Showing posts with label Recipes - Beverages. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Beverages. Show all posts

Friday, 18 October 2024

Recipe: Indian Protein Shake

आजकल सब लोग बहुत ज्यादा diet conscious होते जा रहे हैं। जिनमें बहुत से youngsters तो calories count करके ही खाना खाते हैं।

Gym जाना तो जैसे लोगों को life की necessity लगने लगी है, healthy life lead करने के लिए शायद कुछ हद तक यह सब सही भी है...

चलिए आप जो भी करें, healthy रहें, यह important है।

जो लोग Gym जाते हैं, उनके लिए protein shake बहुत ज़रूरी होता है।

Market में बहुत सी variety के protein shake available भी हैं।

लेकिन अगर आप सचमुच health conscious हैं तो protein shake, ऐसा पीजिए जो सचमुच आपको healthy रखने में सक्षम हो।

आज इसी का ध्यान रखते हुए, हम ऐसे protein shake की recipe, share कर रहे हैं, जो बहुत easily and instantly prepare हो जाता है। 

साथ ही एक बात और बता दें, कि इससे healthy और tasty protein shake, कोई और हो ही नहीं सकता है। 

क्योंकि मेरे मायने में, healthy and tasty recipes, सबसे अच्छी, India की ही होती हैं...

Indian Protein Shake

A) Ingredients : 

  • Roasted gram - 50 gm.
  • Milk - 1 glass 
  • Banana - 1
  • Dates - 2 
  • Jaggery - 1 tsp.


B) Method :

  1. भुने चने को महीन पीस लीजिए।
  2. अब इसमें दूध, केला, खजूर और एक चम्मच गुड़ डालकर shake बना लीजिए।

Indian protein shake is ready to serve.


15 दिन के regular use से ही आप को पता चल जाएगा कि यह कितना effective है। 

आप अपने taste के accordingly, ingredients की quantity को vary कर सकते हैं।

और आप को यह भी बता दें कि यह shake न‌ केवल protein rich है, बल्कि यह, protein के साथ-साथ  iron, calcium rich shake भी है, in other words, complete shake।

तो बस सोचना क्या है, अब अपने Gym के plan में इस Indian protein shake को शामिल कर लीजिए और healthy रहिए। 

Stay healthy and fit 😊

Tuesday, 27 August 2024

Recipe : Chocolate Coffee Mousse

Kitty party हो या get-together, कुछ नया बनाने को मिल जाए तो आपकी वाहवाही हो जाती है, तो चलिए कुछ ऐसी ही नयी instantly and easily prepare होने वाली dish, share कर देते हैं कि हर ओर आपकी ही तारीफ हो…

Chocolate Coffee Mousse




A. Ingredients :

  • Slice cake - 1 packet 
  • Full cream milk - 2 cups
  • Coffee - 2 sachets 
  • Cornflour - 1 tbsp. 
  • Sugar - ½ cup
  • Chocolate - for garnishing 
  • Sugar balls - for garnishing


B. Method :

  1. 1 bowl में 1 tbsp दूध में cornflour डालकर घोल बना लें।
  2. एक wok में दूध और चीनी डालकर 2 boil आने तक पकाएं।
  3. Flame slow कर दीजिए। 
  4. इसमें coffee powder मिला कर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब दूध में cornflour solution बराबर चलाते हुए mix कर लीजिए।
  6. जब coffee solution pouring consistency का हो‌ जाए, तब gas off कर दीजिए।
  7. अब एक glass casserole में cake slices बिछा दीजिए।
  8. उसके ऊपर coffee solution डाल दीजिए।
  9. इस process से दो layer बना लीजिए।
  10. फिर 1 hour के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए।
  11. Serving से पहले इसे chocolate and silver balls से garnish कर दीजिए।

Instantly and easily prepare होने वाला, यह dessert, सबको बहुत पसंद आएगा।

कुछ tips and tricks भी note कर लीजिए।


C. Tips and Tricks :

  • सबसे अच्छा combination तो chocolate slice cake से आता है, because coffee and chocolate का combination एक-दूसरे को अच्छे से complement करते हैं। फिर भी अगर आप चाहें तो दूसरे flavour का cake भी ले सकते हैं।
  • अगर आप के पास कोई भी slice cake नहीं है, तो आप fresh bread use कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा; पहला bread बिल्कुल fresh and soft होनी चाहिए। दूसरा, bread corner‌ हटा के use कीजिए। साथ ही अगर आप bread की layering कर रहे हैं तो bread की हर layering पर मीठे दूध (lukewarm दूध में चीनी डालकर ready कर लें) को डालते जाएं, जिससे bread tasteful बनी रहे।
  • Chocolate grate करें या crush करके डाल दें। 
  • Sugar balls डालना पूरी तरह optional है।

Recipe, tips and tricks को follow करते हुए Chocolate Coffee Mousse ready कर लीजिए, आपकी tea party or kitty party में चार चांद लग जाएंगे।

Tuesday, 16 April 2024

Recipe: Kuttu ki Kachori

आज नवरात्र की अष्टमी है। मां गौरी का पवित्र दिन, आज के दिन बहुत लोग व्रत रखते हैं। वो भी जो नौ दिन तक व्रत रखते हैं और वो भी जो पहला और आखिरी रखते हैं।

तो सोचा, आप सबके लिए व्रत की ही कोई dish share की जाए।

ऐसे में रश्मि जी, जो कि व्रत के एक से बढ़कर एक पकवान बनाती हैं, उनकी ही एक recipe साझा कर रहे हैं।

कुट्टू के आटे की कचौड़ी....

