Thursday, 11 July 2019

Story Of Life : भला मानुष


भला मानुष


खुशीपुर, एक छोटा सा गाँव था, अपने नाम के अनुरूप ही वहाँ बहुत खुशहाली थी। वहाँ के लोग बहुत ही सीधे-सादे, भोले-भाले, मासूम, सच्चे और अच्छे थे। सभी एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे, एक दूसरे के काम आते थे।

एक दिन वहाँ एक बहुत ही शक्तिशाली, धनवान और हैवान किस्म का व्यक्ति राका आ गया। उसने गाँव के एक छोर पर एक घर में कब्जा कर लिया। फिर उसने एक ऐसे आदमी की तलाश करनी शुरू की, जो कि स्वार्थी और लालची हो।

उसकी तलाश बहुत जल्दी खत्म हो गयी, उसी गाँव में उसे मगन मिल गया, जो अपनी बीवी चुनिया और एकलौते बेटे छगन के साथ रहता था।

उसने मगन से कहा, अगर वो गाँव की मासूम लड़कियों को उसके पास लाएगा, तो वह उसके बदले में मगन को बहुत सा रुपया, गहना और शराब देगा।

मगन ने जब ये बात अपनी बीवी को बताई, तो वो बोली, ये तो बहुत ही अच्छी बात है, दूसरों की बेटियों को भेजने से अगर हम धनवान हो जाते हैं, तो उसमें बुरा क्या है। वो बेहद ज्यादा स्वार्थी और लालची किस्म की औरत थी।

मगन बोला, पर उन मासूम का क्या......

तुम दूसरों के लिए ही मरते रहना, मेरी और छगन की कभी मत सोचना, चुनिया गुस्से से चिल्लाने लगी।

मगन की गाँव में अच्छी साख थी, सभी उस पर बहुत विश्वास करते थे। अब वो गाँव की मासूम लड़कियों को राका के पास छोड़ आता था, वो दुष्ट इंसान उन मासूमों के साथ कुकर्म करता, फिर उन्हें जान से मार देता। 

और उसके बदले में मगन को कभी रुपया, कभी गहना दे देता। मगन ने शराब के लिए मना कर दिया था। चुनिया इससे बहुत खुश थी, पर मगन की आत्मा उसे कचोटा करती।


क्या मगन अपने दिल की सुन कर गलत काम करना बंद कर देगा ? या चुनिया के कहे पर ही चलेगा? जानते हैं, भला मानुष भाग -2 में 

Wednesday, 10 July 2019

Recipe : Thai Cucumber Salad

Bored of eating the old regular Fresh Green Salad? So, cheer up; as today I'm going to introduce to you a new salad - the 'Thai Cucumber Salad'. The piquant combination of flavours such as tangy, sweet and spicy, make this healthy dish full of taste. So try it out definitely, maybe for a change of taste.

Thai cucumber salad



Ingredient :


  • Cucumber – 2
  • Vinegar – ½ tbsp
  • Red chili flakes – ¼ tsp or according to your taste
  • Salt – according to your taste
  • Honey - ½ tsp
  • Green or red onion – 1 small (finely chopped)
  • Groundnut – ½ tsp(roasted and crusted)
  • Olive oil – ½ tsp

Method : 

  • Peel the cucumber pattern-wise, and then cut it in thin slices.
  • In a bowl add cucumber slice, vinegar, chili flakes, salt, onion olive oil and honey.
  • Mix it well, so that cucumber slices get coated.
  • Refrigerate it for 2 hours or more.
  • Before serving add groundnut and mix well.
  • Your Thai Cucumber Salad is ready.
Note :
  • I had replaced sugar by honey in this recipe, as honey is more nutritious than sugar.
  • Green onion gives more authentic taste.
  •  According to your taste you can add olives, jalapeno and fresh cilantro.

Related Post(s):
1. Tip: Cucumbers ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/07/tip-cucumber.html?m=1 )

Tuesday, 9 July 2019

Kids Story : Advay the hero : Birthday


Advay the hero (Birthday)


आज advay का birthday है, इसलिए उसके माँ-पापा उसके लिए chocolate लाये थे।


Advay के school में rule था, कोई भी 5 रुपए से ज्यादा का कुछ नहीं बाँट सकता था। जिससे जो बच्चे कम सामर्थ्य वाले हों, उनमें हीन भावना ना आए। सभी ज़्यादातर toffee ही बांटते थे, कुछ chocolate भी बांटते थे।

पापा ने, Advay से पूछा, तुम्हें क्या बांटना है? 

Advay बोला, जो सस्ता हो।


तो उसके पापा बोले, सस्ता-महंगा छोड़ो, तुम इस बार chocolate बाँट दो, सब बच्चों को chocolate ज्यादा अच्छी लगती है।

Advay खुशी-खुशी chocolate ले गया। जब वो chocolate निकाल रहा था, तभी वहाँ श्रेय आ गया। Advay को देखकर उसकी आँखों में आँसू आ गए।

Advay ने पूछा, तुम क्यों रो रहे हो? वो बोला आज मेरी भी birthday है, पर मेरे पापा की तबीयत खराब है। इसलिए आज मैं toffee नहीं ला पाया।

सुनकर advay कुछ देर तक सोचता रहा, फिर बोला, आज तो मैं chocolate लाया हूँ। Ma’am से बोल देंगे, दोनों मिलकर ये लाये हैं, फिर दोनों मिलकर बाँट देंगे। chocolate है, तो कोई बोलेगा भी नहीं, कि दोनों मिलकर एक क्यों दे रहे हैं।

फिर वो श्रेय के साथ ma’am के पास गए, और सब बात बता कर दोनों ने मिलकर chocolate बाँट दी। पूरी class ने दोनों को wish किया।


जब chocolate बंट गयी, तो ma’am ने advay को अपने पास बुलाया। बहुत सारा प्यार किया, और कहा, सब तुम्हारी तरह हो जाएँ तो दुनिया बहुत अच्छी हो जाए।

Advay को कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि ma’am ऐसे क्यों बोल रहीं हैं?वो बड़े प्यार से ma’am की तरफ देख रहा था।

Ma’am बोलीं मैंने तुम्हारी और श्रेय की सारी बात सुन ली थी। आज तुमने अपनी birthday में भगवान जी से भी आशीर्वाद ले लिया। तुम बड़े होकर अपने माँ-पापा, school, देश सबका नाम रोशन करोगे। God Bless You.



आज मेरे बेटे advay की birthday है, इसलिए उसके gift के लिए इस series के लिए song भी बनाया है।


Advay Advay प्यारा छोटा सा Advay
काम करे वो बड़े बड़े, रुकता नहीं कभी
जितना वो intelligent है, smart उतना ही
sharing caring करने से पीछे नहीं हटता
मुसीबतों से वो डट करके लड़ता
Advay Advay प्यारा छोटा सा Advay