Friday, 12 July 2024

Article : RBI - एक बड़ा भाई (Part - 2)

आपको RBI - एक बड़ा भाई (Part-1) में हमने कहा था कि आपको RBI Bank से related जो दूसरी news देनी है वो बहुत-बहुत ज़रूरी है, उसे भी अवश्य पढ़ें और उसे पढ़ने के बाद आपको लगेगा, क्या ऐसा भी संभव है, साथ ही आपको समझ आएगा, हर problem का solution है, बस आपको जाना सही जगह है, मिलना सही इंसान से है...

तो चलिए उस दूसरी news को भी बताते हैं।

RBI - एक बड़ा भाई (Part - 2)

पतिदेव को 20,000 रुपए का कुछ आवश्यक काम था, तो उन्होंने ATM से रुपए निकाले।

20,000 में से 19,500 रुपए निकले और पांच सौ रुपए नहीं निकले। उन्होंने कई बार गिना, पर रुपए 19,500 ही निकले।

तब उन्होंने एक बार वहां लगे cctv camera में दिखा कर गिन दिए, कि रुपए 19,500 ही हैं। और वहां के security guard के पास उपलब्ध complaint register में अपनी complaint लिख दी।

उसके बाद उन्होंने bank की nearest branch से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने कहा कि अगर यह transaction उनकी branch से attached वाले ATM से होता तो, वो अवश्य समस्या का समाधान करते, पर अब इस case में वो कुछ नहीं कर सकते। 

यहां पर आपको एक जानकारी दे दें कि, ATM Branch से attached नहीं होने का यह मतलब नहीं है कि वो, bank से जुड़े नहीं होते हैं। सभी ATM किसी ना किसी bank से ही जुड़े होते हैं।

तब 'bank से attached' से नहीं का क्या मतलब है?

आप ध्यान दीजिएगा, दो तरह के ATMs होते हैं।

एक onsite ATM और एक offsite ATM.

Onsite ATM, banks की branch के साथ ही होते हैं।

Offsite ATM, कहीं भी हो सकते हैं, market में, society में, highway में, कहीं दूर-दराज़ जगह इत्यादि में, उनके बगल में bank नहीं होता है। ऐसा लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है कि, जब आपको रुपयों की आवश्यकता हो, आप निकाल सकें।

लेकिन जब समस्या इन्हीं ATM के कारण आ जाए तो उसकी सुनवाई कैसे हो, यह एक बड़ी समस्या है। 

तब, किसी bank की कोई branch हाथ नही रखती है।

तो कोशिश कीजिए कि, जितना हो सके, money transaction, onsite ATM से working hours में ही करें, जिससे सुनवाई साथ के साथ हो जाए।

अरे! पर अगर समस्या आ ही गई है तो क्या कोई solution नहीं है?

है, बिल्कुल है, बस उसी समस्या का हल लेकर आया है, Shades of Life.

और वो हल क्या है, हम आपको विस्तार में बताते हैं...

हमारे पतिदेव ने इस समस्या के आने के बाद, सबसे पहले bank, जिसमें उनका account था, complaint register की। और problem solve होने का इंतजार किया...

उसका result आया कि case closed... लेकिन कुछ दिन इंतजार के बावजूद, पैसे वापस नहीं मिले।

अब उन्होंने अपने असंतुष्ट होने की बात को Bank में register की, और फिर इंतजार किया कि शायद अब कुछ हो।

पर result, वही का वही, पैसे वापस नहीं आए...

उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करें? 

हमारे पति के एक और मित्र हैं bank में, जब उनसे बात हुई तो, उन्होंने कहा कि तुम RBI में complaint डालो।

समस्या से जूझते हुए 10 - 12 दिन निकल चुके थे।

तो उन्होंने RBI की site पर अपनी complaint डाली, वहां पर एक form भरना था, जो कि बहुत ही systematic था, उन्होंने उसे भरा, जिसमें उन्होंने अब तक के सारे evidence दिए। 

बात 500 रुपए की नहीं थी, आप सोच रहे होंगे कि 500 रुपए के लिए, इतना कुछ...

