Showing posts with label Bhajan (Devotional Song). Show all posts
Showing posts with label Bhajan (Devotional Song). Show all posts

Thursday, 19 March 2026

Bhajan : मेरी जगदम्बा

मेरी जगदम्बा


आती हैं संग में लेकर बहार,

लाती हैं संग में खुशियां अपार, 

बड़े दिलवाली हैं मेरी जगदम्बा। 

आशीष देने आई हैं मेरी जगदम्बा।


माँ दर्शन देने आएं तो, 

उनकी पायलें बजती हैं ऐसे,

उनकी रून-झुन सुन ले जो,

वो भक्त दीवाना न हो कैसे?


भक्तों की महारानी हैं माँ जगदंबा।

बड़े दिलवाली हैं मेरी जगदम्बा।

आशीष देने वाली हैं मेरी जगदम्बा।


माँ दर्शन देने आएं तो,

उनके कंगन खनकते हैं ऐसे,

उनकी खनखन सुन ले जो,

वो भक्त दीवाना न हो कैसे?


भक्तों की महारानी हैं माँ जगदंबा।

बड़े दिल हैं मेरी जगदम्बा।

आशीष देने वाली हैं मेरी जगदम्बा।


माँ दर्शन देने आएं तो,

उनके बिंदिया चमकती है ऐसे,

उसकी चमक देख ले जो,

वो भक्त दीवाना न हो कैसे? 


भक्तों की महारानी हैं माँ जगदंबा।

बड़े दिलवाली हैं मेरी जगदम्बा।

आशीष देने वाली हैं मेरी जगदम्बा।


बन-संवर के निकले,

आया नवरात्रि का जो महीना,

हर कोई समझे यह,

माँ का दर्शन उसी को ही मिलना।  


भक्तों की महारानी हैं माँ जगदंबा।

बड़े दिलवाली हैं मेरी जगदम्बा।

आशीष देने वाली हैं मेरी जगदम्बा।

(आने से जिसके आए बहार, जाने से जिसके जाए बहार की तर्ज़ पर)


आप सभी को चैत्र नवरात्र पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ!

विक्रम संवत नववर्ष 2083 की आप सभी को विशेष शुभकामनाएँ!

Sunday, 15 February 2026

Bhajan : भोलेनाथ जी

भोलेनाथ जी


हाथ जोड़कर खड़े भक्त हैं

सुन लो भोलेनाथ जी

कृपा दृष्टि कर दो हम-सब पर

अरज लिए हैं आज जी

ओ शंभू नाथ जी

हाँ भोलेनाथ जी - 2


जब तुम हो शिरोधार्य मेरे 

फिर क्यों विपदा मुझको है घेरे 

त्रिशूल उठाकर कर दो 

तुम उन सबका नाश जी 

ओ शंभू नाथ जी 

हाँ भोलेनाथ जी -2 


देवों के देव हो तुम ही 

त्रिकाल, महाकाल जी

शरण तुम्हारे बैठे हैं हम

भक्ति करो स्वीकार जी

ओ शंभू नाथ जी 

हाँ भोलेनाथ जी - 2 


शिव गौरा के पवित्र मिलन से 

बढ़कर कुछ नहीं बात जी

आई अनोखी रात जी

शिवरात्रि है आज जी 

ओ शंभू नाथ जी 

हाँ भोलेनाथ जी -2 



"ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव" 



आप सभी को महाशिवरात्रि पर्व शुभ हो, महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे 🙏🏻 

Sunday, 26 October 2025

Bhajan (Devotional Song) : है चच्चा जी का साथ

आज चच्चा जी महाराज के पावन जन्मोत्सव, कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी पर यह भजन उनके श्री चरणों में समर्पित है।

चच्चा जी महाराज, हम सब पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें 🙏🏻 

है चच्चा जी का साथ


कितनी हो कठिन डगर,

मुझको लगता नहीं है डर।

है उनका आशीर्वाद तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो किस बात की फ़िक्र॥


