Wednesday 24 July 2019

Story of life : सावन का तोहफा



सावन का मस्त महीना चल रहा है, पिछले साल सावन में गीतों से सजी कहानियाँ, लोगों ने बहुत पसंद की थी तो इस सावन में एक बार फिर गीतों से सजी कहानी प्रस्तुत है, इसके भी सभी अंक का आनंद लेकर मुझे कृतार्थ करें  

सावन का तोहफा  


नितिन office से bike से लौट रहा था, आज रात भी हो चली थी, तभी अचानक से बहुत ज़ोर से बारिश शुरू हो गयी। नितिन को लगा इतनी तेज़ बारिश में रात में bike चलाना safe नहीं होगा। 

तभी उसे shed दिखाई दी, जहां कुछ लोग बारिश से बचने के लिए खड़े भी थे। 

उसने भी अपनी bike side में लगाई, और shed में चला गया। अभी वो shed में आया ही था, कि एक भीगा हुआ दुपट्टा उसके गाल से टकरा गया। 

उसने उसे हटाया, तो सामने उसे बहुत ही खूबसूरत सी लड़की अपने बालों से पानी झटकती हुई दिखी। उसके गोरे गालों में घुँघराली लटकती हुई लटें, तो उसे और ही बला की खूबसूरत बना रही थीं। 

नितिन को एक पल को तो ये लगा वो किसी अप्सरा को देख रहा है। और उसके मन में यह गीत बज रहा था,

ना झटको ज़ुल्फ से पानी, यह मोती टूट 

जाएंगे......

थोड़ी देर में बारिश मद्धम पड़ गयी, सभी अपनी अपनी राह को हो लिए। पर नितिन अभी भी एक टक उसी लड़की को देखे जा रहा था।

तभी वो लड़की नितिन के पास आई, और बोली, क्या आप मुझे घर तक छोड़ देंगे? सब तरफ इतना पानी भर गया है, कि कोई auto भी नहीं मिलेगा। 

पर नितिन तो उसमें ऐसा खोया था, कि उसने सुना ही नहीं कि उस लड़की ने क्या कहा।

लड़की ने नितिन को झकझोर के कहा, जी आप मुझे अपनी bike से छोड़ देंगे? नितिन भड़भड़ा गया  

लड़की ने फिर कहा, क्या आप सुन नहीं सकते हैं? जी मेरा घर कुछ दूर ही है। पर वहाँ बहुत पानी भर गया होगा, इसलिए कोई auto नहीं मिलेगा। क्या आप मुझे घर छोड़ देंगे?

“जी बिल्कुल” नितिन अपने मन की खुशी छिपाते हुए बोला।

Bike से उस लड़की का घर चंद मिनटों की दूरी पर था। नितिन ने उसे घर तो छोड़ दिया, पर उस लड़की की यादों ने नितिन का दिल नहीं छोड़ा।

अब तो नितिन बस यही गाता रहता,ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात, एक अंजान हसीना से मुलाक़ात की रात.....

आगे पढ़े, सावन‌ का तोहफा( भाग -2) में.....


सावन से जुड़ी और कहानियों के लिए पढ़ें ...
Related Post(s):
Story of life : आखिर क्यों ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/07/story-of-life_25.html )
Story of life : सावन आया है ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/08/story-of-life_19.html )