Thursday, 26 November 2020

Recipe : Raj kachudi

त्यौहारों और शादी-विवाह का मौसम हो और पकवानों की खुशबू ना हो, यह तो नाइंसाफी होगी।

तो क्या हुआ कि आज कल कोरोना ने हवा कुछ ऐसी चला रखी है कि शादी- विवाह, पार्टी में शामिल होना सपना सा लगने लगा है।

पर इस मौसम में हम पकवान ना खाएं, यह नहीं हो सकता।

तो चलिए आज हम अपने घरों में दिल्ली की मशहूर राज कचौड़ी की खुशबू बिखेरते हैं, और सब का दिल जीत लेते हैं।


 
Raj kachudi






Ingredients


For kachudi

All purpose flour (Maida) -1 Cup

Semolina (suji ) - ¼ Cup

Salt - ¼ tsp

Clarified butter (Ghee) - for frying and moyan 


For filling

Green gram Whole (sabut moong) - 2tbsp.

Potato ( boiled and fried) - 2tbsp.

Thick Curd -  1cup

Meethi chutney - 1 tbsp. 

Green chutney - 1tbsp.

Besan ke mahin sev - 1tbsp.

Roasted cumin powder 1tsp.

Black salt - 1 tsp 

Pomegranate- 1tbsp. 


Method


For kachudi

  1. मैदे में सूजी, नमक व 1tsp. घी मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. इसमें पानी डालकर, smooth and soft dough बना लीजिए।
  3. इसे ½ hours के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। जिससे सूजी फूलकर soft हो जाए।
  4. आटे से गोले बना लीजिए और उसको rolling pin से पतला roll कर पूड़ी बना लीजिए।
  5. एक wok( कढ़ाही) में घी डालकर गर्म कर लीजिए।
  6. तेज गर्म घी में पूड़ी डाल दीजिए, पूड़ी के फूल जाने पर, flame slow कर दीजिए।
  7. पूड़ी को सुनहरा होने तक fry कर लीजिए।
  8. सुनहरा हो जाने पर, अच्छे से घी छानकर उसे निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए।
  9. इसी तरह सारी पूड़ी बना लीजिए।
  10. जब तक पूड़ी ठंडी हो रही है, हम filling ready कर लेंगे।

For filling

  1. Overnight soaked मूंग दाल को high flame पर दो whistle देकर पका लें।
  2. Boiled potatoes को crispy fry कर लीजिए।
  3. दही में थोड़ी चीनी और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
  4. जब पूड़ी पूरी तरह ठंडी हो जाए तब उसमें मूंग दाल, fried potatoes, फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और मीठी चटनी से fill कर दीजिए। Black salt, roasted cumin powder व लाल मिर्च पाउडर छिड़क दीजिए।
  5. ऊपर से इसे finely chopped coriander leaves, दही, दोनों चटनी, महीन सेव व अनार से decorate कर serve कर दीजिए।
  6. Your delicious Raj kachudi is ready to serve.

Note

  • आप कहेंगे कि, यह तो पूड़ी बनाई है, फिर इसे कचौड़ी क्यों कहते हैं? क्योंकि हम पूड़ी के अन्दर सारी filling भर रहे हैं, इसलिए इसे राज कचौड़ी कहते हैं।
  • पूड़ी का Dough rest करने के बाद पूड़ी के आटे जैसा थोड़ा hard हो जाएगा, रोटी जैसा बहुत soft नहीं रहना चाहिए।
  • पूड़ी का size बड़ा रखिएगा, वरना filling properly नहीं भरेगी।
  • पूड़ी सब तरफ से एक सी पतली बेलिएगा, वरना वो पूरी तरह से गोल नहीं फूलेगी।
  • पूड़ी अलग अलग रखकर ठंडी करिएगा, जिससे वो फूली रहे। एक दूसरे पर चढ़ाकर रखने से पूड़ी पिचक जाएगी और soggy भी हो जाएगी।
  • जब पूड़ी पूरी तरह ठंडी हो जाए, तभी filling भरिएगा, वरना दही, चटनी सब भरने से वो crispy नहीं रहेगी।
  • राज कचौड़ी serve करने से ½ hours पहले ही ठंडी होकर ready होनी चाहिए। क्योंकि बहुत देर तक हवा में रहने से वो नमी पकड़ लेती है और soggy हो जाती है।
  • अगर आप को पूड़ी ज्यादा पहले से prepare करके रखनी हो, तो पूड़ी ठंडी हो जाने पर, उसे किसी airtight container में रखिएगा।
  • पर ध्यान रखिएगा कि पूड़ी intact रहे।
  • आप चाहें तो अपने taste के according, आलू boiled ही डाल सकते हैं। Crispy डालने से ज्यादा tasty लगता है।
  • याद रखिएगा दही खट्टा ना हो, और पतला भी ना हो। गाढ़ा और मीठा दही ही अच्छा लगता है।
  • अगर आप का दही पतला और खट्टा हो तो इस tip को follow कर सकते हैं। साथ ही tasty chutneys की recipe भी आप को मिल जाएगी।
  • आप अपने taste के according, more spicy कर सकते हैं, chat masala और chilli powder add करके।

