Saturday 30 September 2023

Story of Life : Tripti

आज कल पितृपक्ष चल रहा है। आज की यह कहानी पिता-पुत्र के संवाद पर आधारित है। इसमें पितरों की तृप्ति को सरलता से समझाया गया है।

तृप्ति



बुधना एक छोटा सा गाँव था जहां रंजन अपने पिता रघु के साथ रहता था। पितृपक्ष के दिन चल रहे थे। हर रोज ही गाँव में एक घर से पितृपक्ष भोज का आमंत्रण मिल रहा था। रोज़ ही पिता-पुत्र छक के भोजन करते और घर आकर आनंद से सो जाते। ऐसे ही हफ़्ता भर गुज़र गया। एक सुबह रघु गहरी सोच में बैठा हुआ था।

रंजन ने आकर उससे पूछा क्या हुआ पिताजी? आप क्या सोच रहे हैं?”

रघु बोला “बेटा, मेरी उम्र हो चली है, क्या जाने किस दिन ईश्वर के घर से बुलावा आ जाए। पर सोच रहा हूँ, क्या मेरी आत्मा को तृप्ति मिलेगी?

रंजन बोला “आप इस तरह की बातें क्यो कर रहें हैं?”

रघु ने कहा “पितृपक्ष में लोग कितना खर्चा करते हैं, लोगों को भोज पर बुलाते हैं, पंडितों को दान-दक्षिणा देते हैं, पता नहीं फिर भी उनके पितरों को मुक्ति मिलती होगी या नहीं।”

रंजन ने कहा “पिता जी मैं आपकी बातों को समझ नहीं पा रहा हूँ।”

रघु ने कहा “बेटा, मेरी छोटी-छोटी बहुत सी इच्छाएँ हैं। जैसे कभी दही खाने की इच्छा, कभी मीठा खाने की इच्छा, कभी समोसा खाने की इच्छा, कभी नया कपड़ा पहनने की इच्छा, कभी तेरे साथ कहीं घूमने जानी की इच्छा, कभी तुझसे बातें करने की इच्छा... ये छोटी छोटी इच्छाएँ मेरी पूरी नहीं हो पा रही हैं। अभी अगर मेरी मृत्यु हो जाती है, तो मेरी इच्छाएँ पूरी ना होने की वजह से मेरी आत्मा अतृप्त ही रह जाएगी। उसके बाद तेरे द्वारा पितृपक्ष में किए गए कार्यों से क्या वह तृप्त हो जाएगी?”

रंजन सोचते हुए और अपने पिता की बातों को समझते हुए “हम्म...”

रघु बोला “अगर...



Thursday 28 September 2023

Article : Loss of Vision

Hello friends! Long time, no see. Actually, मेरी left eye में vision-loss हो गया था, इसके कारण writing work बहुत tough हो गया था। Doctor ने कुछ दिनों के लिए screen time को avoid करने के लिए कहा है। Screen time को तो avoid कर सकते हैं पर अपने viewers से मिलना या दूर रहना नहीं avoid कर सकते हैं। तो आजकल typing work और बाकी सारा काम भी अद्वय ही कर रहा है। हम तो सिर्फ dictate कर रहे हैं। 

चलिए, अब मुद्दे कि बात पर आते हैं।

Loss of Vision


मेरी left eye में vision-loss हो गया था, ईश्वर कि कृपा आप सभी के आशीर्वाद और wishes से वह जल्दी recover भी हो जाएगा। इस article में हम आपको बताएँगे कि यह कैसे हुआ, कैसे पता किया जाए कि यह हो सकता है, क्या possible treatment है और क्या possible precautions हैं। सभी सवालों के जवाब हम आपको step-by-step देंगे।

 

LOSS OF VISION:

Vision-loss मतलब की आपको आँखों से blur दिखना या फिर बिल्कुल नहीं दिखना। इसके दो reasons होते हैं, case-1: eyesight कमज़ोर होना और case-2: eyes में internal haemorrhage होने के कारण retina में swelling आना। Eyesight कमज़ोर होने से तो आपको चश्मा लग जाएगा लेकिन case-2 होने में mostly एक ही आँख में blurred vision आता है और वही मेरे साथ हुआ है जो कि आज के इस article का concern है।

 

CAUSE:

इसके होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं जो कि आज कल कि बढ़ती हुई common बीमारियों में से एक है। जो अभी covid हो कर गया है, वो इस problem को और add-on कर रहा है।

हम जिस sequence में कारण लिख रहे हैं, उसी sequence में ही बीमारी होने कि possibility कि chances ज़्यादा हैं।

1.     High blood pressure/Hypertension
2.     कोई injury
3.     Heavy weight उठाना
4.     Bad habits (smoking, drinking और tobacco-consuming)
5.     High cholesterol
6.     Diabetes
7.     Thyroid
8.     Aging