वो हैं अपने रखवाले,

दुःख-दर्द मिटाने वाले।

है उनका सिर पर हाथ तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो किस बात की फ़िक्र॥


हों कितनी काली रातें,

कट जाएंगी मुस्काते।

है संतों का साथ तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो किस बात की फ़िक्र॥


सद्काम तू किए जा,

चच्चा का नाम लिए जा।

है उनसे ही हर बात तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो किस बात की फ़िक्र॥


कर्म सभी कट जाएंगे,

वो हमको लेने आएंगे।

है उन पर यह विश्वास तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो किस बात की फ़िक्र॥ 


कितनी हो कठिन डगर,

मुझको लगता नहीं है डर।

है उनका आशीर्वाद तो,

किस बात की फ़िक्र?

है उनका सिर पर हाथ तो,

किस बात की फ़िक्र?

है संतों का साथ तो,

किस बात की फ़िक्र?

है उनसे ही हर बात तो,

किस बात की फ़िक्र?

है उन पर यह विश्वास तो,

किस बात की फ़िक्र?

है चच्चा जी का साथ,

तो...

किस बात की फ़िक्र?



चच्चा जी महाराज व सभी संतों का हृदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻🙏🏻

Tuesday, 30 September 2025

Matarani ka Bhajan : मैय्या, तू मेरी नैया

शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी के पावन पर्व पर यह भजन, दुर्गा माता को समर्पित किया है। 

एक भक्त की भक्ति को भजन के रूप में प्रस्तुत किया है। हे माँ! भक्ति स्वीकार करें और हम सब पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखिए 🙏🏻

मैय्या, तू मेरी नैया


मैय्या मैय्या, 

मैं तेरा ललना,

तू मेरी है मैय्या।

साथ में मेरे, 

हरदम रहना,

छोड़ कभी न चलना।


मैय्या, तू मेरी नैया। 

मैय्या, तू ही खेवैया।।


तेरे सहारे, दुनिया मेरी, 

तुझसे सारे नाते। 

दुनिया चाहे, 

जिसको पूजे,

हम शीश तुम्हें ही नवाते।

 

मैय्या, तू मेरी नैया।

मैय्या, तू ही खेवैया।। 


जो कोई चाहे,

चांदी-सोना,

उसको वो दे देना। 

मुझको अपने चरणों में,

दे दो एक छोटा सा कोना।

 

मैय्या, तू मेरी नैया। 

मैय्या, तू ही खेवैया।।


दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 

Monday, 22 September 2025

Mata Rani ke Bhajan : माँ के आने से

शारदीय नवरात्र में मां के आगमन से पूरी दुनिया में धूम मच गई है, हर ओर सुख सम्पन्नता और सौभाग्य बरस रहा है। आइए हम भी इस पावन अवसर पर माँ की असीम कृपा में सराबोर होकर माँ का जयकारा लगाते हैं।

माँ के आने से 




अंगना में आएगी बहार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी कतार 

माँ के आने से 


माँ का है गोरा गोरा 

मुखड़ा सुहाना 

दर्शन करने को उनके 

उमड़ा ज़माना 

भक्ति होगी स्वीकार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी है कतार 

माँ के आने से 


लाल लाल जोड़ा 

मेरी माँ ने है पहना 

सिर से पांव तक 

सजा है गहना 

खुशियां मिलेंगी अपार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी है कतार

 माँ के आने से 


हरी हरी चूड़ी 

माँ ने हाथों में सजाई 

सुंदर सलोनी है

 मेहंदी लगाई

होगा बेड़ा पार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी है कतार 

माँ के आने से 


छम छम पायल 

माँ के पैरों में बजेगी 

शेर पर सवार 

मैय्या खूब जंचेगी

सबका ही होगा उद्धार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी कतार 

माँ के आने से 


अंगना में आएगी बहार 

माँ के आने से 

भक्तों की लगेगी कतार 

माँ के आने से 




बोलो सांचे दरबार की जय 🙏🏻

जयकारा शेरावाली दा 🚩


माता रानी के अन्य भजनों का आनन्द लेने के लिए, click करें..