बहुत से लोग कहेंगे कि यह तो हमें भी आती है, तो कोई कहेगा कि अरे उसमें बहुत झंझट है, तो कुछ बोलेंगे कि इतना घी-तेल हम नहीं खाते हैं...

बिल्कुल सही कहा आप सब ने, हमें भी यही लगता था, पर जब उन्होंने सामने ही बना कर taste कराई तो सारी धारणा धरी की धरी रह गई।

आप एक बार पूरी recipe देख लीजिए, बहुत ही आसानी से बन रही थी। और taste की guarantee हमारी... Soft and crisp combination बहुत ही कमाल का आता है।

तो चलिए झट-पट से recipe share कर देते हैं।

कुट्टू की कचौड़ी

Ingredients :

  • Buckwheat flour - 1 cup
  • Boiled potato - 2 medium size
  • Rock salt - ¼ tsp. or as per taste
  • Coriander leaves - 6 to 8 twigs 
  • Green chilli - 2 
  • Clarified butter (ghee) - for frying 


Method :

  1. Boiled potato को अच्छे से mash कर लीजिए।
  2. धनिया पत्ती और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
  3. अब आलू में कुट्टू का आटा, नमक, हरी धनिया और मिर्च को अच्छे से मिलाकर dough prepare कर लीजिए।
  4. अब इन की छोटी-छोटी लोई तोड़ लीजिए।
  5. अब हथेली पर थोड़ा-थोड़ा घी लगाते हुए लोई से छोटी-छोटी सी कचौड़ी बना लीजिए।
  6. एक wok लीजिए, उसमें घी डाल लीजिए।
  7. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें दो कचौड़ी डाल दीजिए।
  8. अब कचौड़ी पर थोड़ा-थोड़ा घी डालते जाएं, जिससे वो तलकर फूल जाए। 
  9. अब उसको पलट दें और दूसरी तरफ से भी तल लें। 
  10. जब कचौड़ी दोनों तरफ से हल्की-हल्की सी तल जाए, तो तेज आंच करके सुनहरा होने तक तल लें।


गरमागरम खस्ता करारी कुट्टू के आटे की कचौड़ी तैयार है। आप इसे चटनी, दही और पनीर या आलू की सब्जी के साथ serve कर सकते हैं।

वैसे तो गरमागरम कचौड़ी अपने आप में complete है, इसलिए अगर आप उसे ऐसे ही खाना चाहें तो भी बढ़िया लगेगी।


Tips and tricks :

  1. आलूओं को गर्म ही छीलकर mash कर लें। भर्ता जितना smooth होगा, कचौड़ी उतनी easily फूलेगी।
  2. जितना आलू quantity wise भर्ता बनाने के बाद हो जाए, उतना ही कुट्टू का आटा लेना है।
  3. दोनों का ratio equal होने के कारण बिना भरी कचौड़ी होने के बाद भी taste and texture कचौड़ी जैसा आता है। 
  4. आलू ज्यादा होने से घी ज्यादा soak होगा और आटा ज्यादा होने से कचौड़ी कड़ी बनेगी और उसमें आटे का flavour ज्यादा आएगा।
  5. इस तरह से बनाने से कचौड़ी घी भी कम soak करती है। और पूरी कचौड़ी में taste भी एकसार रहता है।
  6. कचौड़ी का dough prepare करते समय ध्यान रखिएगा कि dough ऐसा होना चाहिए कि हाथ पर बहुत चिपके भी नहीं और ना ही ऐसा हो कि bind ही ना हो।
  7. अगर bind ना हो तो, थोड़ा-थोड़ा पानी छींटते हुए आटा गूंथना है।
  8. कुट्टू का आटा बहुत जल्दी गीला होता है, इसलिए पानी अंदाज़ से ही डालें।
  9. धनिया पत्ती और हरी मिर्च भी महीन ही काटें।‌ ज्यादा बड़ी होने से कचौड़ी फूट जाएगी, तो वो बहुत ज्यादा घी soak कर लेगी। 
  10. कचौड़ी बनाने में एक बात का ध्यान रखिएगा कि कचौड़ी एक जैसी होनी चाहिए, कहीं से पतली, कहीं से मोटी नहीं होनी चाहिए। वरना कचौड़ी फूलेगी नहीं।
  11. कचौड़ी को medium flame पर ही तलनी है और सुनहरा high flame पर करना है।
  12. मतलब हर बार कचौड़ी slow flame पर डालनी है, फिर flame medium कर लेनी है और फिर तेज़।
  13. तो flame का right combination, perfect कचौड़ी बनाने का key ingredient है।

Thursday, 19 October 2023

Recipe: Shrikhand

नवरात्र चल रहे हैं, जिसमें हम माँ को रोज़ ही भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। 

कल षष्ठी से पूजा अर्चना के विशेष दिन प्रारंभ हो जाएंगे।

तो चलिए आज एक ऐसी ही बहुत tasty and healthy recipe share कर देते हैं। 

ज़्यादातर dishes या तो healthy होती है या tasty। पर इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जितनी healthy है उतनी ही tasty भी, साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाती है।

आज की वो dish है श्रीखंड, इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी बहुत पसंद हैं।

