Showing posts with label Recipes - Fasts. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Fasts. Show all posts

Saturday, 20 September 2025

Recipe : Arbi ka Jhol

पितृपक्ष चल रहा है, कल सर्वपितृ अमावस्या है और उसके बाद नवरात्र आरंभ हो जाएंगे।

दोनों ही अवसरों में भोग-प्रसाद के भोजन में बिना प्याज़-लहसुन का खाना बनाया जाता है।

ऐसे में अधिकतर लोग आलू टमाटर या आलू मसाला की सब्जी ही बनाते हैं। पर हमेशा एक ही तरह की सब्जी खाते-खाते बोरियत महसूस होती है।

तो जिस चीज़ से हम लोगों को बोरियत महसूस होती है, वैसा भोग भी क्यों बनाएं, बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगरा की famous अरबी के झोल की recipe share कर रहे हैं। अब आगरा से हैं तो उसकी delicacy share करना तो बनता है।

शुद्ध देसी घी में बना अरबी का झोल, बाह्मण, बनिया आदि की शादी और party की शान होती है। उसके बिना party अधूरी है। अरबी को घुंइया, taro, taro root, colocasia और eddoe भी कहते हैं।

यह जितनी स्वादिष्ठ सब्जी है, उतनी ही healthy भी। साथ-ही-साथ easily and instantly बन भी जाती है।

Arbi ka Jhol


(I) Ingredients :

  • Colocasia - 250 gm.
  • Clarified butter (ghee) - 150 gm.
  • Curd - 100 gm./as per taste
  • Turmeric powder - ½ tsp. 
  • Ginger powder - 1 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Carom seeds - ½ tsp.
  • Asafoetida - ½ tsp.
  • Kasoori Methi - ½ tsp.
  • Coriander powder - 1 tsp.
  • Kashmiri Lal Mirch - ½ tsp.
  • Coriander leaves - handful 


(II) Method :

  1. अरबी को छीलकर उसके पतले और लम्बे-लम्बे टुकड़े काट लें।
  2. एक pressure cooker में घी डालकर गर्म करें।
  3. इसमें अरबी के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा तलकर निकाल लें।
  4. बचे हुए घी में हींग और अजवायन डालकर चटका लें।
  5. अब इसमें कसूरी मेथी, कश्मीर लाल मिर्च, धनिया powder डालकर हल्का-सा चला लें। 
  6. फिर इस मसाले में सुनहरे तले हुए अरबी के टुकड़े व नमक डालकर अच्छे से भून लें।
  7. अब इसमें 2 glass पानी डालकर ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  8. 2 whistle high flame पर और 2 whistle slow flame पर लगा दीजिए।
  9. दही को फेंट लीजिए।
  10. Pressure down हो जाने पर फेंटा हुआ दही सब्जी में मिलाकर अच्छे से चला लें।
  11. फिर high flame पर एक उबाल आने दें।
  12. उसके बाद slow flame पर 5 minutes तक पका लीजिए।
  13. अब इसे बारीक-कटी हरी धनिया से garnish कीजिए।

Appetizing Arbi Jhol is ready to have. Relish it with poori, paratha, roti or rice. 

वैसे अरबी का झोल बिना किसी के साथ अगर आप खाली भी खाएंगे, तो भी बहुत अच्छा लगता है। बिल्कुल किसी soup की तरह।


(III) Tips and Tricks :

  • अरबी को छीलकर पतले और लम्बे-लम्बे टुकड़े में ही काटिए, तभी अच्छा taste आएगा। 
  • इसका key ingredient घी है, तो उसको डालने में कंजूसी न करें।
  • Authentic flavour में अरबी को तलकर सुनहरा लाल कर लेते हैं, और इसे बड़े से भगौने में बनाते हैं। हमने pressure cooker लिया है, इसलिए हल्का सुनहरा तला था।
  • दही थोड़ा खट्टा होने से स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाली भी पिया जाता है, अतः बहुत तीखा नहीं रखते हैं। पर अगर आप को तीखा पसंद है, तो आप लाल मिर्च powder या हरी मिर्च को काटकर डाल सकते हैं। 
  • अरबी, की cutting कैसी होनी है, यह दिखाने के लिए ही plate वाली pic डाली है 
  • इसमें घी, हींग, अजवायन, अदरक powder और दही होता है, फिर इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है। तो कुल मिलाकर यह एक healthy option बनाता है।
  • अगर heavy खाना खा-खाकर acidity लग रही है, तो इसको खाने से आपको पेट में आराम मिलेगा। शायद इसीलिए ही उन heavy party dishes में अरबी का झोल अपनी अलग शान रखता है। 
  • अगर आप इसे fast के लिए बना रही हैं तो नमक की जगह सेंधा नमक use कीजिएगा।

तो आप भी, अपने भोग-प्रसाद भोजन में इसे बनाएँ और ईश्वर के साथ अपने परिवार को भी खुश कीजिए।

अगर आप बिना प्याज़ लहसुन की और सब्जियों की recipe देखना चाहते हैं तो click कीजिए... 

Aloo sabji without onion and tomato 

Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn

Aloo Tinda


For Fast Recipes 

Recipes - Fast 


Saturday, 5 April 2025

Recipe : साबूदाना खीर

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। माँ दुर्गा का दिन, माँ जगदंबा की सम्पूर्णता का दिन, उनकी सम्पूर्ण शक्ति और सिद्धी का दिन, देवी मांँ की आराधना का दिन...

तो चलिए आज माँ को महाभोग में साबूदाने की खीर चढ़ाएं...

साबूदाने की खीर बनना आसान नहीं होता है, वो चिपचिपी बनती है, और जल्दी ही जल भी जाती है, इसलिए लोगों द्वारा उसे बनाना पसंद नहीं होता है। 

पर आप जब Shades of Life से जुड़े हैं तो आप की बनाई साबूदाना खीर world best बनेगी। 

Sabudana Kheer




A) Ingredients :

  • Full cream milk - 500 ml.
  • Sugar - 200 gm. or as per taste 
  • Sabudana (sago) - 50 gm. 
  • Dry fruits - 50 gm. (cashews, almonds, pistachios)
  • Foxnut (makhana) - 20 gm.
  • Saffron - 5 to 10 threads
  • Milk powder - 100 gm.
  • Basil seeds - 5 gm. (optional)
  • Green cardamom powder - 1tsp


B) Method :

  1. साबूदाना में पानी डालकर 2 to 2½ hours के लिए रख दें।
  2. Pan में पानी boil होने के लिए रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए तो उसमें भीगे साबूदाना को डाल दीजिए, ढक्कन से ढक कर 25-30 minutes तक or transparent होने तक, बीच-बीच में चलाते हुए boil करें।
  4. साबूदाना उबल जाने पर छान लें।
  5. फिर उसे बर्फ से भरे ठंडे पानी में डाल दीजिए। 
  6. Milk powder में थोड़ा सा दूध डालकर paste बना लीजिए।
  7. केसर के धागे थोड़े से दूध में डालकर घोल लें।
  8. Dry fruits (काजू, बादाम और पिस्ते) को finely chop कर लीजिए और मखाने को mixer grinder jar में डालकर coarsely grind कर लें।
  9. दूसरे pan में, दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने रख दें।
  10. बीच-बीच में चलाते रहें।
  11. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें मखाना-मेवा डाल दीजिए। 
  12. अब इसमें milk powder का paste डालकर थोड़ा और चला लें।
  13. अब इसमें boiled साबूदाना डालकर proper consistency आने तक चलाते हुए पकाएं। 
  14. अब इसमें केसर दूध और छोटी इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से चला लें।
  15. अब इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लें। 
  16. सब्जा बीज (तुलसी के बीज) को पानी में 2 hours के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  17. 2 hours बाद छानकर उसे fridge में रख दीजिए।
  18. Serving के समय, कांच के glass में खीर pour कर दीजिए, ऊपर से भीगे हुए सब्जा बीज से garnish करें।

Your tasty, healthy and vrat-friendly Sabudana Kheer is ready to serve.


C) Tips and Tricks :

  • साबूदाने को तीन से चार बार अच्छे से धो लें। इससे साबूदाने का extra starch निकल जाता है। जिससे उसके चिपचिपे होने की tendency कम हो जाती है।
  • गर्म पानी में डालने से साबूदाना चिपचिपा नहीं होता है। 
  • पूरा boil हो जाने के बाद ठंडे पानी में डालने से एक-एक साबूदाना अलग-अलग हो जाता है। इस तरह से पके साबूदाने को दूध में डालने से न तो वो आपस में चिपकते हैं, न‌ तली में लगकर जलते हैं। 
  • खीर चिपचिपी न बनकर खिली-खिली बनती है।
  • सब्जा बीज बहुत healthy option है और खीर में डालने से taste next level पर पहुंच जाता है। साथ ही बहुत healthy option बनाता है। पर यह पूरी तरह से optional है। आप इसे अपने taste के according डाल सकते हैं।


Benefits of basil seeds : Digestion में सुधार, weight घटाने में मदद, blood sugar को नियंत्रित करना, और immunity अच्छी करना।

In short, साबूदाना खाने से indigestion, weight gain, blood sugar level high होने की संभावना रहती है, तो अगर आप तुलसी बीज(सब्जा) डाल देंगे तो आपकी dish balance हो जाएगी और वो भी taste को और enhance करके, but choice is yours...

