Monday, 24 February 2020

Recipe : Deluxe Veggie Burger

अपनी एक viewer की demand पर आज आप लोगों के साथ Deluxe Veggie Burger, share कर रहे हैं।

यह जितना yummy है, उतना ही healthy भी है।

यह बहुत easily and quickly prepare होने वाली recipe है।

तो इसे बनाकर खिलाएं और बच्चों से बड़ों तक सबको अपना दीवाना बनाएं।

Deluxe Veggie Burger


Ingredient : 

Preparation for 8 Burgers

Sweet corn - 25 to 30 no.
Baby corn - 2 medium
Capsicum - 1 big
Broccoli - 2 to 3 florets
Pea - 25 to 30 no.
Onion - 1 big
Clarified butter (Ghee) - 1 tbsp.
Mozzarella cheese - grated 1½ tbsp
Cheese slice - 8
Burger buns - 8
Butter - 50 gm. 
Salt - as per taste

Method -


  1. सारी veggies छोटी- छोटी chop कर लीजिए।
  2. एक wok लीजिए, उसमें ghee डालकर गरम कीजिए।
  3. अब उसमें chopped onion डालकर sauté कर लें।
  4. फिर उसमें baby corn, pea, chopped broccoli, sweet corn and salt  डालकर sauté करें।
  5. फिर उसमें capsicum डालकर sauté करें।
  6. सारी veggies al dente होने तक पका लें
  7. अब उसमें grated mozraella cheese डालकर mix कर लीजिए।
  8. अब  burger buns लीजिए, उसे horizontal काटकर, उसमें butter की slice लगाएं, उसमें veggies mix लगाएं, उसके ऊपर cheese slice रख दें।
  9. अब इसे 1 to 2 minute के लिए microwave कर लीजिए।
  10. Now burger is ready to have.
Note : veggies आप अपने taste के according change कर  सकते हैं।

Friday, 21 February 2020

Poem : महाशिवरात्रि


महाशिवरात्रि 


बिटिया पूछ रही बाबा से
शिवरात्रि क्यों मनाते हैं?
देवों में महादेव क्यों
शंकर जी ही कहलाते हैं?
बाबा बोले, तुम्हें बताऊं
शिवरात्रि क्यों मनाते हैं;
क्यों देवों में महादेव
भोले बाबा ही कहलाते हैं।
पहले बात, सुनो अनोखी
शिवरात्रि हर महीने आती है;
फागुन मास की यह शिवरात्रि
महाशिवरात्रि कहलाती है।
अब आगे की बात सुनो
इसमें है बहुत गहराई:
एक बार विष्णु - ब्रह्मा में
हो गई थी बड़ी लड़ाई।
कौन महान है दोनों में
बहस छिड़ गई थी भारी,
एक विशाल स्तम्भ, देख
प्रतियोगिता की करी तैयारी।
मध्य से चलेंगे दोनों
एक आदि, एक अंत जाएगा,
जो पहले पहुंचे मंजिल पर
महान वो ही कहलायेगा।
दोनों चल दिए मंजिल पर
ना आदि मिला, ना अंत,
तभी महादेव प्रकट हुए
बोले कलह करो अब बंद।
तब दोनों को अपनी धृष्टता
का हो गया भान,
दोनों ही हैं लघु बहुत
देवों में महादेव महान।
जिस शिवरात्रि महादेव प्रकट हुए,
महाशिवरात्रि मनाते हैं;
उसी दिन से शंकर जी
देवों में महादेव कहलाते हैं।

बम बम भोले

Wednesday, 19 February 2020

Stories of Life: कोकिला (भाग - 5)

कोकिला (भाग -1),...

एक दिन भास्कर के पास एक doctor आए, वे बोले, मैं आपकी आँखों का operation कर सकता हूँ।

सुनकर कोकिला बहुत डर गयी, अगर भास्कर देखने लगे, तो मैं उन्हें beautiful नहीं लगूँगी। वो मुझसे नफरत करने लगेंगे, उन्हें भी मैं भूतनी लगूँगी। उसने बहुत कोशिश की कि operation ना हो। पर वो कामयाब नहीं हुई।

Operation भी हुआ, successful भी हुआ। operation के बाद भास्कर ने सबसे पहले कोकिला को बुलाया, कोकिला बिल्कुल जाना नहीं चाह रही थी, एक तो वो भास्कर को अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहती थी, दूसरा वो इस ग्लानि से भी मरी जा रही थी, कि अपने स्वार्थ के चलते वो भास्कर को पूर्ण नहीं होने देना चाहती थी।

पर भास्कर की बेहद जिद्द के आगे उसे जाना पड़ा, जैसे ही कोकिला room में आई, भास्कर एक अँगूठी के साथ बैठा था। कोकिला को देखते ही बोला, मुझसे शादी करोगी beautiful girl?
मैं तुम्हें बहुत पहले से चाहता था, पर तब मैं पूर्ण नहीं था, क्योंकि मैं देख नहीं सकता था, तो बोझ नहीं बनना चाहता था, आज ठीक हूँ, तो पूछ रहा हूँ।

कोकिला तो गड़ी जा रही थी, कि एक वो है, जो उसे पूरा नहीं होने 

देना चाह रही थी, और एक भास्कर है, कितना निश्चल।

मैं कुरूप तुम्हारे लायाक नहीं हूँ। कोकिला ने ग्लानि से भरकर कहा।

किसने कहा, तुम कुरूप हो, मेरी नज़र से देखो, तुम कितनी सुरीली हो, मैंने तुम्हारे चहरे से तो कभी भी प्यार नहीं किया था।
नहीं मैं मन से भी खराब हूँ, मैं नहीं चाहती थी, कि आप कभी देख सकें, और जान सकें कि मैं, कितनी बदसूरत दिखती हूँ।

उसमें भी गलती नहीं है, तुमने मुझे चाहा ही इतना था, कि किसी भी सूरत में मुझे खोना नहीं चाहती थी। जब तुम मुझे अधूरे होने पर भी प्यार कर सकती हो तो, मैं तुम्हें प्यार क्यों ना करूँ।

हाँ, आपने सही कहा था, मैं आपको कभी खोना नहीं चाहती थी। और कभी आप से दूर भी नहीं रहूँगी, कहकर वो भास्कर के गले लग गयी।