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि यह कैसे बनेगा।


Shrikhand 



Ingredients 

  • Fresh, thick and creamy curd - 500 gm.
  • Sugar powder - ½ cup 
  • Milk - 1 tbsp. 
  • Saffron threads - 4 to 5 (optional)
  • Chopped dry fruits (almond and pistachio) - 2 tbsp. (optional) 
  • Nutmeg powder - one pinch (optional) 
  • Green cardamom powder - 2 tsp. (optional)
  • Kevda water  - 4 to 6 drops (optional)


Method -   

  1. Luke warm दूध में केसर के धागे डाल दीजिए।
  2. दही को muslin cloth में डालकर, बांध कर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. दो घंटे बाद दही को cloth से निकाल कर एक bowl में डाल लीजिए। 
  4. दूध में केसर को rub कर दीजिए, इससे दूध केसर रंग का हो जाएगा। 
  5. अब दही के bowl में केसरिया दूध, cardamom powder व पीसी हुई चीनी, डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. ऊपर से इसे chopped dry fruits से garnish कर दीजिए और ½ hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए। 
  7. अगर आपको authentic taste चाहिए तो दही में केसरिया दूध की जगह nutmeg powder और cardamom powder डालकर mix कीजिए।
  8. आप केवड़ा जल डाल रहे हैं तो, सिर्फ यही डलेगा... केसरिया दूध, nutmeg powder and cardamom powder, etc नहीं पड़ेगा।
  9. आपको अगर cinnamon flavour पसंद है तो आप इसमे 1 tsp. cinnamon powder डाल सकते हैं। आजकल यह flavour भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

बस यह ध्यान रखिएगा कि एक बार में flavour एक ही रखिएगा, सब चीजों को मत डाल दीजिएगा, वरना taste ख़राब हो जाएगा।

आपको 4 flavour के श्रीखंड बताएं हैं, सभी एक से बढ़कर एक हैं। आप अपनी पसंद का श्रीखंड बनाएं, माँ को भोग प्रसाद चढ़ाएं और सबको वितरित करें...

माता रानी की सदा ही जय 🚩

Thursday, 4 March 2021

Recipe : Matar ke hare bhare kebab

मटर के season में हरे भरे कबाब का लुत्फ नहीं उठाया तो क्या मज़ा आया?

शरद से फागुन तक, हर एक बड़ी party की शान होते हैं, मटर के हरे भरे कबाब।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर दिल अजीज होते हैं, हरे भरे कबाब। 

Diet conscious लोगों के लिए तो यह, best recipe है। यह जितने tasty होते हैं, उतने ही healthy भी होते हैं।

बहुत ही कम Oil में इसे बनाते हैं। यह बाहर से crispy होते हैं और अन्दर से बहुत ही soft और खुसखुसे होते है। 

Iron, protein rich भरे कबाब की जितनी भी तारीफ की जाए, कम ही है।

चलिए आज आपके लिए, मटर के हरे भरे कबाब की recipe share कर देते हैं।

मटर के हरे भरे कबाब




Ingredients

Spinach leaves - 1 Cup.

Boiled peas - ½ Cup

Boiled potatoes - 2 to 3 medium

Gram flour - 2tbsp.

Ginger garlic paste - 1tsp.

Salt - as per taste

Green chillies - 2 to 4

Chat masala - 1tsp.

Garam masala - ½ tsp.

Method -

बेसन को slightly golden brown होने तक dry roast कर लीजिए।

Spinach leaves को अच्छे से wash कर लीजिए।

एक wok में पानी गर्म होने रख दीजिए। गर्म पानी में पालक के पत्तों को डालकर slightly blanch कर लीजिए।

एक‌ mixer jar में boiled spinach leaves और boiled मटर के दाने को महीन पीस लें।

Spinach, Peas के mixture में boiled आलू mash करके mix कर दीजिए।

अब इसमें, भुना बेसन, Salt, chat masala, ginger garlic paste, Garam Masala, सब डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

इस mixture से कबाब को मनचाहा shape दे दीजिए।

घी और butter को mix कर लीजिए।

एक frying Pan को High flame पर रखिए, उसमें घी, butter के mixture को डालिए।

अब Pan में कबाब डाल दीजिए।

Medium flame पर golden brown  होने तक दोनों तरफ से shallow fry कर लीजिए।

Now yummy tasty, crispy hare bhare kabab is ready to serve.

You can serve it with tomato sauce, onion rings, mint chutney or coriander chutney.

You can serve it in breakfast time, tea time, or as a veggie in dinner.

चलिए आप को Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे perfect कबाब बनें।

Tips and Tricks

पालक को slightly ही blanch कीजिए इससे पालक के nutrition elements नष्ट नहीं होते हैं।

साथ ही कबाब का रंग भी बहुत अच्छा आता है।

भुना बेसन जरुर से डालें, इसी से सोंधा स्वाद आता है, अगर आप के पास बेसन ना हो तो आप boiled चने की दाल भी add कर सकते हैं। पर उसका पानी पूरा निथार दीजिएगा।

अगर आप को spicy flavour पसंद है तो, हरी मिर्च पीसकर या finely chop करके डाल सकते हैं।

आप frozen peas भी use कर सकते हैं, लेकिन fresh peas से कबाब ज्यादा tasty बनते हैं।

Thursday, 14 January 2021

Recipe : Delhi's famous "Ram Laddoo"