आज ही माता रानी के महाभोग में साबूदाने की खीर बनाएं और उनकी ढेरों कृपा का लाभ उठाएं।

जय माता दी 🚩 

Tuesday, 16 April 2024

Recipe: Kuttu ki Kachori

आज नवरात्र की अष्टमी है। मां गौरी का पवित्र दिन, आज के दिन बहुत लोग व्रत रखते हैं। वो भी जो नौ दिन तक व्रत रखते हैं और वो भी जो पहला और आखिरी रखते हैं।

तो सोचा, आप सबके लिए व्रत की ही कोई dish share की जाए।

ऐसे में रश्मि जी, जो कि व्रत के एक से बढ़कर एक पकवान बनाती हैं, उनकी ही एक recipe साझा कर रहे हैं।

कुट्टू के आटे की कचौड़ी....

बहुत से लोग कहेंगे कि यह तो हमें भी आती है, तो कोई कहेगा कि अरे उसमें बहुत झंझट है, तो कुछ बोलेंगे कि इतना घी-तेल हम नहीं खाते हैं...

बिल्कुल सही कहा आप सब ने, हमें भी यही लगता था, पर जब उन्होंने सामने ही बना कर taste कराई तो सारी धारणा धरी की धरी रह गई।

आप एक बार पूरी recipe देख लीजिए, बहुत ही आसानी से बन रही थी। और taste की guarantee हमारी... Soft and crisp combination बहुत ही कमाल का आता है।

तो चलिए झट-पट से recipe share कर देते हैं।

कुट्टू की कचौड़ी

Ingredients :

  • Buckwheat flour - 1 cup
  • Boiled potato - 2 medium size
  • Rock salt - ¼ tsp. or as per taste
  • Coriander leaves - 6 to 8 twigs 
  • Green chilli - 2 
  • Clarified butter (ghee) - for frying 


Method :

  1. Boiled potato को अच्छे से mash कर लीजिए।
  2. धनिया पत्ती और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
  3. अब आलू में कुट्टू का आटा, नमक, हरी धनिया और मिर्च को अच्छे से मिलाकर dough prepare कर लीजिए।
  4. अब इन की छोटी-छोटी लोई तोड़ लीजिए।
  5. अब हथेली पर थोड़ा-थोड़ा घी लगाते हुए लोई से छोटी-छोटी सी कचौड़ी बना लीजिए।
  6. एक wok लीजिए, उसमें घी डाल लीजिए।
  7. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें दो कचौड़ी डाल दीजिए।
  8. अब कचौड़ी पर थोड़ा-थोड़ा घी डालते जाएं, जिससे वो तलकर फूल जाए। 
  9. अब उसको पलट दें और दूसरी तरफ से भी तल लें। 
  10. जब कचौड़ी दोनों तरफ से हल्की-हल्की सी तल जाए, तो तेज आंच करके सुनहरा होने तक तल लें।


गरमागरम खस्ता करारी कुट्टू के आटे की कचौड़ी तैयार है। आप इसे चटनी, दही और पनीर या आलू की सब्जी के साथ serve कर सकते हैं।

वैसे तो गरमागरम कचौड़ी अपने आप में complete है, इसलिए अगर आप उसे ऐसे ही खाना चाहें तो भी बढ़िया लगेगी।


Tips and tricks :

  1. आलूओं को गर्म ही छीलकर mash कर लें। भर्ता जितना smooth होगा, कचौड़ी उतनी easily फूलेगी।
  2. जितना आलू quantity wise भर्ता बनाने के बाद हो जाए, उतना ही कुट्टू का आटा लेना है।
  3. दोनों का ratio equal होने के कारण बिना भरी कचौड़ी होने के बाद भी taste and texture कचौड़ी जैसा आता है। 
  4. आलू ज्यादा होने से घी ज्यादा soak होगा और आटा ज्यादा होने से कचौड़ी कड़ी बनेगी और उसमें आटे का flavour ज्यादा आएगा।
  5. इस तरह से बनाने से कचौड़ी घी भी कम soak करती है। और पूरी कचौड़ी में taste भी एकसार रहता है।
  6. कचौड़ी का dough prepare करते समय ध्यान रखिएगा कि dough ऐसा होना चाहिए कि हाथ पर बहुत चिपके भी नहीं और ना ही ऐसा हो कि bind ही ना हो।
  7. अगर bind ना हो तो, थोड़ा-थोड़ा पानी छींटते हुए आटा गूंथना है।
  8. कुट्टू का आटा बहुत जल्दी गीला होता है, इसलिए पानी अंदाज़ से ही डालें।
  9. धनिया पत्ती और हरी मिर्च भी महीन ही काटें।‌ ज्यादा बड़ी होने से कचौड़ी फूट जाएगी, तो वो बहुत ज्यादा घी soak कर लेगी। 
  10. कचौड़ी बनाने में एक बात का ध्यान रखिएगा कि कचौड़ी एक जैसी होनी चाहिए, कहीं से पतली, कहीं से मोटी नहीं होनी चाहिए। वरना कचौड़ी फूलेगी नहीं।
  11. कचौड़ी को medium flame पर ही तलनी है और सुनहरा high flame पर करना है।
  12. मतलब हर बार कचौड़ी slow flame पर डालनी है, फिर flame medium कर लेनी है और फिर तेज़।
  13. तो flame का right combination, perfect कचौड़ी बनाने का key ingredient है।

Wednesday, 10 April 2024

Recipe: Aloo Tikki - The Microwave Style

आजकल बहुत पावन महीना चल रहा है।‌ हर घर में पूजा पाठ व्रत रखे जा रहे हैं।

और हमारे gas stove पर no cooking के दिन... 

पर आपको तो पता है कि हमारी कोई भी परेशानी हमारी cooking को नहीं रोक सकती है।

अब हम तो अपने microwave oven में ही सब कुछ बना रहे हैं।

तो बस आज के इस microwave segment में आपके लिए एक ऐसी recipe share करने जा रहे हैं, जिसका नाम सुनकर आप बहुत खुश हो जाएंगे। 

तो आज बताने जा रहे हैं, वो है हर दिल अज़ीज़, चाट की शान, crispy, crunchy and juicy आलू की टिक्की..

अब आप सोचेंगे कि microwave oven में कैसे बनाएंगे और कैसी लगेगी? 

और अगर अच्छी बन जाए तो क्या बात है?

तो कैसे बनाएंगे, वो हम आपको अभी बता देते हैं।

और कैसी लगेगी, तो उसके लिए बता दें, बहुत ही बढ़िया, ऐसी कि खाते ही मुंह से निकलेगा, "मज़ा आ गया"...

और वो आपको इसकी pic देखकर समझ आ रहा होगा।

अच्छा कुछ plus point भी हैं, कि बहुत easily, बहुत कम मेहनत के बन जाएगी, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि बहुत कम घी में... तो health conscious or dieting करने वाले भी इस आलू की टिक्की का आनन्द ले सकते है।

Aloo Tikki - The Microwave Style




Ingredients :

  • Potato - ½ kg 
  • Salt - as per taste 
  • Rice - ¾ Cup 
  • Ghee - for greasing and grilling 


Method : 

  1. आलू को pressure cooker में डाल दीजिए। 
  2. आलू pressure cooker में आधे से भी कम डूबे, इतना पानी डाल दीजिए।
  3. अब 2 high flame पर और एक slow flame पर whistle दिला दीजिए।
  4. Pressure down हो जाने पर आलू छील लीजिए।
  5. गर्म-गर्म आलू का महीन भर्ता बना लीजिए।
  6. इसमें नमक डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  7. अब इसकी टिक्की बना कर ½-1 घंटे के लिए ठंडी होने के लिए रख दीजिए। 
  8. चावल को mixer grinder में डालकर महीन पीस लीजिए।
  9. अब चावल को आलू में डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और फिर उसे टिक्की का shape दे दीजिए।
  10. Microwave oven के साथ मिलने वाले तवे पर घी लगाकर grease कर लीजिए।
  11. अब टिक्की पर दोनों तरफ से एक-एक चम्मच घी लगाकर tray पर place कर लीजिए।
  12. Microwave oven पर high wire rack रख दीजिए।
  13. अब rack के ऊपर tray को रख दीजिए।
  14. Microwave के grill mode पर टिक्की को 15-20 minutes के लिए रख दीजिए। 

  15. ऐसी browning आ जाए, तब टिक्की पर दोनों तरफ फिर से एक-एक चम्मच घी लगा लीजिए।
  16. अब टिक्की को flip कर दीजिए।
  17. अब grill को 12-15 mintues के लिए फिर से चला लीजिए।


Now crispy, crunchy and juicy Aloo Tikki is ready to serve.