बात थी हक की, मेहनत की कमाई की और सबसे बढ़कर सच्चाई की...

और अब देखिए कि, उसका क्या result रहा..

अगले ही दिन उनके account में 500 रुपए आ गये। साथ ही 2 दिन बाद 1,200 भी आ गये।

1,200 रुपए क्यों आए, यह समझ नहीं आया... पर फिर उन्हें याद आया कि उसमें problem होने के कारण compensation भी लेने का option दिया था, जिसे पतिदेव ने भरा था।

Problem को 12 दिन बीत चुके थे, अतः हर रोज़ के हिसाब से 100 रुपए जोड़ने से 1,200 बनते हैं तो उन्हें भी account में भेज दिया गया था।

तो आपने देखा, कैसे एक बड़े भाई की तरह RBI, आपकी problem का solution देता है।

तो अगर आप को भी ऐसी या bank से जुड़ी हुई कोई problem है और solution आपका bank नहीं दे रहा है, तो एक बार, अपने RBI (बड़े भाई) से संपर्क अवश्य करें...


Problem free रहें, प्रसन्न रहें।

Sayonara...

Thursday, 11 July 2024

Article : RBI - एक बड़ा भाई (Part-1)

आज जो share कर रहे हैं, वो हमारे साथ ही घटित हुआ है और ऐसा होने पर आप को भी problem ना हो, इसलिए share कर रहे हैं।

RBI (Reserve Bank of India) एक ऐसी व्यवस्था है, जिसका नाम तो सबने सुना होगा पर उससे मिलने वाली facility को avail कितने लोग करते हैं?

कोई नहीं या बहुत कम लोग...

हम भी नहीं करते थे।

हमारा जिन banks में खाता खुला है, बस उनसे ही मतलब रखते हैं। जैसा कि सभी करते हैं।

SBI, Bank of Baroda, Canara Bank, Bank of India, ICICI Bank etc.

कुछ ऐसे ही किसी bank में आपका भी खाता खुला होगा और आप भी सारे लेन-देन इन्हीं से करते होंगे।

RBI - एक बड़ा भाई (Part - 1)

आप को पता है, जब आपका वो बैंक जो कुछ बातों में helpless हो जाता है, वहां RBI आपकी बखूबी help करता है। इसलिए यह कहना कि RBI - एक बड़ा भाई, एकदम न्यायसंगत है। 

RBI, हमें बहुत सारी facilities देता है, जिसका समय-समय पर TV, social media etc. पर advertisement भी आते हैं, जिन्हें हम ignore कर देते हैं, सुना अनसुना कर दिया करते हैं।

पर जब problem आती है तो फिर solution के लिए हमें समझ नहीं आता है कि क्या करें?

आज एक ऐसी ही problem और उसका solution लेकर RBI-एक बड़ा भाई का (Part-1) share कर रहे हैं। 

बहुत important information है, आप इसे अपने सभी जानने वालों को जरूर बताएं...

बात अभी कुछ दिनों पहले की है, जब 2000 रुपए के बंद होने की news आई थी और सबसे कहा गया था कि वो अपने पास में रखे सभी 2000 के नोट को बैंक में जमा करा दें, अन्यथा समय अवधि निकल जाने के पश्चात् उनका मोल एक काग़ज़ के टुकड़े भर का रह जाएगा। 

लगभग सभी ने 2000 का नोट बैंक में समय रहते जमा भी करा दिया है।

हम लोगों ने भी जमा कर दिया थे। पर पतिदेव ने एक नोट कुछ ज्यादा ही संभाल कर रख दिया था और वो नोट तब दिखा, जब बैंक में जमा करने की समय अवधि निकल चुकी थी।

2000 का नोट, कोई छोटी राशि नहीं होती है, उसको काग़ज़ बनते देखना, बहुत खल रहा था। 

कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या किया जाए, तभी उन्हें अपने एक friend की याद आई, जो कि एक bank में branch manager हैं। 