संक्रांति के पावन पर्व पर सभी घरों में मंगौडे़ बनाए जाते हैं। तो क्यों ना इस संक्रान्त में आप दिल्ली के मशहूर राम लड्डू बनाएं। 

दिल्ली में राम लड्डू के ठेले आप लगभग हर बाजार में देख सकते हैं, गोल गोल गरमा गरम राम लड्डू कढ़ाई में तलते देख इन्हें खाने के लिये मन कर जाता हैं।

राम लड्डू मूंग और चने की दाल से बनाये जाते हैं। मूंग दाल से मंगौड़े भी बनाये जाते हैं लेकिन मगौड़े जहां कुरकुरे होते हैं राम लड्डू कुरकुरे नहीं होते।

राम लड्डू दिल्ली का famous street food snack है। वैसे तो जितने भी लड्डू होते हैं, सभी मीठे होते हैं, बस राम लड्डू नमकीन और चटपटे होते हैं और इन्हें हरी चटनी और कद्दूकस की हुई मूली के साथ परोसा जाता है।

तो चलिए, आज आपको राम लड्डू की recipe ही share कर देते हैं।

Delhi's famous "Ram Laddoo"








Ingredients -

For Ram Laddoo batter 

Yellow skinned pulse(yellow Moong dal) - 1 Cup

Chickpea split pluse (Chana dal) - ¼ Cup

Salt - as per taste

Radish leaves -1 tbsp finely chopped

Mustard oil - for frying


For Green chutney :

Radish leaves - ½ Cup chopped

Coriander leaves - ¼ Cup chopped

Lemon juice - 1 tbsp 

Green chillies - 3 to 4 


For Radish topping :

Grated radish - ½ Cup

Finely chopped coriander leaves - 1 tbsp

Finely chopped radish leaves - 1tbsp


For serving :

Chat masala - as per taste


Method :

For Ram Laddoo :

  1. मूंग दाल और चना दाल को एक कटोरे में धोकर साफ करें और इसे रात भर के लिए भिगो दें।
  2. दाल से extra पानी निकाल दीजिये और भीगी हुई दाल को grinder or blender jar में डालें।
  3. बिना पानी डाले दाल को पीसना शुरू करें, दाल पीसते समय उसे लगातार न पीसें, रोक-रोक कर पीसें। जार के किनारों को खुरचें और फिर पीसना शुरू करें। पीसते समय बिल्कुल पानी न डालें। यदि आप को दाल पीसने में परेशानी हो रही है, तो बहुत कम पानी (कुछ चम्मच ही) डालें।
  4. राम लड्डू बनाने के लिए दाल हल्की दरदरी होनी चाहिए, एकदम महीन नहीं पीसी जाती है।
  5. पिसी हुई दाल के paste को एक बड़े bowl में निकाल कर रख लीजिए।
  6. इसमें नमक मिला दें।
  7. अब इसे एक ही direction में हाथ से या whipper से अच्छी तरह से whip कर लीजिए।
  8. Paste, whip होने से light and fluffy हो जाएगा।
  9. Whip(फेंटने) करने से दाल के paste का colour भी light हो जाएगा।
  10. अब इसमें finely chopped radish leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  11. Wok(कड़ाही) में mustard oil डालकर गर्म कीजिए।
  12. गर्म तेल में दाल के paste को तीन उंगली और अंगूठे की सहायता से लड्डू के आकार का बनाते हुए डाल दीजिए।
  13. Medium flame पर हर तरफ से सुनहरा होने तक fry कर लें।
  14. तले हुए राम लड्डू को तेल से निकालें और extra तेल हटाने के लिए paper towel बिछाई हुए प्लेट पर निकाल लीजिये।


For Green chutney : 

  1. हरी चटनी के लिए, एक मिक्सी jar में कटे हुए मूली के पत्ते, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, नमक व थोड़ा सा पानी डालें।
  2. चटनी को एकदम बारीक पीस लें।
  3. पिसी हुई चटनी को एक कटोरे में निकाल लें।
  4. अब इसमे नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।


For Radish topping :

  1. सबसे पहले मूली को धो कर, छील ले और फिर मूली को grate कर ले।
  2. Grated मूली में finely chopped मूली के पत्ते और धनिया पत्ती डालें।
  3. अच्छी तरह से मिलाएं और इसे भी एक तरफ रख दें।



Ram Laddoo serving method:


  1. अलग-अलग Bowl में 7 से 8 राम लड्डू रख लें।
  2. लड्डू के ऊपर हरी चटनी को डालें, आप चटनी को कम या अधिक डाल सकते हैं। आप चाहें तो मीठी चटनी को भी डाल सकते हैं। Authentically सिर्फ हरी चटनी डाली जाती है, मीठी नहीं।
  3.  इसके बाद ऊपर से कद्दूकस की हुई मूली और धनिया पत्ती वाली topping डालें।
  4. फिर इस पर चाट मसाले को छिड़कें।
  5. Now tasty, yummy Ram Laddoo is ready to serve. 

