Monday 5 June 2023

Article: विश्व पर्यावरण दिवस

 विश्व पर्यावरण दिवस 



आज विश्व पर्यावरण दिवस है, अतः आज के दिन सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न क्रियाकलाप किए जाते हैं। 

कहीं pollution related awareness दी जा रही है, कहीं project बनाए जा रहे हैं, कहीं awareness देने के लिए competition किए जा रहे हैं तो कहीं plantation किया जा रहा है

मेरी बेटी के college में भी इससे related project बनवाए जा रहे हैं।

उसके लिए उसने different images create की, जिसमें यह दोनों images भी थी, जो आज के इस article का face हैं।

इन दोनों ही imagse ने हमें भविष्य के लिए सोचने को मजबूर कर दिया। तो सोचा, आज इसे ही साझा किया जाए।

पहली image दो पहलू को दर्शाती है, पहला हम मनुष्य के दिमाग में हर क्षण, हर पल, बस एक ही चीज़ चलती रहती है कि कैसे, devlopment करें, बहुत अधिक पैसे कमाएं, कैसे बस बहुत कुछ पा‌ लें, चाहे किसी भी कीमत पर...

पर हमें यह समझ नहीं आता है कि किसी भी कीमत पर विकास की इच्छा रखना, विकास नहीं विनाश होता है, और यही उसका दूसरा पहलू है।‌‌ जब विकास की राह पर्यावरण को नष्ट करने से मिलेगी, तो मनुष्य को कंकाल में बदलने से कोई नहीं रोक सकेगा। 

और दूसरी image, हमें हमारे भविष्य के साक्षात् दर्शन करा रही है। जो यह इंगित कर रही है कि बढ़ता हुआ पर्यावरण का विनाश, कितना अधिक भयावह और कष्टकारी रहेगा, कि एक छोटा बच्चा जो कि दुधमुंहा है, पर उसे सुरक्षित रहने के लिए, कितने बड़े mask को लगाना पड़ रहा है।

पर्यावरण की सुरक्षा हमारे ही हाथों से संभव है। यदि हम विकास की अंधी दौड़ में शामिल ना हों, यदि हम plastic पर रोक लगाएं, यदि हम हर वर्ष बहुत सारी संख्या में पौधे लगाएं, in short पर्यावरण की रक्षा करें।

यह किसी धर्म-विशेष से जुड़ा पर्व नहीं है अपितु जीवन से जुड़ा, एक ऐसा पर्व है, जिसको सफल बनाने में सभी को वचनबद्ध रहना चाहिए। 

पर्यावरण किसी एक की निजी वस्तु नहीं है और ना ही किसी एक के प्रयास से संरक्षित रह सकती है। इसलिए हम सब को ही प्रयासरत रहना होगा। 

क्योंकि हमारा प्रयासरत रहना, किसी और के लिए नहीं हमारे खुद के भविष्य के लिए आवश्यक है, हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक अहम घटक है।

हर वर्ष पर्यावरण दिवस की एक theme होती है, इस वर्ष की theme है, ‘Solution to Plastic Pollution’.

बहुत ज्यादा नहीं कर सकें, तो थोड़ा तो प्रयास कीजिए ही, कि single use plastic का प्रयोग बिल्कुल ही बंद कर दें।


आओ एक से एक जुड़ जाएं

धरा पर हर ओर वृक्ष लगाएं

कर के पर्यावरण संरक्षण  

जीवन को जीने लायक बनाएं


आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌿🌱💐🌴🌳🏞️