उनसे इसका solution पूछा, तो उन्होंने बताया कि, अगर तुम RBI में उस नोट को लेकर जाओगे तो, वहां आज भी उस नोट के बदले 2000 रुपए के exchange मिल जाएंगे। 

पतिदेव जब RBI पहुंचे तो उन्होंने देखा, वहां उनके जैसे और लोग भी थे, जिन्हें 2000 रुपए के नोट समय अवधि बीत जाने के बाद दिखाई दिए।

वहां बहुत ही systematic ढंग से 2000 रुपए के नोट बदले जा रहे थे। 

नोट exchange करने में किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई और नोट बदल जाने से एक सुकून भी मिला कि 2000 रुपए का नोट काग़ज़ नहीं हुआ। 

उसके लिए बस Pan card और आधार card लेकर जाना था। जिनके पास 2,000  के अधिक नोट थे, उन्हें cash नहीं दिया जा रहा था।

बल्कि उन्हें बदली हुई धन राशि वापस लेने के लिए, अपना account number भी submit करना था। जिससे वो धन राशि account में transfer की जा सके।

अगर आप के या आपके अपनों के पास अभी भी 2000 रुपए के नोट रह गए हैं तो आप भी उनके काग़ज़ बनने से दुखी ना हों, बल्कि जल्दी से जल्दी उन्हें RBI में जमा करा दें और बदले में 2000 रुपए के exchange लें लीजिए। 

आपको RBI से related जो दूसरी news देनी है वो बहुत-बहुत ज़रूरी है, उसे भी अवश्य पढ़ें और उसे पढ़ने के बाद आपको लगेगा, क्या ऐसा भी संभव है, साथ ही आपको समझ आएगा, हर problem का solution है, बस आपको जाना सही जगह है, मिलना सही इंसान से है...

RBI - एक बड़ा भाई (Part - 2) भी ज़रूर से पढ़ें 

So stay tuned…

Wednesday, 10 July 2024

Tips : How to get rid of mosquitoes naturally

बरसात का मौसम आ चुका है,‌ ठंडी-ठंडी फुहारों के साथ ही यह मौसम, मच्छरों के पुनः आगमन का मौसम भी होता है। 

और साथ ही मौसम आ जाएगा, दिन भर irritate होने, खुजाने और ढेरों बिमारियों का, अगर ध्यान ना दिया जाए...

तो उसके पहले कि वो active हो जाएं, क्यों ना हम भी active हो जाएं।

मच्छरों की बात आते ही, different spray and repellent ही आपके ज़हन में आएंगे। लेकिन यह जितने मच्छरों के लिए dangerous होते हैं, उतने ही हमारे लिए भी...

तो क्यों ना कुछ ऐसा उपाय किया जाए जो natural and safe हो।

तो बस आज यही share कर रहे हैं कि कैसे मच्छरों से प्राकृतिक रूप से बचा जाए। सारी ही tips के ingredients बहुत easily available है। 

How to get rid of mosquitoes naturally

हम आपको कुछ oils, कुछ plants और कुछ reason बताएंगे जो काफी effective हैं।


A. Oils -

Lemon and eucalyptus oil, neem oil, cinnamon oil, citronella oil, lavender oil, etc. ऐसे oil होते हैं, जो कि skin के लिए safe हैं पर मच्छर इनकी fragrance से बहुत तेज़ी से reflect होते हैं। 

इनकी fragrance की candles आती हैं, आप उन्हें use कर सकते हैं। या इनके दीप प्रज्ज्वलित कर सकते हैं।

Neem oil and lavender oil से आप मालिश भी कर सकते हैं। इन दोनों ही oil के antifungal, analgesic, and antiseptic benefits भी होते हैं। 

Lavender oil की scent तो calming and pleasant भी होती है।

आप की knowledge के लिए बता दें कि cinnamon oil तो मच्छरों की breeding को भी control करता है। अर्थात मच्छरों का जड़ से सफाया...