Note :

  • आप अपने taste के according, दाल के combination में थोड़ी सी उर्द दाल भी mix कर सकते हैं। Authentically मूंग और चना दाल ही ली जाती हैं।
  • दाल को over night or atleast 6 to 8 hours के लिए जरुर से soak करें।
  • दाल का एक एक दाना जब अन्दर तक फूलता है तो result भी बहुत अच्छा आता है।
  • कोशिश कीजिए कि दाल पीसते समय कम से कम पानी डालें, वरना लड्डू का shape proper नहीं आएगा।
  • पतला paste ज्यादा Oil भी soak करता है।
  • पर अगर whip करने के बाद, आप का paste ज्यादा dry हो तो थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  • राम लड्डू बनाने में, baking soda and baking powder कुछ भी डालने की जरूरत नहीं है।
  • दाल को देर तक भिगाना, कम पानी डालकर धीरे-धीरे पीसना और खूब अच्छे से whip करना, यही बस main key हैं, जो राम लड्डू को नरम और फूला हुआ बनाती हैं।
  • राम लड्डू को राम लड्डू बनाने में मूली और उसके पत्तों का main role है। तो उसको बिल्कुल भी skip मत कीजिएगा।
  • आप अपने taste के according चटनी बनाते समय, jar में थोड़ा सा दही भी add कर सकते हैं। Authentically दोनों taste की चटनी रहती है।
  • अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद बहुत पसंद है तो आप इसी batter में मोटी मिर्च डाल कर उसके पकौड़े भी बना सकते हैं। 
  • जिन्हें ज्यादा चटपटा पसंद होता है, उन्हें मिर्ची पकौड़ा भी राम लड्डू के साथ serve किया जाता है। यह भी बहुत yummy लगता है।
  • पर याद रखिएगा, मिर्ची में कोई filling नहीं भरी जाती है, वरना वो राजस्थानी मिर्च पकौड़ा बन जाएगा।

अगर आप को राजस्थानी मिर्च पकौड़ा की recipe चाहिए तो नीचे दिए link पर click कीजिए।

Special Rajasthan Mirch Pakauda  

आप सभी को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🕉️🌞






Thursday, 31 December 2020

Recipe : Eggless Black forest cake

 आज 2020 का last दिन है और कल वो दिन, जिस का हम सब खुले मन से स्वागत करेंगे।

अब New year है तो cake तो होना ही चाहिए। 

यही सोच आप को variety के cake की recipes share की है।

आप को इन दिनों cakes prepration की tips and tricks, icing की tips and tricks, share कर चुके हैं। आप से वादा किया था कि variety के cake की recipes share करेंगे।

Eggless Fruit Cake की recipe share कर चुके हैं।

 अपने वादे के अनुसार, आज आप सब के लिए Eggless black forest cake की recipe share कर रहे हैं।

इस cake की recipe में ना तो baking soda use किया है ना ही baking powder.

इस बार हमने eno fruit salt use किया है, इस का भी result बहुत अच्छा आया है।

अब cake देखकर क्या ललचाना जब आसान है घर पर बनाना।

Eggless Black forest cake




Ingredients 

For  base

All purpose flour (Maida) - ¾cup

Cocoa powder - ¼ cup

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet


For cake decoration

Whipping cream - 1 cup

Milk Chocolate slab - ⅛ slab

or

 dairy milk chocolate - about 70 gm.

Cherry - 6 to 8

Choco-chips - 1 tbsp.

Method - 

For base -


  1. मैदा और cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet eno fruit salt अच्छे से mix कर दीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, Container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए।
  14. Cake को तीन जगह से horizontally cut कर लीजिए।

For Cake decoration


  1. 4 cherries को काट कर छोटा कर लीजिए।
  2. Chocolate shaving के लिए chocolate को grater से grate कर लीजिए।
  3. Whipping cream को whip कर लीजिए।
  4. Horizontal slices में whip cream लगा कर उसमें कटी हुई cherry व choco-chips डालकर एक के ऊपर एक रखते जाएं।
  5. सबसे ऊपर whip cream की पतली layer लगाकर even कर दीजिए।
  6. Whip cream की पतली layer से cake की side wall cover कर दीजिए। उसे भी even कर दीजिए।
  7. यह process, crumb coat कहलाती है।
  8. इसे 1 hour के लिए freezer में set होने रख दीजिए।
  9. अब cake को निकाल कर उस पर सब तरफ whipping cream की thick layer लगाकर अच्छे से even कर लीजिए।
  10. Whip cream को nozzle लगे icing bag में डालकर design बना लीजिए।
  11. फिर cake को cherry and chocolate shaving से decorate कर लीजिए।
  12. इसको fridge में 1 hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए।
  13. Your delicious Eggless Black forest cake is ready to make your day special.
Note 

  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। 
  • इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Decoration के लिए, आप chocolate sauce भी use कर सकते हैैं।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  •  इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • तो बस रखिए, इन छोटी छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।





Monday, 28 December 2020

Recipe : Domino's style classic stuffed Garlic Bread

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg and without oven,  इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं।

 Domino's style classic stuffed Garlic Bread


Ingredients:

For base -
  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt -½ tsp
  • Sugar - ½ tsp
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.
For topping -
  • Mozzarella Cheese and Cheddar cheese combination  - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn -50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm 
  • Mixed Herbs -  50 gm 
  • Chilli flakes -  10 gm.

