्होंने रजत से पूछा, बेटा ये लोग कौन हैं, और ये समान क्यों pack कर रहें हैं? 

रजत बड़े ही सहज शब्दों में बोला, माँ इन्हें रेखा ने बुलाया है, हम Bombay जा रहे हैं ना। 

Bombay! क्यों रजत? पापा ने आश्चर्य से पूछा।

अरे पापा, रेखा का यहाँ मन लगना बंद हो गया है, तो अब से हम बॉम्बे में ही रहेंगे। 

और नौकरी........? उसका क्या सोचा है, तुमने रजत? पिता ने दूसरा प्रश्न पूछा, वो भी वहीं करूंगा। 

कैसे? तुम्हारी company का तो Bombay में कोई ऑफिस भी नहीं है।

पापा मैंने company बदल ली है। रजत हर बात ऐसे बोलते जा रहा था, जैसे कुछ बड़ा हुआ ही नहीं है।

माँ के आँसू निकल आए, तुमने नौकरी बदल ली, Bombay में join करोगे......, हम लोगों से इतनी दूर! और हमें कुछ बताया भी नहीं।

क्या माँ के आँसू से रजत का मन बदल जायेगा?  जानते हैं Maid चली गयी (भाग-2 )


Friday, 28 June 2019

Tip : Bottle gourd

Bottle gourd

According to Ayurveda, bottle gourd is given the position of one of the most beneficial vegetables. It can cure many diseases, naturally. So, today I am going to share some of its benefits and the nutrients found in it.

Nutrients:

Bottle gourd is a treasure of nutrients.
In 100 grams of bottle gourd,
  • Water 96.1%
  • Carbohydrates 2.5%
  • Proteins 0.2%
  • Fats 0.1%
  • Fibres 0.6%
  • Sodium 1.8 mg
  • Magnesium 5.0 mg
  • Potassium 87.0 mg
  • Calcium 20.2 mg
  • Copper 0.3 mg
  • Iron 0.7 mg
  • Phosphorus 10.0 mg
  • Sulphur 10.0 mg
  • Vitamin B1 0.03 mg
  • Vitamin B5 0.2 mg
  • Vitamin C 6.0 mg
Benefits:

1. For heart:-
     It removes excess fat.
2. For liver:-
     It is a liver tonic, which removes toxins.
3. For high blood pressure:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to control your blood pressure.
4. For diabetes:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to control your diabetes.
5. For weight loss:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to remove excess fat from your whole body.
6. For stress:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to feel healthy and stress free.
7. For insomnia:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to get better sleeps.
8. For digestion:-
     It helps in getting rid of problems related to gas, indigestion and constipation.
9. For blood:-
     It purifies blood. This results in a acne-free glowing skin.
10. For cholesterol:-
     It helps in reducing cholesterol.
11. For hair-fall:-
     Consume its juice, soup or veggie on a daily basis, to control hairfall.
12. For urine infection:-
     It cures urine infection.
13. For uric acid:-
     It helps in controlling the amount of uric acid present in the body.
14. For uterus:-
     It helps in strengthening uterus.

Some instances when you should prefer not to eat bottle gourd:

  • When it tastes bitter;
  • When you have a tendency of catching cough and cold, i.e. coryza/catarrah, as it has a cold tendency;
  • It is not recommended to pregnant ladies, as it is constituted of 96% water that can create problems for them.
  • Don’t mix its juice with any other vegetables'.
Related post(s):
  1. Recipe: Bottle Gourd Juice ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/recipe-bottle-gourd-juice.html?m=1 )
  2. Tip: Reducing weight naturally ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/tip-reducing-weight-naturally.html?m=1 )