Showing posts with label Health Conscious. Show all posts
Showing posts with label Health Conscious. Show all posts

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Friday, 24 May 2024

Recipe : Dal Vada

आज summer vacation celebration की recipe में हम लाए हैं, बंगाल cuisine की एक बहुत ही tasty and healthy dish.

दाल वड़ा एक street food है, इसे मसाला वड़ा या चना दाल वड़ा भी कहते हैं, जिसे authentically चने की दाल से बनाते हैं। यह बहुत ही spicy and oily होता है। पर हमने इसमें कुछ twist and turn करते हुए इसे और ज़्यादा healthy and light बनाया है। 

हां, स्वाद की पूरी guarantee है, एक बार evening tea time में जरूर से बनाएं, मज़ा आ जाएगा।

वैसे हम आपको इसकी automatic recipe भी बता देंगे, जिससे आप for the change उसे भी बना सकें।

चलिए पहले जान लेते हैं इसका lite version.

दाल वड़ा


A. Ingredients :

  • Green gram lentils (moong dal) - 1 cup
  • Onion - 2 (big)
  • Capsicum - 1 (big)
  • Salt - as per taste 
  • Eno fruit salt - 1 sachet
  • Coriander leaves - handful
  • Curd - ½ cup 
  • Rice - ½ cup 
  • Chickpea lentils (chana dal) - ¼ cup
  • Curry leaves - 8 to 10
  • Clarified butter (ghee) - 5 tbsp.


B. Method : 

  1. दोनों दालें और चावल, 2 to 5 minutes के लिए dry roast कर लीजिए। 
  2. अब इन्हें mixer grinder jar में पीसकर powder बना लें।
  3. इस दाल-चावल के powder में दही व नमक मिलाकर ½ an hour के लिए रख दीजिए।
  4. Onion, capsicum, coriander leaves को finely chop कर लीजिए।
  5. Curry leaves को भी roughly तोड़ लीजिए।
  6. अब दाल-चावल mix में थोड़ा पानी डालकर soft dough prepare कर लें। अब इसमें onion, capsicum, coriander leaves और curry leaves, eno fruit salt डालकर अच्छे से mix कर लें।
  7. अब इनकी छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  8. एक nonstick pan लीजिए, उस पर 1 tbsp. घी डाल दीजिए।
  9. उस पर 6 to 8 टिक्की place कर दीजिए।
  10. टिक्की को ढककर slow flame पर crispy होने तक shallow fry कर लें।
  11. टिक्कियों में घी लगाकर उसे flip कर दें और slow flame पर ही ढककर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक shallow fry कर लें।

Crispy and tasty Dal Vada is ready to serve, you can serve it with sauce and chutney.

Authentic Dal Vada की recipe भी बता दें...

  1. चने की दाल को 2 घंटे भीगा दें। फिर दाल से पानी निकाल कर दरदरा पीस लें।
  2. अब उसमें जो ingredients हमने बताए हैं, उसमें से चावल और मूंग दाल छोड़ कर बाकी सभी content और हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर दाल में डाल दीजिए और mix कर दीजिए।
  3. फिर बड़े का shape देकर, slow flame पर deep fry कर‌‌ लीजिए।

Perfect crispy Dal Vada के लिए tips and tricks भी देख लीजिए।


C. Tips and Tricks : 

  • ध्यान रखिएगा, dry roast इतना ही करना है कि रंग ना बदले।
  • Dry roast करने से powder जल्दी बनेगा।
  • हमने मूंग दाल और चावल का base बनाया है इसलिए हम इन्हें dry ही पीस लेंगे। 
  • दाल से softness और चावल से crisp texture आता है।
  • मूंग दाल और चावल easily गल जाते हैं और easily digest भी हो जाते हैं, इसलिए हम इसे बिना भिगाए भी बना सकते हैं।
  • दाल भिगाकर बनाने से उसमें water content बढ़ जाता है, तो बनाते समय पानी छींटता है, उससे हाथ जलने का डर रहता है।
  • पानी content ज़्यादा होने से पकने में time ज़्यादा लगता है, साथ ही crisp भी अच्छा नहीं आता है।
  • चने की दाल, सिर्फ authentic taste से similarity के लिए डाली है।
  • पीसने में चने की दाल पूरी तरह नहीं पिसेगी और उसे बहुत महीन पीसना भी नहीं है। दाल को थोड़ा दरदरा ही पीसना है, क्योंकि दाल का crunch ही इस dish का signature है
  • दाल वड़ा बनाने में प्याज की मात्रा अच्छे से होती है, जो इसे crispy, juicy and tasty बनाता है।
  • Authentic taste में capsicum नहीं होता है, पर हमने डाला है, क्योंकि हमने बच्चों को ध्यान में रख कर, इस वड़े का taste and flavour बनाया है, साथ ही capsicum बहुत अच्छा flavour देता है, और वड़ा इससे juicy भी हो जाता है।
  • आपको spicy vada बनाना हो तो इसमें हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर डाल दीजिए। इससे हर bite करारी और चटपटी हो जाती है।
  • हमने इन्हें shallow fry किया है, जिससे घी की मात्रा थोड़ी कम रहे, जिससे diet conscious लोग भी इसे try कर सकें।आप चाहें तो deep fry भी कर सकते हैं।
  • आपको authentic and different flavour, दोनों की ही recipe बता दी है, इसे बनाएं और स्वाद की दुनिया में चले जाएं।