Method:
  • Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  • Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  • Garlic cloves को minced or Finely chopped कर लीजिए।
For garlic bread base -
  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला सा dough, prepare होगा।
  4. अगर गीला सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough की एक बार फिर अच्छे से knead(सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten devloped ना हो जाए। Means dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर, cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy Red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ‌ उंगली पानी में dip करके side-by-side पानी लगा दीजिए।
  18. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  19.  दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  20. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  21. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  22.  नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  23. अब एक प्लेट में butter paper बिछा दें और उस पर इसको रख दीजिए।
For classical stuffed garlic bread
 
  1. आप एक wok(कढ़ाही) लीजिए।
  2. उसमें ½ packet salt डाल दीजिए।
  3. अब wok को ढक कर salt को 7 to 10 minutes के लिए गर्म करें।
  4. इस पर metal की rake(जाली) रख दीजिए।
  5. इस जाली के ऊपर ready की हुई  garlic bread की plate को रख देंगे।
  6. Wok को lid से ढक कर, 7 से 10 minutes के लिए medium flame पर bake कर लीजिए।
  7. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  8. Brush से Bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।
  9.  Now classical stuffed garlic bread is ready to serve.
  10. You can serve it with cheesy dip or Tomato sauce.
Note:
  • Base में दही में sugar जरुर से डालिएगा, उससे ही proper Yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella cheese and cheddar cheese combination आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only Mozzarella cheese हो, तो आप उसे grate करके भी use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread की seal lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और Bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut  लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे।
  • Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है।
  • दूसरा bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • Garlic Bread बनाते समय Plate पर Butter paper ज़रूर से बिछाएं वरना bread नीचे से जल जाएगी।
  • इस process से बनाने में बर्तन काले हो जाते हैं, उनकी shining चली जाती है, अतः इसके लिए, आप पुराने बर्तन use कीजिए।
  • अगर आप Diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।
तो बस अब क्या सोच रहे हैं, आज ही try कीजिए।

अगर आपको oven method पूछ्ना है तो आप, comment में डाल दीजिए, हम वो process भी बता देंगे। 

Monday, 7 December 2020

Recipe : Paneer tikka

Marriage and parties में बड़े से बच्चों तक सब का Paneer tikka favourite होता है। पर mostly हम इसे घर में नहीं बनाते हैं, क्योंकि हमें इसे बनाना difficult or hassle वाला लगता है।

पर जब आप जुड़े हैं, Shades of Life के साथ, तो फिक्र की क्या है बात।

आज आप के लिए easily and perfect बनने वाले Paneer tikka की recipe share कर रहे हैं।

तो सोचना क्या, आज ही बना लीजिए, delicious and yummy Paneer tikka.

Paneer tikka




Ingredients - 

Paneer - 250 gm.

Bell pepper  - 3 to 4 big ( red, green, yellow)

Onion - 2 big

Thick Curd - 500 gm

Turmeric - ½ tsp

Red chilli powder - ½ tsp

Ginger garlic paste - 1 tsp

Black pepper - ½ tsp

Chat masala - for sprinkle

Lemon juice - 1 tsp

Salt - as per taste

Butter for brushing 

Roasted gram flour - 1½ tbsp.

Method -

  1. दही को muslin cloth में डालकर ½ an hour के लिए छोड़ दीजिए, जिससे दही का extra पानी निकल जाए।
  2. Hung Curd में Turmeric, Red chilli powder, Ginger garlic paste, Black pepper, Lemon juice, Salt, roasted gram flour डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. Paneer, bell pepper, Onion के thick blocks काट लीजिए।
  4. Curd paste को सारे blocks में अच्छे से हाथों से लगा दीजिए।
  5. Skewer(सीख) लें, उसमें सारे blocks को पास-पास सटाकर लगा दीजिए।
  6. ऐसे ही अन्य skewers में लगा लीजिए।
  7. ½ an hour के लिए छोड़ दीजिए, जिससे blocks marinate हो जाए।
  8. अब इन blocks में Butter की brushing कर दीजिए।
  9. फिर आप इन्हें सुनहरा होने तक grill कर दीजिए।
  10. अगर आप के पास oven नहीं है तो gas की flame में सुनहरा होने तक भून लीजिए।
  11. आप चाहें तो इसे pan में डालकर सुनहरा होने तक भून सकते हैं।
  12. वैसे grill and gas flame पर authentic taste आता है।
  13. पर अगर आप को Smokey flavour पसंद नहीं हो, तो आप pan वाला option opt कर सकते हैं। 
  14. इसका taste भी बहुत yummy होता है, साथ ही mess भी नहीं होता है।
  15. भूनें हुए टुकड़ों में चाट मसाला sprinkle कर के इसे धनिया की चटनी, onion rings और lemon के साथ hot ही serve कीजिए।
Note 
  • Bell pepper के seeds को हटा करके ही block काटें।
  • आप के पास different colours के Bell peppers ना हो तो आप simply Green capsicum भी ले सकते हैं।
  • Onion के blocks cut करने के बाद उसको खोलकर अलग-अलग कर लीजिए।
  • Hung curd use करने से paste thick रहता है, तो वो block में अच्छे से लगता है और भूनते समय भी चिपका रहता है और गिरता नहीं है।
  • Curd paste, blocks में हाथों से लगाने से pics intact रहते हैं
  • आप अपने taste के according, spice की quantity बढ़ा सकते हैं।
  • Blocks पास पास सटाकर रखने से भूनते समय टूटकर गिरते नहीं हैं।
  • अगर आप के पास skewers नहीं है तो आप सारे blocks में curd paste लगाकर ½ an hour के लिए marinate कर लीजिए।
  • फिर oven की tray या gas पर Pan में roast कर लीजिए।
  • आप जिस में भी paneer tikka बना रहे हैं, वो oven की try हो‌ या gas पर pan, वो preheated रहना चाहिए। तभी texture सही आएगा। 
  • पनीर की पानी release करने की tendency होती है, पर अगर tray or Pan अच्छे से गर्म होंगे तो पनीर का पानी तुरंत जल जाएगा, इससे पनीर का block अपना shape contain कर सकेगा, साथ ही smokey flavour आने की संभावना बढ़ जाएगी।
  • वैसे आप क्योंकि direct आंच पर नहीं बना रहे हैं तो इसमें, proper smokey flavour नहीं आ पाएगा।
  • पर अगर आप को वैसा smokey flavour चाहिए तो पनीर टिक्का serve करने के पहले एक bowl में prepared paneer tikka रखें।
  •  उसके bowl के बीच में एक छोटी कटोरी रखें, उस जलता कोयला रखें।
  • अब उस जलते कोयले में 1tsp. Melted ghee डालकर बड़े bowl  को 2 minute के लिए lid से ढक दीजिए।
  •  2 minute बाद छोटी कटोरी remove कर दीजिए, आप के paneer tikka में smokey flavour and fragrance आ जाएगी।
  • अगर आप skewers use कर रहे हैं तो Bell pepper or capsicum से start कीजिए। 
  • Capcicum का texture थोड़ा hard होता है, इसलिए पनीर टिक्का भूनते समय, पनीर etc. के गिरने के chances कम हो जाते हैं।
  • अगर आप Pan or tray में बना रहे हैं तो, एक set paneer tikka आप toothpick में arange कर के भी बना सकते हैं।
  • अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid भी कर सकते हैं।



