Monday 9 November 2020

Article : नीरस ना होने दें दीपावली

 नीरस ना होने दें दीपावली




यह साल ना जाने कैसा सा रहा है, कभी तो लगता है बहुत तेज रेत सा फिसला जा रहा हो, पर अगले ही पल एहसास होता है, कि जैसे हर पल थम से गए हों, समय रुक सा गया है।

ऐसा अजीब सा है, कि करने को बहुत कुछ है पर हम, कर कुछ नहीं रहे हैं।

होली, राखी, जन्माष्टमी, नवरात्रि सारे पर्व काल के गाल में समा गये।

ना उत्साह ना उमंग, ना ही त्यौहारों का वैसा रंग।

पर अब भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली आ रहा है, तो चलिए वादा करते हैं, अपने से, कि इसे नीरसता से नहीं गुजरने देंगे।

घर को नया सा चमकाएंगे, चाहे फिर वो vacuum cleaner से ही करना पड़े।

हम पूरे घर के लिए कपड़े खरीदेंगे, चाहे फिर online खरीदें।

घर जगमग सजाएंगे, पर दियों से, ना की चाइनीज समानों से।

घर को खूब महकाएंगे, ताजा फूलों की खुशबू से।

रंगोली भी बनाएंगे, कोई देखने नहीं आ पाएगा, तो whatsapp में दिखाएंगे।

हम खूब सारी variety की मिठाइयाँ और पकवान भी खाएंगे, फिर चाहे घर पर ही बनाएं।

हमने आपको बहुत सारी मिठाइयाँ और पकवान बनाना बताया है, आप उनमें से कोई भी बना सकते हैं।

और आने वाले कुछ दिन, आप को yummy tasty premium sweets like kaju katli and Mysore pak बताएंगे। और कुछ yummy dishes भी बताएंगे।

यह ऐसी मिठाइयाँ हैं, जो आप के त्यौहार में चार चांद लगा देंगे और इन्हें बनाना बहुत ही आसान है।

सबसे मिलने नहीं जा सकते हैं, पर zoom meeting पर मस्ती खूब करेंगे।

तो आप हम से जुड़े रहें और दीपावली में रौनक जगाएं और दीपावली को उत्साह और उमंग से मनाएं।

हम दीपावली को ना नीरस होने देंगे, इसको कोरोना की भेंट ना चढ़ने देंगे।

हम इस साल कुछ नयी सी दीपावली मनाते हैं, इसमें खुशियाँ और उमंग जगाते हैं।