Thursday, 19 October 2023

Recipe: Shrikhand

नवरात्र चल रहे हैं, जिसमें हम माँ को रोज़ ही भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। 

कल षष्ठी से पूजा अर्चना के विशेष दिन प्रारंभ हो जाएंगे।

तो चलिए आज एक ऐसी ही बहुत tasty and healthy recipe share कर देते हैं। 

ज़्यादातर dishes या तो healthy होती है या tasty। पर इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जितनी healthy है उतनी ही tasty भी, साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाती है।

आज की वो dish है श्रीखंड, इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी बहुत पसंद हैं।

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि यह कैसे बनेगा।


Shrikhand 



Ingredients 

  • Fresh, thick and creamy curd - 500 gm.
  • Sugar powder - ½ cup 
  • Milk - 1 tbsp. 
  • Saffron threads - 4 to 5 (optional)
  • Chopped dry fruits (almond and pistachio) - 2 tbsp. (optional) 
  • Nutmeg powder - one pinch (optional) 
  • Green cardamom powder - 2 tsp. (optional)
  • Kevda water  - 4 to 6 drops (optional)


Method -   

  1. Luke warm दूध में केसर के धागे डाल दीजिए।
  2. दही को muslin cloth में डालकर, बांध कर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. दो घंटे बाद दही को cloth से निकाल कर एक bowl में डाल लीजिए। 
  4. दूध में केसर को rub कर दीजिए, इससे दूध केसर रंग का हो जाएगा। 
  5. अब दही के bowl में केसरिया दूध, cardamom powder व पीसी हुई चीनी, डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. ऊपर से इसे chopped dry fruits से garnish कर दीजिए और ½ hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए। 
  7. अगर आपको authentic taste चाहिए तो दही में केसरिया दूध की जगह nutmeg powder और cardamom powder डालकर mix कीजिए।
  8. आप केवड़ा जल डाल रहे हैं तो, सिर्फ यही डलेगा... केसरिया दूध, nutmeg powder and cardamom powder, etc नहीं पड़ेगा।
  9. आपको अगर cinnamon flavour पसंद है तो आप इसमे 1 tsp. cinnamon powder डाल सकते हैं। आजकल यह flavour भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

बस यह ध्यान रखिएगा कि एक बार में flavour एक ही रखिएगा, सब चीजों को मत डाल दीजिएगा, वरना taste ख़राब हो जाएगा।

आपको 4 flavour के श्रीखंड बताएं हैं, सभी एक से बढ़कर एक हैं। आप अपनी पसंद का श्रीखंड बनाएं, माँ को भोग प्रसाद चढ़ाएं और सबको वितरित करें...

माता रानी की सदा ही जय 🚩

Wednesday, 21 December 2022

Recipe: Restaurant Style Mix Veg

शरद ऋतु के आगमन से आ जाती है खूब सारी रंग-बिरंगी veggies, साथ ही बहुत सारे healthy options भी।

यह भी कह सकते हैं कि, खाने का मज़ा तो ठंड में ही आता है, क्योंकि इसमें dishes की इतनी सारी verities होती है कि मौसम चला जाता है पर कुछ ना कुछ खाने को रह ही जाता है। 

तो आज की recipe भी उन्हीं healthy dishes में से एक है। पर अगर health के साथ taste भी लाजवाब हो तो क्या बात है और फिर वो बनाने में easy भी हो तो चार चांद लग जाते हैं।

आज की recipe देखकर आपको लग सकता है, कि इसमें क्या special है? 

तो हम कहेंगे कि special तो है ही, क्योंकि इसका taste, आपकी रोज बनने वाली mix veg जैसा नहीं है।

इसमें हमने बस कुछ twist and turn किए हैं, जिससे सब्जी ऐसी लाजवाब बनती है कि, आप को restaurant का taste घर में ही आ जाएगा।

चलिए अब बातों का सिलसिला यहीं रोकते हैं और बताते हैं झटपट आप को recipe, जिससे आप इस tasty restaurant style Mix veg को बनाए और स्वाद और स्वास्थ्य की दुनिया का आनन्द लें।

Restaurant  Style Mix Veg  

Ingredients 

Paneer - 100 gm

Cauliflower - 150 gm

Carrot - 100 gm

Pea pods - 100 gm 

French beans - 50 gm. 

Capsicum - 1 Big

Onion - 2 Big 

Tomato - 2 Big 

Garlic cloves - 6 to 8 

Ginger - ½ inch 

Chilli powder - ½tsp.

Turmaric powder  - ½tsp.

Kashmiri mirch powder - ½tsp.

Salt - according to the taste 

Coriander powder - ½tsp. 

Garam masala - ½ tsp.

Kasuri methi - ½ 

Cashew nuts - 6 to 8 

Oil - 2 tbsp.