              Blocks of veggies

If  you want to know more delicious and yummy, party recipes.....

Stay tuned.....

Saturday, 9 May 2020

Recipe : Dalgona Coffee


यह मेरी Quarantine Segment की 37th recipe है। 

Coffee तो लोगों की हमेशा से ही favourite beverageरही है। फिर चाहे Meetings हो, Parties हो, शादी या Reception की parties हों सबकी शान होती है बस coffee, coffee और coffee... 

हम आपको cafe style hotcoffee और cold coffee with ice-cream की recipe बता चुके हैं।

आज-कल Dalgona coffee का बहुत trend चल गया है। हर जगह Dalgona coffee की demand बहुत बढ़ गयी है। तो क्यों ना हम भी update हो जाएँ।

तो चलिये आज आपके लिए dalgona coffee की recipe ही share कर देते  हैं।    
 Dalgona Coffee



Ingredients:
Nescafe Classic Instant Coffee - 2 tbsp  
Granulated Sugar - 2 tbsp
Boiling Water - 2 tbsp  
Chilled Milk - 2 glass
Ice-Cube - Optional

Method:
  • एक bowl में coffee, sugar and boiling water mix कर दीजिये।
  • अब इसे hand-blender से तब तक whip कीजिये, जब तक की ये creamy न हो जाए or you can whip briskly, with a spoon till it becomes creamy.
  • अब एक काँच का glass लीजिये।
  • Glass के ⅔ portion को chilled दूध से भर दीजिये।
  • अब glass के rest ⅓ portion में ready creamy coffee add कर दीजिये।
  • Your Dalgona Coffee is ready to have.
Note:
  1. Coffee add करने के बाद mix नहीं करना है।
  2. आप चाहें तो milk warm or boiling भी ले सकते हैं।
  3. Coffee या sugar की quantity भी अपने taste के according change कर सकते हैं।
  4. आप इसमें ice-cube or crushed ice भी डाल सकते हैं।
  5. आप इसमें अपने taste के according chocolate powder or cinnamon powder भी sprinkle कर सकते हैं। 

Wednesday, 6 May 2020

Recipe: Minty Masti

यह मेरे Quarantine segment की 35th recipe है।


आजकल आप लोग, एक चीज को बहुत miss कर रहे होंगें, वो है Cold drinks.

तो आइए आपको, उसका healthy option बताते हैं, एक ऐसा refreshing beverage जिसके सारे Ingredients आप को easily घर पर मिल जाएंगे। 

यह बहुत ही easily and quickly बन जाता है। यह आपको बहुत soothing effect देता है।

तो आज ही try कीजिए, इस ठंडे-ठंडे cool cool beverage को

Minty Masti



Ingredients:

  • Pudin Hara - 1 drop
  • Sugar - 2 tbsp or as per taste
  • Chilled water - 2 glass
  • Eno -  ¼ tsp

Method:
  1. Normal temperature के पानी में चीनी mix कर लीजिए।
  2. अब उसमें, chilled water व पुदीन हरा की drop मिला कर mix कीजिए।
  3. Serve करते time, पहले Eno डालें फिर mint solution डालें, इससे fizz formation होगा, जो आपके beverage को attractive बनाता है।
Note:
  • पुदीन हरा, बहुत तेज होता है, तो इसकी accurate quantity ही इसे beverage जैसा taste देगी, so be consious, while using Pudin Hara.
  • आप Eno की quantity अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं; avoid भी कर सकते हैं।
  • Chilled water में sugar जल्दी mix नहीं होती है, इसलिए normal temperature के पानी में  sugar mix करनी होती है।
  • अगर आपको बहुत acidity लग रही है, तो cold drinks के बजाय, it's a good option.

