Wednesday, 24 July 2019

Story of life : सावन का तोहफा



सावन का मस्त महीना चल रहा है, पिछले साल सावन में गीतों से सजी कहानियाँ, लोगों ने बहुत पसंद की थी। तो इस सावन में एक बार फिर गीतों से सजी कहानी प्रस्तुत है, इसके भी सभी अंक का आनंद लेकर मुझे कृतार्थ करें।  

सावन का तोहफा  


नितिन office से bike से लौट रहा था, आज रात भी हो चली थी, तभी अचानक से बहुत ज़ोर से बारिश शुरू हो गयी। नितिन को लगा इतनी तेज़ बारिश में रात में bike चलाना safe नहीं होगा। 

तभी उसे shed दिखाई दी, जहां कुछ लोग बारिश से बचने के लिए खड़े भी थे। 

उसने भी अपनी bike side में लगाई, और shed में चला गया। अभी वो shed में आया ही था, कि एक भीगा हुआ दुपट्टा उसके गाल से टकरा गया। 

उसने उसे हटाया, तो सामने उसे बहुत ही खूबसूरत सी लड़की अपने बालों से पानी झटकती हुई दिखी। उसके गोरे गालों में घुँघराली लटकती हुई लटें, तो उसे और ही बला की खूबसूरत बना रही थीं। 

नितिन को एक पल को तो ये लगा वो किसी अप्सरा को देख रहा है। और उसके मन में यह गीत बज रहा था,

ना झटको ज़ुल्फ से पानी, यह मोती टूट 

जाएंगे......

थोड़ी देर में बारिश मद्धम पड़ गयी, सभी अपनी अपनी राह को हो लिए। पर नितिन अभी भी एक टक उसी लड़की को देखे जा रहा था।

तभी वो लड़की नितिन के पास आई, और बोली, क्या आप मुझे घर तक छोड़ देंगे? सब तरफ इतना पानी भर गया है, कि कोई auto भी नहीं मिलेगा। 

पर नितिन तो उसमें ऐसा खोया था, कि उसने सुना ही नहीं कि उस लड़की ने क्या कहा।

लड़की ने नितिन को झकझोर के कहा, जी आप मुझे अपनी bike से छोड़ देंगे? नितिन भड़भड़ा गया।  

लड़की ने फिर कहा, क्या आप सुन नहीं सकते हैं? जी मेरा घर कुछ दूर ही है। पर वहाँ बहुत पानी भर गया होगा, इसलिए कोई auto नहीं मिलेगा। क्या आप मुझे घर छोड़ देंगे?

“जी बिल्कुल” नितिन अपने मन की खुशी छिपाते हुए बोला।

Bike से उस लड़की का घर चंद मिनटों की दूरी पर था। नितिन ने उसे घर तो छोड़ दिया, पर उस लड़की की यादों ने नितिन का दिल नहीं छोड़ा।

अब तो नितिन बस यही गाता रहता, “ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात, एक अंजान हसीना से मुलाक़ात की रात.....

आगे पढ़े, सावन‌ का तोहफा( भाग -2) में.....


सावन से जुड़ी और कहानियों के लिए पढ़ें ...
Related Post(s):
Story of life : आखिर क्यों ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/07/story-of-life_25.html )
Story of life : सावन आया है ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/08/story-of-life_19.html )

Tuesday, 23 July 2019

Kids Story : Advay the Hero : Tiffin


Advay the Hero : Tiffin


Advay के school में ये rule था कि हर दिन nutritious food ले जाना रहता था, केवल Friday को ही कुछ भी, biscuit, cake, chips ले जा सकते थे।

पर इधर कुछ दिन से रंजना रोज Friday वाला ही Tiffin ला रही थी। और सबसे छुप छुप के tiffin finish करती थी। 

एक दिन advay ने उससे पूछ ही लिया, तुम रोज Friday वाला tiffin क्यों लाती हो? और सबसे छुप कर क्यों tiffin finish करती हो?

रंजना रोने लगी। उसको रोता देखकर advay ने पूछा, क्या हुआ रंजना क्यों रो रही हो?

वो बोली मेरी mumma hospital में हैं, पापा को कुछ बनाना नहीं आता है। इसलिए मैं ऐसा Tiffin लाती हूँ। 

Mumma को ठीक होने में अभी दस दिन और लगेंगे। मैं कैसे खाना ला पाऊँगी। Ma’am ने देख लिया तो डांटेगी। Advay बोला, तुम मत रो, Ma’am नहीं डाटेंगी।     

Advay अपने friends के पास गया। उसने सबसे बोला रंजना की mumma की तबीयत खराब है। दस दिन में वो ठीक हो जाएंगी। दस में से पाँच दिन की छुट्टी है। 

अगर हम लोग उसके लिए Tiffin ले आएंगे, तो उसकी डांट नहीं पड़ेगी। दीपिका बोली, मैं रोज ज्यादा खाना लाऊँगी तो, mumma डांटेगी। अक्षय ने भी दीपिका की हाँ में हाँ मिलायी।

Advay बोला पाँच दिन है, हम भी पाँच है। अपने मम्मी- पापा को बता देंगे, कि हम रंजना की help कर रहे हैं। वो डाटेंगे नहीं, बल्कि हमारी help करेंगे। 

रोज हम में से एक ही friend ज्यादा खाना लाएगा। तो हम लोगों की घर में डांट नहीं पड़ेगी, और रंजना की school में। वरुण और यश ज़ोर से चिल्लाये, क्या idea है। 

दीपिका और अक्षय भी ready हो गए।

रंजना को रोज खाना मिलने लगा। वो बहुत खुश थी, पाँच दिन गुजर गए। स्कूल की छुट्टी हो गयी।

जब स्कूल खुला रंजना अपना Tiffin लाई थी, उसकी mumma ठीक हो गईं थीं। 

वो सबके लिए chocolate लायी थी। उसने सबको chocolate दी, और कहा mumma ने सबको thank you बोला है। 

Advay को दो chocolate ज्यादा दी, क्योंकि advay के कारण ही उसे खाना मिल रहा था, और ma'am से डांट भी नहीं पड़ रही थी।

Advay ने एक chocolate रख ली, बाकी अपने friends और रंजना के साथ share कर ली। सारे friends बोले

East or west, Advay is the best


Monday, 22 July 2019

Bhajan : महीना सावन का आया (Devotional)

महीना सावन का आया




सब हो जाओ तैयार,
हो जायेगा, बेड़ा पार;
महीना सावन का आया। 
महीना सावन का आया।।  
डमरू ले, महादेव तैयार,
बहती, गंगा की धार;
महीना सावन का आया। 
महीना सावन का आया।। 
काँवर, हो गए तैयार, 
जाने को, हरिद्वार; 
महीना सावन का आया। 
महीना सावन का आया।।
चलो, महादेव के द्वार,
भर देंगे, खाली भंडार; 
महीना सावन का आया। 
महीना सावन का आया।।
भोले, भक्ति करना स्वीकार,
कर देना, प्रभु उद्धार;
महीना सावन का आया। 
महीना सावन का आया।।


हमने ये भजन इस  धुन पर बनाया, आप चाहे तो इसे अपनी बनाई धुन पर भी गा सकते हैं।