You can have it, with dahi-chutney or have it as it is...

Tips and tricks के बिना तो कोई dish complete नहीं है तो देख लेते हैं...


Tips and Tricks :

  • आलुओं के गर्म-गर्म होने में ही भर्ता बना लीजिए।
  • गर्म होने पर ही वो ज्यादा महीन बन पाता है। 
  • आप को अगर गर्म आलू को mash करने में problem है, तो आप bowl या glass की help से भर्ता बना सकते हैं। इससे बहुत easily, बिना जले एकदम महीन भर्ता बन जाएगा।
  • गर्म-गर्म में ही नमक मिला दीजिए, जिससे नमक पूरे में अच्छे से mix हो जाए। नमक मिला देने के बाद इन्हें ठंडी होने के लिए रख दीजिए।
  • आपको perfect टिक्की करने का key ingredient बताते हैं। Mash गर्म-गर्म आलू को कीजिए, जिससे smooth texture मिले और टिक्की बनने से पहले आलू ठंडे हो चुके हों, जिससे आलू का पानी absorb हो चुका हो। 
  • पानी absorb हो जाने से टिक्की अंदर से juicy बनेगी। साथ ही टिक्की बनाते समय वो splintering कम करेगी, उससे हाथ भी जलने से बचेगा और घी भी कम लगेगा।
  • टिक्की को कुरकुरी करने के लिए अरारोट का आटा या cornflour का आटा use करते हैं, जो कि उतना healthy नहीं होता है, और हम healthy version में बना रहे हैं। इसलिए, हम इसमें चावल को mixer grinder में महीन पीस कर डाल रहे हैं।
  • अगर आप को व्रत के लिए टिक्की बनानी है तो आलूओं में सेंधा नमक और समा के चावल डाल लीजिए।‌ सेंधा नमक और समा के चावल, व्रत में मान्य होते हैं।थोड़े से ही चावल डाले जाते हैं, पर उसका result बहुत अच्छा आता है।
  • अगर आप समा के चावल नहीं खाते हैं तो राजगीरा का आटा भी use कर सकते हैं ।
  • आप मखाने को पीसकर उसे भी use कर सकते हैं।
  • चावल डालने से टिक्की बहुत बढ़िया crispy and crunchy हो जाती है, वो भी बहुत कम घी, समय‌‌ और मेहनत के.. इसलिए चावल जरुर से डालें। समय के अनुसार कि normal rice डालने हैं या fast वाले। 
  • Grilling करते हुए flip से पहले 15 minutes के बाद से टिक्की को देखते हुए grill करें और flip करने के बाद 10 minutes के बाद से...
  • क्योंकि आप के घर में कितना voltage रहता है, उससे grilling का time घट-बढ़ सकता है। 
  • अतः आप टिक्की की browning देखते हुए flip and complete grilling process करें। 
  • टिक्की बनाने के लिए microwave oven के साथ मिलने वाला तवा must है, क्योंकि टिक्की perfect golden brown इसी में होगी। 
  • अगर आप के पास microwave tawa नहीं है, तो market यह easily available है। यह तवा बहुत सी recipe बनाने में use होता है। तो आप इसे खरीद लेंगे तो बहुत सी recipe try कर सकेंगे।


तो बस, इस recipe को try कीजिए, और बनाएं अपनी शाम, या अपना व्रत बहुत ही yummy, tasty and beautiful...

हम सभी पर माता रानी कृपा बनाए रखें 🙏🏻🙏🏻

जय माता दी 🚩

Saturday, 23 March 2024

Recipe : Beetroot Pudding

होली का त्यौहार होता है, बहुत सारे yummy and tasty food items का त्यौहार... पापड़, कचरी, गुझिया, मालपुआ, मठरी, दही बड़े, दालमोंठ, mixture, और भी ना जाने क्या-क्या...

इसमें एक से बढ़कर एक items होते हैं जो मुंह में पानी ले आते हैं। लेकिन पहले के comparatively आज कल लोग बहुत ज़्यादा health conscious हो गये हैं।

वो इतनी मेहनत वाली preparation बनाना और खाना avoid करने लगे हैं। 

पर Shades of Life रखता है सब का ध्यान, तो क्यों हो रहे हैं परेशान? Instantly prepare होने वाली बहुत ही healthy recipe को आप के लिए share कर रहे हैं।

जब दो-दो पापड़, साबूदाना पापड़ और आलू पापड़ की  recipe बताई है तो कुछ healthy मीठा भी होना चाहिए।

आज का Star ingredient है, Beetroot...

Beetroot, सुनकर लग रहा होगा, कैसी लगेगी, इसकी pudding?

पर इतनी कमाल की बनती है कि बड़े तो बड़े, बच्चे भी बहुत खुशी-खुशी खाएंगे...

तो चलिए झट-पट देख लेते हैं इसकी recipe...

Beetroot pudding

Ingredients :

  • Beetroot - ½ kg.
  • Sugar - 100 gm.
  • Rose essence - 3 to 4 drops
  • Sugar balls - for decoration


Method :

  1. चुकंदर को कद्दूकस से grate कर लीजिए।
  2. अब एक wok लीजिए, उसमें चुकंदर और चीनी को डालकर slow flame पर ढककर 10 to 15 minutes के लिए soft होने तक पका लीजिए।
  3. अब इसमें घी डालकर, थोड़ी देर भून लीजिए।
  4. Gas burner off कर दीजिए, अब इसमें rose essence डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  5. एक plate में इसे जमने के लिए रख दीजिए।
  6. जब beetroot pudding ठंडी हो जाए तो उसे silver balls से decorate करके मन चाहे shape में cut कर लीजिए।

Yummy and healthy beetroot pudding is ready to serve.

Perfect pudding के लिए कोई tips and tricks ना बताएं तो कैसे चलेगा? तो बस जल्दी से उसे भी देख लेते हैं…


Tips and Tricks :

  • चुकंदर मीठा होता है, इसलिए बहुत कम sugar में भी बहुत tasty बन जाता है। तो try कीजिएगा, कि sugar की quantity बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाएं।
  • ज्यादा sugar डालने से उसका texture भी chewy and sticky हो जाएगा, तो taste enhance नहीं होगा। 
  • अगर आप इस pudding को और ज्यादा healthy version देना चाहते हैं या taste variation देना चाहते हैं तो, sugar की जगह, मिश्री, honey या jaggery भी use कर सकते हैं। 
  • मिश्री से तो almost वही taste आएगा, लेकिन honey and jaggery से taste little bit different taste आएगा।
  • पकाना भी बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि चुकंदर बहुत जल्दी hard होने लगता है, बस soft होने तक ही पकाएं।
  • Essence पूरी तरह से optional है, आप इसे avoid भी कर सकते हैं और अपनी पसंद का दूसरा essence भी डाल सकते हैं। वैसे rose essence डालने से थोड़ा सा गुलकंद जैसा feel आता है। साथ ही यह pudding beetroot की ना लगकर थोड़ी unique लगती है।
  • बाकी आपकी choice है, आप essence के regarding जो करना चाहें, बाकी हम यही कहेंगे कि अगर आप खुद खा रहे हैं तो जैसा चाहें, पर अगर बच्चों या मेहमानों को serve कर रहे हैं तो कोई ना कोई essence, mix करेंगे तो ज्यादा पसंद किया जाएगा।
  • Sugar balls भी पूरी तरह से optional है, वो presentation के लिए डाली है। अगर आप के पास नहीं है या आपको पसंद नहीं है तो इसे discard कर सकते हैं।

तो बस ready है, आपकी healthy craving के लिए, instant and healthy option... तो सोचना क्या है, बना डालिए इस होली कुछ different...