माता रानी के भजन 

Sunday, 6 April 2025

Bhajan (Devotional Song) : लेगा राम का जो नाम

आज चैत्र नवरात्रि की नवमी है, और आज ही के दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इसीलिए, इस दिवस को राम नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

तो चलिए, प्रभु श्री राम के इस भजन का आनंद लेते हैं और उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं।

लेगा राम का जो नाम


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम 


नाम लिया जो दशरथ ने 

तो पुत्र रूप में पाया 

वात्सल्यता से परिपूर्ण हो 

मोक्ष उन्होंने पाया 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम 


लिया नाम जो मारुति ने 

भक्त शिरोमणि कहलाए

उनसे प्रसन्न हुए प्रभु ऐसे

उनके हृदय में गये समाए 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम

 

लिया नाम जो वाल्मीकि ने 

डाकू से ऋषि कहलाए 

रामायण को लिखकर वो

सम्पूर्ण जगत में छाए 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम 


लिया नाम जो अहिल्या ने 

पत्थर से नारी बन पायी 

पति के शाप से मुक्त हो 

बैकुंठ में गयी समाई 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम  


लिया नाम जो शबरी ने 

भक्ति का रस था पाया 

झूठे बेर खिलाकर भी 

था पुण्य अपार कमाया 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम  


लिया नाम जो सुग्रीव ने

तो मैत्री का सुख पाया 

भटक रहा था वन में जो 

उसने राज्य पूरा पाया 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम 


सुनो राम नाम की महिमा 

होती है कितनी अपार 

पत्थर पर जो लिखा नाम तो 

समुद्र हो गया पार 


लेगा राम का जो नाम 

होंगे उसके पूरण काम 


आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा हम सभी पर इसी तरह बनी रहे 🙏🏻 




आज का यह भजन, अद्वय ने प्रस्तुत किया है। भजन, पसंद आने पर कृपया उसको comment box पर उसे प्रेरित अवश्य करें 🙏🏻

पूरे भजन का musical video YouTube में uploaded है। उस का आनंद लेने के लिए, दिए गए link पर click करें :

Sunday, 30 March 2025

Bhajan : मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना

मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना



मेरे सिर की चुनरिया को लाल रखना,

मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना।


पहनूं मैं लाल-लाल साड़ी,

गहनों से मैं खुद को सजाऊं,

मांग के सिंदूरा को लाल रखना।


मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना,

मेरे सिर की चुनरिया को लाल रखना।


पहनूं मैं भर-भर चूड़ी,

हाथों को मेहंदी से सजाऊं,

माथे की बिंदिया को लाल रखना।


मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना,

मेरी सिर की चुनरिया को लाल रखना।


पहनूं मैं छम-छम पायल,

बिछुओं से मैं पांव सजाऊं, 

महावर का रंग मेरा लाल रखना।


मैय्या जीवन भर यह कमाल रखना,

मेरे सिर की चुनरिया को लाल रखना।




पूरे भजन का आनंद लेने के लिए, दिए गए youtube link पर click करें : 

आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 

Wednesday, 26 February 2025

Bhajan (Devotional Song) : आया शिवरात्रि का त्यौहार

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवों के देव, महादेव, हम सभी पर अपनी कृपा-दृष्टि सदैव बनाए रखें। बोलो, हर हर महादेव 🙏🏻 

आया शिवरात्रि का त्यौहार


होके नन्दी पे सवार,

पहने सांपों का हार,

जटा गंगा की धार।


शिव हो गये,

शिव हो गये तैयार।

आया शिवरात्रि का त्यौहार।।


पहने मुंडों की माला,

भभूत तन पे है डाला,

दिखे रूप निराला।


शिव हो गये,

शिव हो गये तैयार।

आया शिवरात्रि का त्यौहार।।


लेकर चले बारात,

भूत-पिशाचों के साथ,

कैसी गजब है रात।


शिव हो गये,

शिव हो गये तैयार।

आया शिवरात्रि का त्यौहार।।



बम बम भोले...