Coriander leaves for garnishing 


Method  

  1. काजू को पानी में भिगो दें। 
  2. मटर के दानों को blanched कर लीजिए।
  3. गाजर को peal कर लीजिए। 
  4. गाजर, बीन्स‌ को ½ inch के टुकड़े काट लीजिए।
  5. शिमला मिर्च और पनीर के thick blocks cut कर लीजिए।
  6. गोभी के भी medium size के फूल काट लीजिए। 
  7. प्याज़, लहसुन, अदरख, टमाटर को thickly chop कर लीजिए।
  8. Wok में oil डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  9. इसमें गोभी के फूल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  10. बचे हुए Oil में, प्याज, अदरक-लहसुन डालकर भूनें।
  11. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से भून लें।
  12. अब इस भूनें मसाले में से आधा मसाला निकाल लीजिए।
  13. बाकी मसाले में, नमक, मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, कसूरी मेथी डालकर भून लें।
  14. अब गोभी, गाजर, मटर, बीन्स को डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  15. फिर इसे ढककर पकाएं।
  16. जब सब्जी गल जाए तो, इसमें capsicum डालकर, half done होने तक पकाएं।
  17. जो आधा मसाला निकाला था, उसे और काजू को, Mixer grinder jar में डालकर paste बना लीजिए।
  18. इस paste को सब्जी में डालकर भून लीजिए।
  19. अब इसमें पनीर blocks भी डाल दीजिए। और हल्के हाथों से उसे mix कर दीजिए।  
  20. Finely chopped coriander leaves से इसे garnish कर लीजिए।

Yummy tasty Restaurant style Mix veg is ready to serve.

You can serve it with, Naan, prathana, chapati, or rice. 

यह parties के लिए बनी किसी भी gravy prepration के साथ अच्छा combination बनाती है, gravy prepration, Paneer की हो, मशरुम की हो, दाल मखानी हो, सोया चाप, आदि...  सबके साथ ही बढ़िया लगती है।

जितनी अच्छी यह party preparation के साथ लगती है, उतनी ही घर की बनी preparation के साथ भी लगती है। 

कुछ tips and tricks भी हैं, उसे भी देख लेते हैं..

Tips and tricks

  • अगर आप इसे और rich बनाना चाहते हैं तो इसमें fresh cream भी डालकर mix कर सकते हैं। इससे इसका taste और enhance हो जाएगा। 
  • वैसे तो यह सब्जी थोड़ा bland taste की ही बनती है। पर अगर आप को spicy बनानी है तो आप मसाला भूनते समय slit green chillies डाल सकते हैं।
  • बाकी मसाले भी अपने taste के according घटा बढ़ा भी सकते हैं।
  • इसमें मसाले के साथ ½ tsp. Sugar  और crossley cut dry fruits भी डाल सकते हैं, इसका बहुत slightly sweet taste भी अच्छा लगता है।
  • अब यह आपके ऊपर है कि, bland, sweet or spicy कौन सा taste आप को पसंद है। 
  • सब्जियाँ बहुत ज्यादा नहीं गलानी है, उसका crunchy bit रखना है। तभी  proper texture and taste आएगा। 
  • आप veggies अपने taste के according changeभी कर सकते हैं।

 

तो चलिए एक बार इस method से बनाकर देखिए, सब घर में उंगली चाटेंगे और आप की तारीफ भी करेंगे।

तो बना रहे हैं ना tasty and healthy Restaurant style Mix veg...

Tuesday, 24 May 2022

Recipe: Semolina cheese balls

बच्चों की छुट्टियांँ, special हो जाएं, इसलिए आप को आज एक और healthy and tasty recipe share कर रहे हैं।

इसको खाने के बाद, बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और आप भी healthy खिलाकर बहुत खुश रहेंगी।

तो चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं और आप को इसके बनाने की recipe बताते हैं।

सूजी चीज़ बाॅल्स 



Ingredients :

Semolina (Suji) - 1 cup 

Cheese - slices (6), or shredded 100gm.

Finely chopped onion - 1

Finely chopped capsicum - 1 

Tomato ketchup - 1 tbsp.

Salt - as per taste

Kashmiri mirch - ¼ tsp.

Milk - ½ cup

Malai - 1 tsp.

Garlic - optional 


Method :

  1. सूजी में नमक, मिर्च पाउडर, दूध व मलाई डालकर dough prepare कर लीजिए।
  2. अब इसे 15 min. के लिए rest करने छोड़ दीजिए।
  3. Chopped onion and capsicum में tomato ketchup और चुटकी भर नमक मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. अगर आप cheese slice ले रहे हैं तो उसके 1X1 इन्च के टुकड़े काट लीजिए।
  5. अब सूजी के dough की एक बार फिर से अच्छे से kneading (आटा सानना) कर लें।
  6. अगर आटा ज़्यादा tight लगे तो, पानी डालकर पूड़ी बनाने जैसा soft कर लीजिए। 
  7. सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  8. लोई को हल्का सा बेल लें, उसमें बीचों-बीच में onion capsicum mixer and cheese को रखकर balls बना लीजिए।
  9. इसी तरह से सारी balls ready कर लीजिए, और इन्हें freezer में रख दीजिए।
  10. Serving करने के 10 minutes पहले, निकाल कर इन्हें घी में golden brown (crispy) होने तक deep fry कर लीजिए।

Semolina cheese balls are ready to serve...

