Wednesday, 15 April 2020

Lockdown special 2.0

Lockdown special 2.0

Lockdown तो खत्म होने पर आ गया था, पर corona का खतरा अभी भी बना हुआ है।

ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कुछ लोग अभी भी lockdown को seriously नहीं ले रहे हैं और बिना वजह बाहर निकलकर, खुद के लिए और बाकी सबके लिए भी खतरा बढ़ा रहे हैं।

कुछ की तो मजबूरी है, पर  कुछ की साज़िश।

हम घर में ही रहेंगे और देश में साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगे।

हम बहुत अच्छे से नियमों का पालन कर रहे थे। पर अब इस आगे बढ़े lockdown का पालन ठीक से करेंगे भी, और जो इस का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं, उनसे ठीक से कराएंगे भी।

आप के यह कठिन दिन आसानी से बीत जायें, इसलिए आप लोगों के लिए रोज उसी से सम्बन्धित post डाल रहे हैं।



अब तक Quarantine special, Lockdown special डाल चुके हैं।
अब आप के लिए पेश है Lockdown special 2.0।



आगे भी जुड़े रहिएगा, क्योंकि अब blog में वो recipes post करेंगे, जिन्हें खाने के लिए हम बाहर जाते हैं।

तो हमारे लिए lockdown का समय काटना और आसान होगा, Means taste भी और Lockdown भी।

So stay tuned.

Tuesday, 14 April 2020

Tip : Veggies with long shelf life

आज कल lockdown की परिस्थितियों में हम हर रोज बाहर नहीं निकल सकते हैं, ऐसे में हमारी सबसे बड़ी समस्या सब्जियों को लेकर है।

मेरे कुछ viewer का कहना है, Ma'am कुछ ऐसी सब्जियांँ बता दीजिए, जो जल्दी ख़राब न हो, ज्यादा चलें। जिससे 1 week में बाजार जाने से हफ्ते भर दुबारा ना जाने पड़े।

तो आप सब की इस समस्या का समाधान बताने वाली है, आज की Tip


Veggies  with long shelf life 




सबसे पहले इन दिनों आप उन सब्जियों को preference दें, जो साबुत हो, क्योंकि कटी हुई सब्जियों में infection बहुत जल्दी होता है। Leafy vegetables भी avoid करें, एक तो वो ख़राब जल्दी होगी, दूसरा उससे infection जल्दी हटना मुश्किल होता है।

1. Pumpkin (कद्दू ) - यह साबुत होने से 1 week तक टिक जाता है।

और इससे जब भी सब्जी बनाएं, और कद्दू बड़ा हो तो आधे कद्दू सूखी सब्जी बना लें, और बचे आधे से कोफ्ते बना लें। कोफ्ते तले होने के कारण 2- 3 दिन और चल जाएंगे।

अगर आप के पास कोफ्ते अधिक हैं, तो उससे भी आप दो तरह की सब्जी बना सकती हैं। आगे recipe section में आप को कोफ्ते की दोनों तरह की सब्जी बता देंगे।


 2. Beans बहुत अच्छा option है। 


a . French beans आप अगर French beans लाएंगे, तो उसे अगर आप काटकर freezer में डाल दें, तो उसकी life बढ़ जाएगी।


b. Broad beans (सेम ) broad  beans की shelf life, 3 to 4 days होती है।

c. Cluster beans (ग्वार की फली) cluster bean की  shelf life, 1 week रहती है। तो आप beans को अपनी list में शामिल कर सकते हैं।

Cluster beans की Recipe आप को blog में भी मिल जाएगी।




3. Colocasia (अरबी) - अरबी भी लम्बी चलने वाली सब्जी है, साथ ही आप इससे बहुत variety की Recipe बना सकते हैं। कुछ Recipe आप को blog में भी मिल जाएगी, आगे अरबी की और Recipe भी डाल देंगे।



4.Pointed gourd (परवल) भी लम्बी चलने वाली सब्जी है, इससे भी बहुत variety की Recipe बन सकती है। आप को blog में Tip मिल जाएगी कि कैसे परवल स्वादिष्ट बनता है।

Tip to make aloo parwal curry delicious


5. Round gourd ( टिंडा)-  टिण्डा भी देर तक ठीक रहता है, और उसकी भी बहुत variety की Recipe बन सकती है। इसकी  बहुत tasty बनने वाली एक सब्जी आपको blog में भी मिल जाएगी।





 6. Brinjal  (बैगन)- बैगन ज्यादा दिनों तक ठीक रहने वाली सब्जी है, बस खरीदते समय ध्यान रखिएगा कि वो कीड़े वाला ना हो।

इसकी बहुत variety की Recipe बनती है।एक झटपट और very easily बनने वाली बहुत tasty recipe आपको blog में मिल जाएगी।






Note : 


Preservation के लिए  Freezer में डालने वाली सब्जी को अगर आप धो रहें हैं, या blanch कर रहे हों तो उसे पूरी तरह सूखाकर freezer में डालिए, वरना वो जल्दी ख़राब हो जाएगी।

आप चाहें तो बिना धोए भी freeze कर सकते हैं, और सब्जी बनाते समय धो लें। इस तरह से उनकी life ज्यादा रहती है।

Monday, 13 April 2020

Recipe : Began Bhaja

कुछ viewer की demand है कि, कुछ झटपट बनने वाली tasty सब्जी भी बता दीजिए, जिससे सारा time, kitchen में ना बीते, पर उसमें आलू ना डालना हो।

वैसे तो हमारी आज कल बताई जाने वाली recipe जल्दी ही बनने वाली है।

पर आपकी demand पर आज बैगन की सब्जी बताते हैं, because बैगन देर तक टिकने वाली, और झटपट बनने वाली सब्जी है।

यह मेरे Quarantine segment की 18th recipe है।

आज की Recipe West Bengal की delicacy है।

यह बहुत कम ingredients से झटपट बनने वाली बहुत ही yummy dish है, इसे आप Tea-time, lunch or dinner किसी भी time पर बना सकते हैं।

तो आज ही बनाएं और जल्दी बनने वाली इस recipe से जो आप के पास बहुत सारा time बचेगा, उसमें family के साथ इस dish को relish करते हुए enjoy करें।


Began Bhaja




Ingredients:
Brinjal - 2 big
Salt - as per taste
Turmeric powder - 1 tsp.
Chat masala - 1 tsp.
Mustard Oil - 2 to 3 tbsp.
Onion Seed - 1 tsp.

Method:
  1. बैगन को गोल-गोल काट लीजिये। 
  2. Salt, turmeric powder, और chat masala को बैगन के सारे टुकड़ों पर लगा दीजिए।
  3. इन्हें ½hour के लिए छोड़ दें, जिससे बैगन  marinate हो जाए।
  4. अब Pan में oil गर्म कर के उसमें बैगन डालकर, दोनों तरफ से golden red होने तक shallow fry कर लीजिए।
यह बाहर से crispy और अंदर से soft होते हैं, that's why यह बहुत yummy लगता है।

इसे आप रोटी, परांठे, चावल सब के साथ serve कर सकते हैं।