Friday 9 December 2022

Recipe : For perfect and easy Makke ki roti

सर्दियों के दिन शुरू हो गये हैं, साथ ही दिन शुरू हो गये हैं पकवानों के। बहुत सारे साग के...

साग की बात चली है तो, मक्के की रोटी और सरसों के साग का नाम तो सबसे पहले आएगा।

आप कहेंगे कि उसकी recipe तो हम बता चुके हैं तो फिर क्यों?

Actually बहुत सारे viewers ने request भेजी थी कि आप ने जो सरसों का साग बताया था, वो तो बहुत अच्छा बन‌ जाता है, पर रोटी बनाने में बहुत मेहनत है, फिर भी अच्छी नहीं बनती है। 

जिसके कारण फिर हम सरसों का साग और मक्के की रोटी का मज़ा नहीं ले पाते हैं।

हमने कहा, कोई बात नहीं जी...

जब आप shades of Life से जुड़े हैं तो, फिर आप की हर problem हम solve करने की कोशिश करेंगे।

आज आप के लिए, एक बार फिर से मक्के की रोटी का बहुत easy and perfect method share कर रहे हैं।


For perfect and easy Makke ki roti


 Ingredients

Makke ka aata - 2 Cup

Water - 1½ Cup. 

Ghee - 1 tbsp.


Method

  1. एक pan में पानी गर्म होने रख दीजिए, जब पानी खौल जाए तो, gas flame slow कर दीजिए।
  2. पानी में मक्के का आटा और घी डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।1 minute बाद,  flame off कर दीजिए। 
  3. आटे को lid से ढककर 5 minutes के लिए रख दीजिए।
  4. जब आटा इतना ठंडा हो जाए कि आप हाथ से rub कर सकें।
  5. तब आटे को हथेली की सहायता से rub करते हुए, अच्छे से kneading कर लें। 
  6. Rubbing and kneading करने से आटा बहुत ही soft and smooth हो जाएगा। 
  7. अब इस आटे से, वैसे ही पतली और मुलायम रोटी बना लीजिए, जैसे गेहूं की बनाते हैं।
  8. एकदम गेहूं के आटे जैसी पतली, मुलायम और कम मेहनत में ही मक्के के आटे की रोटी तैयार हो जाएगी।
  9. ना टूटेगी, ना चिपकेगी, ना बनाने में झंझट, वो भी इसमें बिना गेहूं का आटा mix किए हुए।

तो आज ही बनाएं और ठंडी ठंडी रातों का लुत्फ, मक्के की रोटी और सरसों के साग के साथ उठाएं। 

अब कुछ tips and tricks भी हो जाए...

Tips and Tricks 

  • Boiling water and मक्के के आटे का ratio 1½:2 ही रखें।
  • आटे को mix करने के साथ, 1 minute बाद gas off कर दीजिए।
  • आटे की जितना ज्यादा rubbing and kneading करेंगे, आटे में उतना ही अच्छा लोच आएगा और रोटी उतनी ही soft बनेगी। 
  • 1 tbsp घी जरुर से डालिए। घी डालने आटे में बहुत अच्छी smoothness आती है। इसके चलते ही रोटी बनाते समय ना वो चिपकती है, ना टूटती है। 
  • मक्के के आटे में भी लोच आ सकता है? बिल्कुल आ सकता है, क बार try करके जरूर देखें। 
  • इस method से बनाएंगे तो , मक्के के आटे की रोटी भी super soft और बहुत पतली बन जाएगी। 
  • तो सोचना क्या है, एक बार ऐसे बनाएं जरुर।

इतनी अच्छी रोटी बनेगी कि बच्चों से लेकर लेकर बड़े तक सब, आप से इसे बार-बार मांगेंगे और आप को इसे बनाने में भी बहुत अच्छा लगेगा😊

और हां अपना experience, comment box में जरुर डालें, जिससे हम आपको आगे भी ऐसी recipes share कर सकें। 

जिस किसी को सरसों के साग और मक्के की रोटी की पहले वाली recipe देखनी हो, for perfect साग... वो यहां, click करें 👇🏻

Sarson ka saag aur makke ki roti 


Note : आप इसी method से बाजरे की रोटी भी बना सकते हैं।

हमारा यकीन मानिए कि इस तरह से बनाई गई रोटी का experience आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगा। 

लोगों की धारणा से एकदम अलग कि, मोटे अनाज की रोटी भी बहुत soft बन सकती है😊