You can serve it with Tomato ketchup or Schezwan Sauce also.

Perfect cheese balls के लिए इन tips and tricks को ज़रुर याद रखिएगा। 


Tips and Tricks :

  • अगर आपकी सूजी ज़्यादा मोटी हो, तो उसे mixer grinder jar में डालकर थोड़ा महीन पीस लें।
  • आप onion and capsicum mix में ketchup ज़रुर से डालें, इसके चार फ़ायदे हैं।
  • 1. ज़्यादा tasty लगता है।
  • 2. और juicy हो जाता है।
  • 3. Onion and capcicum की binding हो जाती है, इससे filling इधर-उधर से नहीं निकलती है।
  • 4. यह अपने आप में complete हो जाता है, इसके संग किसी भी sides की requirement नहीं रहती है।
  • आप ketchup का flavour अपने taste के  according, tomato ketchup, hot and sweet, Schezwan या जो भी आप को पसंद हो, उसे mix कर सकते हैं। 
  • सूजी dough soft ही रखें, इससे ball का proper shape आता है।
  • अगर आप onion नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid कर सकते हैं।
  • Freezer में रखने से balls ठंडी हो जाती हैं तो fry करने पर cheese balls से बाहर नहीं निकलता है।
  • आप चाहें तो केवल cheese की filling रख सकते हैं, पर तब यह कम tasty लगेगा। 
  • Cheese का amount अच्छे से रखिएगा, क्योंकि यही recipe का key ingredient है।
  • Serving के time, balls तुरंत ही serve कीजिए, गर्म होने पर cheese ज़्यादा tasty लगता है क्योंकि, अगर एक बार balls ठंडी हो गईं, तो cheese का taste अच्छे से नहीं आएगा। 
  • Cheese के बिना, इन balls की कोई value नहीं है।
  • इसे आप, breakfast, snacks and parties में serve कर सकते हैं।

तो चलिए, आज ही इसे बनाकर, बच्चों की summer vacation को और special करते हैैं।

Thursday, 7 April 2022

Recipe : Dry Fruits Kheer

जब नवरात्रि हो, तो उसमें मीठे की बात ना हो, यह तो असंभव है ना?

बिल्कुल...

जब आप को platter में Samak rice and Saboodana Poori with Paneer Navratn और snacks में Falahari Sandwich जैसी tasty and healthy recipes share कर चुके हैं, तो मीठे में भी कोई special recipe होनी चाहिए। 

इसलिए मीठे में आप के लिए बहुत special recipe share कर रहे हैं...

 मेवा खीर 


Ingredients :

Fox nuts - 20 to 25

Cashew nuts - 10 to 15

Raisins - 10 to 15

Milk - 1 litre

Saffron strings - 5 to 7

Sugar - ¾ cup or as per taste 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.


Method :

  1. काजू को coarsely cut कर लीजिए।
  2. Saffron strings को 4 tsp. lukewarm दूध में डाल दीजिए। जिससे saffron milk, ready हो जाए।
  3. एक wok(कढ़ाही) लीजिए, उसमें 2 tbsp. घी गर्म कर लीजिए।
  4. Medium-slow flame कर के काजू को slightly shallow fry कर लीजिए।
  5. उसी घी में किशमिश भी slightly shallow fry कर लीजिए। Gas off कर के किशमिश निकाल लीजिए।
  6. अब उसी घी में medium-slow flame  में मखाना डालकर, कुरकुरे होने तक shallow fry कर लीजिए।
  7. Dry fruits को shallow fry करने से खीर की aroma and taste दोनों enhance हो जाएंगे।
  8. मखाने को grinder में डालकर coarsely(दरदरा) grind कर लीजिए।
  9. दूध में चीनी डालकर, medium-slow flame पर चलाते हुए slightly गाढ़ा कर लीजिए।
  10. अब दूध में भुने हुए, दरदरे मखाने को डाल कर, चलाते हुए गाढ़ा कर लीजिए।
  11. अब इसमें shallow fried काजू व किशमिश भी डाल दीजिए, साथ ही केसर वाला दूध भी डालकर पकाएं।
  12. Proper consistency आने पर gas off कर दीजिए।
  13. खीर में मखाना डालने से दूध गाढ़ा हो जाता है। साथ ही खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी, इसलिए दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है।
  14. साथ ही जब पूरी खीर बन जाएगी, तब भी उसकी consistency इतनी रखिएगा कि ठंडी होने से खीर सूख ना जाए।
  15. खीर के normal temperature पर आने पर इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लीजिए
  16. Serve करने से पहले, इसे almonds and pistachios से garnish कर दीजिए।

Now your super yummy, tasty & healthy Dry Fruits Kheer is ready to serve. 

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

देवी माँ को खीर का भोग लगाएं और सभी को tasty and healthy प्रसाद बांटें....

