Thursday 20 July 2023

Article: International Chess Day

आज का article, उन सभी बच्चों के लिए है, जो life में कुछ बड़ा पाना चाहते हैं।

यह हम किस आधार पर बोल रहे हैं, यही सोच रहे हैं ना आप?

तो हमारा यह कहना इसलिए है क्योंकि हमेशा से यह thumb rule रहा है कि, जिसको कुछ बनना है, उसे बहुत ज्यादा पढ़ना चाहिए। अच्छी पढ़ाई ही आपको अपने सपने सार्थक कराने में कारगर सिद्ध होती है।

होती है, बिल्कुल होती है। लेकिन सिर्फ पढ़ते रहने से आप अपने goal को तो achieve कर सकते हैं पर जल्दी नहीं कर सकते हैं।

अगर आप को अपना जल्दी goal achieve करना है तो उसको हासिल करने के लिए आप को कोई दो खेल को भी चुनना होगा। 

एक indoor और एक outdoor...

आप कहेंगे कि ऐसा क्यों?

तो हम बताते हैं कि इसके पीछे scientific reason है...

हमारा दिमाग एक ही सी चीजें करते-करते जल्दी थक जाता है। उसका एक कारण, एक ही चीज़ करते हुए बोरियत होना भी है।

जबकि खेल खेलने से आपका mind fresh हो जाता है। तो वो पढ़ाई में अधिक concentrate कर पाता है।

अब आपको बताते हैं, indoor and outdoor games क्यों...

सबसे पहली बात तो यह है कि कोई भी games हो, उसे जीतने के लिए, different strategies and skills लगती है। जो कि हमें difficulties से निकलना सिखाती है।‌‌ हमें जीतना सिखाती है...

अब outdoor games and indoor games  कैसे helpful है, वो देख लीजिए।

Outdoor games से हमारी bones and muscles strong होती है, जिससे हमारा stamina strong होता है। हम पढ़ने में अधिक मेहनत कर सकते हैं।

जबकि indoor games से हमारे mind की sharpness बढ़ती है। हमारी thinking power बढ़ती है। mentally हम strong होते हैं।

यहां indoor games का मतलब online games, video games, etc. से बिलकुल नहीं है।

हां तो आप अपने बच्चे की पसंद के अनुसार कोई भी games उन्हें ज़रूर से खेलने को प्रेरित कीजिए। जैसे

Outdoor में cricket, football, hockey, badminton, tennis, swimming etc..

Indoor में Chess, carom board, battle ship, jenga, बहुत छोटे बच्चे हैं तो Ludo, snake and ladder, etc...

हमारे घर में indoor games में mostly mind game खेलें जाते हैं, जिसमें से एक chess भी है। Chess, indoor games में खेले जाने वाले brain games में सबसे ज्यादा well known and popular game है।

हमारे पापा जी बहुत अच्छा chess खेलते थे तो उन्होंने हम सब भाई-बहनों को इसे सिखाया...

Husband के दादा जी भी बहुत अच्छा chess खेलते थे तो उनसे पति जी भी अच्छा chess खेलना सीख गये।

जब chess हम दोनों का ही favourite game है तो फिर बच्चों को तो इस खेल में रुचि होनी ही थी...  

International Chess Day

आज‌ international chess day है, और हम लोगों का favourite game भी, तो आज उस पर लिखना तो बनता ही है। 

पर आज यह article लिखने का बड़ा कारण यह है कि यह एक भारतीय खेल है, जो बहुत कम लोग जानते हैं। 

बहुत से लोग इसे अरब का, तो वहीं कुछ इसे यूरोप का खेल समझते हैं।

उन सबको बताना है कि शतरंज, भारतीय खेल है। यह हमारे राजा-महाराजाओं के समय से खेला जा रहा है। वैसे भी जहां बल, बुद्धि, विद्या, ज्ञान, विज्ञान से जुड़ा कुछ भी है, उसका आरंभ हमारे भारत से ही होता है, भले ही कालान्तर में उसकी प्रसिद्धि के बाद उसे किसी अन्य देश से जोड़ दिया जाए...

शतरंज दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक खेल है। खेल की शुरुआत 7वी शताब्दी के आसपास चतुरंग नाम से भारत में हुई थी, जो बाद में अरबी लोगो ने यूरोप में फैला दी। शतरंज का आधुनिक रूप यूरोप में 15वी शताब्दी के आखिर में बना। 

आज, chess world का most popular game है, जिसे पूरे विश्व में लाखों लोग खेल रहे हैं।

शतरंज एक रणनीति खेल है जिसमें कोई छिपी हुई जानकारी शामिल नहीं है और इसमें dice or card का भी कोई इस्तेमाल नहीं है। इस्तेमाल है तो बस चंद मोहरे और आप के दिमाग का...

Chess, दो players के द्वारा खेले जाने वाला एक board game है। जिसमें White and Black रंग के मोहरे (chess pieces) होते हैं। 

इसमें हर players के एक राजा, एक रानी, ​​दो हाथी, दो ऊंट, दो घोड़े, और आठ सिपाही। एक तरह से देखा जाए तो युद्ध के लिए पूरी army...

इसमें खेल रहे players में से जिसके white chess pieces होते हैं वो पहले चलते है, उसके बाद black। 

इसमें players को एक colour की choose की गई  army chess pieces को control करते हुए, ऐसे move करना होता है कि opponent के king को checkmate (ऐसी मात, जिसमें राजा के बचने के लिए कोई move ना बची हो) कर दें व जीत हासिल करें।

19th century से organized तरीके से chess खेला जाने लगा। आजकल chess competitions को internationally FIDE (the International Chess Federation) द्वारा govern किया जाता है। 

1886 में Wilhelm Steinitz को विश्व का पहला World Chess Champion कहा जाता है। Ding Liren को current World Champion कहा जाता है। 

Chess का connection दूसरी fields के साथ भी माना जाता है, जैसे mathematics, computer science, and psychology.... Means जो chess खेलता है, उसके maths, computer science and psychology में भी अच्छी पकड़ होगी। उसके यह subjects strong होंगे...

आप से यही कहेंगे कि अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा intelligent and sharp हो तो उसे chess game ज़रूर सिखाएं और अगर वो chess का world champion बन जाए तो बात ही क्या..

तब उसे chess से wealth, name, fame, सब मिल जाएगा। 

विश्वनाथन आनंद ने भारत से शतरंज में पहला विश्व चैंपियन बनने का इतिहास रचा। विश्वनाथन आनंद 2007 से 2013 तक खेल पर हावी रहे और उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में पांच बार world championship जीती और 2007 से निर्विवाद विश्व चैंपियन रहे। 

हमें अपने बच्चों को उनकी तरह ही आगे ले जाना है और chess में world champion बनाना है, क्योंकि जब खेल हमारा है तो world champion भी हमारा ही होना चाहिए...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