Thursday, 19 October 2023

Recipe: Shrikhand

नवरात्र चल रहे हैं, जिसमें हम माँ को रोज़ ही भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। 

कल षष्ठी से पूजा अर्चना के विशेष दिन प्रारंभ हो जाएंगे।

तो चलिए आज एक ऐसी ही बहुत tasty and healthy recipe share कर देते हैं। 

ज़्यादातर dishes या तो healthy होती है या tasty। पर इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जितनी healthy है उतनी ही tasty भी, साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाती है।

आज की वो dish है श्रीखंड, इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी बहुत पसंद हैं।

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि यह कैसे बनेगा।


Shrikhand 



Ingredients 

  • Fresh, thick and creamy curd - 500 gm.
  • Sugar powder - ½ cup 
  • Milk - 1 tbsp. 
  • Saffron threads - 4 to 5 (optional)
  • Chopped dry fruits (almond and pistachio) - 2 tbsp. (optional) 
  • Nutmeg powder - one pinch (optional) 
  • Green cardamom powder - 2 tsp. (optional)
  • Kevda water  - 4 to 6 drops (optional)


Method -   

  1. Luke warm दूध में केसर के धागे डाल दीजिए।
  2. दही को muslin cloth में डालकर, बांध कर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. दो घंटे बाद दही को cloth से निकाल कर एक bowl में डाल लीजिए। 
  4. दूध में केसर को rub कर दीजिए, इससे दूध केसर रंग का हो जाएगा। 
  5. अब दही के bowl में केसरिया दूध, cardamom powder व पीसी हुई चीनी, डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. ऊपर से इसे chopped dry fruits से garnish कर दीजिए और ½ hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए। 
  7. अगर आपको authentic taste चाहिए तो दही में केसरिया दूध की जगह nutmeg powder और cardamom powder डालकर mix कीजिए।
  8. आप केवड़ा जल डाल रहे हैं तो, सिर्फ यही डलेगा... केसरिया दूध, nutmeg powder and cardamom powder, etc नहीं पड़ेगा।
  9. आपको अगर cinnamon flavour पसंद है तो आप इसमे 1 tsp. cinnamon powder डाल सकते हैं। आजकल यह flavour भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

बस यह ध्यान रखिएगा कि एक बार में flavour एक ही रखिएगा, सब चीजों को मत डाल दीजिएगा, वरना taste ख़राब हो जाएगा।

आपको 4 flavour के श्रीखंड बताएं हैं, सभी एक से बढ़कर एक हैं। आप अपनी पसंद का श्रीखंड बनाएं, माँ को भोग प्रसाद चढ़ाएं और सबको वितरित करें...

माता रानी की सदा ही जय 🚩

Wednesday, 6 September 2023

Recipe: Mishti doi

जन्माष्टमी का पावन पर्व, कान्हा जी को खुश करने का पर्व...

कान्हा जी को तो दूध-दही माखन और मीठा ज्यादा पसंद है। तो सोचा उनके के लिए कुछ special प्रसाद बनाया जाए ... 

साथ ही आपसे किया वादा भी पूरा हो जाएगा कि जन्माष्टमी और नवरात्र में आपको एक ऐसी recipe share करें जो कि, व्रत में‌ या भोग प्रसाद में बनाई जा सके। 

आज की recipe थोड़ा lite भी है और digestive भी... 

यह recipe, जो कि बंगाल की authentic cuisine से है, भोग प्रसाद के लिए सबसे ज्यादा appropriate होगी.. 

Mishti doi




Ingredients

Milk(full cream) - 1 litre

Sugar - 250 gm.

Curd - 100 gm.


Method 

  1. दही को muslin cloth में डालकर उसे निचोड़ने रख दें, atleast ½ an hour के लिए।
  2. एक Pan में दूध में बची हुई चीनी मिलाकर, medium flame पर गाढ़ा होने के लिए रख दें।
  3. जब दूध लगभग ⅓ रह जाए तो gas off कर दीजिए। 
  4. दूसरे pan में 1 बड़ा चम्मच sugar को dry frying pan में डालकर slow flame पर पिघला लें।
  5. जब चीनी पिघल जाए और उसका हल्का सा रंग Red brown सा हो जाए, gas off कर दीजिए। 
  6. caramelized sugar में थोड़ा-थोड़ा करके गाढ़ा दूध डालते जाएं और sugar mix करते जाएं।
  7. यह पूरी process, पूरा दूध डालने और caramelized sugar के घुलने तक कीजिए। फिर gas off कर दीजिए।
  8. Hung curd को फेंट कर चिकना कर लीजिए। 
  9. जब दूध luke warm से थोड़ा ज्यादा गर्म रह जाए तब उसे फेंटे हुए दही में थोड़ा-थोड़ा करके mix कीजिए।
  10. जब पूरा दूध मिल जाएगा तो थोड़ा गाढ़ा सा solution बन जाएगा। 
  11. इस solution को मिट्टी के bowl, मटकी या आपको जिस भी बर्तन में जमाना है उसमें पलट दीजिए। 
  12. अब मिष्ठी दोई (मीठा दही) को जमने रख दीजिए। यह normal दही से 1 to 2 hour ज्यादा लेगा। मतलब 4 to 6 hours में जमेगा।
  13. जब यह जम जाए तो इसे refrigerator में रख दीजिए और ठंडा ही serve करें। 

Perfect and Authentic taste आए, इसके लिए कुछ tips and tricks भी note कर लीजिए।

Tips and Tricks 

  • दूध full cream वाला ही लीजिए, तभी जल्दी और perfect मिष्ठी दोई बनेगा। 
  • दूध ⅓ होने तक ही गाढ़ा करें, क्योंकि इससे पतला होने से पनीयल दही जमेगा, ज्यादा गाढ़ा होने से दही नहीं जमेगा।
  • थोड़ी sugar caramelized जरुर कीजिए। क्योंकि caramelized sugar से ही उसका authentic taste आएगा। 
  • दूध गाढ़ा करने में, milk powder भी डाल सकते हैं, इससे भी बहुत अच्छा result आता है।
  • Sugar, caramelized करते हुए ध्यान रखिएगा कि वो slow flame पर ही करें। क्योंकि high flame पर sugar caramelized नहीं होती है बल्कि जल जाती है।
  • जली हुई sugar से पूरे दही का taste bitter हो जाएगा। 
  • गर्म दूध को caramelized sugar में डालते समय सावधानी से डालें। दूध थोड़ा थोड़ा करके डालें, उस समय दूध उफन कर बाहर भी आ सकता है। 
  • Caramelized sugar अपने आप में भी काफी गर्म होती है, इसलिए उसे पूरी care के साथ handle कीजिए। 
  • इस दही में, कोई भी ऐसेंस या इलायची पाउडर और मेवे इत्यादि कुछ नहीं डाला जाता है। 
  • इसका authentic taste, केवल गाढ़े दूध और caramelized sugar का होता है। 
  • मिट्टी का bowl या मटकी में जमाने से मिट्टी का सौंधापन taste को add-on कर देता है। साथ ही ज्यादा perfect दही जमता है। अगर आप के पास मिट्टी का बर्तन हो तो उसी में बनाए, वर्ना जो जिस भी बर्तन में आप जमाना चाहें।
  • दही को जमाने के लिए गर्म और ऐसी जगह होनी चाहिए, जो कि दही जमने तक हिले-डुले नहीं। गर्म और शांत जगह होने से दही perfect बनता है, साथ ही जल्दी जमता है।
  • दही hung curd ही कर के ही use कीजिए। साथ ही फेंट कर, थोड़ा थोड़ा करके उसमें दूध डालकर अच्छे से mix करें, जिससे uniform texture रहे और perfect दही जमे। 
  • आप sugar अपने taste के according बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • Hung curd, गाढ़ा दूध और caramelized sugar इन सबके perfect combination से ही perfect मिष्ठी दोई बनेगा।

तो बस इन सब tips and tricks का ध्यान रखिए और कान्हा जी का मन मोह लीजिए, साथ ही घर में भी सबको प्रसन्न कर दीजिए।

हाथी घोड़ा पालकी कृष्ण कन्हैया लाल की...🙏🏻🙏🏻 

और भी बहुत सारी व्रत व प्रसाद में बनाई जाने वाली recipies को देखने के लिए click करें 👇🏻 

Recipe - Fast

Tuesday, 28 March 2023

Recipe : Vrat ke Samose

जैसा कि हमने आप से वादा किया हुआ है कि आप लोगों को व्रत के खाने के लिए भी एक से बढ़कर एक dishes बताएंगे जिससे कि जब आप व्रत के लिए भी खाना बनाने जाएं, तब भी पूरा घर, इंतज़ार करे कि आज क्या special dish मिलने वाली है।

चलिए तो आज की उस special dish का नाम बताते हैं, guess what? A Samosa!!!

समोसा...

क्यों आ गया ना, नाम सुनकर मुंह में पानी? और साथ ही सवाल भी कि व्रत में समोसा?!?!

तो चलिए, रखे रहिए मुंह में पानी, क्योंकि हम समोसे की ही recipe बताने जा रहे हैं, ऐसे समोसे की, जो व्रत में खाएं जा सकें। A samosa, which can be eaten in a fast, too!