जय माता दी 🚩

Wednesday, 6 April 2022

Recipe : Falahari Sandwich

कल हमने आपको Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn के platter की recipe बताई थी, जो instant vrat premix से बनाई थी, जिसको prepare करने की tip भी आप के साथ share कर चुके हैं।‌‌ 

जैसा कि हमने कहा था कि आप के लिए fast की tasty and healthy recipes share करेंगे, तो उसी कड़ी में आज platter के बाद एक snack की recipe share कर रहे हैं जो कि बहुत tasty and healthy है। और जो health conscious हैं वो तो यह बहुत ही पसंद करेंगे ही, पर साथ में जो व्रत में special dish को miss करते हैं, वो भी खुश हो जाएंगे। 

तो सबका ध्यान रखते हुए, आज हर किसी के favourite sandwich की recipe बताने जा रहे हैं।

Sandwich कैसे व्रत में खा सकते हैं? क्यों बेकार में लालच दिला रहे हैं।

खा सकते हैं, बिल्कुल खा सकते हैं, बशर्ते वो फलाहारी हो, और जब आप जुड़ें हैं हमारे साथ, तो आपकी कोई भी इच्छा कैसे अधूरी रह सकती है।

Shades of Life, आज आप के लिए लाया है फलाहारी Sandwich...

इसके crispy and soft taste, के combination के कारण यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आता है।

फलाहारी सैंडविच 

Ingredients :

Instant vrat premix - 2 cups

Clarified butter (ghee) - for shallow fry

Coriander leaves - 1 tbsp. (finely chopped)

Green chilli - finely chopped (as per taste)

Rock salt (sendha namak) - according to taste 

Boiled Potato - 1 Big size  

Cumin seeds - 1 tsp. 

Lemon juice - 1 tsp.

Ginger Julien - 1 tsp.

Water - 2 Cups


Method :

  1. एक nonstick pan लीजिए, उसमें 2 cups पानी high flame पर गर्म होने रख दीजिए।
  2. जब पानी lukewarm हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक के लच्छे, हरी मिर्च, नमक और 1 tsp. घी डालकर, slow flame कर दीजिए। 
  3. इस lukewarm पानी में instant vrat premix को धीरे-धीरे घोल लीजिए। 
  4. अब slow flame में ही बराबर चलाते हुए soft dough prepare होने तक पकाएं।
  5. जब soft dough prepare हो जाए तो gas off कर दीजिए।
  6. गर्म dough में boiled आलू को mash कर के या कद्दूकस करके mix कर दीजिए। इसी समय, finely chopped coriander leaves add कर दीजिए।
  7. जब dough हल्का ठंडा हो जाए तो एक plate में घी लगाकर बड़े से square के shape में जमा दें।
  8. जब पूरा ठंडा हो जाए इसके triangles काट लीजिए। 
  9. अब एक frying pan में थोड़ा सा घी डालकर triangles को दोनों तरफ से सुनहरा shallow fry कर लीजिए।
  10. Now your super duper crispy & amazingly delicious & tasty Phalahari Sandwich is ready to serve. You can serve it with coriander chutney or curd.
Note

  • अगर आप के पास, समा के चावल और साबूदाने में से कोई एक ही चीज़ है तो आप, इसे एक चीज़ से भी बना सकते हैं।
  • आप चाहे तो इसे बिना fry किए fridge में 2 to 3 days के लिए store करके रख सकते हैं।
  • और जब आप को serve करना हो, उस समय में shallow fry कर लीजिए।

तो सोचना क्या है, आज की tea party की तैयारी में जुट जाइए और साथ ही आने वाले मेहमानों से compliments लेने को भी, कि आप तो fast में भी गजब के व्यंजन बना लेती हैं 😊

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

Tuesday, 22 June 2021

Tips : Home Remedies for Low blood pressure

आजकल Blood pressure की problem common होती जा रही है।

फिर चाहे वो high blood pressure हो या फिर low blood pressure. 

लोगों को लगता है कि high blood pressure, body के लिए dangerous होता है, पर साथ ही साथ low blood pressure भी काफ़ी हद तक आपको problem में डाल सकता है।

Low blood pressure में लोगों को कभी भी चक्कर आने लगता है और हाथ-पैर कांपने-लगते हैं; साथ ही घबराहट भी होती है।

अगर आप कहीं बाहर जा रहें हैं और आप को low blood pressure की tendency रहती है, तो ऐसे में आप कुछ चीजें अपने साथ हमेशा रखें, जैसे की कुछ मीठा और नमकीन। ये दोनों खाने से आपका blood pressure normal हो जाएगा।

तो चलिए जानते हैं अगर कभी आपका  blood pressure low हो, तो आप क्या कर के अपना ध्यान रख सकते हैं, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।


Home Remedies for Low blood pressure




1. Coffee

Low blood pressure होने पर coffee best home remedy है। साथ ही काॅफ़ी बनाना बेहद आसान भी होता है, आप इसे जल्दी से बना सकते हैं। Coffee पीने से ही blood pressure level बढ़ने लगता है। Low blood pressure के patients के लिए coffee का intake काफ़ी beneficial होता है।