जय बाबा भोलेनाथ की...

Monday, 30 December 2024

Bhajan : चच्चा जी के दुलारे

आज के दिन, नाना जी, चच्चा जी महाराज में समाहित हो ईश्वरीयता से परिपूर्ण हो गये थे।

आज का यह भजन, नाना जी को समर्पित है, उनके दिए हुए संस्कार, मार्गदर्शन, अथाह प्रेम और आशीर्वाद को समर्पित है। 

उन्होंने सदैव हमें सद्कर्मों की ओर प्रेरित किया है और सभी को नित प्रतिदिन चच्चा जी महाराज के सानिध्य में रखा है।

नाना जी, को सभी प्यार से पापा जी कहते हैं, उनके उसी सम्बोधन को पिरोकर यह भजन, उनकी ही प्रेरणा से तैयार किया है, जो उनके ही श्री चरणों में अर्पित है।

आइए इस भजन के साथ उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं।

चच्चा जी के दुलारे 



चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे 

हमें ज्ञान की दी गंगा

जो जीवन हमारा तारे


चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे

चच्चा जी के दुलारे 


सदाचार का पाठ,

सदा उन्होंने पढ़ाया

सबका किया भला जो

आया था उनके द्वारे


चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे

चच्चा जी के दुलारे


कर्म जो किया है जिसने 

प्रारब्ध वही है पाया 

मानुष जन्म है दुर्लभ

पाते नहीं हैं सारे


चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे

चच्चा जी के दुलारे 


सुख दुःख से है जीवन

आए वो बारी बारी

संयम से रहना इसमें

कट जाएंगे वो सारे


चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे

चच्चा जी के दुलारे 


धन वैभव नहीं है जीवन

मत उसके पीछे जाओ

गुरु की शरण में जीवन

 मुक्ति उन्हीं सहारे


चच्चा जी के दुलारे, 

पापा जी थे हमारे

चच्चा जी के दुलारे...




आपकी कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे 🙏🏻 

Friday, 11 October 2024

Bhajan (Devotional Song) : माँ के ‌दरबार‌ में

माँ के दरबार में

मैं तो आ गई 

मैं तो आ गई,

माँ के दरबार में

मैं तो आ गई


माँ के शीश पे टीका सोहे

बिंदी चमके चमचम -2

माँ की सुंदरता

मांँ की सुंदरता सबको 

भा गई रे, 

मैं तो आ गई


मैं तो आ गई 

माँ के दरबार में 

मैं तो आ गई 


माँ के गले पे हरवा सोहे

कंगन बाजे खनखन -2

माँ की ख्याति 

माँ की ख्याति सब जगह 

छा गई रे  

मैं तो आ गई 


मैं तो आ गई 

माँ के दरबार में 

मैं तो आ गई 


माँ के पैर पे बिछुआ सोहे 

पायल बाजे छम-छम -2

माँ की कृपा 

माँ की कृपा सब पर

हो गई रे

मैं तो आ गई


मैं तो आ गई 

माँ के दरबार में 

मैं तो आ गई



🚩बोलो सांचे दरबार की जय🚩

माता रानी की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे 🙏🏻🙏🏻 

माता रानी के अन्य भजन सुनने के लिए click करें 

Thursday, 3 October 2024

Bhajan‌ (Devotional Song): आई है नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं, पर हम में से कितने हैं, जिनको मां के हर रुप का नाम याद हों और वो भी सही क्रम में...

