Tuesday, 2 June 2020

Poem : ऐ दिल

ऐ दिल


चल पड़ी है जिन्दगी फिर से,
ऐ दिल, तू भी संभल;
चल, अब तू भी डर से निकल,
कब तलक यूँ ही डरता रहेगा;
कुछ हो ना जाए, यह सोच कर,
हरदम बस सहमता रहेगा।
खुल रही हैं दुकानें,
चौराहें नहीं रहे वीराने;
खुशबू पकवानों की,
अब महकने लगी है;
बाजारों में रौनक,
फिर दिखने लगी है;
धीरे धीरे ही सही,
पर तू आगे बढ़,
ऐ दिल, तू भी संभल;
चल, अब तू भी डर से निकल।
सशक्त बना, खुद को इस कदर,
कि गर कोरोना की हो नजर;
सोचे वो, तुझको देखकर,
छू ही सकता हूँ, इसे मैं,
बिगाड़ कुछ पाउँगा नहीं,
क्या करुंँगा, रुक कर इसमें;
खुद ही चल दे, दूसरी डगर,
ऐ दिल, तू भी संभल;
चल, अब तू भी डर से निकल।।

Monday, 1 June 2020

Kids story (Advay the hero series) : Patience

Advay the hero series : Patience




 Lockdown का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है।
जिसका क्या अंत है, कोई नहीं जानता है।

सभी का कठिन समय चल रहा है। पर सबसे कठिन समय है, छोटे छोटे बच्चों का।

दिन भर धमाचौकड़ी मचाने वाले, आज घरों में बंद हैं।
आज ना तो पहले से tasty fast food मिल रहें हैं, ना अपने friends.

Advay के apartment में ही निशांत भी रहता था।
कुछ दिन तो उसने चुपचाप निकाल दिए, पर अब उससे सहन नहीं हो रहा था।

वो अपने Mumma- Papa से उद्धम मचाने लगा, कि उसे पिज्जा बर्गर खाना है, पार्क जाकर अपने friends के साथ  खेलना है।

निशांत की Mumma ने Advay की Mumma को phone किया और पूछा क्या करें?

Advay की Mumma बोलीं, कुछ सोच कर बताऊंगी।

Advay की Mumma ने Advay से पूछा, क्या तुम्हें मन नहीं करता कि पार्क जाकर अपने friends के साथ खेलो और पिज्जा बर्गर खाओ?

Advay बोला करता तो है, पर अगर अभी बाहर जाएंगे और बाहर का खाना खाएंगे तो बीमार हो जाएंगे।

तब कुछ दिन ही मस्ती कर पाएंगे, अगर अभी patience रखेंगे तो ज्यादा दिन मस्ती कर पाएंगे।

यह दिन बहुत ज्यादा दिन नहीं चलने वाला, सब जल्दी ठीक हो जाएगा, फिर हम friends के साथ खेलेंगे भी, और खूब मस्ती भी करेंगे।

अभी तो हम phone पर बात कर सकते हैं या कभी-कभी एक दूसरे के साथ online खेल सकते हैं।

अपने बेटे की समझदारी और patience को देखकर Advay की Mumma बहुत खुश हो गई।

अगले दिन वो निशांत की Mumma से बोलीं, मैंने इस topic पर Advay से बात की थी, और मुझे उसका Idea भी अच्छा लगा, कि  उन्हें एक दूसरे से phone पर बात करा सकते हैं, उन्हें net पर एक दूसरे के साथ game खिलवा सकते हैं।

 हम बच्चों को अभी मिलने तो नहीं दे सकते हैं, पर ऐसे उन्हें एक दूसरे का साथ मिल जाएगा।

और सबसे जरुरी, हम बच्चों की पसंद की dishes एक-दूसरे से सीख कर हफ्ते में दो से तीन दिन बना सकते हैं, इससे उनका कठिन समय निकल जाएगा।

उसके बाद से पूरे apartment से tasty dishes की खुशबू आने लगी, और सारे बच्चे दूर दूर होने पर भी खुश रहने लगे।

सबको Advay का Idea बहुत पसंद आया। सब Advay and उसकी Mumma को thank you बोल रहे थे।

पर Advay की Mumma को अपने बेटे के patience और समझदारी पर नाज था।

Saturday, 30 May 2020

Tip : जला बर्तन? - No Tension

आज कल हम लोग बहुत सारी Recipe try कर रहे हैं।
जब dishes अच्छी बनती हैं, और पूरा घर वाह वाह कहने लगता है, तो हमारा उत्साह दोगुना हो जाता है, तो हम और ज्यादा dishes बनाने लगते हैं।

पर जब बरतनों का ढेर दिखता है, तो हमारे होश फाख्ता हो जाते हैं।

और उसमें कोई बर्तन जल जाए, तब तो हालत ही ख़राब हो जाती है, उन्हें घिस घिस कर साफ़ करने में।

क्यों, सही कहा ना हमने?

पर जब Shades of life का हो साथ तो फिक्र की क्या बात।

तो आज हमारी Tip इसी problem का solution है।

जला बर्तन?   - No Tension


  1. आपका जो भी बर्तन जल गया हो उसमें ऊपर तक पानी भर लें।
  2. उसमें आधा चम्मच नमक व ¼ नींबू का रस निचोड़ लीजिए।
  3. अब उस बर्तन को gas पर चढ़ा दीजिए।
  4. जब पानी boil हो जाए तो gas off कर दीजिए।
  5. अब बर्तन को ढक कर 10-15 min. के लिए छोड़ दीजिए।
  6. बर्तन का पानी फेंक दीजिए।
  7. अब ऐसा करने से बर्तन से  चिकनाहट हट जाएगी और उससे जला हुआ substance भी loose हो जाएगा।
  8. अब आप बर्तन normally धो लीजिए। 
  9. कम मेहनत में भी आपका बर्तन पहले सा चमकने लगेगा।
तो अब चिंता किस बात की? 

तो फिर Shades of life से delicious Recipes सीखिए और सब की वाहवाही लूटिए।