Thursday 8 April 2021

Recipe : French fries.

बहुत दिनों से ऐसी recipe नहीं डाली, जिसको देखकर कोई भी बच्चा खुशी से झूम उठे।

जबकि Shades of Life, तो अपने इस zone के viewers को बहुत ज्यादा पसंद करता है।

तो आज kids की most awaited recipe ही डाल देते हैं।

That is non other than French fries.

क्या हुआ ? सुनकर ही मेरे cuties के मुंह में पानी आ गया।

ओह! सारे teenagers, आप क्यों दुखी हो रहे हैं?

चलिए कल आप का favorite honey chilli potato की recipe भी share कर देंगे।

तो बच्चा लोग, आज आप की french fries party की तैयारी....


French fries 




Ingredients


Potato - 4 big size 

Cornflour - 4 tbsp 

Rice flour - 1 tbsp 

All purpose flour - 2 tbsp

Salt - as per taste.

Oil - for frying 


Method

  1. सबसे पहले सारे आलू को peal करके दो बार पानी से अच्छे से wash कर लीजिए।
  2. आलू के fingers काट लीजिए, उसे ठंडे पानी में डाल दीजिए।
  3. पानी में ½ tsp salt डाल दीजिए। आलू को 15 minutes के लिए पानी में ही रहने दीजिए।
  4. एक Pan में पानी boil कीजिए।
  5. इसमें french fries को डालकर medium flame में 10 to 15 minutes के लिए boil कर लीजिए।
  6. Half boiled potato में मैदा व चावल का आटा dust कर दीजिए। 
  7. अब इसमें salt डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. Wok में oil गर्म कर लीजिए। Flame medium कर दीजिए।
  9. इसमें एक-एक करके French fries डालकर सभी को light brown fry कर लीजिए।
  10. इन light brown french fries में cornflour dust कर दीजिए और अच्छे से mix कर दीजिए।
  11. अब इन light french fries को High flame में golden brown or Crispy होने तक fry कर लीजिए।

Your crispy, crunchy french fries is ready to serve.

चलिए, अब कुछ Tips and tricks भी हो जाए, जिससे, बिल्कुल resturant style के french fries बनें।

Tips and tricks

  • आलू हमेशा बड़े size के लीजिए, इससे fingers बड़े बनेंगे, जिससे french fries, ज्यादा juicy and crispy बनेंगे, साथ ही देखने में ज्यादा अच्छे लगेंगे।
  • अगर आप को लाल आलू मिल जाएं, तो वो, french fries, chips और पापड़ के लिए ज्यादा appropriate होते हैं। लाल आलू से बनाएंगे तो वो ज्यादा crispy बनता है।
  • French fries के shape को ही finger shape cutting कहते हैं।
  • किसी भी flour का घोल use मत कीजिएगा, वरना उससे पकौड़ी बनेगा, french fries नहीं। 
  • Dusting करके, अच्छे से mix जरुर कीजिएगा, वरना coating uneven हो जाएगी।
  • केवल cornflour की dusting से french fries खखड़ बनेंगे, crispy नहीं बनेंगे।
  • Half boil से निकालते समय आलू में इतना पानी रहना चाहिए कि उसमें flour की coating हो सके।
  • First frying से निकालते ही cornflour dust कर देने से वो आलू में चिपक जाता है। पर ध्यान रखिएगा कि आलू बहुत गर्म होगा। अतः dust mix करने के समय पूरी सावधानी रखिएगा।
  • आप अपने taste के according french fries में chilli powder, spices and herbs mix कर सकते हैं।