2. Lemon Water

अगर आप को coffee से acidity होती है तो आप  B.P. low होने पर नींबू पानी भी पी सकते हैं। घर पर आसानी से नींबू पानी बनकर तैयार हो जाता है। इसके अलावा आप Electral, Enerzal या ORS का घोल या चीनी नमक का पानी का घोल भी पी सकते हैं। इसे लेने से आपका blood pressure normal हो जाएगा।

 3. Sweet Intake 

Suddenly blood pressure low होने पर आप मीठी चीज़ें भी खा सकते हैं। मीठी चीज़ों के intake से भी blood pressure level बढ़ने लगता है। Chocolate, best remedy है।


4. Salty Intake

नमकीन चीज़ों के intake से भी blood pressure level normal हो सकता है। Suddenly blood pressure low होने पर आप नमकीन चीजें भी खा सकते हैैं।


5. Fruits and Veggies  

कुछ fruits and veggies, blood pressure के level को बढ़ाने में helpful होती हैं। उनको अपनी diet plan में शामिल रखिए, जैसे  केला, अनार, तुलसी का पत्ता, मखाना, किशमिश, पपीता, मूली, पालक, भिंडी, etc.


6. Yoga and exercise 

Low blood pressure के patients को daily exercise and yoga करना चाहिए। इससे low blood pressure की problem से छुटकारा भी मिल सकता है। साथ ही yoga & exercise तो सबके लिए ही beneficial होती है।


7. Water Intake

पानी का intake अच्छा रखिए, कभी-कभी dehydration से भी blood pressure low हो जाता है।


8. Balanced diet 

Balanced diet होने से blood pressure normal रहता है। कोशिश कीजिए कि आप complete and balanced diet लें।


 9.  Intermittent Meals

आप हर घंटे, दो घंटे में कुछ-न-कुछ खाते रहें, जिससे आपका blood pressure normal रहे। 


10.  Avoid Fasting

Salt intake, blood pressure level को regulate करता है, इसलिए low blood pressure वालों को fasting avoid करनी चाहिए। 


11. Diabetes and Thyroid 

Low blood pressure वालों को regularly अपना diabetes and thyroid का test भी कराते रहना चाहिए क्योंकि low blood pressure होने से इनकी tendency भी बढ़ जाती है।

12. Avoid Alcohol 

अगर आप को healthy रहना है तो, alcohol avoid करना चाहिए क्योंकि alcohol consumption तो किसी के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक नहीं है। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Wednesday, 7 April 2021

Tip : How to control over-eating?

Corona period में लोगों की एक बहुत बड़ी problem होती जा रही है,

Over-eating!!!

Over-eating, बहुत सारी problems की जड़ होती है, इससे diabetes, high blood pressure, cholesterol, obesity और भी बहुत सारी बीमारियाँ बढ़ जाती हैं।

पर जब आप जुड़े हैं Shades of Life के साथ, तो फ़िक्र की नहीं है बात!

आज आपके साथ इसी problem के solution को share कर रहे हैं।


How to control over-eating?



Reasons

Over-eating के बहुत सारे reasons होते हैं, जिसमें main reason होता है, time की abundance.

जब time बहुत ज्यादा रहता है तो, इन्सान ज़्यादा bore होता है & time kill करने के लिए munching करने लगता है। और यही munching कब और कैसे over-eating का रूप धारण कर लेती है, पता ही नहीं चलता।

जब इंसान अकेला होता है, दुखी होता है, anxious feel करता है या depressed होता है, तब वह अपने अकेलेपन को, दुःख को anxiety को या depression को दूर करने के लिए वह food की help लेता है, और अक्सर over-eating का शिकार बन जाता है।

Solution 

1. खाना बहुत speed में ना खाएं, इससे diet बढ़ जाती है। साथ ही speed में खाने से food का proper mastication नहीं होता है, जिससे indigestion की problem भी हो सकती है।

2. खाना, अकेले बैठ कर मत खाएं, सबके साथ बैठकर खाने से आप का सारा ध्यान खाने पर नहीं रहता है। आपकी खाने की speed कम होती है। साथ ही आप की family के साथ bonding बढ़ती है, तो अकेलापन, दुःख, anxious और depressed feel करने की chances कम हो जाती हैं।

3. खाने में fibre and protein का intake बढ़ा दीजिए। इससे आप की खाने की speed कम हो जाएगी, साथ ही आप का पेट ज़्यादा देर तक भरा रहेगा तो आप को जल्दी जल्दी भूख नहीं लगेगी। आपकी indigestion की problem भी कम हो जाएगी।

4. उचित मात्रा में पानी पीजिए।

5. Proper sleep cycle maintain करें।

6. Meals skip करने से आपकी health पर असर पड़ेगा; साथ ही आपकी भूख बढ़ जाएगी & again आप over-eat कर सकते हैं। इसलिए don't skip your meals.