आज का यह भजन, माँ के नौ रूपों को लेकर उनके श्रीचरणों में अर्पित करते हैं।

आप सभी भजन का आंनद लेते हुए माँ के नौ रूपों के नाम क्रमवार याद कर लें।

आई है नवरात्रि

शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी -2

चंद्रघंटा कूष्मांडा -2

स्कंदमाता कात्यायनी -2

कालरात्रि महागौरी -2

सिद्धिदात्री -4

मां के यह नौ रूप हैं

आई है नवरात्रि -2

खुशियों से झूमो

आई है नवरात्रि

देने आशीष हमें

आई है नवरात्रि

माँ के नौ रूपों की

आई है नवरात्रि

हां नवरात्रि - 4


माता रानी के अन्य भजन सुनने के लिए click करें 

Friday, 6 September 2024

Poem‌ Devotional : हरतालिका तीज

 हरतालिका तीज 




व्रत में, व्रत कई,

फिर क्यों तीज महान?

कैसे हो कल्याण‌ इससे? 

सब क्यों करें इसका गुणगान..


नाम, हरण से आरंभ हुआ, 

तीन पर हुआ शेष।

जिसमें कुछ भी शुभ नहीं,

फिर कैसे यह है विशेष?..


महादेव को वरने के लिए, 

थीं, मां पार्वती परेशान। 

पिता को, शिव नहीं भा रहे,

कैसे वर दें, उनसे अपनी जान?..


स्वयंवर सजने लगा, 

देवों के आगमन के लिए। 

हिमवान भावविभोर थे,

पार्वती को दुल्हन बनाने के लिए..


देखकर व्यथीत पर्वती को,

सखियां सब हो रही हैरान। 

कैसे, क्या करें, कि पार्वती?

खिले पुनः पुष्प के समान..


हरण कर सखी का,

लें चलीं वनागमन को।

निष्प्राण देह को, 

प्रेम से जीवित करने को..


कठिन तप, अथाह प्रेम, 

व्रत, पूजन करने लगी।

शिव को, पति रूप में पाने को, 

पार्वती, यत्न सब करने लगी.. 


भादो का था मास,

व्रत हरतालिका तीज।

अपने अथक प्रयास से, 

मां ने, महादेव को लिया जीत.. 


शिव पार्वती के मिलन का,

हैं यह पवित्र त्यौहार। 

इससे कुछ बढ़कर नहीं, 

जहां महादेव गए हार.. 


वर हों महादेव, 

वधू मां पार्वती।

बस यही है, 

हरतालिका तीज..


शिव पार्वती जी के अमर प्रेम के प्रतीक हरतालिका तीज व्रत की विशेष कृपा सभी सुहागनों को मिलें और सभी को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिले 🙏🏻 


हर हर महादेव 🚩

जय मां पार्वती की🌹


हरतालिका व्रत कथा को कविता में पिरोने का प्रयास मात्र है,  हे महादेव जी व माँ पार्वती आप की कृपा सदैव बनी रहे 🙏🏻 🙏🏻 