व्रत के समोसे

Ingredients -

For Dough :

  • Instant vrat premix - 1 cup
  • Buckwheat Flour - ¼ cup 
  • Clarified butter - 1 tablespoon for moyan
  • Rock salt - as per taste
  • Clarified butter - for frying


For filling :

Option 1 :-

  • Potato - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Option 2 :-

  • Paneer - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Method -

  1. Instant Vrat Premix में कुट्टू का आटा, घी, डालकर हथेली की मदद से rub कीजिए, जिससे आटे में अच्छे से मोयन हो जाए।
  2. अब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर अच्छे से mix कर दीजिए। 
  3. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालने जाएं और soft dough बना लीजिए।
  4. अब इसे half an hour के लिए rest करने रख दीजिए।

आलू की filling :

  1. एक wok में 1 tablespoon घी डालकर गर्म कीजिए।
  2. इसमें जीरा और chopped green chillies को डालकर चटका लीजिए। फिर इसमें, mashed आलू, नमक, काली मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  3. अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटी धनिया डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

आलू की filling ready है।


पनीर की filling :

  1. Wok में 1 teaspoon pure ghee डालकर गर्म कीजिए।
  2.  इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर चटका लें।
  3.  अब इसमें grated पनीर डाल दीजिए।
  4. इसमें नमक, नींबू का रस, काली मिर्च डाल दीजिए और पानी सूखने तक भून लें।
  5. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से mix कीजिए। 
पनीर filling ready है 

Preparation : 
  1. Dough को एक बार फिर से अच्छे से मसल कर soft dough बना लीजिए।
  2. Dough की छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  3. अब इन गोलियों की पूड़ी बना लें।
  4. फिर इन पूड़ियों को बीच में से काट लें।
  5. इन half कटी पूरियों को बीच से fold करके triangular बना लें।
  6. उसमें मनचाही filling भरकर समोसे का मुंह ऊपर से बंद कर दें।
  7. फिर इसे fork से अच्छे से दबा दीजिए।
  8. उसके बाद समोसे को deep fry कर लीजिए।
  9. समोसे को सब तरफ से सुनहरा तल लीजिए।


Yummy & tasty Vrat ka Samosa is ready to go in the swimming pool of your mouth...

गर्मागर्म समोसे को धनिया-पुदीना की चटनी के साथ serve कीजिए। 

(आप व्रत के लिए चटनी बना रहे हों तो चटनी में, salt and black salt की जगह Rock salt डालकर पीसें) 

चलिए अब कुछ ‌‌‌‌‌‌‌‌tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks -

  1. आप के पास कुट्टू का आटा ना हो तो आप सिंघाड़े या राजगीरे का आटा भी ले सकते हैं।
  2. आप को instant vrat premix की recipe, blog में मिल जाएगी। उसके लिए दिए गए link पर click करें।Instant Vrat Premix
  3. Premix में already salt होता है तो dough में नमक डालते समय, उसकी quantity का ध्यान रखें।
  4. अगर आप साबूदाना या समा के चावल व्रत में नहीं खाते हैं तो premix को छोड़ सकते हैं।
  5. आप को बता दें, premix डालने से समोसे की रंगत और texture दोनों ज़्यादा अच्छा आता है। समोसे ज़्यादा crispy भी बनते हैं। साथ ही दिखने काफी कुछ normal Samose जैसे ही दिखते हैं।
  6. कुट्टू का आटा डालने से binding अच्छी आती है और समोसे बनते समय फटते नहीं हैं।
  7. Dough prepare करने के बाद ½ an hour का rest ज़रूर से दीजिए, जिससे समा के चावल और साबूदाने का आटा ठीक से फूल जाए और perfect समोसे बनें।
  8. आप चाहें तो खाली कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का समोसा भी बना सकते हैं, पर उसका dough बनाते समय ध्यान रखें कि वो बहुत जल्दी गीला हो जाता है, इसलिए उसमें पानी धीरे-धीरे डालें।
  9. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे को rest कराने की requirements नहीं होती है। 
  10. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे के बने समोसे उतने crispy भी नहीं बनेंगे और देखने में थोड़े भूरे-काले से बनेंगे।
  11. Dough हमेशा गुनगुने पानी से ही बनाएं। जिससे कम पानी से ही dough prepare हो जाए।
  12. अगर किसी भी preparation में आटे में मोयन किया गया है, तो कोशिश करना चाहिए कि dough कम से कम पानी में prepare हो जाए क्योंकि ज़्यादा पानी होने से dish खस्ता नहीं बनेगी और मोयन के लिए डाला गया घी व्यर्थ हो जाएगा। 
  13. अगर आप व्रत में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर खा लेते हैं तो आप आलू की filling में‌ यह भी डाल सकते हैं।
  14. हम नहीं खाते हैं, इसलिए ही हमने नींबू का रस डाला है।
  15. अगर आप आलू की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि आलू जितना अच्छे से भूना होगा समोसा उतना ही tasty होगा।
  16. अगर आप पनीर की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि filling अच्छे से dry हो जाए। Filling गीली होने से समोसे बनाते समय घी में खुल जाएगा और सारा घी खराब हो जाएगा। 
  17. समोसे को fork से दबाने से उसमें design भी अच्छी बनती है और समोसे का मुंह भी अच्छे से बंद होता है, जिससे तलते समय समोसे खुलते नहीं हैं।
  18. व्रत के लिए बनाए जाने वाले व्यंजन देसी घी में बनाए जाएं तो उनके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं, इसलिए हम हमेशा pure ghee ही use करते हैं। 
  19. आप व्रत के लिए जिस भी घी या तेल का इस्तेमाल करते हैं, वो use कर सकते हैं।
  20. तलने के समय घी की आंच, डालते समय high flame, फिर एक बार पलट देने के बाद slow flame कर दें। 
  21. समोसे के सही बनने में आंच का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है।

बस तो सोच क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, गर्मागर्म समोसे और पूरे घर को खुश कर दीजिए।

अगर आप को किसी शाम, बाजार के जैसे समोसे घर पर बनाने हैं तो click करें... इसमें बहुत सारी tips and tricks के साथ आपको perfect Samosa बनाने की recipe मिल जाएगी👇🏻

Samosa

Friday, 24 March 2023

Recipe : Phalahari Kadhi

नवरात्र के दिन चल रहे हैं, जो कि हम हिन्दुओं के लिए सबसे लंबा व्रत का समय होता है, जिसमें नौ दिन तक व्रत रखा जाता है।

इन नौ दिन में अगर अलग-अलग तरह के फलाहारी व्यंजन बनाए जाएं तो ईश्वर के भोग के लिए और व्रत रखने वाले के लिए भी अच्छा रहता है।

वरना एक सा ही खाना रोज़ बनाए जाए तो खाना खाने में अरुचि बढ़ने लगती है, जो कि नहीं होनी चाहिए और अगर बात भोग की हो तो, हम यही कहेंगे कि भोग बहुत ही स्वादिष्ट होना चाहिए, जिससे हर कोई उसे खुशी खुशी ग्रहण करे।

पहले व्रत का फलाहारी खाना, मुख्यता fried items ही होते थे, पर आज कल लोग बहुत ज्यादा diet conscious हो गए हैं।

तो आज की recipe इन सब बातों को ध्यान में रख कर share कर रहे हैं।

बहुत से लोगों की favourite कढ़ी को हम share कर रहे हैं।

आप कहेंगे कि हम तो फलाहारी की बात कर रहे थे..

जी बिल्कुल फलाहारी ही है, फलाहारी कढ़ी...

मतलब अब आप व्रत में भी कढ़ी का लुत्फ उठा सकते हैं..

कैसे? 

बस लीजिए झटपट बताते हैं, पूरी recipe...

Phalahari Kadhi 



Ingredients :

Curd - 1 cup

Buckwheat Flour - 1 cup

Rock salt - according to taste

Cumin seeds - 1 tsp

Roasted Ground nut - 1 tsp

Ginger chilli paste - optional

Clarified butter - for frying 

Coriander leaves - for garnishing 


Method :

दही को फेंट कर रख लीजिए।

मूंगफली का powder बना लीजिए।

इसमें से एक चम्मच दही, कट्टू के आटे में डाल दीजिए, नमक व पानी डालकर smooth paste बना लीजिए।

एक wok में घी गरम कीजिए।

कुट्टू के आटे के paste में से दो चम्मच, paste छोड़ कर, बाकी paste के छोटे-छोटे पकौड़े बना लीजिए।

बचे हुए paste में, बचा हुआ दही, मूंगफली का powder अच्छे से mix कर दीजिए। 

अब इसमें 2 cup पानी डालकर घोल बना लीजिए।

Wok में 1 tsp घी छोड़कर बाकी सारा घी निकाल दीजिए। 

अब इसमें अदरक मिर्च का paste डालकर हल्का भून लें।

अब धीरे से घोल डालकर एक उबाल आने तक high flame पर पकाएं।

एक उबाल आ जाने पर, इसमें स्वादानुसार नमक डालकर mix कर दीजिए।

अब इसमें छोटी छोटी पकौड़ियाँ डाल दीजिए।

और slow flame पर गाढ़ा होने तक पकाएं। 

जब proper consistency आ जाए तो एक laddle में घी गरम करें, उसमें जीरा डालकर चटका लें।

अब इससे कढ़ी का छौंका लगा लीजिए।

इसे Finely chopped coriander leaves से garnish कर दीजिए।

Now phalahari kadhi is ready to serve.