7. अगर आपका coping mechanism ही binge eating है, तो आप अपनी choices को healthy बनाइए। Salads, fruits, juices, etc. try कीजिए। इससे आप cope up भी कर पाएंगे और आपको बाद में guilt भी नहीं होगा।

8. Last but not the least, Excercise करें। Rigorous excercise की बहुत ज्यादा requirements नहीं है, आप को walking and yoga से भी बहुत अच्छा result मिलेगा

बाकी सभी बीमारियों का एक ही इलाज है, मस्त रहिए, और व्यस्त रहिए अपनों के साथ, जिससे आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियां रहें।

क्योंकि अपनों का साथ, हर मर्ज का इलाज है।


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Wednesday, 31 March 2021

Tips : Side effects of papaya

Fleshy and juicy golden yellow papaya, nutrition से भरा हुआ फल है। इसमें calories and fats low रहते हैैं, साथ ही यह dietary fibre का rich source है। 

Papaya, vitamin A की deficiency का incidence rate कम कर देता है। Papaya मैं पाए जाने वाला vitamin C, एक powerful antioxidant है, जो आपकी immunity को boost करने का काम भी करता है। साथ ही, papaya आपको cancer, hypertension, blood vessel disorders, premature aging, constipation, etc. से भी बचाता है।

Medium-sized papaya, आप को vitamin C की एक दिन की required value दे देता है।

किसी भी चीज की excess, harmful होती है।

उसी तरह से papaya की excess quantity भी harmful होती है। साथ ही कुछ conditions ऐसी होती हैं, जिसमें papaya के intake से complications* हो जाती हैं।

आज आपके साथ, हम वही share कर रहे हैं।

Side effects of Papaya




1. May Cause Abortion -

Unwanted pregnancy को naturally terminate करने के लिए Raw papaya, use किया जाता है।

Rat पर की गई studies, यह show करती हैं कि Raw या unripe papaya, pregnancy में unsafe होता है। 

Raw papaya से abortion, miscarriage, premature labor, infant में abnormalities & stillbirth जैसी problems develop हो सकती हैं।

जबकि ripe papaya तब भी थोड़ा safe होता है। पर फिर भी pregnancy में papaya avoid करना ही safe है।


2. Can Cause Carotenemia -

अगर papaya काफ़ी ज़्यादा quantity में daily consume किया जाए तो papaya में पाया जाने वाला β-carotene, blood में मौजूद carotenoid levels को बढ़ा देता है, जिससे skin discoloration की problem हो सकती है। इसे medically, Carotenemia कहते हैं। 

इसके चलते eyes की yellowing, soles and palms की whitening जैसी problems हो जाती हैं, जो jaundice के symptoms से मिलते-जुलते हैं।


 3. May Cause Respiratory Allergies -

Papaya में पाए जाने वाला enzyme 'Papain', allergy का बहुत बड़ा कारण है। Papaya का excessive consumption बहुत तरह के respiratory diseases/disorders को trigger कर देता है, जैसे - Obstructed breathing, Wheezing, Nasal passages में continuous congestion, Asthma, etc.

वहीं कुछ लोगों को papaya से dizziness, headaches, जैसी problem भी हो जाती है।


 4. May Upset The Stomach- 

बहुत ज्यादा papaya intake से gastrointestinal tract (GIT) की functioning गड़बड़ हो जाती है। Papaya fibers का rich source होता है, इसलिए इसके excessive intake से stomach irritation, abdominal cramps, bloating, flatulence, और nausea जैसी problem हो जाती है।

5. May cause blood thinning

Studies से यह prove हो चुका है कि papaya में उपस्थित latex में यह potential होता है कि वो  blood-thinning effects को escalate कर देता है।

इसलिए अगर आप medical advise पर blood-thinning medicines या anticoagulants लें रहे हैं तो 'unwanted harsh effects' को avoid, करने के लिए, papaya intake से पहले doctor से advice ले लें।

अगर आप की surgery, few weeks में होने वाली है तो Papaya avoid करें। क्योंकि Papaya anticoagulant nature का होता है।

Conclusion 

Papaya, अपने important ingredient के कारण बहुत healthy fruit है। पर latex and high fiber content के कारण excess intake से complications होने की संभावना रहती है। 

हमारे इस tip को डालने का main reason, यह है कि आप healthy रहें।

आप papaya खाएँ पर excess quantity में नहीं खाएँ।

और अगर आप को कोई भी problem हो तो, आप papaya की consumable quantity के लिए, doctor को advice अवश्य करें।

डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


*यह Tip किसी medical practitioner द्वारा प्रमाणित नहीं है।

Friday, 29 May 2020

Article : कोरोना से बचाने के कारगर उपाय


आज सर्वत्र व्याप्त है, तो बस कोरोना!

कोरोना ना हुआ, भगवान हो गया है, सब जगह बस यही जाप चल रहा है।

सब लोग इतना जाप अगर ईश्वर का कर लेते, तो शायद स्वर्ग की ही प्राप्ति ही हो जाती।

कभी यह भी लगता है, कहीं यह ईश्वर का ही रुप तो नहीं, जो चाहते हों, कि सर्व धर्म समभाव कर दिया जाए?