Monday, 26 August 2024

Bhajan (Devotional Song): कान्हा जी तुम आ जाओ

 कान्हा जी तुम आ जाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

आके बाल रूप दिखाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ   

माखन का भोग लगाओ 


कान्हा जी तुम आ जाओ 

मुरली की मीठी तान सुनाओ 


कान्हा जी तुम आ जाओ 

आ करके रास रचाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

ग्वालों संग गाय चराओ


कान्हा तुम आ जाओ 

सभी को संकट से बचाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

भक्तों पर किरपा बरसाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ 

मुक्ति का मार्ग दिखाओ


कान्हा जी तुम आ जाओ


आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻 

प्रभू श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे 🙏🏻🙏🏻



💐🙏🏻हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की💐🙏🏻

Monday, 22 July 2024

Bhajan : सावन का पहला सोमवार

 सावन का पहला सोमवार


सावन का पहला सोमवार, 

शिव जी का इंतज़ार,

कर रहे हैं भक्त सभी।


सावन का पहला सोमवार।।


जाएंगे सारे हरिद्वार, 

लेने गंगा की धार,

चढ़ाएंगे शिवलिंग पे ही।


सावन का पहला सोमवार।।


भक्त सारे उनके मलंग है,

शिव जी पल पल उनके संग है,

दर्शन देने आएंगे भक्तों को ही।


सावन का पहला सोमवार।। 


सावन का पहला सोमवार, 

शिव जी का इंतज़ार,

कर रहे हैं भक्त सभी।


सावन का पहला सोमवार।।

Tuesday, 9 April 2024

Bhajan(Devotional Song): ओढ़ के चुनरिया लाल

 ओढ़ के चुनरिया लाल



ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां लक्ष्मी को लाना-2

विष्णु जी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां शारदा को लाना -2

ब्रह्मा जी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

मां काली को लाना -2

भोले भी आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -2


आप भी आना 

गणपति भी लाना -2

रिद्धि सिद्धि आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -4 


आप भी आना संग

स्कंद देव को लाना -2

छठी मां आ जाएं 

जो साथ

समा हो जाए दीवाना 


ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना 

ओढ़ के चुनरिया लाल

मैय्या जी मेरे घर आना -4 



पूरे भजन का आनन्द लेने के लिए link पर click करें :


आप सभी को चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभ कामनाएं 💐

नवरात्र का शुभारंभ हुआ है, आइए मिलकर माता रानी का सत्कार करें। 

माँ की अनुकम्पा हम सब पर बनी रहे, सभी

सुखी, समृद्ध, चिरायु व आरोग्य रहें 🙏🏻🙏🏻 

हिन्दू नवसंवत्सर 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

जय माता दी, बोलो सांचे दरबार की जय 🚩


Monday, 25 March 2024

Bhajan (Devotional Song) : होली खेल रहें हैं ब्रज में

होली का त्यौहार हो, रंगों की बौछार हो और उसमें राधा कृष्ण के प्रेम का इज़हार हो, तब ही तो होली का असली रंग नज़र आता है। और ऐसा कोई गीत हो तो वो दिल को भाता है।

बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज का यह गीत श्री कृष्ण और राधा रानी के श्री चरणों में समर्पित है।

आइए इसका आनंद लेते हैं।

होली खेल रहे हैं ब्रज में

 होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।

कान्हा राधा के साथ,

लेकर हाथों में हाथ।।


होली है त्यौहार प्रीत का,

रंगों की रंगोली।

प्रेम के रंग में रंग गई राधा,

कृष्णा की वो होली।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।


कौन है अपना, कौन पराया,

होली में ना हो विचार।

प्रेम प्रीत में सबको रंग दे,

रंगों की बौछार।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।


दृश्य सुहाना देखकर,

सब उसमें ही खो जाएं।

अलग-अलग नहीं दिख रहे दोनों,

 एक नजर आएं।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।।


आप सभी को रंगों के त्यौहार, होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉

भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी हम सभी के जीवन को प्रेम-प्रीत, उमंग और सुख के रंग में रंग दें 🙏🏻🙏🏻

Friday, 8 March 2024

Bhajan (Devotional Song) : होके नन्दी पे सवार

आज महाशिवरात्रि का शुभ पर्व है, जिस दिन महादेव और माँ पार्वती का पावन मिलन हुआ था। उसी पल को आज के भजन में पिरोया है और उन्हीं के श्री चरणों में इस भजन को अर्पित करते हैं।

महादेव और माता पार्वती की कृपा हम सब पर बनी रहे, और सबका कल्याण हो।

आइए इस भजन के साथ उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं...


होके नन्दी पे सवार


होके नन्दी पे सवार...

पहने सांपों का हार,
जटा गंगा की धार।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...

शिव का कैसा है, रुप निराला,
पहने हैं वो, मुंडो की माला।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...

भूत-पिशाच, साथ हैं आए,
कैसी अनोखी, बारात लाए।
शिव चले हैं,
चले हैं, गौरी को लाने को।।

होके नन्दी पे सवार...