तो देखकर क्या ललचाना, जब आसान है घर पर बनाना। 



Wednesday, 25 November 2020

Poem : शुभ दिन

शुभ दिन


आज का यह शुभ दिन,

हमेशा शुभ बनकर आया है।

इसने मेरे मन को हरदम,

सुख बनकर हर्षाया है।।


इस दिन ने मेरे जीवन को,

अपूर्ण से सम्पूर्ण बनाया है।

एकल जीवन में खुशहाली दे,

जीवनसाथी से मिलवाया है।।


यह दिन नहीं, केवल हमारे,

मिलन का दिवस कहलाया है।

इस दिन ने दो परिवार को,

दो संस्कारों को मिलवाया है।।


हम सब, एक-दूसरे से,

रहते थे कितने अनजान।

पर, यह दिवस आया तो,

हो गये एक-दूजे की जान।।


एक परिवार था मेरा,

एक आपका कहलाता।

यह दिवस आया तो,

जुड़ गया, सदियों का नाता।।


जीवनसाथी आप को,

शुभ दिन की शुभकामनाएँ।

शादी की सालगिरह।

जीवन में खुशहाली लाएँ।।


आज मेरी शादी की 17वीं सालगिरह है, और आज की मेरी यह कविता अपने जीवन साथी, अपने पूरे परिवार को नज़र !

और उन सब को भी, जिनको अपनी शादी, सिर्फ जीवन साथी से ही मिलन नहीं, वरन् पूरे परिवार से मिलन नज़र आती है। 

शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ!!🎉💐❤️

Tuesday, 24 November 2020

Tips : Useful tips of eggs

ठंडक के दिन आ गए हैं तो, साथ ही eggs खाने के दिन भी आ गये हैं, तो कुछ viewers की demand पर आज आपको उससे related ही कुछ tips बताते हैं। 


 Useful tips of eggs




हम process के लिए, glass के utensils लें रहें हैं, क्योंकि उसमें clearly दिखता है। अगर आप के पास glass utensils ना हो तो, जो utensils आप के पास available हों, उन्हें use कर सकते हैं।

Fresh or not -




सबसे पहले तो यह जानना जरूरी होता है कि egg fresh है या नहीं। उसके लिए glass  vessel में पानी भर कर उसमें egg डाल कर देखिए।

पानी इतना लीजिएगा कि eggs उसमें पूरी तरह डूब जाए।

Egg, bottom में रहे, तो वो fresh है। Slightly उठ जाता है, या tilted हो जाए तो वो थोड़ा पुराना है, पर आप इसे omelette or scrambled eggs के लिए use कर सकते हैं। पर अगर वो तैर जाए तो वो stale( ख़राब) हो गया है।

ध्यान रखिएगा कि animal based Protein fresh ही consume करना चाहिए, वरना यह ज्यादा harmful होते हैं।

Boiling it proper




Boiling से पहले यह check कर लीजिए, कि वो चिटका हुआ ना हो, वरना वो boil करने में mess कर देगा।

आप eggs को Pan में carefully रखें, जिससे वो चिटके नहीं। Pan में पानी भर लें।

Eggs को boil करने में पानी इतना होना चाहिए कि eggs उसमें just डूब जाए।

Boiling के time आप उसमें, salt or vinegar डाल दीजिए, जिससे वो boiling के time crack ना हों।

आप इसे high flame पर  रखें, जब पानी completely boil हो जाए तो, Gas slow कर दीजिए। Pan को lid से cover कर दीजिए।

1 minute बाद gas off  कर  दीजिए।

10 minutes बाद lid हटा कर eggs ठंडे पानी में डाल दीजिए।

यह process, hard albumin and soft yolk की है।

वैसे about 12min( slow flame) perfect timing है, eggs boiling के लिए।

Egg आप को कैसा boil चाहिए, उसके according boiling time आप को figure में दिख जाएगा।

Peeling off





ऊपर दी गई process से eggs ऐसे boil होंगे कि आप easily peel off  कर लेंगे।

फिर भी अगर आप को problem हो तो, आप उसे एक glass में डालकर shake कर लीजिए, जिससे उसकी outer shell crack हो जाएगी और आप easily peel off  कर लेंगे।

Frying the boiled egg




बहुत से लोग egg curry बनाने में boil egg fry करते हैं। 

Egg fry करने में, egg yolk heat up हो जाता है, उसकी heat को albumin lock कर देता है। जिससे बहुत बार egg fry करने में वो burst हो जाता है। जिससे आप जल भी सकते हैं।

तो ध्यान रखिएगा कि eggs fry करने से पहले albumin में 3 to 4 जगह slit कर लीजिए। Slit  ऐसे कीजिए कि सिर्फ albumin में कट लगे, yolk तक न पहुंचे।

Albumin में slit होने से वो heat lock नहीं करेगा, तो eggs fry करने में burst नहीं होगा।

याद रखिएगा, Yolk में cut लगने से वो fry करने में बाहर निकल कर mess कर देगा।

आप को कुछ special omelette, others egg based recipe, भी बताएंगे, जो looks में भी tempting हैं, and obvious है, taste में तो yummy होगी ही, आखिरकार Shades of Life पर जो होगी, तो

Stay tuned......