You can serve it with sma ke rice, phalahari pulav, phalahari Paratha etc. 

चलिए कुछ tips and tricks भी देख लेते हैं, perfect phalahari kadhi बनाने के लिए।


Tips and Tricks :

आप कढ़ी बनाने के लिए कुट्टू के आटे की जगह, राजगीरा का आटा या सिंघाड़े का आटा भी अपने taste के according ले सकते हैं। सभी की कढ़ी बहुत tasty बनती है।

घोल बनाने में पानी बिलकुल धीरे-धीरे डालें, इन आटों का घोल बहुत जल्दी गीला हो जाता है।

आप बिना पकौड़ी के भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप पकौड़ी की जगह यह भी कर सकते हैं कि उबले आलू को mash कर लें, उसमें नमक और हरा धनिया डाल लें। 

फिर इन आलू की छोटी-छोटी गोलियां बना लें, फिर इन्हें आटे के घोल में डुबोकर छोटी छोटी पकौड़ियां बना लें। जिन्हें फिर कढ़ी के घोल में डाल दीजिए।

इस तरह की कढ़ी भी बहुत tasty बनती है।

अगर आप चाहें तो घोल में पकौड़ी की जगह तले हुए आलू डालकर भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप चाहें तो मूंगफली के paste की जगह, काजू paste भी डाल सकते हैं।

आप काजू और मूंगफली के बिना भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप अगर व्रत में लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता आदि खा लेते हैं तो उसे भी छौंके में डाल सकते हैं।

इस कढ़ी में pure ghee ही use करें, यह taste में चार चांद लगा देगा।

आपको बहुत variety की कढ़ी बता दी।‌‌‌‌‌इसमें पकौड़ी वाली कढ़ी ही थोड़ी difficult है, बाकी सभी बहुत easily बन जाती है। 

तब सोचना क्या है, आप अपने flavour के according कढ़ी बनाएं और व्रत में भी कढ़ी का लुत्फ उठाएं।

इसी तरह की बहुत सी fast recipe के लिए, click करें 👇🏻

Recipe - Fast

Friday, 30 September 2022

Recipe : Phalahari Khandvi

नवरात्र का पर्व हो, डांडिया और गरबा की धूम हो, फिर खांडवी न हो तो थोड़ा अधूरा सा लगता है ना?

खांडवी ! वो कैसे व्रत में खा सकते हैं?

जब आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं तो आप ज़रुर से खा सकते हैं, क्योंकि आज हम आपके लिए फलाहारी खांडवी की recipe share कर रहे हैं...

सिंघाड़े के आटे से बनी, फलाहारी खांडवी बहुत ही स्वादिष्ट और instant बनने वाली recipe है।

Fast में बनने वाली, ज्यादातर recipe, बहुत ज्यादा घी, तेल, और sugar से भरी हुई होती है, ऐसे में, diabetic patients और health conscious लोगों को समझ नहीं आता है, कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो tasty भी हो और वो अच्छे से खा भी सकें, उनके लिए फलाहारी खांडवी best option है।

फलाहारी खांडवी 


Ingredients

Chestnut flour - 1 Cup

Curd - 1 Cup 

Rock salt - as per taste

Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.

Sugar - ½ tsp. (optional) 

Fresh coriander leaves - for garnishing

Sesame seeds - for garnishing 

Dry red chilli (optional)

Coconut powder - for filling (optional) 

Paneer - for filling (optional)

Pomegranate - for garnishing


Method

एक nonstick pan में, chestnut flour (सिंघाड़े का आटा) को medium to slow flame पर 2 to 3 minutes के लिए dry roast कर लीजिए। 

Gas off कर दीजिए, आटे को एक bowl में डाल दीजिए।

उस bowl में दही, rock salt and sugar डालकर अच्छे से mix कर के smooth paste बना लीजिए। 

इसमें 4 cup पानी डालकर अच्छे से mix कर के घोल बना लीजिए। 

थाली के पीछे घी लगाकर, थाली को अच्छे से grease कर लीजिए।

Pan को medium flame पर रखें और इसमें सिंघाड़े के आटे का घोल डालकर पकाएं।

जब घोल semi solid होने लगे तो उसमें एक चम्मच घी डालकर, अच्छे से चलाते रहें और जब paste, pan छोड़ने लगे तो gas off कर दीजिए। 

Paste को थाली पर एकदम पतला-पतला फैला लें।

5 to 10 min के लिए, dry होने के लिए छोड़ दें।

अब इसमें, grated पनीर या नारियल पाउडर फैला दें। 

चाकू से थाली पर फैली खांडवी की लम्बी लम्बी, strip काटकर roll कर लीजिए।

एक ladle spoon (चमचा) में एक चम्मच घी में गर्म करके, उसमें सफेद तिल और खड़ी लाल मिर्च को डालकर कड़का लें।

इसे बनी हुई खांडवी पर डाल दीजिए।

Finely chopped coriander leaves and pomegranate से खांडवी को garnish कर दीजिए।

Perfect खांडवी के लिए, इन tips and tricks पर ज़रुर से ध्यान दीजिए


Tips and Tricks :

Chestnut flour को medium flame पर ज़रुर से भूनिएगा, इससे एक तो सिंघाड़े के आटे का कच्चापन खत्म हो जाएगा साथ ही खांडवी बनाने के लिए, उसमें लोच बढ़ जाएगा। 

सिंघाड़े का आटा भूनते समय, बराबर से चलाते रहिएगा, क्योंकि इसका आटा बहुत ही जल्दी जल जाता है और अगर वो जल गया तो, खांडवी का सारा taste spoil हो जाएगा। 

Gas off करने के बाद, तुरंत ही आटा pan से निकाल कर bowl में डाल दीजिए, जिससे उसकी over roasting ना हो।

आटा को इतना हल्का भूनना है कि बस उसका कच्चापन खत्म हो, उसके आटे की रंगत ना बदले।

एक ही कप से सारे ingredients नापें, जिससे ratio गड़बड़ ना हो।

आटा हल्का ठंडा हो, तभी दही मिलाकर फेंट दें। 

आटे और दही का smooth paste बनाना है, तभी perfect खांडवी बनेगी।

पानी का ratio ठीक रखना है।

जब pan में घोल पका रहे हों तो जल्दी-जल्दी चलाना है, क्योंकि सिंघाड़े का आटा बहुत तेज़ी से गाढ़ा होने लगता है, और उसमें lumps बनने लगते हैं। 

जबकि perfect खांडवी के लिए paste, lumps free होना चाहिए।

सिंघाड़े के आटे का semi solid paste 2 से 3 minutes में बन जाता है।

Paste ऐसा होना चाहिए कि जब उसे थाली में रखें तो बहे नहीं पर अगर उसे scraper (flat चमचा) से फैलाएं तो वह easily फैल सके।

थाली में greasing, घोल पकाने से पहले ही लगा दें, क्योंकि सिंघाड़े के आटे का paste बहुत जल्दी बनता है।

दूसरी बात कि paste को गर्म-गर्म ही फैलाया जाता है।

गर्म होने पर ही पतली layer बनती है और जितनी पतली layer बनेगी, खांडवी उतनी perfect बनेगी।

खांडवी में filling and garnishing आप अपने taste के according कुछ भी कर सकते हैं। 

अगर आप को चटपटा taste पसंद है तो आप filling में finely chopped ginger and chillies भी डाल सकते हैं।

खांडवी बनाने में कुछ भी ऐसा नहीं होता है, जो आपको easily नहीं मिल सके। 

Readily available ingredients, easily prepare होने वाली, healthy and tasty dish है खांडवी, तो सोचना क्या षष्ठी में इसे prepare करें और माँ को प्रसाद चढ़ाएं।

Thursday, 7 April 2022

Recipe : Dry Fruits Kheer

जब नवरात्रि हो, तो उसमें मीठे की बात ना हो, यह तो असंभव है ना?

बिल्कुल...

जब आप को platter में Samak rice and Saboodana Poori with Paneer Navratn और snacks में Falahari Sandwich जैसी tasty and healthy recipes share कर चुके हैं, तो मीठे में भी कोई special recipe होनी चाहिए। 

इसलिए मीठे में आप के लिए बहुत special recipe share कर रहे हैं...

 मेवा खीर 


Ingredients :

Fox nuts - 20 to 25

Cashew nuts - 10 to 15

Raisins - 10 to 15

Milk - 1 litre

Saffron strings - 5 to 7

Sugar - ¾ cup or as per taste 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.


