Thursday 4 March 2021

Recipe : मटर के हरे भरे कबाब

मटर के season में हरे भरे कबाब का लुत्फ नहीं उठाया तो क्या मज़ा आया?

शरद से फागुन तक, हर एक बड़ी party की शान होते हैं, मटर के हरे भरे कबाब।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर दिल अजीज होते हैं, हरे भरे कबाब। 

Diet conscious लोगों के लिए तो यह, best recipe है। यह जितने tasty होते हैं, उतने ही healthy भी होते हैं।

बहुत ही कम Oil में इसे बनाते हैं। यह बाहर से crispy होते हैं और अन्दर से बहुत ही soft और खुसखुसे होते है। 

Iron, protein rich भरे कबाब की जितनी भी तारीफ की जाए, कम ही है।

चलिए आज आपके लिए, मटर के हरे भरे कबाब की recipe share कर देते हैं।

Matar ke hare bhare kabab




Ingredients

Spinach leaves - 1 Cup.

Boiled peas - ½ Cup

Boiled potatoes - 2 to 3 medium

Gram flour - 2tbsp.

Ginger garlic paste - 1tsp.

Salt - as per taste

Green chillies - 2 to 4

Chat masala - 1tsp.

Garam masala - ½ tsp.

Method -

बेसन को slightly golden brown होने तक dry roast कर लीजिए।

Spinach leaves को अच्छे से wash कर लीजिए।

एक wok में पानी गर्म होने रख दीजिए। गर्म पानी में पालक के पत्तों को डालकर slightly blanch कर लीजिए।

एक‌ mixer jar में boiled spinach leaves और boiled मटर के दाने को महीन पीस लें।

Spinach, Peas के mixture में boiled आलू mash करके mix कर दीजिए।

अब इसमें, भुना बेसन, Salt, chat masala, ginger garlic paste, Garam Masala, सब डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

इस mixture से कबाब को मनचाहा shape दे दीजिए।

घी और butter को mix कर लीजिए।

एक frying Pan को High flame पर रखिए, उसमें घी, butter के mixture को डालिए।

अब Pan में कबाब डाल दीजिए।

Medium flame पर golden brown  होने तक दोनों तरफ से shallow fry कर लीजिए।

Now yummy tasty, crispy hare bhare kabab is ready to serve.

You can serve it with tomato sauce, onion rings, mint chutney or coriander chutney.

You can serve it in breakfast time, tea time, or as a veggie in dinner.

चलिए आप को Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे perfect कबाब बनें।

Tips and Tricks

पालक को slightly ही blanch कीजिए इससे पालक के nutrition elements नष्ट नहीं होते हैं।

साथ ही कबाब का रंग भी बहुत अच्छा आता है।

भुना बेसन जरुर से डालें, इसी से सोंधा स्वाद आता है, अगर आप के पास बेसन ना हो तो आप boiled चने की दाल भी add कर सकते हैं। पर उसका पानी पूरा निथार दीजिएगा।

अगर आप को spicy flavour पसंद है तो, हरी मिर्च पीसकर या finely chop करके डाल सकते हैं।

आप frozen peas भी use कर सकते हैं, लेकिन fresh peas से कबाब ज्यादा tasty बनते हैं।