अगर आपको इनमें से कुछ भी है, तो आपके vision-loss की chances बढ़ जाती हैं। ऐसे लोगों को और ज़्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।

 

IS YOUR VISION BLURRED:

Mostly लोगों को यह नहीं समझ में आता है की उनकी एक आँख से ही धुंधला दिख रहा है क्योंकि दूसरी आँख से साफ़ दिख रहा होता है। पर यह बहुत घातक होता है क्योंकि उससे blurriness बढ़ती जाती है और total vision-loss भी हो सकता है। चलिए अब हम जानते हैं कि यह पता कैसे किया जाए कि एक ही आँख से धुंधला दिख रहा है।

उसके लिए, आप अपना एक हाथ आँख पर रखिए (पर ध्यान रखिएगा, आँखों को कस कर नहीं दबाना है।) और किसी चीज़ को देखें (specially लिखे हुए शब्दों को देखिए जिससे आपको ज़्यादा clear होगा कि आपको एक आँख से धुंधला दिख रहा है) अब इसी प्रक्रिया को दूसरी आँख के साथ दोहराइए। अगर आपको दोनों आँखों से एक सा clear दिख रहा है तो कोई परेशानी नहीं है पर अगर धुंधला या spot-spot सा दिख रहा है तो यह आपका doctor को consult करने के लिए यह एक alarm है जिसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ मत करिएगा, जिससे कि आप जान सकें कि इसका cause क्या है। ऊपर बताई गई एक आँख को बंद कर दूसरी आँख से देखने वाली process को आप समय-समय पर दोहराते रहिएगा।  

 

TREATMENT:

अगर आपकी eyes में ‘case-2’ के कारण बहुत slight blurriness आई है तो वो कुछ specific eye-drops और laser से भी ठीक हो सकती है। थोड़ा ज़्यादा blurred-vision होने से आँखों में लगने वाले injection से आपका vision वापस ठीक हो सकता है। Stage थोड़ा और गंभीर होने से बात operation तक जा सकती है। और ज़्यादा गड़बड़ होने से आपके vision का complete-loss भी हो सकता है और आप हमेशा के लिए एक आँख से blind भी हो सकते हैं।

आँखें हमारे शरीर में एक vital और sensitive organ है, इसलिए ज़रूर से ध्यान रखिए। खास तौर से तब, जब आप इस खूबसूरत दुनिया को हमेशा देखना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ खुश रहना चाहते हैं।

 

PRECAUTIONS:

Mostly यह problem, aged लोगों को होती है लेकिन pollution और covid कि वजह से यह problem अब young लोगों में भी दिखने लगी है। मेरी problem stage-2 तक गई है, मुझे injection लगवाने पड़ रहे हैं, इसमें हर महीने एक injection लगवाना होगा। 

आंखों के एक injection की कीमत 25000 से 50,000-60,000 तक की होती है। 

Injection लगवाने के बाद कुछ precautions भी रखने होंगे, और वो precautions मैं आपको बताने जा रही हूँ जो आपको problem हो जाने के बाद रखने होंगे।

1.    1.     एक हफ्ते के लिए अपनी आँखों को dust और pollution से बचाना है
2.     दो-तीन दिनों के लिए आँखों को rub नहीं करना है
3.     दो-तीन दिनों के लिए आँखों में पानी नहीं जाना चाहिए और heat नही  लगनी चाहिए, cooking हो सके तो one week के लिए avoid करें
4.     ये तो but obvious है - unnecessary screen time को avoid करना होगा


  

I hope इस article को पढ़कर आप सभी इस problem से aware हो गए होंगे। अगर इस article को पढ़कर आप इस problem से बच सकें, तो मेरा लिखना सार्थक हो जाएगा।

हमको अपनी left eye के blurred vision की problem घर से ही पता थी इसलिए हम इसको इतना minutely observe कर पाए हैं। पर जब हम अपनी इस problem को लेकर doctor के पास गए थे, तो देखा हमारे अलावा वहाँ बहुत से लोग इस problem के साथ आए थे पर किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि उनको सिर्फ एक आँख से धुंधला दिख रहा है। Doctor ने ही उन सबको यह बताया था।

तो हमने सोचा इस topic पर article लिखना चाहिए, जिससे कि आप सभी पहले से अपनी problem से पूरी तरह परिचित हो जाएँ और यह problem आपको ना हो।

 

DISCLAIMER - यह article, rumour फैलाने या आपको डराने के लिए नहीं लिखा है। बल्कि आपको aware और alert करने के लिए डाल रहे हैं जिससे कि आप स्वस्थ और सुखी रहें तथा जो मेरे साथ हुआ है वह और किसी के साथ ना हो।