Sunday, 9 May 2021

Poem : आइए सम्मान दें उन्हें


 आइए सम्मान दें उन्हें




आइए सम्मान दें उन्हें

जिन्होंने हमें जन्म दिया 

आइए सम्मान दें उन्हें

जिसने हमें जीना सिखा दिया 


आइए सम्मान दें उन्हें

जो पल पल हमारे साथ हैं

आइए सम्मान दें उन्हें

जो मुश्किल में छोड़ती नहीं हाथ हैं


आइए सम्मान दें उन्हें

जिनके लिए, हम उनका संसार हैं

आइए सम्मान दें उन्हें

जिन्होंने दिए हमें संस्कार हैं


आइए सम्मान दें उन्हें

जो दुनिया में ईश्वर का अवतार हैं

आइए सम्मान दें उन्हें 

जिन्हें इसका अधिकार है


क्योंकि

 माँ सिर्फ एक शब्द नहीं हैं

माँ, एक एहसास हैं

जो हर बच्चे के लिए

बहुत खास हैं


आइए हम मातृदिवस में

यह संकल्प करें 

सिर्फ आज ही नहीं

सदैव उनका सम्मान करें🙏🏻🙏🏻


सभी माँ को समर्पित 🙏🏻🙏🏻


मातृदिवस के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ

Happy Mother's day

💐 🙏🏻❤️

Thursday, 6 May 2021

Article : किस ओर जाता भारत!

 किस ओर जाता भारत!




Corona period में पहले रैली, फिर election और अब चुनाव समापन के बाद बंगाल में बढ़ी हिंसा, किसी भी तरह से सहनीय नहीं है।

लूटपाट, बलात्कार, हत्या..... 

सब कुछ ही तो हो रहा है। 

आखिर क्यों?

जीत-हार किसी की भी हो, पर हिंसा तो कहीं भी नहीं होनी चाहिए। 

वोट देना व किसी भी पार्टी के समर्थक होना तो मौलिक अधिकार है। फिर यह हिंसा क्यों?

इसको तुरन्त ही रोका जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह की घटनाएं, देश में अराजकता को बढ़ावा देती हैं। देश की अखंडता का हनन करती हैं।

आज बंगाल जलने पर हमारा शांत रहना, हमारे लिए आने वाले ख़तरे को निमंत्रण देना है।

कोई भी राज्य हो, शांति सर्वत्र व्याप्त होनी चाहिए। और वो भी तब तो और ज्यादा, जब देश पहले से ही महामारी के ख़तरे से जूझ रहा है।

अभी तो सब जगह केवल मानवता व्याप्त होनी चाहिए।

 जब तक सब एक साथ इस महामारी को दूर करने की कोशिश नहीं करते हैं, यह संकट टलने वाला नहीं है।

अभी तो सबका ध्यान इस ओर केन्द्रित होना चाहिए कि सबका vaccination हो जाए। Oxygen व दवाई पर्याप्त मात्रा में patients को प्राप्त करवाया जाए।

किसी तरह की कोई काला-बाज़ारी ना हो।

अगर आप चाहते हैं कि आप धनवान हों, आप के पास power हो, तो यह सब तब ही संभव होगा, जब सर्वत्र सुख-शांति व्याप्त होगी, सभी निरोगी और काम काज करने योग्य होंगे।

देश को अंधकार में मत धकेलिए। धनार्जन और राजनीति, फिर कर लीजिएगा। 

अभी देश सम्भाल लीजिए। जिसकी जिम्मेदारी, किसी एक सत्ता, नेता, धनाढ्य वर्ग की नहीं अपितु हम सब की है। अतः ख़ुद भी mask पहनिए, social distancing का पालन करिए, sanitizer का उपयोग करिए और सबसे महत्वपूर्ण, घर पर रहिए, और हिंसा के खिलाफ़ सही माध्यम से आवाज़ उठाइए।

तभी देश सुरक्षित रहेगा, विकास करेगा।

Tuesday, 4 May 2021

Tip: Vaccination - कैसे रहें सुरक्षित

कल हमने Tip डाली थी, Vaccination - ध्यान रखने योग्य बातें

जो लोगों को काफी useful लगी। पर साथ ही बहुत लोगों की यह भी query थी कि इस समय vaccination कराने जाना क्या unsafe नहीं है? 

Unsafe तो घर से बाहर निकलना है ही। 

इसलिए ही तो कहा जा रहा है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें।

पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिनके लिए बाहर जाना ही पड़ता है, जैसे खाना-पीने के सामान लेने जाना, पैसे कमाने के लिए जाना, medical needs और covid situation में vaccination भी।

आज vaccination, urgent need बन चुका है।

और ऐसा नहीं है कि vaccination के लिए  जाने से आप infected हो ही जाएंगे। 

वहाँ काफी अच्छे से covid norms को follow किया जा रहा है।

उसके बाद भी आप अपनी और ज्यादा सुरक्षा कैसे कर सकते हैं, आज आपको उसी query का solution बता रहे हैं।

Vaccination - कैसे रहें  सुरक्षित 


  1. अपनी immunity को बढ़ाकर रखिए। 
  2. Immunity कैसे बढ़ाएं, उसके लिए आप Immunity Building की tip भी देख सकते हैं।
  3. Vaccination कराने जाएं, तब आप Mask and face shield लगा कर जाएं। अगर आप को और अधिक protection की requirements लग रही है तो double Mask लगा कर जाएं, या N-95 Mask लगाएं।
  4. अपने साथ sanitizer जरुर से लेकर जाएं। आवश्यकता पड़ने पर use कीजिए।
  5. व्यर्थ इधर उधर किसी भी चीज़ को नहीं छूएं।
  6. जब तक आप वहाँ रहें, अपने नाक, कान और आंखों में हाथ ना लगाएं। यदि हाथ लगाने की requirements लग रही है तो, हाथ sanitize करके ही लगाएं।
  7. जो Tip, Vaccination के बाद वाली  कल बताई थी, उसमें से hand movements वाली, tip को जरुर से follow करें। 
  8. घर आकर सारे covid norms follow कीजिए। कपड़े तुरन्त धुलने डाल दीजिए।
  9. घर आकर shower लें, shampoo भी जरुर से कीजिए।
  10. 1 बार Steam जरुर से लीजिए।
  11. Gargle कीजिए। अगर gargle नहीं कर सकते हैं, तो 1 to 2 times गुनगुना पानी पीजिए।
  12. कल की tip: Vaccination - ध्यान रखने योग्य बातें  को follow जरुर कीजिए।

अगर हम सब चाहते हैं कि normalcy वापस आए, तो उसका एक ही solution है कि सबका vaccination हो जाए।

डरिए नहीं, पर precautions पूरे रखिए। आप पूर्णतः सुरक्षित रहेंगे। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।