Method :

  1. काजू को coarsely cut कर लीजिए।
  2. Saffron strings को 4 tsp. lukewarm दूध में डाल दीजिए। जिससे saffron milk, ready हो जाए।
  3. एक wok(कढ़ाही) लीजिए, उसमें 2 tbsp. घी गर्म कर लीजिए।
  4. Medium-slow flame कर के काजू को slightly shallow fry कर लीजिए।
  5. उसी घी में किशमिश भी slightly shallow fry कर लीजिए। Gas off कर के किशमिश निकाल लीजिए।
  6. अब उसी घी में medium-slow flame  में मखाना डालकर, कुरकुरे होने तक shallow fry कर लीजिए।
  7. Dry fruits को shallow fry करने से खीर की aroma and taste दोनों enhance हो जाएंगे।
  8. मखाने को grinder में डालकर coarsely(दरदरा) grind कर लीजिए।
  9. दूध में चीनी डालकर, medium-slow flame पर चलाते हुए slightly गाढ़ा कर लीजिए।
  10. अब दूध में भुने हुए, दरदरे मखाने को डाल कर, चलाते हुए गाढ़ा कर लीजिए।
  11. अब इसमें shallow fried काजू व किशमिश भी डाल दीजिए, साथ ही केसर वाला दूध भी डालकर पकाएं।
  12. Proper consistency आने पर gas off कर दीजिए।
  13. खीर में मखाना डालने से दूध गाढ़ा हो जाता है। साथ ही खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी, इसलिए दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है।
  14. साथ ही जब पूरी खीर बन जाएगी, तब भी उसकी consistency इतनी रखिएगा कि ठंडी होने से खीर सूख ना जाए।
  15. खीर के normal temperature पर आने पर इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लीजिए
  16. Serve करने से पहले, इसे almonds and pistachios से garnish कर दीजिए।

Now your super yummy, tasty & healthy Dry Fruits Kheer is ready to serve. 

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

देवी माँ को खीर का भोग लगाएं और सभी को tasty and healthy प्रसाद बांटें....

जय माता दी 🚩

Wednesday, 6 April 2022

Recipe : Falahari Sandwich

कल हमने आपको Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn के platter की recipe बताई थी, जो instant vrat premix से बनाई थी, जिसको prepare करने की tip भी आप के साथ share कर चुके हैं।‌‌ 

जैसा कि हमने कहा था कि आप के लिए fast की tasty and healthy recipes share करेंगे, तो उसी कड़ी में आज platter के बाद एक snack की recipe share कर रहे हैं जो कि बहुत tasty and healthy है। और जो health conscious हैं वो तो यह बहुत ही पसंद करेंगे ही, पर साथ में जो व्रत में special dish को miss करते हैं, वो भी खुश हो जाएंगे। 

तो सबका ध्यान रखते हुए, आज हर किसी के favourite sandwich की recipe बताने जा रहे हैं।

Sandwich कैसे व्रत में खा सकते हैं? क्यों बेकार में लालच दिला रहे हैं।

खा सकते हैं, बिल्कुल खा सकते हैं, बशर्ते वो फलाहारी हो, और जब आप जुड़ें हैं हमारे साथ, तो आपकी कोई भी इच्छा कैसे अधूरी रह सकती है।

Shades of Life, आज आप के लिए लाया है फलाहारी Sandwich...

इसके crispy and soft taste, के combination के कारण यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आता है।

फलाहारी सैंडविच 

Ingredients :

Instant vrat premix - 2 cups

Clarified butter (ghee) - for shallow fry

Coriander leaves - 1 tbsp. (finely chopped)

Green chilli - finely chopped (as per taste)

Rock salt (sendha namak) - according to taste 

Boiled Potato - 1 Big size  

Cumin seeds - 1 tsp. 

Lemon juice - 1 tsp.

Ginger Julien - 1 tsp.

Water - 2 Cups


Method :

  1. एक nonstick pan लीजिए, उसमें 2 cups पानी high flame पर गर्म होने रख दीजिए।
  2. जब पानी lukewarm हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक के लच्छे, हरी मिर्च, नमक और 1 tsp. घी डालकर, slow flame कर दीजिए। 
  3. इस lukewarm पानी में instant vrat premix को धीरे-धीरे घोल लीजिए। 
  4. अब slow flame में ही बराबर चलाते हुए soft dough prepare होने तक पकाएं।
  5. जब soft dough prepare हो जाए तो gas off कर दीजिए।
  6. गर्म dough में boiled आलू को mash कर के या कद्दूकस करके mix कर दीजिए। इसी समय, finely chopped coriander leaves add कर दीजिए।
  7. जब dough हल्का ठंडा हो जाए तो एक plate में घी लगाकर बड़े से square के shape में जमा दें।
  8. जब पूरा ठंडा हो जाए इसके triangles काट लीजिए। 
  9. अब एक frying pan में थोड़ा सा घी डालकर triangles को दोनों तरफ से सुनहरा shallow fry कर लीजिए।
  10. Now your super duper crispy & amazingly delicious & tasty Phalahari Sandwich is ready to serve. You can serve it with coriander chutney or curd.
Note

  • अगर आप के पास, समा के चावल और साबूदाने में से कोई एक ही चीज़ है तो आप, इसे एक चीज़ से भी बना सकते हैं।
  • आप चाहे तो इसे बिना fry किए fridge में 2 to 3 days के लिए store करके रख सकते हैं।
  • और जब आप को serve करना हो, उस समय में shallow fry कर लीजिए।

तो सोचना क्या है, आज की tea party की तैयारी में जुट जाइए और साथ ही आने वाले मेहमानों से compliments लेने को भी, कि आप तो fast में भी गजब के व्यंजन बना लेती हैं 😊

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

Tuesday, 5 April 2022

Recipe : Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn

कल हमने आपको instant vrat premix, को prepare करने की tip बताई थी।‌‌ और कहा था कि आप के लिए fast की tasty and healthy recipes share करेंगे।

तो चलिए अपना वादा निभाते हुए, आज आप के लिए बहुत ही healthy and tasty platter share करते हैं...

आप कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे की पूड़ियाँ और कचौड़ियां बनाते होंगे। पर इससे बनने वाली पूड़ियों और कचौड़ियों की रंगत काली सी होती है, साथ ही इसका taste भी हर किसी को बहुत पसंद नहीं आता है।

ऐसे में अगर बच्चे भी व्रत रखते हों तो सोचना पड़ता है कि उन्हें क्या खिलाएं।

आपकी इसी problem का solution है, आज का platter.

यह खाने में जितना tasty हैं, दिखने में उतना ही tempting लगता है। 

समा के चावल और साबूदाना की पूड़ी, पनीर नवरत्न के साथ





Ingredients :

For Poori -

Instant vrat premix - 2 cup
Luke warm water - approx ½ cup
Rock salt (sendha namak) - ¼ tsp.‌

Clarified butter (ghee) - for
frying.

For Paneer navratn -

Tomato - 4 to 5 medium size
Cashew nuts - 1 tsp.
Fresh coconut - 1 tbsp.
Ground nut - 1 tsp.
Ginger - ½ inch.
Green chilli - according to the taste
Fresh curd - ¼ cup
Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.
Salt - as per taste 
Coriander leaves - for garnishing


Method :

For Poori -

  1. Instant vrat premix में थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालकर soft dough prepare करें।
  2. अब इसे lid से ढककर, 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  3. 20 to 25 minutes के बाद, dough slightly tight हो जाएगा, तो इसे फिर से 1 tsp. घी लगाकर, गूंथ लें, जिससे proper softness वाला dough prepare हो जाएगा।
  4. 1 wok लें, उसमें घी डालकर गर्म कर लीजिए। 
  5. Dough से छोटे-छोटे गोले बना लें।
  6. इन गोलों में घी लगाकर, उसकी पूड़ी बेल लीजिए।
  7. अब इसे घी में डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा fry कर लें।
  8. गरमागरम, गोल-गोल फूली हुई खस्ता करारी पूड़ियाँ तैयार हैं।


For Paneer navratn -

  1. Mixer grinder में टमाटर, काजू टुकड़ा, मूंगफली, नारियल, अदरक और हरी मिर्च डालकर coarsely (दरदरा) grind कर लीजिए।
  2. Paneer के blocks काट लीजिए।
  3. एक दूसरी wok में 2 tbsp. घी डालकर गर्म कीजिए।
  4. उसमें पनीर के टुकड़े shallow fry करके निकाल लीजिए।
  5. अब इसी घी में, टमाटर का मसाला डालकर भूनें।
  6. 5 min भूनने के बाद इसे slow flame पर 2 min के लिए ढककर पकाएं।
  7. इससे काजू, मूंगफली और नारियल अपना oil release कर देते हैं, जिसमें मसाला अच्छे से भुनता है।
  8. जब oil release हो जाए, तो उसमें दही डालकर भून लीजिए और 2 minutes के लिए, lid ढककर रख दीजिए। दही भी घी छोड़ देगा।
  9. 2 minutes बाद पनीर के टुकड़े डालकर, हल्के हाथों से mix कीजिए।
  10. अब इसमें पानी डालकर, 1 boil high flame पर दे दीजिए, उसके बाद low flame पर 5 to 7 minutes के लिए ढककर पकाएं।
  11. Slow flame में पकने से सब्जी में proper consistency की thickness आ जाएगी। और सब्जी से release होने वाला oil ऊपर आकर, बहुत अच्छा texture देता है।
  12. अब इसे महीन कटी धनिया पत्ती से garnish कर दीजिए।

Now your tasty and healthy Poori and Paneer navratn is ready to serve.