आप ने सोचा, इतनी एक सी सोच, एक सी समस्या, और सारे धर्मों का एक ही हश्र।

आज सारे ही धर्म स्थल, एक से ही हैं। सब बन्द हैं, सब जगह तन्हाई है, सूनापन है।

नहीं आज यह सब बातें करने नहीं आए हैं।

अब तो बस इन सबको खत्म करने की कोशिश है।

कोरोना से बचाने के कारगर उपाय



कोरोना से बचाव, तो ना जाने क्या है, कब तक इस का इलाज संभव है, भगवान जाने।

पर आज कल आप लोग हर advertisement में, News में यही देख रहे होंगे, कि हमें अपनी immunity strong करनी है, इस पर ज़ोर दिया जा रहा है।

क्योंकि, कोरोना इतना शक्तिशाली है, कि सबको अपनी चपेट में ले सकता है।

पर अगर आप अपनी immunity बढ़ा लें, तो यह आपको छू तो सकेगा, पर बिगाड़ कुछ नहीं पाएगा।

Immunity से जुड़ी बातें, हम आपको इससे पहले भी Immunity Building tips में बता चुके हैं -


उसी को आगे बढ़ाते हैं, 
 
हमारी Immunity को बढ़ाने के लिए कुछ vitamins जैसे vitamin C, vitamin D  and vitamin B और zinc बहुत support करते हैं।

यही सब जगह कहा जा रहा है, पर इनको बढ़ाएं कैसे, यह कोई नहीं बताता है।

अब हमारे पास 2 options हैं,

 1. हम इनकी medicine लें  
 2. naturally ले लें।

Medicine, भी हम internet से देखकर आपको बता सकते हैं, आजकल हर चीज़ की knowledge मिल जाएगी। 

पर मेरा आप सबसे अनुरोध है कि आप medication, doctors के suggestion से ही करें, क्योंकि उनसे ज्यादा कोई इस field में expert नहीं है।

उनके suggestions से ही आप safe hands में रहेंगे।

पर आपको natural source बता देते हैं, जिससे आप बिना medication के भी अपनी immunity बढ़ा सकें।

Medication के side effects भी होते हैं, जबकि natural source से सिर्फ healthy होते हैं।

हम आपको जो बताने जा रहे हैं, उसमें से बहुत सी  चीजें आपकी diet में शामिल भी होगी, अगर नहीं है तो शामिल कर लीजिए।

बहुत सारी चीज़ें पता होने से variety हो जाएगी।

यह सब पता होने से आप अपनी diet अपने taste के according भी कर सकते हैं।

तो चलिए, जानते हैं, सबके source -

Source of vitamin C
  • Citrus fruits such as orange, kiwi, lemon, guava, grapefruit,
  • vegetables such as broccoli, cauliflower, Brussel sprouts and capsicums are rich, natural sources of vitamin C.
  • Other vitamin C- rich fruits include papaya, cantaloupe and strawberries.

Source of vitamin D

One of the best natural source of vitamin D is sun light.

Another source by intake foods are -

Few Veg options are -
  • Foods fortified with vitamin D, like some dairy products, orange juice, soy milk, and cereals.
  • Cheese.
Few Non veg options are -

  • Egg yolks.
  • Fatty fish, like tuna, mackerel, and salmon.
  • Beef liver.

When ever we take vitamin D, calcium must be taken for good absorption of vitamin d as well as calcium.


Source of vitamin B

Get all eight B vitamins ​from a variety of foods:

Few Veg options are -

  • Whole grains (brown rice, barley, millet)
  • dairy products (milk, cheese)
  • Legumes (beans, lentils)
  • ​Seeds and nuts (sunflower seeds, almonds)
  • Dark, leafy vegetables (broccoli, spinach)
  • Fruits (citrus fruits, avocados, bananas)

Few Non veg options are -
  • Eggs
  • Meat (red meat, poultry, fish)

  • Source of zinc 

Few Veg options are -
  • Legumes like chickpeas, lentils and beans all contain substantial amounts of zinc.
  • Seeds.
  • Nuts( peanut, cashew)
  • Dairy. (Cheese)
  • Whole Grains.

Few Non veg options are -
  • Eggs.
  • Meat is an excellent source of zinc.
  • Shellfish are healthy, low-calorie sources of zinc.


Now, the list is ready.

इस list से अपनी पसंद का diet chart plan कीजिए, और अपनी immunity बढ़ाएं।

क्योंकि, यही सबसे कारगर उपाय हैं, कोरोना को हराने के - Cleaning, Positivity and Immunity.

आईए हम खुद को मजबूत बनाएं, कोरोना को हराएं


Monday, 17 December 2018

Special Remedial Tip: White Cloth Therapy

In case of high fever, we must have heard of putting wet strip of cloth on the forehead.
But this sounds wierd in chilling winters.
So what to do in such cases?
Here's a natural tip to replace the 'wet cloth therapy'.

White cloth therapy

Take a clean & dry white cotton cloth. Gently rub the cloth on the palm upto the tip of the fingers. Repeat this action one by one on both the hands, for about 15-30 minutes. Better if it can be done simultaneously on both the hands, using two separate pieces of clothes.

N.B.: Please note that this is not a substitute of medication.