Tuesday, 5 May 2020

Recipe : Tomato punch

यह मेरे Quarantine segment की 34th post है।
गर्मी  के मौसम में refreshing beverage मिल जाए तो क्या बात है, फिर वो healthy भी हो, तो सोने पर सुहागा हो जाए।
तो आज आप के लिए ऐसे beverage की Recipe लाएं हैं, जो healthy and tasty तो है ही, साथ ही बहुत easily and quickly बन भी जाता है।
 तो चलिए हमारे साथ refreshing world में, जिससे इस रुकी हुई ज़िन्दगी में भी refresh हो जाएं।

Tomato punch




Ingredients:

  • Roughly chopped tomatoes - 1/2 cup 
  • Roasted cumin powder - 1/2 tsp
  •  Powdered sugar - 1tbsp
  •  Lemon juice - 1tsp
  • Black salt or  rock salt to taste
Method:

  1. टमाटर को grind कर लीजिए।
  2. अब इसे छन्नी से अच्छे से छान लीजिए, जिससे उसके बीज और छोटे छिलके, छन जाए।
  3. छने हुए Tomato pulp में नमक, चीनी mix कर लीजिए।
  4. अब इसमें 2cup chilled water add कर के एक बार, hand blender से blend कर लीजिए, जिससे सब अच्छे से mix हो जाए।
  5. Serve करते time, भूना जीरा पाउडर डाल दीजिए।
Note:

  • अगर आप को roasted flavour पसंद हो, तो आप टमाटर भूनकर भी बना सकते हैं, इससे यह smoky flavour and taste देता है।
  • आप चाहें तो इसमें sugar avoid कर सकते हैं।

Friday, 19 July 2019

Recipe : Café style hot coffee

The delight of rainy season doubles with hot snacks and a café style hot coffee. And for it, many of us usually go to costly cafés. But today I'm here with the recipe of café style hot coffee, which will surely reduce those café bills, without compromising your taste.

Café style hot coffee




For 2 person 

Ingredients:

Nescafe Classic Instant Coffee ½ tsp
Sugar     2 tsp
Water     1 tsp (I repeat- only 1tsp)
Milk     2 cups
chocolate powder : optional

Method:

  1. Take coffee powder, sugar and water (1 tsp) in a cup.
  2. Whip briskly, with a spoon, till it becomes creamy. 
  3. If you are unable to move the spoon, then you may add only  ½ tsp of water to it; but don't exceed this further.
  4. Divide this mixture into two cups.
  5. Add hot milk to it.
  6. Mix it gently and your Cafe style hot coffee is ready.
  7. Now you can decorate it with chocolate powder.

Note:

  • You may change the ratio of coffee powder and sugar as per your taste.
  • Always try to use fresh coffee powder its give more authentic taste and aroma, so its better to use Rs.2/- sachets.  

Thursday, 27 June 2019

Recipe : Bottle gourd juice

Few days ago, I posted a tip on reducing weight naturally. Some readers mailed me asking whether bottle gourd juice is more effective and beneficial? If so, then they asked for its recipe that would taste more better. So, my today's recipe is about that bottle gourd juice.

 Bottle gourd Juice 


Ingredients:
(Note that the quantity of all the ingredients of this recipe will depend on your taste. Also, they are purely optional.)

  • Bottle gourd
  • Water 
  • Salt
  • Black pepper
  • Ajwain
  • Mint leaves
  • Lemon juice


Method:
  1. Cut off a piece from the end and taste it. It is better not to use a gourd that tastes bitter, as  they may cause harm.
  2. Then peel off the entire gourd and cut it into pieces. Add water to these pieces and blend it with the help of a blender.
  3. Add black pepper, ajwain and salt. Adding mint leaves can also enhance the taste.
  4. You can also add some drops of lemon juice to make the bottle gourd juice taste better and rich in antioxidants. 
  5. It is not advisable to mix other vegetables with this juice, as it might have a more negative affect on your health.
Related Post(s):

  1. Tip: Reducing weight naturally ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/tip-reducing-weight-naturally.html?m=1 )
  2. Tip: Bottle Gourd ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/tip-bottle-gourd.html?m=1 )

Saturday, 5 May 2018

Summer Beverage : Cold Coffee with Ice-Cream


Cold Coffee with Ice-Cream


It’s a hot favorite summer beverage, that I am sharing with you. This will serve twin purpose to you.
One, for those kids who don’t want to have milk, they will love to have milk in this form.
Another, its a cool solution to beat the heat in scorching hot summer.
I’m confident that, after having it, everybody will say “YE DIL MAANGE MORE”.



Ingredients


For cold coffee

Full cream milk            500 ml.
Sugar                           3 to 4 tsp (or according to taste)
Nescafe Coffee            according to taste
Vanilla ice-cream         300 ml.

For dressing

Chocolate syrup
Chocolate powder
Wafers (chocolate, or vanilla )
Choco sticks
Choco chips

Method:

  1. Take chilled milk in a blender, add sugar to taste, add ½ teaspoon of coffee (make it with ¼ spoon for kids), then add 100 ml. of ice-cream.
  2. Blend all this for 1 to 2 minutes till the formation of froth.

         Pour in serving glasses. Add a big scoop of ice-cream in each glass and then dress it, according to your choice. Serve it with fancy straw & long handle spoon.

Tip: For a perfect flavour of coffee, always use freshly opened coffee.

N.B.:
  • For health conscious persons, sugar-free & sugar free ice cream can be used.
  • To avoid fat, you can also use, skimmed/toned/double-toned milk & make it without ice cream.