चलिए कुछ tips and tricks भी झटपट बता देते हैं, जो आप के platter में चार चांद लगा देंगे।


Tips and Tricks :

  • पूड़ी बनाने से पहले, premix को छान लीजिए, जिससे आप को और smooth flour मिले, जिससे easily पूड़ी बेल सकें।
  • Premix में पानी धीमे-धीमे डालते हुए dough prepare कीजिए, ज़्यादा पानी होने से dough गीला हो जाएगा तो पूड़ी बेलना बहुत कठिन हो जाएगा और अगर dough ज़्यादा tight हो गया तो पूड़ी फूलेगी नहीं साथ-साथ कड़ी भी बनती है।
  • अगर आप, dough से पूड़ी नहीं बना पा रहे हैं और पूड़ी उठाने में टूट जा रही है तो आप उसमे उबला हुआ आलू mash करके डाल सकते हैं।
  • आलू से binding अच्छी हो जाती है और taste में कचौड़ी जैसी लगती है।
  • सब्ज़ी में, कम घी होने के बाद भी, काजू, मूंगफली और नारियल व दही होने से सब्ज़ी में खूब सारा oil release हो जाता है जिससे सब्ज़ी अच्छे से भुनती भी है और look में भी एकदम hotel वाली सब्ज़ी लगेगी।
  • यह सब्ज़ी, thick gravy की बनती है, अतः पानी बहुत ज़्यादा मत डालिएगा।
  • सब्ज़ी को बीच-बीच में ढककर भूनने और पकाने से, सब्ज़ी का texture and colour बहुत ही अच्छा आता है।
  • आप दही की जगह, fresh cream या मोटी सी मलाई भी डाल सकते हैं। इनके डालने से सब्ज़ी का texture, aroma, taste and colour enhance हो जाता है।
  • आप पनीर की जगह, आलू fry कर के भी डाल सकते हैं, उसका taste भी पूड़ी के साथ बहुत बढ़िया लगता है।
  • मूंगफली dry roast कर के, उसका छिलका उतारकर ही डालें, इससे मसाला कम चिपकता है।
  • अगर आप के पास काजू या मूंगफली में से कोई एक ही हो तो, उसकी quantity दोगुनी कर दीजिए। 
  • Fresh coconut से बहुत अच्छा taste आता है, पर अगर आप के पास fresh coconut ना हो तो आप dry coconut या coconut powder भी डाल सकते हैं।
  • आप अपने taste के according, paneer blocks को कच्चा, shallow fry or deep fry कर सकते हैं।
  • कच्चा पनीर soft ज्यादा रहेगा और fried Paneer, ज्यादा दिन तक ठीक बना रहेगा। तो यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप को Paneer कैसे डालना चाहेंगे।
  • पूड़ी गर्मागर्म जितनी खस्ता-करारी लगती है, ठंडी होकर बहुत मुलायम हो जाती है। इसलिए दोनों ही तरह से स्वादिष्ट लगती है।
  • अगर आप व्रत में साबूदाना नहीं खाते हैं तो आप केवल समा के चावल की पूड़ी भी बना सकते हैं, बस तब आप के लिए आलू को बिना mix किए, पूड़ी बेलने और उठाने में दिक्कत हो सकती है।
  • तो सोच क्या रहे हैं, झटपट बना डालिए, व्रत में भी tasty and healthy खिलाएं और छा जाइए सब पर।
Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

Friday, 14 January 2022

Recipe : Til Gud Laddoo

शरद ऋतु में होने वाले सभी त्यौहारों में तिल के लड्डू का विशेष महत्व होता है। फिर चाहे वो लोहड़ी पर्व हो, मकर संक्रांति पर्व हो या सकट पर्व हो। सब में ही तिल के लड्डू का प्रसाद बनाया जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, यह लड्डू जितने tasty होते हैं, उतने ही healthy भी। 

भारत के लगभग सभी प्रांतों में जनवरी माह में तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। 

जिसमें तिल और गुड़ तो सभी लोग डालते हैं, हाँ प्रांत के अनुसार, इन्हीं लड्डूओं में कहीं मूंगफली, कहीं नारियल, कहीं काजू, बादाम, गुलाब की पंखुड़ियों, आदि डालकर भी बनाया जाता है।

पहले तो यह घर-घर में बनाए जाते थे, पर अब तो बाजार से ही मंगवा लिया जाता है। कोई बनाना भी चाहे तो उसे इसे बनाना नहीं आता है। 

इन लड्डुओं को बनाने की recipe आपको बहुत मिलेगी, पर उस तरह से बनाने से लड्डू, ज़्यादातर कड़े बनते हैं। जिससे उन्हें खाना भी एक बड़ी चुनौती या समस्या बन जाती है।

तो चलिए आज इसकी authentic recipe ही share कर देते हैं। इनको बनाना बहुत easy है, साथ ही यह ऐसे बनेंगे कि कोई भी एक खाकर, दूसरा मांगे बिना नहीं रहेगा।

तिल-गुड़ लड्डू



Ingredients :

White Sesame seeds - 300 gm.

Jaggery - 250 gm.

Green cardamom - 3 to 4.

Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.


Method :

  1. तिल को अच्छे से साफ करके, धोकर सूखने के लिए फैला दीजिए।
  2. एक heavy bottom wok(कड़ाही) लीजिए। 
  3. सूखे हुए तिल को धीमी-धीमी आंच पर 3 to 5 minutes तक लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए।
  4. गुड़ को मोटा-मोटा (coarsely) काट लीजिए।
  5. अब mortar and pestle, इमाम दस्ता या ओखली व मूसल, जो भी आप के पास हो, उसमें गुड़ और तिल डालकर दोनों को अच्छे से कूट लीजिए। 
  6. इसे तब तक कूटना है, जब तक गुड़ और तिल मिल ना जाएं, साथ ही गुड़ कूटने से ऐसा soft हो जाएगा कि आप इससे लड्डू बना सकेंगे। 
  7. अब तिल और गुड़ mix को निकाल कर उसमें cardamom seeds और घी मिला दीजिए।
  8. अब हाथों में हल्का-सा घी लगाकर तिल-गुड़ mix से लड्डू बना लीजिए।

Now, mouth melting, healthy and tasty Til gud laddoo is ready to serve. 


Tips and Tricks :

  • कूटकर बनाने से लड्डू कड़े नहीं बनते हैं। 
  • अगर आप को मूंगफली, काजू और बादाम आदि भी डालना है, तो उन्हें भी भूनकर ही डालिए।
  • गुलाब की पंखुड़ियों को भी लड्डू बनाते समय डालते हैं।
  • आप cardamom seeds को दरदरा पीस कर या महीन पीस कर भी डाल सकते हैं।
  • भूनने से, taste and aroma, दोनों ही enhance हो जाते हैं, साथ ही लड्डूओं की shelf life भी बढ़ जाती है।
  • आप तिल और गुड़ की quantity दोनों को अपने taste के according कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • तिल भूनते समय ध्यान रखिएगा कि उसे लगातार चलाते हुए भूनें, अन्यथा तिल बहुत जल्दी जल जाते हैं। 
  • अगर तिल जल जाते हैं, तो उससे बने लड्डू कड़वे लगेंगे। अतः अगर तिल जल गये हैं तो उससे लड्डू ना बनाएं।
  • आप तिल को बिना भूनें भी लड्डू बना सकते हैं। पर भुने हुए तिल से बने लड्डू ज्यादा सौंधे बनते हैं। जिससे उसका taste भी enhance होता है और लड्डू की shelf life भी increase होती है।
  • आप सफ़ेद की जगह काले तिल भी use कर सकते हैैं, पर याद रखियेगा कि काले तिल में बहुत धूल होती है। अतः इन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ करना बहुत जरूरी है, वरना लड्डू किसकिसाने लगेगा। जिससे आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। 
  • यह लड्डू आप की immunity boost करेंगे तो यह आप को corona virus से भी बचाएगा।

बस तो अब सोच क्या रहे हैं, आज ही बनाएं, तिल-गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू और पूरे परिवार को healthy बनाएं।  

तिल-गुड़ लड्डू को जनवरी माह में आने वाले सभी त्यौहार में क्यों बनाते हैं? और तिल-गुड़ लड्डू के health benefits क्या हैं? किस तरह के patience के लिए, तिल-गुड़ लड्डू रामबाण औषधि के समान हो जाएगा, अगर आप भी यह सब जानना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर click करें।

आप सभी को लोहड़ी, मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