Sunday, 21 January 2024

Bhajan (Devotional Song)

 आए आए अयोध्या में राम

 


किरपा करेंगे भगवान

आए आए अयोध्या में राम


राम आए हैं, तो दीपक जलाओ

दीपक जलाओ, सब दीपक जलाओ 

जगमग जगमग, दिवाली मनाओ

दीपक जलाओ, सब दीपक जलाओ

करने पूरन सारे काम

आए आए अयोध्या में राम 


किरपा करेंगे भगवान

आए आए अयोध्या में राम


राम आए हैं, तो सब झूमो-गाओ

झूमो और गाओ, सब झूमो और गाओ

घर घर में त्यौहार मनाओ

झूमो और गाओ, सब झूमो और गाओ

सुख का है दूजा नाम 

आए आए अयोध्या में राम 


किरपा करेंगे भगवान

आए आए अयोध्या में राम


राम आए हैं, तो खुशियां मनाओ

खुशियां मनाओ, सब खुशियां मनाओ 

घर घर में रामायण कराओ

खुशियों मनाओ सब खुशियां मनाओ

शुभ कर्मों का है परिणाम

आए आए अयोध्या में राम 


किरपा करेंगे भगवान

आए आए अयोध्या में राम


राम आए हैं, जयघोष लगाओ 

जयघोष लगाओ, सब जयघोष लगाओ 

श्रीराम जय राम गाते ही जाओ

जयघोष लगाओ, सब जयघोष लगाओ

भारत है देवों का धाम

आए आए अयोध्या में राम 


किरपा करेंगे भगवान

आए आए अयोध्या में राम

आप सबने हमारा बहुत साथ दिया है, उसके लिए अनेकानेक आभार 🙏🏻

प्रभू श्रीराम जी के आगमन पर यह यह भजन YouTube पर डाला है, जिससे आप पूरे भजन का आनन्द ले सकें...

🪔🙏🏻 आप सभी से अनुरोध है कृपया इस video को like and share अवश्य कीजिए 🌻🕉️


https://youtu.be/qP1PbNl_VEA?si=D8h2x595DGdSUr-E 


🚩🚩जय श्री राम🚩🚩

Sunday, 22 October 2023

Bhajan (Devotional Song): मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या



मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या

मैय्या मैय्या, देवी मैय्या 


जो कोई तेरे दर पे आए

मनचाहा फल उसे मिल जाए

मैय्या मैय्या, दुर्गा भैय्या


अंधा जो तेरे दर पे आए 

नैनो का सुख वो पा जाए 

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या


रोगी जो तेरे दर पे आए 

कंचन काया उसे मिल जाए

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या 


निर्धन जो तेरे दर पे आए

धन वैभव सब उसे मिल जाए

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या 


बांझन जो तेरे दर पे आए

उसकी भी गोद भर जाए 

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या 


भक्त जो तेरे दर पे आए 

भक्ति शक्ति सब पा जाए 

मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या 


मैय्या मैय्या, दुर्गा मैय्या 

मैय्या मैय्या, देवी मैय्या 



आप सभी को दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻

माँ हम सब पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻🙏🏻

Sunday, 15 October 2023

Bhajan (Devotional Song) मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े

मैय्या विनती करूँ मैं दोनों कर जोड़े




मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


लाल लाल चुनर में माँ तू आना -2

अमर सुहाग का वर दे के जाना-2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े -2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे -2


लाल लाल चूड़े में माँ तू आना - 2 

गोदी के ललना को अमर कर जाना - 2 


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


हाथों में मेहंदी लगा के आना - 2

ससुराल को मेरे सफल कर जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


लाल लाल महावर लगा के आना - 2

मायके को मेरे सफल कर जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


मैय्या पांव में बिछिया सजा के आना - 2

भक्तों को वरदान दे के जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2 



आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻💐


माता रानी हम सब पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻 🙏🏻


बोलो सांचे दरबार की जय 🚩