B. Plantation -

अगर आप को planting का शौक है और आप के घर में space and proper sunlight का arrangement है तो आप इन plants को अपने garden में जरूर से लगाएं। वो हैं marigolds, catnip, allium bulbs (लहसुन का पौधा), witch hazel and bee balm.

साथ ही कुछ pungent herbs जैसे basil, rosemary, mint, and sage लगा सकते हैं।

इनके अलावा lavender, lemongrass, or citronella (scented geraniums) को भी लगा सकते हैं।

यह पौधे बहुत ही effective होते हैं। फिर जब जगह है और शौक भी, तो क्यों ना कुछ ऐसा लगाया जाए, जो आपके परिवार को सुरक्षित रख सकता है।

अब देख लेते हैं कि ऐसी कौन सी वजहें होती हैं, जिनके कारण मच्छर अधिक attract होते हैं।


C. Reasons for mosquitoes' attraction -

I. Carbon dioxide :

जो ज़्यादा carbon dioxide छोड़ते हैं, मच्छर उनकी तरफ ज़्यादा attract होते हैं। इनमें pregnant ladies, ज़्यादा exercise करने वाले लोग, liquor drink करने वाले लोग mostly शामिल होते हैं।


II. Blood group :

जिनका blood group O या AB होता है, उनकी तरफ मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


III. High temperature :

जिनका body temperature high रहता है, मतलब जिनका शरीर गर्म रहता है, उनकी तरफ भी मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


IV. Sweating :

जिन लोगों को ज़्यादा पसीना आता है, मच्छर उनकी तरफ ज़्यादा attract होते हैं।


V. Sweet, salty or spicy foods : 

जिनका food taste ऐसा होता है, जिसमें sweets, spicy foods और ज्यादा नमक का खाना शामिल होता है। उनके पास मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


VI. Potassium-rich foods :

ऐसे खाने-पीने की चीजें, जिनमें potassium ज़्यादा होता है, वो भी कारण होते हैं मच्छर को attract करने के।


VII. Floral and sweet smell :

भीनी और मीठी खुशबू भी मच्छरों को attract करती है।


VIII. Dark colours :

Dark colours के कपड़े मच्छरों को attract करते हैं, specially dark, green and black...

अगर इनमें से कुछ भी आप में है तो आपको मच्छरों से बचाव अवश्य करना पड़ेगा।


D. Protection against mosquitoes :

  • Full sleeves व light colour के soft कपड़े पहनें।
  • घर में पानी एकत्रित ना रहने दें। ठहरे हुए पानी में ही मच्छर अपने अंडे देता है। ¼ बाल्टी पानी में भी लाखों अंडे हो जाते हैं। 
  • घरों के खिड़की-दरवाजे शाम को 5 बजे तक बंद कर दीजिए या यूं कहें कि सूरज के ढलते-ढलते बंद कर दीजिए, क्योंकि अधिकतर मच्छर उसके बाद ही घरों में प्रवेश करते हैं। 
  • रोशनी का उचित इंतज़ाम रखें। कम रोशनी और अंधेरी जगह मच्छरों को आमंत्रित करती है।
  • घर आपका airy हो, मतलब घरों में बेहद ज्यादा सामान ना भरें, इससे मच्छरों को छिपने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिल जाती है और आप के लिए प्रतिदिन सब सामान हटा कर सफाई करना संभव नहीं होता।
  • मच्छरदानी का उपयोग कीजिए। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी से बेहतर और कोई option नहीं है।
  • कोने-कोने में साफ-सफाई रखें, घर में धूल-धक्कड़, जाले इत्यादि ना रहे। सफाई रहने से सभी तरह के कीड़े-मकोड़े से बचाव रहता है। 
  • प्रतिदिन नहाएं। नहाने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर ही अपने आप को बीमार होने से बचा सकता है।
तो बस इन सब बातों का ध्यान रखते हुए, अभी से alert हो जाएं और खुद को और अपने परिवार को मच्छरों से सुरक्षित करें।